Category: Entertainment

  • क्रिप्टिक पोस्ट के बाद गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने दिया पहला बयान, कहा…

    क्रिप्टिक पोस्ट के बाद गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने दिया पहला बयान, कहा…

    नई दिल्ली टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपने और ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना के रिश्ते पर खुलकर बात की है। दरअसल, उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था जिसके बाद लोग यह अनुमान लगाने लगे कि उनके और गौरव खन्ना के बीच चीजें ठीक नहीं हैं। अब इस पर रिएक्ट करते हुए आकांक्षा ने साफ किया है कि उनके और गौरव खन्ना के बीच सबकुछ सही है।

    क्या बोलीं आकांक्षा?
    आकांक्षा ईटाइम्स को दिए बयान में कहा, “हमारी शादी में कोई परेशानी नहीं है। उस पोस्ट का गौरव से कोई लेना-देना नहीं है। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो सोशल मीडिया पर पर्सनल चीजें लिखूं। ये पोस्ट सिर्फ मेरे अपकमिंग प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए किया गया था।”

    ‘मां न बनना एक पर्सनल चॉइस है’
    कुछ लोगों ने आकांक्षा के पोस्ट को गौरव के पिता बनने की इच्छा और उनके मां न बनने के फैसले से भी जोड़ा था। आकांक्षा ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, “मैं इस समय ट्रोल क्वीन हूं! मैं हमेशा से इस टॉपिक पर खुलकर बात करती हूं। गौरव ज्यादा सावधान रहते हैं क्योंकि वह मेरी इमेज प्रोटेक्ट करना चाहते हैं। हमारे बीच एज गैप है और वह इतने समझदार हैं कि वह ये मेरी बात समझ सकते हैं। मैंने साफ कहा है कि मैं खुद को मां बनते हुए नहीं देखती। यह एक पर्सनल चॉइस है और मुझे इसे किसी के सामने सही ठहराने की जरूरत महसूस नहीं होती।”

    ‘मुझे विलेन कहलाने में कोई दिक्कत नहीं है’
    आकांक्षा आगे कहती हैं, “सोशल मीडिया के बाहर, मैं कभी किसी ऐसे इंसान से नहीं मिली जिसने मुझसे कहा हो कि मैं गलत हूं या मेरे फैसलों पर सवाल उठाया हो। जिन लोगों से मैं मिलती हूं, वे सपोर्टिव हैं और मुझे अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते हुए देखकर खुश होते हैं। मुझे नफरत से कहीं ज्यादा प्यार और पॉजिटिविटी मिलती है। खुशकिस्मती से, मैं इमेज को लेकर कॉन्शियस नहीं हूं। मुझे विलेन कहलाने में कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि ये वो लोग हैं जो गौरव से प्यार करते हैं। आखिर में, मेरे पति मेरे साथ खड़े हैं और हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे के लिए क्या मायने रखते हैं।”

  • Content Is King: बिना गानों के भी सुपरहिट रहीं ये बॉलीवुड फिल्में, कहानी ने लूटी वाहवाही

    Content Is King: बिना गानों के भी सुपरहिट रहीं ये बॉलीवुड फिल्में, कहानी ने लूटी वाहवाही


    नई दिल्ली । हिंदी गाने फिल्मों की जान होते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी बेहतरीन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें गाने नहीं हैं। साथ ही हम आपको इन फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग भी बता रहे हैं।
    बिना गाने वाली टॉप फिल्में
    हिंदी फिल्मों के गाने उनकी जान होते हैं। बॉलीवुड में आपको लगभग हर फिल्म में गाने सुनने को मिलते हैं। कुछ लोगों को फिल्मों के बीच गाने पसंद होते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि फिल्मों में गाने कहानी में ब्रेक लगाते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें आपको गाने नहीं मिलेंगे। साथ ही, हम आपको इन फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग भी बता रहे हैं।
    जाने भी दो यारों
    8.3 आईएमडीबी रेटिंग वाली जाने भी दो यारों लिस्ट में पहले नंबर पर है। ये फिल्म डार्क कॉमेडी सटायर है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, सतीश शाह, सतीश कौशिक और नीना गुप्ता जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म साल 1983 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
    अ वेडनेसडे
    8.1 आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्म अ वेडनेसडे भी इस लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म एक क्राइम, ड्रामा फिल्म है। फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
    कानून
    7.9 आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्म कानून भी इस लिस्ट का हिस्सा है। फिल्म साल 1960 में आई थी। फिल्म को बीआर चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। इस क्राइम ड्रामा फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
    द लंचबॉक्स
    7.8 रेटिंग वाली फिल्म द लंचबॉक्स भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
    कौन
    7.8 रेटिंग वाली साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म कौन भी लिस्ट में शामिल है।उर्मिला मातोंडकर और मनोज बाजपेयी की ये फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी।
    अब तक छप्पन
    7.8 रेटिंग वाली अब तक छप्पन भी लिस्ट में शामिल है। फिल्म में नाना पाटेकर, रेवथी और यशपाल शर्मा नजर आए थे। फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म को आप प्राइम वीडियो और सोनी लिव पर देख सकते हैं।
    दीवारें
    लिस्ट में 7.8 रेटिंग वाली फिल्म 3 दीवारें भी है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ और जूही चावला नजर आई थीं। फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
    इत्तेफाक
    लिस्ट में 7.4 रेटिंग वाली फिल्म इत्तेफाक है। फिल्म साल 1969 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राजेश खन्ना नजर आए थे। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
    अरविंद देसाई की अजीब दास्तां
    लिस्ट में 7.2 रेटिंग वाली फिल्म अरविंद देसाई की अजीब दास्तां भी शामिल है। फिल्म में दिलीप धवन, ओम पुरी और सतीश शाह जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म 1978 में रिलीज हुई थी। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

  • Sunny vs Rani: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की बॉर्डर 2 से सीधी भिड़ंत, कैसा रहेगा मर्दानी 3 का हाल?

    Sunny vs Rani: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की बॉर्डर 2 से सीधी भिड़ंत, कैसा रहेगा मर्दानी 3 का हाल?


    नई दिल्ली । रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म मर्दानी 3 आज 30 जनवरी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एडवांस बुकिंग के जरिए मर्दानी 3 ने सिर्फ 2.33 करोड़ रुपये की कमाई की ह  Mardaani 3 Day 1 Box Office Collection बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। अभी सनी देओल की फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता ही हुआ है और बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म मर्दानी 3 ने दस्तक दे दी है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मर्दानी 3 पहले दिन बॉर्डर 2 के तूफान के आगे टिक पाती है या नहीं।
    11:00 AM – Mardaani 3 LIVE: लोगों को कैसी लगी मर्दानी 3
    मर्दानी 3 देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, फिल्म का पहला हाफ दिलचस्प और अच्छा है। रानी मुखर्जी और मल्लिका प्रसाद विलेन ने जबरदस्त एक्टिंग की है। कहानी का सेटअप और कैरेक्टर डेवलपमेंट अच्छे से किया गया है। कुल मिलाकर, एक अच्छी शुरुआत है।
    10:30 AM – Mardaani 3 LIVE: पिछले 10 साल में नहीं हुई एक भी फिल्म फ्लाॅप
    पिछले 10 साल में रानी मुखर्जी की एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप नहीं हुई है। साल 2014 में उनकी मर्दानी आई थी। साल 2018 में हिचकी, साल 2019 में मर्दानी 2 2019 और फिर साल 2023 में मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे 2023। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस सक्सेस हासिल कर रानी मुखर्जी की स्टार पावर का परिचय दिया था।

    10:00 AM – Mardaani 3 LIVE: मर्दानी 3 में विलेन कौन है

    मर्दानी 3 में अम्मा नाम की बेहद खौफनाक और शातिर विलेन को दिखाया गया है, जो बेहद ठंडे दिमाग से काम करने वाली एक भिखारी-माफिया क्वीन Beggar-mafia Queen है। वह बच्चों की तस्करी Child Trafficking का एक बड़ा और खतरनाक नेटवर्क चलाती है। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले किरदार को थिएटर आर्टिस्ट और मशहूर अभिनेत्री मल्लिका प्रसाद ने निभाया है।

    9:30 AM – Mardaani 3 LIVE: मर्दानी 1 और मर्दानी 2 ने कितनी कमाई की है

    फिल्म बजट कलेक्शन वर्ल्डवाइड
    मर्दानी 21 करोड़ रुपये 59 करोड़ रुपये
    मर्दानी 2 27 करोड़ रुपये 67 करोड़ रुपये
    मर्दानी 3 75 करोड़ रुपये
    करोड़ रुपये
    9:00 AM – Mardaani 3 LIVE: कहां देखें मर्दानी 1 और मर्दानी 2
    मर्दानी 3 देखने से पहले आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मर्दानी 1 और मर्दानी 2 देख सकते हैं।
    8:15 AM – Mardaani 3 Updates: रानी ने भारतीय पुलिस को समर्पित की मर्दानी 3
    रानी मुखर्जी ने मर्दानी 3 को भारतीय पुलिस बल को समर्पित करते हुए कहा, यह फिल्म उन महिला पुलिसकर्मियों के लिए है, जिन्हें समाज में सबसे ज्यादा परखा जाता है और जिन पर सबसे ज्यादा सवाल उठाए जाते हैं। इसके बावजूद, वे हर डर से कहीं ज्यादा ऊंची खड़ी रहती हैं। मर्दानी 3 सिर्फ इसलिए मुमकिन हो पाई क्योंकि आप लोग निस्वार्थ भाव से देश की सेवा कर रहे हैं।

    8:05 AM – Mardaani 3 Box Office: पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी फिल्म
    ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि बॉर्डर 2 की वजह से मर्दानी 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ेगा। ऐसे में रानी मुखर्जी की फिल्म पहले दिन 3 से 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।
    8:00 AM – Mardaani 3: एडवांस बुकिंग में कैसा रहा प्रदर्शन
    मर्दानी 3 की 39,056 टिकट्स की एडवांस बुकिंग हुई है और एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने 2.33 करोड़ रुपये [ब्लॉक सीट्स के साथ] की कमाई की है। वहीं अगर बॉर्डर 2 की बात करें तो सनी देओल की फिल्म ने 4,09,117 टिकट्स की एडवांस बुकिंग कर 17.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

  • साई पल्लवी को लेकर बड़ी खबर: “कल्कि 2898 एडी 2” में दीपिका की जगह लेने की संभावना!

    साई पल्लवी को लेकर बड़ी खबर: “कल्कि 2898 एडी 2” में दीपिका की जगह लेने की संभावना!


    नई दिल्ली। फिल्म “कल्कि 2898 एडी” (2024) की बड़ी हिट के बाद अब उसके दूसरे पार्ट में बड़े बदलाव की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रामायण की एक्ट्रेस साई पल्लवी को दीपिका पादुकोण की जगह लेने के लिए कास्ट किया जा सकता है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और साई पल्लवी के फैंस काफी उत्साहित हैं।

    क्या सच में साई पल्लवी दीपिका की जगह लेंगी?
    एनडीटीवी तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार, कल्कि 2898 एडी 2 के प्रोड्यूसर्स साई पल्लवी को कास्ट करने की योजना बना रहे हैं।
    लेकिन अभी फिल्म मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं आई है।

    सोशल मीडिया पर क्या कहा जा रहा है?
    सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स के रिएक्शन भी मिल रहे हैं:

    एक यूजर: “क्या कल्कि 2 की शूटिंग पूरी हो गई है?”

    एक ने लिखा: “साई पल्लवी की जगह सान्या मल्होत्रा को कास्ट करना चाहिए।”

    एक और ने कहा: “साई पल्लवी को कल्कि 2 में देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।”

    “कल्कि 2898 एडी” की सफलता और रेटिंग
    कल्कि 2898 एडी (2024) नाग अश्विन की एक साइंस फिक्शन फिल्म थी और यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी।
    फिल्म में प्रमुख कलाकार:

    अमिताभ बच्चन

    प्रभास

    कमल हासन

    दिशा पाटनी

    कीर्ति सुरेश

    और दीपिका पादुकोण

    IMDb रेटिंग: 7/10
    देखने के लिए: Prime Video और Netflix

    साई पल्लवी की अगली बड़ी भूमिका: रामायण में माता सीता
    साई पल्लवी जल्द ही रणबीर कपूर की “रामायण” में माता सीता के किरदार में नजर आएंगी।
    इस फिल्म में रणबीर कपूर, अरुण गोविल, रवि दुबे, सनी देओल और यश जैसे सितारे भी शामिल हैं।और खबर है कि रामायण का कुल बजट 4000 करोड़ तक हो सकता है!

  • सलमान खान को प्रोड्यूसर ने बताया ‘चिड़ियाघर का टाइगर’, बोले- अब पहले जैसे आक्रामक नहीं रहे

    सलमान खान को प्रोड्यूसर ने बताया ‘चिड़ियाघर का टाइगर’, बोले- अब पहले जैसे आक्रामक नहीं रहे

    नई दिल्ली |   फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान संग अपनी दोस्ती को याद किया। उन्होंने कहा कि वो और सलमान बहुत पुराने दोस्त हैं। इस बातचीत के दौरान शैलेंद्र ने कहा कि सलमान जंगल में जन्म टाइगर थे, लेकिन अब वो जू वाले टाइगर हो गए हैं।

    सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। लंबे वक्त से वो फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उनके बहुत से प्रोड्यूसर्स, एक्टर्स और डायरेक्टर्स के साथ दोस्ती है। कुछ दोस्त उनके जीवन में ऐसे रहे जो उन्हें तब से जानते हैं जब सलमान खान फेमस नहीं थे। उनके एक ऐसे ही दोस्त रहे हैं शैलेंद्र सिंह। शैलेंद्र सिंह एक सफल प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने हाल ही में सलमान खान संग अपनी दोस्ती को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि सलमान खान और उनका तीन साल तक हर सोमवार को पार्टी करने का ट्रेडिशन था। उन्होंने कहा कि सलमान एक जंगल में जन्मे टाइगर थे, लेकिन अब वो जू (चिड़ियाघर) के टाइगर हो गए हैं। शैलेंद्र सलमान के अच्छे दोस्त रहे हैं, लेकिन आज की डेट में वो सलमान संग दोस्त नहीं हैं।

    कौन थीं सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड?
    सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में शैलेंद्र ने कहा कि सलमान खान के साथ उनकी दोस्ती तब से जब सलमान खान इतने प्रसिद्ध भी नहीं हुए थे। शैलेंद्र ने कहा, “सलमान और मैं कफ परेड से एक-दूसरे को जानते हैं, जहां मैं पहले रहता था। वह वहां अपनी पहली गर्लफ्रेंड, शाहीन जाफरी से मिलने आया करता था।”

    शैलेंद्र ने सलमान खान को बताया टाइगर
    सफलता के साथ सलमान खान कैसे बदले हैं शैलेंद्र ने इस बारे में भी बात की। शैलेंद्र ने कहा, “सलमान एक टाइगर हैं, लेकिन अब वो शांत हो चुके हैं। वह जंगल में पैदा हुए टाइगर थे, अब वो जू के टाइगर हो गए हैं। सफलता आपको सतर्क, यहां तक ​​कि भयभीत भी बना देती है। तब लोग आपको घेर लेते हैं, लगातार आपको बताते हैं कि आप बॉस हैं और बाकी सब गलत हैं।”

    सलमान खान और शैलेंद्र का था खास ट्रेडिशन
    सलमान जब अपने करियर के चरम पर थे, दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। शैंलेंद्र ने बताया, “तीन साल तक, सलमान और मेरा एक ट्रे़डिशन था। हर सोमवार की रात, हम साथ में बांद्रा में पार्टी करते थे।”

  • Mardaani 3 Twitter Review: अंदर तक झकझोर कर रख देगी रानी मुखर्जी की फिल्म, रिव्यू पढ़ने के बाद खुद को रोक पाना होगा मुश्किल

    Mardaani 3 Twitter Review: अंदर तक झकझोर कर रख देगी रानी मुखर्जी की फिल्म, रिव्यू पढ़ने के बाद खुद को रोक पाना होगा मुश्किल

    नई दिल्ली | रानी मुखर्जी की सुपर कॉप फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘मर्दानी 3’ आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में रानी एक बार फिर उनके सुपरकॉप शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आने वाली है. फिल्म को लेकर लोगों के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है, जिसका अंदाजा सोशल मीडिया रिव्यू से लगाया जा सकता है. चलिए जाते हैं लोगों को कैसी लगी ये फिल्म?

    Mardaani 3 Twitter Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे. रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई है. खासकर एक्स (ट्विटर) पर ‘मर्दानी 3’ ट्रेंड करने लगी है. सुबह के शोज से ही दर्शक थिएटर पहुंचने लगे हैं. लोग फिल्म देखकर अपनी राय खुलकर शेयर कर रहे हैं और ज्यादातर रिएक्शन पॉजिटिव नजर आ रहे हैं.

    जब ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तभी से दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई थी. ट्रेलर से साफ हो गया था कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा गंभीर और अलग होने वाली है. इस बार फिल्म की कहानी समाज की एक और काली और बेरहम सच्चाई को सामने लाने का काम करेगी, जो चाइल्ड ट्रैफिकिंग के सामने है. यही वजह है कि रिलीज के दिन ही लोग इसे देखने पहुंच गए. रानी मुखर्जी का दमदार पुलिस ऑफिसर वाला अंदाज दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है.
    लोगों को कैसी लगी रानी मुखर्जी की फिल्म?

    ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोदीवाला, जीशु सेनगुप्ता, मिखाइल यावलकर, इंद्रनील भट्टाचार्य जैसे और कई शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं. साथ ही एक्ट्रेस मल्लिका प्रसाद भी हैं, जो मेन विलेन अम्मा का रोल निभा रही हैं. फिल्म रिलीज होते ही एक्स पर यूजर्स ने रिव्यू देना शुरू कर दिया. कई लोगों ने फिल्म की कहानी की तारीफ की है, तो कई रानी मुखर्जी की एक्टिंग से काफी इम्प्रेस दिखे. एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म की कहानी इमोशनल और मजबूत है. रानी मुखर्जी का रोल दिल छू जाता है’.
    वहीं दूसरे यूजर का कहना है, ‘ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने वाली है’. ऐसे कई रिव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक यूजर ने बताया कि ‘मर्दानी 3’ सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि एक जरूरी सामाजिक मुद्दे को भी उठाती है. फिल्म में ट्रैफिकिंग की गहराई से जांच दिखाई गई है. रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस को फिर से शानदार बताया गया है. इसके साथ ही विजय वर्मा के किरदार ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. कई लोग उन्हें इस साल का सबसे खतरनाक विलेन बता रहे हैं.

    एक और यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘#Mardaani 3 Review: THE LIONESS ROARS. रानी मुखर्जी पूरी तरह छाई हुई हैं. विजय वर्मा बेहद डरावने विलेन लगे. कहानी डार्क वेब की सच्चाई दिखाती है. फिल्म ब्रूटल है लेकिन जरूरी भी. जरूर देखें. रेटिंग 4/5’. इस तरह के रिव्यू से साफ है कि फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
    ‘मर्दानी 3’ की कमाई पर भी हो रही चर्चा

    इतनी ही नहीं, इस फिल्म की कमाई को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ ने एडवांस बुकिंग से ही करीब 1.16 करोड़ की कमाई कर ली है. माना जा रहा है कि पहले दिन फिल्म 3 से 4 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पहले से मजबूत स्थिति में है. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है.

  • भारत रंग महोत्सव में चमकेगा पंकज त्रिपाठी का नाटक 'लैलाज'; अभिनेता ने इसे 'एक सपना सच होने जैसा' कहा

    भारत रंग महोत्सव में चमकेगा पंकज त्रिपाठी का नाटक 'लैलाज'; अभिनेता ने इसे 'एक सपना सच होने जैसा' कहा

    नई दिल्ली । भारतीय रंगमंच की दुनिया में भारत रंग महोत्सव का नाम सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ लिया जाता है। यह महोत्सव नाट्य कलाकारों के लिए केवल एक मंच नहीं, बल्कि उनके सपनों का प्रतीक है। हर साल यहां देश-विदेश के चुनिंदा नाटकों का प्रदर्शन किया जाता है और इस मंच पर किसी नाटक का चयन होना किसी भी कलाकार के लिए गर्व और खुशी का पल होता है। इस साल अभिनेता पंकज त्रिपाठी का नाटक ‘लाइलाज’ 25वें भारत रंग महोत्सव में प्रस्तुत किया जाएगा।

    पंकज त्रिपाठी के लिए विशेष और भावुक पल

    पंकज ने इस उपलब्धि को अपने जीवन का खास पल बताया और कहा, “भारत रंग महोत्सव भारतीय थिएटर की आत्मा जैसा है। यहां अपने नाटक का चयन होना मुझे अपनी जड़ों से दोबारा जोड़ देता है। थिएटर ही वह जगह है, जहां से मैंने अभिनय की असली सीख ली और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) ने मुझे अनुशासन, सच्चाई और कला के प्रति सम्मान सिखाया।”

    ‘लाइलाज’: मेहनत, विश्वास और परिवार का संगम

    ‘लाइलाज’ को पंकज और उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी ने अपने थिएटर बैनर ‘रूपकथा रंगमंच’ के तहत तैयार किया। पंकज ने कहा, “अपने नए थिएटर मंच की पहली प्रस्तुति को इतना बड़ा और सम्मानित मंच मिलना मेरे लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा है। यह भले ही एक साधारण कहानी हो, लेकिन इसके पीछे कई कलाकारों और तकनीकी टीम की कड़ी मेहनत और थिएटर के प्रति गहरा विश्वास छिपा है।”

    दस साल बाद थिएटर में वापसी और बेटी का पहला कदम

    ‘लाइलाज’ को लेखक और निर्देशक फैज मोहम्मद खान द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। पंकज के लिए यह नाटक इसलिए भी खास है क्योंकि इसके जरिए वह करीब दस साल बाद थिएटर मंच पर वापसी कर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि उनकी बेटी आशी भी पहली बार थिएटर मंच पर कदम रख रही हैं। पंकज ने कहा, “बेटी के साथ मंच साझा करना मेरे जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में से एक है। मैं इसे सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि थिएटर को एक सच्ची भेंट मानता हूं।”

    मृदुला त्रिपाठी की खुशी और थिएटर की ताकत

    मृदुला ने कहा, “जब मैंने रूपकथा रंगमंच की शुरुआत की थी, मेरा मकसद बड़े मंच की तलाश नहीं, बल्कि ईमानदारी और सच्चे भाव से कहानियां कहना था। भारत रंग महोत्सव जैसे मंच पर ‘लाइलाज’ का चुना जाना बेहद संतोषजनक और हौसला बढ़ाने वाला है।” उन्होंने अपनी बेटी के पहले कदम को लेकर कहा, “यह हमारे लिए बेहद भावुक पल है। मैं दर्शकों, महोत्सव और उन सभी कलाकारों का आभार व्यक्त करती हूं, जो आज भी थिएटर की ताकत पर विश्वास रखते हैं। थिएटर आज भी लोगों को जोड़ने, भावनाओं को छूने और समाज को आईना दिखाने की ताकत रखता है।

  • ‘द बंगाल फाइल्स’ की चुनौतीपूर्ण जर्नी: विवेक अग्निहोत्री बोले- सच दिखाना आज भी सबसे बड़ी लड़ाई

    ‘द बंगाल फाइल्स’ की चुनौतीपूर्ण जर्नी: विवेक अग्निहोत्री बोले- सच दिखाना आज भी सबसे बड़ी लड़ाई

    नई दिल्ली । निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, जो संवेदनशील और गंभीर सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, ने अपनी नई फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की कठिन मेकिंग जर्नी और विरोधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सच दिखाना आज भी सबसे बड़ी लड़ाई है और इस फिल्म की रिलीज़ ने इसे स्पष्ट कर दिया।

    संकटों के बीच फिल्म की शूटिंग पूरी की गई

    विवेक ने बताया कि साल 2025 उनके लिए संघर्ष का साल रहा। फिल्म बनाना पहले से ही चुनौतीपूर्ण था, लेकिन शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार का अचानक निधन टीम के लिए बड़ा झटका था। उन्होंने कहा, “रजत पोद्दार के नाम पर हमने विजन पूरा किया। भव्य सेट तैयार किए गए और फिल्म की शूटिंग पूरी की गई। टीम ने हिम्मत नहीं हारी।”

    विरोध और धमकियों के बीच रिलीज़

    ‘द बंगाल फाइल्स’ उनकी ‘फाइल्स’ ट्रायोलॉजी की तीसरी कड़ी है, जो 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे, नोआखाली दंगों और विभाजन के दौरान हुए हिंदू नरसंहार की कहानी दिखाती है। फिल्म को लेकर पहले ही विरोध शुरू हो गया। विवेक ने बताया कि कोलकाता में हमले, धमकियां और राज्य में अनऑफिशियल बैन जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, “सीबीएफसी ने प्रमाणन दे दिया था, लेकिन राज्य में रिलीज नहीं हो पाई। थिएटर मालिकों पर दबाव डाला गया, और देश की सबसे बड़ी एग्जीबिशन चेन भी बंगाल में इसे नहीं दिखा पाई।”

    सत्य की खोज और लोकतंत्र की चुनौती

    विवेक ने कहा कि फिल्म हिम्मत, सत्य की खोज और चुनौतियों का सामना करने की कहानी है। उन्होंने आलोचना करते हुए बताया कि कुछ संस्थाएं, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए बनाई गई हैं, इस मामले में नाकाम रहीं। “मैं इसे सरकार की हार मानता हूं। यह फिल्ममेकर्स के लिए सबक है कि कितनी भी बड़ी ताकत हो, कुछ शक्तियां सबको पीछे धकेल देती हैं।”

    नई पीढ़ी और बदलाव की उम्मीद

    विवेक ने अपनी किताब ‘अर्बन नक्सल’ का जिक्र करते हुए कहा, “मैं अपनी किताब और लेख के जरिए हमेशा इन ताकतों के खिलाफ आवाज उठाता रहा, लेकिन इस घटना ने मुझे गहराई से प्रभावित किया। सवाल उठता है कि नई पीढ़ी इससे कैसे लड़ेगी और भारत का भविष्य क्या होगा?” उन्होंने खुशी व्यक्त की कि तमाम चुनौतियों के बावजूद फिल्म रिलीज हुई और जहां भी दिखी, वहां दर्शकों के दिल में बदलाव आया। लोग समझ पाए कि केवल इतिहास ही नहीं, वर्तमान का सत्य भी दबाया जा रहा है।

    विवेक अग्निहोत्री की यह प्रतिक्रिया यह संदेश देती है कि सच को उजागर करना और उसकी रक्षा करना, चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न हों, आज भी हर नागरिक और फिल्ममेकर का महत्वपूर्ण कर्तव्य है।

  • फरहान अख्तर Don 3 छोड़ Jee Le Zaraa पर फोकस, आलिया, कैटरीना और प्रियंका तैयार, 2026 में फ्लोरिंग की संभावना

    फरहान अख्तर Don 3 छोड़ Jee Le Zaraa पर फोकस, आलिया, कैटरीना और प्रियंका तैयार, 2026 में फ्लोरिंग की संभावना


    मुंबई।
    बॉलीवुड के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट Don 3 से रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद फरहान अख्तर ने अपनी पूरी ऊर्जा अपनी अगली फिल्म Jee Le Zaraa पर लगाने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार, 

    फरहान ने दिसंबर 2025 में माना था कि तीनों अभिनेत्रियों की डेट्स को कॉर्डिनेट करना इस फिल्म के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। फिल्म मूल रूप से 2021 में बनने वाली थी, लेकिन विभिन्न कारणों और कलाकारों की उपलब्धता के मुद्दों के कारण इसे कई बार स्थगित किया गया। अब टीम ने इसे फिर से जीवित करने का निर्णय लिया है और अगर तीनों एक्ट्रेस की डेट्स मेल खाती हैं, तो फिल्म 2026 की दूसरी छमाही में फ्लोर पर जा सकती है।

    एक सूत्र ने बताया कि “Jee Le Zaraa हमेशा फरहान अख्तर के लिए एक खास प्रोजेक्ट रही है। Don 3 की लंबी और जटिल प्रक्रिया के कारण इस बार उन्होंने इसे प्राथमिकता दी है। अब सही समय और सही टीम के साथ बातचीत फिर से शुरू हो गई है।” इस फिल्म का अंदाज़ एक ट्रैवल-रोमांस ड्रामा का होगा जिसमें तीनों हीरोइनों के किरदारों की कहानी दर्शकों को बांधे रखेगी।

    Don 3 से जुड़े विवादों और उलझनों के कारण फरहान ने यह निर्णय लिया कि वह इस प्रोजेक्ट से कुछ समय के लिए दूरी बनाएँ और Jee Le Zaraa पर ध्यान दें। Don 3 में पहले रावण की नायिका और विरोधी भूमिका वाले कलाकार भी प्रोजेक्ट छोड़ चुके हैं, जिससे इसकी प्रक्रिया और भी जटिल हो गई थी। वहीं, रणवीर सिंह पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप भी लगे थे, लेकिन ऑनलाइन ट्रोलिंग और विवाद के बाद उन्हें सार्वजनिक तौर पर राहत मिल गई।

    https://www.instagram.com/p/CSY6KJFDUC9/?utm_source=ig_embed&ig_rid=11f03920-fb17-4458-a9f7-0ed5be8daa3b

    फिल्म उद्योग में यह खबर उत्साह का कारण बनी हुई है क्योंकि Jee Le Zaraa पांच साल से चर्चित प्रोजेक्ट रहा है। फरहान ने फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर ली है और टीम की कोशिश है कि तीनों अभिनेत्रियाँ अपने शेड्यूल के हिसाब से डेट्स तय करें। इस फिल्म का निर्माण भारतीय सिनेमा में रोमांस और यात्रा शैली की एक नई मिसाल बनने की उम्मीद है।

    बॉलीवुड फैंस अब फरहान अख्तर की Jee Le Zaraa के लिए उत्सुक हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाए। यह प्रोजेक्ट पांच साल की देरी के बाद अब पुनर्जीवित हो रहा है और दर्शकों के लिए यह एक मजेदार और रोमांचक पल साबित होने वाला है। इस फिल्म से फरहान अख्तर की अलग शैली, तीन सुपरस्टार अभिनेत्रियों की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री और यात्रा आधारित रोमांस का नया अनुभव देखने को मिलेगा।

  • बर्थडे स्पेशल अनूप सोनी: संघर्ष से सफलता तक का सफर

    बर्थडे स्पेशल अनूप सोनी: संघर्ष से सफलता तक का सफर

    नई दिल्ली ।  ‘क्राइम पेट्रोल’ टेलीविजन का पॉपुलर शो है, जिसका नाम लेते ही आंखों के सामने अनूप सोनी का चेहरा आ जाता है. अनूप सोनी कई साल से ‘क्राइम पेट्रोल’ की एंकरिंग कर रहे हैं. इस शो ने उन्हें नाम और पैसा दोनों ही दिया है. पर एक समय था जब अनूप सोनी हार मानकर एक्टिंग करियर को बाय कहने वाले थे. एक इंटरव्यू के दौरान अनूप सोनी ने अपने डिप्रेसिव फेज पर बात की है. ये भी बताया कि कैसे उन्होंने उस दौर को पीछे छोड़कर नई शुरुआत की.

    जयपुर से लगा एक्टिंग का शौक
    जोश टॉक के मंच पर अपने एक्टिंग पर बात करते हुए अनूप सोनी ने जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव पर कई बातें शेयर की. वो बताते हैं, ’13 से 20 साल की उम्र तक मैं जयपुर में रहा. वहीं से मुझे एक्टर बनने का ख्याल आया. मेरे लिए सब कुछ नया था. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में जाने से पहले मेरे लिए एक्टिंग का मतलब सिर्फ डायलॉग था. पर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा जाने के बाद पता चला कि एक्टिंग क्या होती है. एक एक्टर और इंसान के तौर पर नेशनल स्कूल ऑफ ने मेरी जिंदगी संवार दी.’

    ‘वहां से निकलने के बाद एक-दो साल तक वर्कशॉप की. फिर ये डिसाइड हुआ कि खुद को स्क्रीन पर आने का एक मौका दिया जाए. 90s के दौरान मैं मुंबई आया. सब सीनियर्स ने यही कहा कि यहां आ गए हो, तो लगना पड़ेगा. सिनेमा का माहौल देखकर पता चल गया था कि मैं हीरो नहीं बन पाऊंगा. उस वक्त कास्टिंग डायरेक्टर नहीं हुआ करते थे. कई मौके आए जब लगा कि क्या कर रहे हैं. धक्के खा रहे हैं. खाने का ठिकाना नहीं है. खाना भी अच्छा नहीं था. मुझे लगा कि ये मैं नहीं कर सकता था. दिल में ये था कि पेरेंट्स से बार-बार पैसे नहीं मांगने हैं. पिता की सरकारी नौकरी थी. एक-दो मूमेंट ऐसे आए, जब मुझे लगा कि अब मैं नहीं रह पाऊंगा यहां.’
    जब टेलीविजन संवारा करियर
    अनूप सोनी बताते हैं कि उनके पास फोटोशूट कराने के पैसे नहीं थे. इसलिए उन्होंने अपनी पुरानी फोटोज का फोल्डर बनाया हुआ था. जिसे लेकर वो डायरेक्टर्स से मिलने जाया करते थे. वो कहते हैं, ‘एक बार मैं फोल्डर लेकर मीटिंग के लिए गया, लेकिन बारिश हुई और वो फोल्डर भीग गया. वो ऐसा फेज था जब लगा कि अब नहीं जी पाऊंगा. बारिश में फोटो का फोल्डर भीग गया था. उसे देखकर यही सोच रहा था कि इसे उठाऊं या नहीं. घर गया, तो कमरे में अकेला था. बहुत ही डिप्रेसिव फील हो रहा था. ‘

    धीरे-धीरे दिन गुजरते गए. अनूप सोनी ने एक्टिंग स्कूल में पढ़ाना शुरू किया. इस दौरान उन्हें अभिनव सिन्हा के Sea Hawks नाम के शो में काम करने का मौका मिला. इस शो ने अनूप सोनी को इतनी पॉपुलैरिटी दी कि फिर उन्हें पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा. Sea Hawks के बाद अनूप सोनी को ‘बालिका वधू’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे शोज ऑफर हुए.

    अनूप सोनी अपने करियर के पीक पर थे. इसलिए उन्होंने दोनों ही शोज पर दिल से काम किया. ‘बालिक वधू’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ ने उनके करियर को नई उड़ान दी. अनूप सोनी कहते हैं, ‘क्राइम पेट्रोल गेम चेंजर साबित हुआ. 10 साल मैंने दोनों शोज को दिए. सोसायटी में सम्मान मिला. ऐसा हो गया था कि अब मेरी पहचान हो गई थी ये ‘क्राइम पैट्रोल’ एंकर है. हालांकि, कई लोग ऐसे थे, जो क्राइम पेट्रोल के बाद मुझे एक्टर नहीं मानते थे.’
    हालांकि, टेलीविजन शोज के अलावा अनूप सोनी ‘गंगाजल’, ‘फिजा’, ‘राज’ और ‘सत्यमेव जयते 2’ जैसी तमाम बेहतरीन फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. वो एक अच्छे एंकर तो हैं ही. साथ ही एक्टर के तौर पर भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं.