Category: Entertainment

  • गोलमाल 5' में अजय देवगन बनाम अक्षय कुमार: पहली बार कॉमेडी फ्रेंचाइजी में 'विलेन' बनेंगे खिलाड़ी कुमार; 2027 में होगा बड़ा धमाका!

    गोलमाल 5' में अजय देवगन बनाम अक्षय कुमार: पहली बार कॉमेडी फ्रेंचाइजी में 'विलेन' बनेंगे खिलाड़ी कुमार; 2027 में होगा बड़ा धमाका!


    मुंबई। रोहित शेट्टी की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल का पाँचवां हिस्सा अब तक का सबसे भव्य और रोमांचक होने वाला है। इस बार फिल्म की स्टार कास्ट में एक ऐसा नाम जुड़ा है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार आधिकारिक तौर पर गोलमाल 5 का हिस्सा बन गए हैं। लेकिन ट्विस्ट यह है कि अक्षय इस फिल्म में हीरो नहीं, बल्कि अजय देवगन के खिलाफ विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।

    कॉमेडी के किंग का नया अवतार अक्षय कुमार हेरा फेरी, हाउसफुल और वेलकम जैसी कालजयी कॉमेडी फिल्मों के बेताज बादशाह रहे हैं, लेकिन गोलमाल की दुनिया में यह उनका पहला कदम होगा। रोहित शेट्टी ने अक्षय के लिए एक ऐसा किरदार बुना है जो मजेदार होने के साथ-साथ अजय देवगन (गोपाल) और उनकी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा। अक्षय का विलेन वाला यह बोल्ड और हिलेरियस अंदाज दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित होने वाला है।

    पुराने धुरंधरों की वापसी और कुछ नए सरप्राइज फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े की सिग्नेचर चौकड़ी वापसी कर रही है। इनके अलावा जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कलसेकर अपनी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। चर्चा यह भी है कि शरमन जोशी (लक्ष्मण 1) की भी इस पार्ट में घर वापसी हो सकती है। हालांकि, करीना कपूर खान की मौजूदगी पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

    अजय-अक्षय की सिल्वर जुबली बॉन्डिंग गोलमाल 5 इन दोनों सुपरस्टार्स की साथ में छठी फिल्म अगर कैमियो को जोड़ें होगी। इससे पहले ये जोड़ी सुहाग (1994), खाकी (2004), इंसान (2005) और रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स सूर्यवंशी व सिंघम अगेन में साथ नजर आ चुकी है। पर्दे पर इन दोनों की केमिस्ट्री हमेशा सुपरहिट रही है, और अब कॉमेडी के मैदान पर इनका आमना-सामना देखना ऐतिहासिक होगा।

    कब होगी रिलीज? रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शेट्टी फरवरी 2026 के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। फिल्म को बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा और इसे साल 2027 में रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल रोहित शेट्टी जॉन अब्राहम के साथ राकेश मारिया की बायोपिक में व्यस्त हैं, वहीं अजय देवगन दृश्यम 3 की तैयारी कर रहे हैं। अक्षय कुमार भी भूत बंगला और हेरा फेरी 3 जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ अपनी कॉमेडी पारी को फिर से धार दे रहे हैं।

  • एपस्टीन फाइल्स को लेकर क्या बोलीं कंगना रनौत, 'सनातन ही वो जवाब जो दुनिया तलाश रही' ?

    एपस्टीन फाइल्स को लेकर क्या बोलीं कंगना रनौत, 'सनातन ही वो जवाब जो दुनिया तलाश रही' ?


     कंगना ने इसे एक डार्क सैटैनिक कल्ट से जोड़ते हुए कहा कि यह जानकर वह निराशावादी हो गई हैं कि जिन प्रसिद्ध हस्तियों, जैसे रॉकस्टार्स, फिल्म सितारे, पॉलिटिशियन्स और मॉडल्स के बारे में हम जानते हैं, वे असहाय महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में शामिल थे। इसने उन्हें मानवता और भविष्य के बारे में चिंता करने पर मजबूर कर दिया है।

    कंगना ने इस मुद्दे पर भारत की सांस्कृतिक धारा को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और सनातन धर्म ही वह सही उत्तर है जिसे पूरी दुनिया तलाश रही है। उनका मानना है कि भारत की संस्कृति में जो “सुर” और “असुर” की कहानियां हैं, वे आज भी प्रासंगिक हैं। राक्षसों के होते हुए भी भगवान का उदय होता रहेगा, और यह निरंतर प्रक्रिया चलती रहेगी। कंगना ने यह भी सवाल उठाया कि लोग किस दिशा में हैं—क्या वे असुरों की तरफ हैं, या भगवान के रास्ते पर चलने की कोशिश कर रहे हैं?

    कंगना का यह बयान इस बात को रेखांकित करता है कि वह मानती हैं कि दुनिया को सही दिशा दिखाने के लिए भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की मूल्य प्रणाली की आवश्यकता है, खासकर जब वैश्विक स्तर पर इस तरह के अंधेरे और अमानवीय घटनाएं हो रही हैं।

  • नेटफ्लिक्स पर 2026 में मचेगा तूफान, रिलीज़ हुईं नई फिल्में और सीरीज की लिस्ट

    नेटफ्लिक्स पर 2026 में मचेगा तूफान, रिलीज़ हुईं नई फिल्में और सीरीज की लिस्ट

    नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स ने 2026 में अपनी लाइब्रेरी में आने वाली फिल्मों और सीरीज की एक धमाकेदार लिस्ट जारी कर दी है, जिससे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नए साल में तूफान आने वाला है। दर्शकों को अब तक की सबसे बड़ी कंटेंट रेंज देखने को मिलेगी, जिसमें एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर, और रोमांस से लेकर डॉक्यूमेंट्री और एनिमेशन तक की फिल्में और सीरीज शामिल हैं।
    नेटफ्लिक्स 2026 रिलीज
    नेटफ्लिक्स ने 2026 में आने वाली फिल्में और सीरीज की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कई स्टार्स की फिल्में और सीरीज शामिल हैं जैसे सैफ अली खान से लेकर माधुरी दीक्षित तक।

    इक्का
    सनी देओल और अक्षय खन्ना साथ में आ रहे हैं फिल्म इक्का को लेकर। फिल्म में सनी और अक्षय के साथ दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख भी हैं। बता दें कि दोनों लीड एक्टर्स सनी और अक्षय की लास्ट फिल्में बॉर्डर 2 और धुरंधर सुपरहिट रही हैं।

    अधूरे हम, अधूरे तुम
    इमरान खान बतौर लीड एक्टर अधूरे हम, अधूरे तुम से वापसी कर रहे हैं। यह उनका कमबैक प्रोजेक्ट है जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं।

    ढिंढोरा 2
    भूवन बम की अपनी पॉपुलर सीरीज ढिंढोरा का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। इस कॉमेडी सीरीज में भूवन अपने पॉपुलर किरदार समीर और टीटू मामा के किरदार निभाएंगे।

    फैमिली बिजनेस
    अनिल कपूर और विजय वर्मा साथ आ रहे हैं फैमिली बिजनेस सीरीज के साथ। इसमें अनिल कपूर ने बिजनेस टाइकून का किरदार निभाया है। इस सीरीज में रिया चक्रवर्ती, ध्रुव सेहगल, नेहा धूपिया, रायमा सेनस आकाक्ष खुराना, अपार मेहता भी हैं। रिया इस सीरीज के जरिए कमबैक कर रही हैं।

    कर्तव्य 

    सैफ अली खान की क्राइम ड्रामा कर्तव्य भी इसी साल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें सैफ ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है जो अपनी प्रोफेशनल ड्यूटी और फैमिली सेफ्टी के बीच में फंस जाता है।

    लस्ट स्टोरीज 3

    लस्ट स्टोरीज का तीसरा सीजन भी आ रहा है। इस बार लस्ट सीजन को विक्रमादित्य मोटवानी, शकुन बत्रा, किरण राव, विशाल भारद्वाज अलग-अलग शॉर्ट स्टोरीज को लेकर आ रहे हैं।

    हम हिंदुस्तानी

    सैफ अली खान एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं हम हिंदुस्तानी। इसमें सैफ के साथ प्रतीक गांधी अहम किरदार में हैं।

    मां-बहन

    माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की मां-बहन भी नेटफ्लिक्स पर आएगी इसी साल। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें माधुरी ने तृप्ति की मां का किरदार निभाया है।

    टोस्टर

    पत्रलेखा, सान्या मल्होत्रा, सीमा पाहवा की फिल्म टोस्टर नेटफ्लिक्स पर आएगी। इस फिल्म को राजकुमार राव ने प्रोड्यूस किया है।

    मिसमैच्ड

    प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ की रोमांटिक कॉमेडी सीरीज मिसमैच्ड का फाइनल सीजन भी इसी साल नेटफ्लिक्स पर आएगा।

    घूसखोर पंडत

    मनोज बाजपेयी का क्राइम ड्रामा फिल्म घूसखोर पंडत भी इसी साल आएगी। इसमें मनोज ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है।

    एक्यूज्ड

    कोंकणा सेन शर्मा और प्रतीभा रांता का एक्यूज्ड शो भी आएगा। इसमें कोंकणा ने मेडिकल प्रोफेशनल का किरदार निभाया है।

    मामला लीगल है

    रवि किशन अपने वीडी त्यागी किरदार के साथ वापसी आ रहे हैं। वह शो में अब जज बनकर दिखेंगी नई जिम्मेदारी और पॉवर के साथ। इस शो में रवि किशन, निधि बिष्ट, नायला ग्रेवाल और कुषा कपिला हैं।

    ऑपरेशन सफेद सागर

    ऑपरेशन सफेद सागर फिल्म 1999 भारत-पाकिस्तान कारगिल वॉर पर आधारित है और इसे एयर फोर्स के तौर से दिखाया जाएगा। इसमें जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, दिया मिर्जा, अभिय वर्मा, प्राजक्ता कोली और मिहिर अहुजा हैं।

    तलाश अ मदर सर्च

    परिणीति चोपड़ा तलाश अ मदर सर्च सीरीज लेकर आ रहीं हैं नेटफ्लिक्स पर। इस सीरीद में परिणीति के साथ ताहिर राज भसिन, सोनी राजदान और अनूप सोनी भी हैं।

  • सेलिना जेटली के भाई के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का नया आदेश, विदेश मंत्रालय को निर्देश

    सेलिना जेटली के भाई के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का नया आदेश, विदेश मंत्रालय को निर्देश


    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली के भाई और सेवानिवृत्त मेजर विक्रांत जेटली जो पिछले 14 महीनों से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हिरासत में हैं, के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने विदेश मंत्रालय (MEA) को आदेश दिया कि विक्रांत का कानूनी पक्ष रखने के लिए एक कानूनी फर्म की नियुक्ति की जाए।

    कोर्ट के जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव की पीठ ने ‘अल मारी पार्टनर्स’ नामक कानूनी फर्म को दुबई और अबू धाबी में विक्रांत जेटली का प्रतिनिधित्व करने का निर्देश दिया। यह फर्म सेलिना जेटली के वकील राघव काकर द्वारा सुझाई गई थी, जिनकी सहायता एडवोकेट माधव अग्रवाल और सुराधीश वत्स ने की थी। वकील ने अदालत को बताया कि यह कानूनी फर्म विक्रांत का केस पूरी तरह से मुफ्त (प्रो-बोनो) में लड़ेगी।

    सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि इस आदेश में कोई कानूनी अड़चन आती है, तो विदेश मंत्रालय हलफनामे के माध्यम से उसे स्पष्ट करे।

    हालांकि, विदेश मंत्रालय के वकील ने इसका विरोध किया। उनका तर्क था कि विक्रांत जेटली ने दूतावास से कहा था कि कानूनी फर्म की नियुक्ति का निर्णय उनकी पत्नी, चारू जेटली द्वारा लिया जाएगा। इस पर सेलिना जेटली के वकील ने कड़ा विरोध करते हुए कहा कि मंत्रालय तथ्यों को छिपा रहा है। वकील ने यह भी बताया कि विक्रांत अपनी पत्नी से बात भी नहीं करना चाहते। इस पर अदालत ने टिप्पणी की, “जब फर्म बिना किसी खर्च के प्रतिनिधित्व के लिए तैयार है, तो इससे क्या फर्क पड़ता है कि यह नाम पिता, माता या बहन ने सुझाया हो।”

    पूरा मामला क्या है?

    एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपनी याचिका में यह दावा किया था कि उनके भाई, रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली को सितंबर 2024 में UAE में गैरकानूनी तरीके से अगवा कर हिरासत में लिया गया था। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद केंद्र सरकार उनके भाई के स्वास्थ्य या कानूनी स्थिति के बारे में कोई बुनियादी जानकारी प्राप्त नहीं कर पाई है।

    इससे पहले, 3 नवंबर 2025 को दिल्ली हाई कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को आदेश दिया था कि विक्रांत को कानूनी सहायता दी जाए, भाई-बहन के बीच संवाद को सुविधाजनक बनाने के लिए कदम उठाए जाएं, और एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। इस मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी 2026 को होगी।

  • धुरंधर 2 में होगा बड़ा धमाका: आदित्य धर की फिल्म में पत्नी यामी गौतम की धांसू एंट्री; 'हमजा' के साथ नज़र आएंगी एक्शन अवतार में!

    धुरंधर 2 में होगा बड़ा धमाका: आदित्य धर की फिल्म में पत्नी यामी गौतम की धांसू एंट्री; 'हमजा' के साथ नज़र आएंगी एक्शन अवतार में!


    मुंबई। भारतीय सिनेमा के गलियारों में इस समय केवल एक ही नाम की गूंज है धुरंधर 2। रणवीर सिंह के जांबाज जासूसी अवतार और आदित्य धर के बेहतरीन निर्देशन वाली ‘धुरंधर’ की अपार सफलता के बाद, इसके दूसरे भाग को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस की बेताबी को दोगुना कर दिया है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और प्रतिभाशाली अभिनेत्री यामी गौतम की सरप्राइज एंट्री हो गई है।

    यामी का क्रूशियल कैमियो और 5 दिनों की शूटिंग पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, यामी गौतम इस फिल्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रभावशाली भूमिका निभाने जा रही हैं। खबर है कि यामी ने पहले ही अपने हिस्से की पांच दिनों की शूटिंग पूरी कर ली है। हालांकि यह एक कैमियो रोल बताया जा रहा है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि उनका किरदार फिल्म के सबसे क्रूशियल (महत्वपूर्ण) मोड़ से जुड़ा हुआ है। यामी का यह अवतार एक्शन से भरपूर होने वाला है, जो फिल्म की कहानी को एक नया और रोमांचक मोड़ देगा। इससे पहले यह जोड़ी ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में साथ काम कर चुकी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था। अब ‘धुरंधर 2’ में भी यह तालमेल कुछ बड़ा करने को तैयार है।

    कैसा होगा धुरंधर 2 का सफर? आज रिलीज हुए ‘धुरंधर 2’ के टीजर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। टीजर से स्पष्ट है कि यह फिल्म पहले भाग की तुलना में कहीं अधिक भव्य और एक्शन से भरपूर होने वाली है। फिल्म की कहानी हमजा रणवीर सिंह के पाकिस्तान पहुंचने से पहले की जर्नी पर आधारित होगी। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे हमजा ‘लियारी’ का नया राजा बनता है और उसके जासूस होने का रहस्य किस तरह दुनिया के सामने उजागर होता है। टीजर में रणवीर का अंदाज और आदित्य धर का विजन एक बार फिर रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

    एक्शन क्वीन के रूप में यामी की वापसी यामी गौतम ने पिछले कुछ वर्षों में ए थर्सडे आर्टिकल 370′ और हालिया रिलीज ‘हक’ जैसी फिल्मों से साबित कर दिया है कि वे गंभीर और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को निभाने में माहिर हैं। ‘हक’ में उनकी परफॉर्मेंस की इस समय चारों ओर तारीफ हो रही है। अब धुरंधर 2 में उनके एक्शन अवतार को देखना दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। फिल्म क्रिटिक्स का मानना है कि यामी का कैमियो फिल्म के क्लाइमेक्स या किसी बड़े एक्शन सीक्वेंस के लिए ‘ट्रंप कार्ड’ साबित हो सकता है।

    19 मार्च को होगा महामुकाबला डबल एक्शन, गहरी साजिश और जासूसी की दुनिया के अनकहे पन्नों को समेटे हुए धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। रणवीर सिंह की ऊर्जा और यामी गौतम का सरप्राइज फैक्टर इस फिल्म को साल 2026 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनाने की क्षमता रखता है। अब सिनेमा प्रेमियों को इंतजार है तो बस उस पल का, जब पर्दे पर हमजा और यामी का यह रहस्यमयी जुगलबंदी एक साथ नजर आएगी।

  • सलमान खान की 'तेरे नाम' से जुड़ा बड़ा खुलासा, फिल्म के सबसे इमोशनल सीन की शूटिंग लोकेशन जान रह जाएंगे दंग।

    सलमान खान की 'तेरे नाम' से जुड़ा बड़ा खुलासा, फिल्म के सबसे इमोशनल सीन की शूटिंग लोकेशन जान रह जाएंगे दंग।


    नई दिल्ली । बॉलीवुड के इतिहास में जब भी सबसे यादगार और दर्दभरी रोमांटिक फिल्मों की बात होती है तो साल 2003 में आई ‘तेरे नाम’ का जिक्र जरूर होता है। सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न केवल सलमान खान के करियर को एक नई ऊंचाई दी बल्कि ‘राधे’ के किरदार को हमेशा के लिए अमर कर दिया। फिल्म का संगीत, सलमान और भूमिका चावला की केमिस्ट्री और फिल्म का वो दुखद अंत आज भी दर्शकों की आंखों में आंसू ला देता है। लेकिन इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा राज है जिसे सुनकर सिनेमा प्रेमी हैरान रह जाएंगे। फिल्म के दूसरे भाग में जिस ‘श्रीपुरधाम आश्रम’ यानी मानसिक अस्पताल ने दर्शकों का दिल दहला दिया था वह असल में कोई अस्पताल था ही नहीं।

    फिल्म के निर्माताओं ने राधे के मानसिक और भावनात्मक बिखराव को पर्दे पर उतारने के लिए हैदराबाद के मशहूर गोलकोंडा किले का चुनाव किया था। यह चुनाव फिल्म की कहानी को वह गहराई देने के लिए किया गया था जिसे कोई बनावटी सेट नहीं दे सकता था। गोलकोंडा किले के पुराने और वीरान हिस्सों, उसकी ऊंची पत्थर की दीवारों और भारी भरकम लोहे के दरवाजों ने फिल्म को वह यथार्थवादी माहौल दिया जो एक पुराने और सख्त मानसिक संस्थान के लिए जरूरी था। किले के भीतर की अंधेरी गलियों ने राधे के किरदार की तड़प और उसके अकेलेपन को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। यही कारण है कि जब दर्शक पर्दे पर सलमान खान को जंजीरों में बंधा देखते हैं तो वह दृश्य सीधे दिल पर चोट करता है।

    गोलकोंडा किला सदियों से अपनी भव्यता के लिए जाना जाता रहा है लेकिन ‘तेरे नाम’ की टीम ने इसकी ऐतिहासिकता का उपयोग एक अलग ही संवेदना को दर्शाने के लिए किया। फिल्म की शूटिंग के दौरान किले के शांत और खाली कोनों को इस तरह सजाया गया कि वह एक ऐसा स्थान प्रतीत हो जहाँ समय ठहर गया हो। राधे के किरदार में सलमान खान की बेहतरीन अदाकारी को इन लोकेशन्स ने एक अलग ही स्तर पर पहुँचा दिया। फिल्म के समीक्षक भी मानते हैं कि लोकेशन और एक्टिंग के इसी तालमेल ने ‘तेरे नाम’ को एक क्लासिक का दर्जा दिलाया है।

    आज भी जब दर्शक इस फिल्म को दोबारा देखते हैं तो श्रीपुरधाम आश्रम के दृश्यों में गोलकोंडा किले की पुरानी वास्तुकला की झलक साफ देखी जा सकती है। यह फिल्म निर्माण की उस खूबसूरती को दर्शाता है जहाँ एक ऐतिहासिक धरोहर ने एक काल्पनिक कहानी को इतना वास्तविक बना दिया कि लोग उसे सच मान बैठे। यह जानकारी न केवल फिल्म निर्माण की तकनीक को समझने वालों के लिए दिलचस्प है बल्कि उन करोड़ों फैंस के लिए भी खास है जो आज भी ‘राधे’ के दर्द को अपना मानते हैं। गोलकोंडा किले की उन दीवारों ने राधे के जज्बातों को जिस तरह समेटा वह भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक अमिट अध्याय बन गया है।

  • मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर हुई ढीली, चौथे दिन गिरा कलेक्शन

    मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर हुई ढीली, चौथे दिन गिरा कलेक्शन


    नई दिल्ली । रानी मुखर्जी ने मर्दानी फ्रेंचाइज़ के जरिए एक मजबूत ब्रांड तैयार किया था। पहली और दूसरी फिल्म को जहां दर्शकों और समीक्षकों से जमकर सराहना मिली, वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी दोनों फिल्मों ने अच्छी कमाई की थी। लेकिन तीसरी किस्त मर्दानी 3 वह असर नहीं छोड़ पाई, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। रिलीज़ के साथ ही फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और अब इसका सीधा असर कमाई पर साफ नजर आने लगा है।

    Day 4 पर सिर्फ 2.15 करोड़, कमाई सिंगल डिजिट में सिमटी

    देश में बालिका तस्करी जैसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दे को उठाने वाली मर्दानी 3 ने शुरुआती चार दिनों में कोई बड़ा रिकॉर्ड नहीं बनाया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज़ के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को महज 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 19.65 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 29.3 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

    वीकेंड पर दिखी उम्मीद, लेकिन सोमवार को टूटा दम

    फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। शनिवार को कमाई बढ़कर 6.25 करोड़ रुपये और रविवार को 7.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जिससे लगा कि फिल्म धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ सकती है। हालांकि, सोमवार आते ही फिल्म की कमाई में तेज गिरावट दर्ज की गई और यह साफ हो गया कि फिल्म को मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का सहारा नहीं मिल पा रहा है।

    दिनवार कमाई भारत में

    पहला दिन शुक्रवार 4.00 करोड़

    दूसरा दिन शनिवार 6.25 करोड़

    तीसरा दिन रविवार 7.25 करोड़

    चौथा दिन सोमवार 2.15 करोड़

    कुल: 19.65 करोड़ रुपये

    ऑक्यूपेंसी भी रही निराशाजनक

    सोमवार, 2 फरवरी 2026 को फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी महज 11.27 प्रतिशत रही। कम दर्शक संख्या यह संकेत देती है कि फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींचने में नाकाम रही है।

    60 करोड़ के बजट पर भारी पड़ रही कम कमाई

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मर्दानी 3 का अनुमानित बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि रानी मुखर्जी ने एसीपी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार के लिए लगभग 7 करोड़ रुपये फीस ली है, जबकि फिल्म में मुख्य विलेन अम्मा का रोल निभाने वाली मल्लिका प्रसाद को करीब 50 लाख रुपये मिले।

    स्टारकास्ट और रिलीज़

    अभिराज मिनावाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जानकी बोदिवाला और मिखाइल यावलकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। मर्दानी 3 को 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था। अब आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई किस दिशा में जाती है, इस पर ट्रेड और दर्शकों की निगाहें टिकी हुई हैं।

  • रोहित शेट्टी के शूटिंग सेट पर सुरक्षा कड़ी, डायरेक्टर के नजदीक जाने की अनुमति केवल चुनिंदा लोगों को

    रोहित शेट्टी के शूटिंग सेट पर सुरक्षा कड़ी, डायरेक्टर के नजदीक जाने की अनुमति केवल चुनिंदा लोगों को


    नई दिल्ली। रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म गोलमाल 5 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच उनके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इस घटना के बाद रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अब उनके फिल्म सेट पर भी कड़े सुरक्षा इंतजाम लागू कर दिए गए हैं। मामले की जांच के लिए एक स्पेशल टीम गठित की गई है जो पूरी तरह से मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है।

    सूत्रों के अनुसार गोलमाल 5 की शूटिंग 15 फरवरी के बाद शुरू होने वाली थी। हालांकि अब शूटिंग उसी तय दिन से शुरू होगी या नहीं, इसका फैसला केवल रोहित शेट्टी ही करेंगे। लेकिन एक अन्य सूत्र का कहना है कि शूटिंग तय समय पर ही शुरू होगी और इसके लिए पहले से सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। शूटिंग शुरू होने पर सेट पर 60 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा जिसमें पुलिस कर्मी और रोहित के पर्सनल बॉडीगार्ड शामिल होंगे।

    सुरक्षा बढ़ाने के तहत सेट पर आने वाले हर व्यक्ति को रजिस्टर करवाना होगा और अपनी आईडी वेरीफाई करनी होगी। डायरेक्टर रोहित शेट्टी के नजदीक जाने की अनुमति केवल कुछ चुनिंदा लोगों को ही मिलेगी। जूनियर आर्टिस्ट से लेकर क्रू मेंबर तक, सभी को पहले से सुरक्षा प्रक्रिया से गुजरना होगा। हर आने-जाने वाली गाड़ी पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और वैनिटी वैन को भी एंट्री से पहले जांच से गुजरना जरूरी होगा। कॉल शीट को मैनेज किया जाएगा और शूटिंग लोकेशन की जानकारी केवल लिमिटेड लोगों को ही दी जाएगी।

    फायरिंग की घटना और सुरक्षा बढ़ाने के कारण रोहित शेट्टी की एक अन्य फिल्म भी फिलहाल होल्ड पर रखी गई है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं और इसकी शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी। अब लगभग दो हफ्तों की शूटिंग बाकी है जिसे आगे पूरा किया जाएगा।सुरक्षा उपायों और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के चलते शूटिंग सेट पर काफी सावधानी बरती जा रही है। इसके बावजूद फिल्म की टीम शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार है और उम्मीद है कि सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच गोलमाल 5 की शूटिंग बिना किसी रुकावट के पूरी हो जाएगी।

  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट, 11वें दिन कमाई में जोरदार झटका

    बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट, 11वें दिन कमाई में जोरदार झटका


    नई दिल्ली । सनी देओल स्टारर और 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर की सीक्वल बॉर्डर 2 ने रिलीज़ के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। देशभक्ति और युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला जिसका नतीजा है कि फिल्म ने महज 11 दिनों में करीब 280 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स को चौंका दिया है।

    11वें दिन 4 करोड़ से भी कम कमाई

    सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार बॉर्डर 2 ने रिलीज़ के 11वें दिन यानी सोमवार को भारत में सिर्फ 3.88 करोड़ रुपये नेट की कमाई की। यह आंकड़ा पिछले दिनों की तुलना में काफी कम है। इसके बावजूद फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अब 279.13 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है जो इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है।

    पहले हफ्ते में की थी रिकॉर्डतोड़ कमाई

    फिल्म ने पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। बॉर्डर 2 ने अपने पहले सात दिनों में ही 224.25 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इसके बाद दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी मजबूत रही। 8वें दिन: 10.75 करोड़ ,9वें दिन: 17.75 करोड़, 10वें दिन: 22.50 करोड़ ,हालांकि वीकेंड के बाद सोमवार को दर्शकों की संख्या में गिरावट साफ दिखाई दी।

    देशभक्ति और स्टारकास्ट बनी फिल्म की ताकत

    अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस वॉर ड्रामा फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसके अलावा मोना सिंह सोनम बाजवा अन्या सिंह प्रणव वशिष्ठ और मेधा राणा ने भी फिल्म में प्रभावशाली अभिनय किया है। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और शुरुआत से ही इसे जबरदस्त ओपनिंग मिली।

    1971 युद्ध की पृष्ठभूमि में रची गई कहानी

    बॉर्डर 2 भी पहली फिल्म की तरह 1971 के भारत-पाक युद्ध और लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। दमदार डायलॉग्स देशभक्ति से भरे दृश्य और सनी देओल की मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा।

    सफलता का जश्न मनाते दिखे सनी देओल

    फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद सनी देओल ने अपनी टीम के साथ जश्न भी मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वे केक काटते और टीम के साथ गाना गाते नजर आए। इससे पहले सनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर फैंस का धन्यवाद करते हुए लिखा था कि बॉर्डर 2 को मिल रहा प्यार उनके लिए बेहद खास है।

    आगे कैसी रहेगी कमाई ट्रेड की नजर

    हालांकि 11वें दिन आई गिरावट ने थोड़ा झटका जरूर दिया है लेकिन कुल कमाई को देखते हुए बॉर्डर 2 का हिट होना तय माना जा रहा है। अब देखना होगा कि वीकेंड पर फिल्म फिर से रफ्तार पकड़ पाती है या नहीं।

  • फिल्म का नाम रखने का 'कानूनी' रास्ता: जानें कैसे बुक होते हैं टाइटल और क्या है डायरेक्टर्स के IFTDA कार्ड की असली ताकत?

    फिल्म का नाम रखने का 'कानूनी' रास्ता: जानें कैसे बुक होते हैं टाइटल और क्या है डायरेक्टर्स के IFTDA कार्ड की असली ताकत?


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा ने एक बार अपने इंटरव्यू में कहा था कि उनके लिए फिल्म का नाम इतना महत्वपूर्ण है कि उन्होंने महज नाम पसंद न आने पर कई फिल्में ठुकरा दीं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब दो फिल्ममेकर्स एक ही नाम के लिए भिड़ जाते हैं, तो उसका फैसला कैसे होता है? दरअसल, फिल्म का नाम चुनना केवल एक क्रिएटिव फैसला नहीं है बल्कि इसके पीछे IMPPA और IFTDA जैसी संस्थाओं की एक जटिल प्रक्रिया काम करती है।

    IMPPA फिल्मों का रजिस्ट्री ऑफिस

    साल 1937 में गठित इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसिएशन IMPPA प्रोड्यूसर्स के लिए काम करने वाली सबसे पुरानी और प्रमुख संस्था है। इसे आप फिल्मों का ‘रजिस्ट्री ऑफिस’ कह सकते हैं। इसका मुख्य काम फिल्मों के नामों Titles को सुरक्षित रखना और उनकी रजिस्ट्री करना है।नाम की सुरक्षा यदि कोई प्रोड्यूसर अपनी फिल्म का नाम ‘धुरंधर’ रखना चाहता है, तो उसे सबसे पहले IMPPA में यह चेक करना होगा कि यह नाम पहले से किसी और ने बुक तो नहीं किया है। टाइटल ब्लॉकिंग प्रोड्यूसर्स भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए पहले से ही कुछ आकर्षक नाम बुक करके रख सकते हैं ताकि कोई दूसरा उनका उपयोग न कर सके।

    नाम फाइनल करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

    किसी भी फिल्म प्रोड्यूसर को इन चरणों का पालन करना अनिवार्य है  बैनर रजिस्ट्रेशन सबसे पहले अपने प्रोडक्शन हाउस बैनर का नाम रजिस्टर करना होता है। इसके लिए पैन कार्ड, GST और आधार जैसे दस्तावेज जरूरी हैं। मेंबरशिप फीस कैटेगरी के आधार पर प्रोड्यूसर को 5,000 से 20,000 रुपये तक की मेंबरशिप फीस देनी होती है।

    टाइटल बुकिंग एक बार बैनर रजिस्टर होने के बाद, फिल्म का टाइटल ब्लॉक करने के लिए सालाना 350 से 500 रुपये की फीस चुकानी पड़ती है। इसे हर साल रिन्यू भी कराना होता है।CBFC के लिए प्रमाण IMPPA द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को फिल्म सर्टिफिकेशन CBFC के समय दिखाना होता है, जिसके बिना फिल्म रिलीज नहीं हो सकती।

    IFTDA कार्ड डायरेक्टर्स का सुरक्षा कवच

    फिल्म के नाम और निर्माण के साथ-साथ निर्देशन के क्षेत्र में भी कड़े नियम हैं। यहाँ इंडियन फिल्म्स एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन IFTDA की भूमिका अहम हो जाती है। यह संस्था डायरेक्टर्स और असिस्टेंट डायरेक्टर्स के अधिकारों की रक्षा करती है।पेमेंट की सुरक्षा यदि कोई प्रोड्यूसर काम लेने के बाद डायरेक्टर के पैसे देने से मना करता है, तो IFTDA उस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने तक की ताकत रखता है। पहचान और भरोसा फिल्म सेट पर IFTDA कार्ड एक डायरेक्टर की आधिकारिक पहचान होती है। ज्यादातर बड़े प्रोड्यूसर्स केवल उन्हीं डायरेक्टर्स को काम देते हैं जिनके पास यह कार्ड होता है।