Category: Entertainment

  • ही-मैन धर्मेंद्र को क्रिकेटर शिखर धवन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, कहा-ताकत दयालु हो सकती है

    ही-मैन धर्मेंद्र को क्रिकेटर शिखर धवन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, कहा-ताकत दयालु हो सकती है



    नई दिल्ली
    । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र देओल के निधन से न केवल फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि खेल जगत भी शोक में डूब गया है। 89 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ। मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें सलमान खान, अमिताभ बच्चन और अन्य कई बड़े सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    क्रिकेट जगत से भी भावुक संदेश

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र को याद करते हुए लिखा:
    आप सिर्फ कद में ही नहीं, बल्कि हौसले में भी हमेशा ऊंचे रहे। धर्मेंद्र जी, हमें यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि ताकत दयालु हो सकती है। ओम शांति। धर्मेंद्र की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उनके जाने पर खेल और मनोरंजन जगत दोनों ही भावुक हैं।

    जन्मदिन से ठीक पहले आई अंतिम विदाई

    धर्मेंद्र 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। लेकिन जन्मदिन से सिर्फ 15 दिन पहले उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा।उनकी अंतिम दिनों की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक थी। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां वह दो दिन वेंटिलेटर पर भी रहे। इसके बाद उन्हें घर लाया गया था।

    कृष्ण देओल से धर्मेंद्र तक का प्रेरक सफर

    धर्मेंद्र का असली नाम कृष्ण देओल था। वे पंजाब के लुधियाना जिले के डांगों गांव, पखोवाल तहसील रायकोट के निवासी थे।1954 में उन्होंने 19 साल की उम्र में अपनी पहली शादी प्रकाश कौर से की।
    फिल्मों में आने के बाद उन्होंने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की। धर्मेंद्र की बेजोड़ अभिनय प्रतिभा, ‘ही-मैन’ की छवि और विनम्र व्यक्तित्व ने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे महान अभिनेताओं में से एक बना दिया। उनके योगदान और व्यक्तित्व की छाप आज भी दर्शकों और फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी।

  • सेट पर चोटिल हुईं श्रद्धा कपूर, ईथा' की शूटिंग के दौरान मांस फटने का खुलासा, बोलीं- टर्मिनेटर की तरह घूम रही हूँ

    सेट पर चोटिल हुईं श्रद्धा कपूर, ईथा' की शूटिंग के दौरान मांस फटने का खुलासा, बोलीं- टर्मिनेटर की तरह घूम रही हूँ


    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, जो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म *ईथा* की शूटिंग में व्यस्त हैं, ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी। अभिनेत्री ने एक सवाल-जवाब (AMA) सेशन के दौरान बताया कि उन्हें मांसपेशी में गंभीर चोट लगी है, लेकिन उन्होंने अपने फैंस को आश्वस्त किया कि वह जल्द ठीक हो जाएंगी।

    श्रद्धा ने अपने चुलबुले अंदाज में इस चोट को लेकर कहा, “मसल्स टीयर है, ठीक हो जाएगा। बस थोड़ा रेस्ट करना है, लेकिन मैं बिल्कुल ठीक हो जाऊंगी।” उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उनका पैर प्लास्टर में लिपटा हुआ दिख रहा था। अभिनेत्री ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि वह “टर्मिनेटर की तरह घूम रही हैं।”

    लावणी डांस सीक्वेंस के दौरान हुआ हादसा

    सूत्रों के मुताबिक, यह चोट ईथा फिल्म के एक महत्वपूर्ण लावणी डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान लगी। श्रद्धा को इस गाने में अजय-अतुल द्वारा कंपोज किए गए संगीत पर तेज गति से लावणी डांस करना था। इस डांस सीक्वेंस के दौरान, श्रद्धा ने गलती से सारा वजन अपने बाएं पैर पर डाल दिया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ा और मांसपेशी में चोट आ गई। यह हादसा तब हुआ जब श्रद्धा ने इस भूमिका के लिए खुद पर कड़ी मेहनत की थी, जिसमें 15 किलो वजन बढ़ाने की चुनौती भी शामिल थी।

    राहुल मोदी की फिल्म ईथा पर कर रही हैं काम

    चोट के बावजूद, श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्मों पर काम कर रही हैं। अभिनेत्री ने पुष्टि की कि वह अभी अपने बॉयफ्रेंड और फिल्म निर्माता राहुल मोदी की फिल्म *ईथा* पर काम कर रही हैं। श्रद्धा ने इस फिल्म को लेकर कहा, “यह फिल्म स्टार्ट-अप्स की दुनिया और हसल कल्चर पर आधारित है। यह मेरे लिए एक नए तरह का और चुनौतीपूर्ण रोल है। मैं अब जानबूझकर ऐसे रोल चुन रही हूँ, जहाँ मुझे एक्टर के तौर पर चुनौती मिले और मैं एक सक्रिय किरदार निभाऊँ।”

    इसके अलावा, श्रद्धा कपूर ने हाल ही में एनिमेटेड फिल्म जूटोपिया 2 के हिंदी संस्करण में जुडी हॉप्स के किरदार को अपनी आवाज दी है, जो 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    श्रद्धा के फैंस उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, और अभिनेत्री ने अपनी सकारात्मकता से यह संदेश दिया है कि वह जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी।

  • 120 बहादुर' की कमाई ने बनाया रिकॉर्ड: 3 दिन में 10 करोड़, 'मस्ती 4' फेल

    120 बहादुर' की कमाई ने बनाया रिकॉर्ड: 3 दिन में 10 करोड़, 'मस्ती 4' फेल

    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की वॉर ड्रामा फिल्म ‘120 बहादुर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही ₹10.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। मजबूत कहानी  दमदार प्रदर्शन और रोमांचक एक्शन ने इसे दर्शकों का पसंदीदा बना दिया। फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह का किरदार निभा रहे हैं जबकि राशि खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। रजनीश घई निर्देशित यह फिल्म धीमी शुरुआत के बाद ताबड़तोड़ रफ्तार पकड़ते हुए दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े रखने में सफल रही।
    ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन
    Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले तीन दिनों में कुल ₹10.10 करोड़ की कमाई की:

    शुक्रवार (Day 1): ₹2.25 करोड़ – धीमी लेकिन स्थिर शुरुआत

    शनिवार (Day 2): ₹3.85 करोड़ – 70% से ज्यादा का उछाल

    रविवार (Day 3): ₹4.00 करोड़ – मामूली वृद्धि के साथ कुल ₹10 करोड़ पार इस प्रदर्शन के साथ 120 बहादुर ने पहले ही सप्ताहांत में दर्शकों और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

    मस्ती 4 से सीधी टक्कर

    21 नवंबर 2025 को रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4’, जिसमें विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी हैं, बॉक्स ऑफिस पर पीछे रह गई। तीन दिनों में इस फिल्म ने कुल ₹8.50 करोड़ का कलेक्शन किया और ‘120 बहादुर’ के पीछे रह गई। अपने दमदार कंटेंट और भावनात्मक कहानी के बल पर ‘120 बहादुर’ ने कॉमेडी फिल्म को साफ मात दी है।

    ऑक्यूपेंसी और दर्शकों की प्रतिक्रिया

    रविवार, 23 नवंबर 2025 को हिंदी बेल्ट में फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 16.50% रही। सुबह के शो में 7.90% उपस्थिति रही, दोपहर में बढ़कर 18.74% हुई, जबकि शाम के शोज में सबसे ज्यादा 24.60% दर्शकों की उपस्थिति दर्ज की गई।फिल्म में फरहान अख्तर के अलावा राशि खन्ना, विवान भटेना और ऐजाज खान जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
    क्रिटिक्स ने फिल्म को 3/5 स्टार दिए और इसे रेजांग ला की लड़ाई में हुए बलिदान को भावुक तरीके से पेश करने वाली फिल्म बताया, हालांकि किरदारों के साथ जुड़ाव अपेक्षा के अनुसार गहरा नहीं हो पाया।ओपनिंग वीकेंड के शानदार प्रदर्शन के बाद अब सभी की नजरें वीकडेज़ के कलेक्शन पर हैं। अगर फिल्म की पकड़ ऐसी ही बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में यह बॉक्स ऑफिस पर साल की बड़ी हिट फिल्मों में शुमार हो सकती है।

  • 2025 के आख़िरी महीने में बॉक्स ऑफिस पर धमाका, बड़े स्टार्स की फिल्मों का मुकाबला

    2025 के आख़िरी महीने में बॉक्स ऑफिस पर धमाका, बड़े स्टार्स की फिल्मों का मुकाबला

    नई दिल्ली। सिनेमा प्रेमियों के लिए साल 2025 का दिसंबर किसी जश्न से कम नहीं होगा। इस महीने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा महासंग्राम होने जा रहा है जिसे पहले शायद ही किसी ने देखा हो। बॉलीवुड साउथ और हॉलीवुड की दिग्गज फिल्में आमने-सामने होंगी और हर हफ्ते नए बिग-बजट रिलीज़ से बड़े पर्दे पर दर्शकों की उत्सुकता चरम पर होगी। खासकर क्रिसमस पर होने वाला मल्टी-स्टारर क्लैश बॉक्स ऑफिस की गर्माहट को पूरी तरह चरम पर ले जाएगा।
    5 दिसंबर: धमाकेदार शुरुआत
    दिसंबर की शुरुआत ही एक्शन और थ्रिल से होगी। पहले ही हफ्ते में बॉलीवुड और साउथ के सुपरस्टार आमने-सामने आएंगे।

    धुरंधर एक्शन–गैंगस्टर

    रणवीर सिंह, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल की यह फिल्म आदित्य धर के निर्देशन में बनी है। रणवीर सिंह की दमदार वापसी के साथ यह फिल्म साल की सबसे चर्चित एक्शन-गैंगस्टर ड्रामा मानी जा रही है।

    अखंडा 2 – तांडवम् तेलुगु, एक्शन–एडवेंचर
    नंदमुरी बालाकृष्ण और हर्षाली मल्होत्रा स्टारर यह फिल्म साउथ की सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी की अगली कड़ी है, जिसमें एक्शन और मनोरंजन की भरमार देखने को मिलेगी। धीरम मलयालम, मिस्ट्री-थ्रिलर इंद्रजीत सुकुमारन की यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है और क्षेत्रीय स्तर पर इसे भारी उम्मीदों के साथ देखा जा रहा है।

    12 दिसंबर: कॉमेडी का तड़का
    कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा अपनी रोमांटिक–कॉमेडी सीरिज़ के सीक्वल के साथ दर्शकों को हंसाने लौट रहे हैं।किस किसको प्यार करूं 2 रॉम–कॉम कॉमेडी कपिल शर्मा, आयशा खान, पारुल गुलाटी और त्रिधा चौधरी की यह फिल्म फैमिली ऑडियंस में खास आकर्षण बनाएगी।

    19 दिसंबर: हॉलीवुड और देसी मज़ा
    तीसरे हफ्ते में हॉलीवुड और देसी कॉमेडी का जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा।अवतार -फायर एंड ऐश साय-फाई एक्शन जेम्स कैमरून की मेगा फिल्म हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज़ होगी और अपने विजुअल इफेक्ट्स से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है।

    दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी कॉमेडी–ड्रामा
    संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की यह फिल्म मिडल–क्लास परिवारों को खूब गुदगुदाएगी।25 दिसंबर: क्रिसमस पर चार बड़ी फिल्मेंक्रिसमस 2025 साल का सबसे बड़ा क्लैश लाएगा, जब चारप्रमुख फिल्में एक साथ रिलीज़ होंगी। तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी रॉम–कॉम कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर यह फिल्म युवा दर्शकों के बीच पहले से ही हिट होने की उम्मीदों के साथ आ रही है।

    वृषभ महाकाव्य एक्शन-ड्रामा
    मोहनलाल और शनाया कपूर की यह पैन-इंडिया फिल्म बड़े पैमाने पर चर्चा में है। इक्कीस युद्ध ड्रामा
    अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत की यह ऐतिहासिक युद्ध गाथा आधारित डेब्यू फिल्म दर्शकों को रोमांचित करेगी।चैंपियन तेलुगु, पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा रोशन मेका स्टारर यह फिल्म साउथ बॉक्स ऑफिस पर जोरदार मुकाबला करने को तैयार है। 31 दिसंबर: साल की अंतिम भिड़ंत
    साल का अंत भी एक्शन और धमाके से होगा।

    केडी – द डेविल एक्शन
    ध्रुव सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही की यह पैन-इंडिया फिल्म साल 2025 कीविदाई धमाकेदार अंदाज़ में करेगी। दिसंबर 2025: सिनेमा का महोत्सव दिसंबर 2025 में लगातार इतनी बड़ी और हाई-प्रोफाइल रिलीज़ शायद ही पहले कभी देखने को मिली हों। बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड तीनों के दर्शकों को अपनी पसंद चुनना मुश्किल होगा।
    हर हफ्ते एक से बढ़कर एक दिग्गज फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराने को तैयार हैं। सिनेमा प्रेमियों के लिए यह महीना किसी महोत्सव और ब्लॉकबस्टर महासंग्राम से कम नहीं होगा। इस दिसंबर, बड़े पर्दे पर सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक्शन, थ्रिल, रोमांस, कॉमेडी और विजुअल इफेक्ट्स का ऐसा तड़का देखने को मिलेगा, जो साल भर याद रहेगा। सिनेमा लवर्स के लिए यह समय किसी स्वर्णिम पर्व से कम नहीं।

  • सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, साझा की दूसरे बच्चे के आने की खुशी

    सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, साझा की दूसरे बच्चे के आने की खुशी




    नई दिल्ली
    । बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन आइकॉन सोनम कपूर ने गुरुवार को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरों ने न सिर्फ फैंस को चौंका दिया, बल्कि पूरे इंटरनेट पर खुशी की लहर भी दौड़ा दी। सोनम ने इन तस्वीरों में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और कैप्शन में सिर्फ एक शब्द Mother लिखा जिसने इस खुशी को और खास बना दिया।
    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सोनम का बेबी बंप फोटोशूट
    सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी को अनाउंस करने के लिए एक बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस फोटोशूट कराया था। तस्वीरों में सोनम हॉट-पिंक वूलन सूट में नजर आ रही थीं। यह लुक दिवंगत प्रिंसेस डायना से इंस्पायर था, जिनका यह प्रतिष्ठित आउटफिट फैशन इतिहास में खास जगह रखता है।सोनम के सूट में बड़े पैडेड शोल्डर्स और सॉफ्ट कर्व्ड लाइन्स थीं जो प्रिंसेस डायना के आइकॉनिक स्टाइल को खूबसूरती से रिप्रेजेंट करती दिखीं।सोनम के इस फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियाँ बटोरीं। फैंस ने उनकी तस्वीरों पर एलीगेंट क्लासिक क्वीन वाइब्स और स्टनिंग जैसे कमेंट्स की झड़ी लगा दी। उनके लुक को देखते ही कई फैशन पेजेज और फैन क्लब्स ने तस्वीरें री-शेयर करनी शुरू कर दीं।

    पति आनंद आहूजा का प्यारा और मजाकिया रिएक्शन
    जब सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, तो पति आनंद आहूजा ने भी तुरंत अपना प्यार भरा और मजाकिया कमेंट पोस्ट किया। उन्होंने तस्वीर पर लिखा इस कमेंट के बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या सोनम इस बार ट्विन्स की उम्मीद कर रही हैं। हालांकि इस बारे में सोनम या आनंद ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी लेकिन सोशल मीडिया पर यह कमेंट खूब वायरल हुआ।आनंद आहूजा, जो फैशन और फुटवियर ब्रांड्स के लिए जाने जाते हैं, अक्सर सोनम की पोस्ट्स पर ऐसा ही प्यारा और फनी अंदाज दिखाते रहते हैं। दोनों की सोशल मीडिया के माध्यम से दिखाई देने वाली बॉन्डिंग फैंस को हमेशा आकर्षित करती है।
    पहली प्रेग्नेंसी और मदरहुड जर्नी
    सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मई 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी उस साल की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी वेडिंग में से एक मानी गई थी। वर्ष 2022 में कपल ने अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था। बेटे के जन्म के बाद से ही सोनम सोशल मीडिया पर अपनी मदरहुड जर्नी से जुड़े प्यारे पलों को लगातार साझा करती रही हैं। उनकी पोस्टों से पता चलता है कि वे मातृत्व को बेहद प्यार और संतुलन के साथ जी रही हैं।पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी सोनम ने कई स्टाइलिश मैटरनिटी शू़ट करवाए थे, जिन्हें फैशन प्रेमियों ने खूब पसंद किया था। इस बार भी उनकी तस्वीरें उसी अंदाज का एक और प्रमाण बनकर सामने आई हैं।

    सोनम कपूर का फिल्मी सफर और आने वाली फिल्म
    शादी और मदरहुड के बाद सोनम ने फिल्मों से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था। लेकिन 2023 में वे फिल्म ब्लाइंड के जरिए बड़े पर्दे पर लौटीं, जिसने उनके अभिनय की बहुमुखी प्रतिभा को फिर साबित किया।अब सोनम कपूर जल्द ही Battle for Bittora में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म उनके फैंस के बीच काफी उत्साह का विषय बनी हुई है।
    फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स की बधाईयाँ
    सोनम की पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने उन्हें बधाइयाँ दीं। अनिल कपूर, रिया कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और अनेक सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाएँ भेजीं। फैंस भी अंदाजा लगा रहे हैं कि सोनम की दूसरी प्रेग्नेंसी भी उनकी पहली की तरह ग्लैमरस और चर्चा में रहने वाली होगी।

  • दे दे प्यार दे 2 का दमदार प्रदर्शन ₹50 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्‍म जाने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    दे दे प्यार दे 2 का दमदार प्रदर्शन ₹50 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्‍म जाने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    नई दिल्‍ली । अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकडेज में मामूली गिरावट के बावजूद फिल्म की रफ्तार मजबूत बनी हुई है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन लगभग ₹3.50 करोड़ कमाए, जिससे इसकी कुल भारतीय कमाई बढ़कर करीब ₹47.75 करोड़ पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले पांच दिनों में ₹44.25 करोड़ का संग्रह किया था, जबकि ओपनिंग डे पर इसे ₹8.75 करोड़ मिले थे। इस गति को देखते हुए फिल्म जल्द ही ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

    कैसा रहा सप्‍ताह के बीच का ट्रेंड

    वीकेंड पर दमदार शुरुआत के बाद दे दे प्यार दे 2 ने वीकडेज में सामान्य गिरावट के बावजूद स्थिर प्रदर्शन किया। सोमवार को फिल्म ने अनुमानित ₹4.25 करोड़ कमाए जबकि मंगलवार को कमाई बढ़कर ₹5.25 करोड़ पहुंच गई। बुधवार के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने लगभग ₹3.50 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया, जो बताता है कि वीकडेज के दबाव के बावजूद इसकी पकड़ बनी हुई है। अब फिल्म की कुल कमाई ₹50 करोड़ के आंकड़े से बस एक कदम पीछे है और दूसरे वीकेंड में इसे बड़ा उछाल मिल सकता है।

    ऑक्यूपेंसी में धीरे धीरे सुधार

    19 नवंबर बुधवार को दे दे प्यार दे 2 की हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.84% दर्ज की गई। सुबह के शुरुआती शो में हल्की शुरुआत के साथ ऑक्यूपेंसी 6.19% रही। दिन के बढ़ते समय के साथ आंकड़े बेहतर हुए दोपहर में 8.05%, शाम को 8.76%, और रात के शो में 12.37% तक पहुंच गई।

    गौरतलब है कि फिल्म के डायरेक्टर अंशुल शर्मा हैं। दे दे प्यार दे 2 में अजय देवगन रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन मुख्य भूमिकाओं में हैं जबकि इशिता दत्ता मीज़ान जाफरी जावेद जाफरी और गौतमी कपूर ने सहायक भूमिकाएं निभाई हैं। दर्शक और समीक्षक दोनों ने एक्टर्स की परफॉर्मेंस और ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को सकारात्मक रिव्यू दिया है।

  • फ़िल्म '120 बहादुर'- दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म '120 बहादुर' को रिलीज़ की मंजूरी दी

    फ़िल्म '120 बहादुर'- दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म '120 बहादुर' को रिलीज़ की मंजूरी दी

    नई दिल्ली। 1962 के रेज़ांग ला युद्ध की शौर्यगाथा पर आधारित फ़िल्म 120 बहादुर को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुना दिया है। बुधवार को अदालत ने फरहान अख्तर अभिनीत इस फ़िल्म की रिलीज़ को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि फ़िल्म अब तय समय 21 नवंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इससे निर्माताओं और दर्शकों दोनों के लिए राहत की खबर आई है।

    दिल्ली उच्च न्यायालय की पीठ जिसमें न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह और न्यायमूर्ति शैल जैन शामिल थे, ने याचिका का निपटारा करते हुए फ़िल्म की रिलीज़ का रास्ता साफ कर दिया। अदालत ने कहा कि अब फ़िल्म का नाम या रिलीज़ की तारीख बदलना संभव नहीं है क्योंकि अंतिम समय में बदलाव करना बहुत देर हो चुकी है। अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि निर्माताओं ने फ़िल्म के अंत में विशेष श्रद्धांजलि के रूप में 120 सैनिकों के नाम का उल्लेख किया है जो उनकी वीरता और बलिदान को सम्मानित करता है।

    याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत में कहा कि यदि फ़िल्म का नाम नहीं बदला जाता और अंत में सभी 120 सैनिकों के नाम सही ढंग से जोड़ दिए जाते हैं, तो उन्हें यह स्वीकार्य है। अदालत ने निर्देश दिया कि OTT रिलीज़ के समय केवल सैनिकों के नाम उनके उचित रेजिमेंट के साथ ही उल्लिखित किए जाएं। इससे यह सुनिश्चित होगा कि वास्तविक सैनिकों का योगदान और गौरव उचित रूप से सम्मानित हो।

    याचिका में आरोप था कि फ़िल्म ऐतिहासिक तथ्यों को विकृत कर रही है। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि फ़िल्म मेजर शैतान सिंह भाटी को ‘भाटी’ नामक काल्पनिक नाम के तहत अकेले नायक के रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे रेज़ांग ला में लड़ने वाले अहीर सैनिकों की सामूहिक पहचान और रेजिमेंटल गौरव मिट जाता है। यह याचिका संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा नामक धर्मार्थ ट्रस्ट और रेज़ांग ला की लड़ाई में जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवार के सदस्यों द्वारा दायर की गई थी।

    फ़िल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध में हुई रेज़ांग ला की लड़ाई पर आधारित है। इसमें मेजर शैतान सिंह भाटी की अदम्य बहादुरी को दिखाया गया है, जिन्हें इस लड़ाई के लिए परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। वास्तविक युद्ध में इस रेज़िमेंट में मुख्य रूप से 113 अहीर (यादव) सैनिक शामिल थे, जिन्होंने रेज़ांग ला दर्रे की रक्षा करते हुए असाधारण साहस दिखाया। फ़िल्म में मेजर शैतान सिंह की भूमिका फरहान अख्तर ने निभाई है और इसका निर्देशन रजनीश ‘रेज़ी’ घई ने किया है।

    निर्माताओं ने फ़िल्म में इतिहास और वीरता का सम्मान करते हुए वास्तविक सैनिकों के योगदान को शामिल करने की कोशिश की है। कोर्ट के फैसले के बाद फ़िल्म अब सिनेमाघरों में निर्धारित समय पर रिलीज़ होगी। इस फैसले ने न केवल निर्माताओं को राहत दी है बल्कि दर्शकों और इतिहास प्रेमियों के लिए भी खुशी की खबर है।

    विशेष रूप से यह फ़िल्म भारत के वीर सैनिकों की शौर्यगाथा को पर्दे पर जीवंत करती है और उनके बलिदान को यादगार बनाती है। कोर्ट के फैसले ने यह सुनिश्चित किया कि फ़िल्म का संदेश बिना किसी अड़चन के जनता तक पहुंचे। OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ के दौरान सैनिकों के नाम सही रेजिमेंट के साथ दर्शाने का निर्देश यथार्थ और सम्मान को बनाए रखने का संकेत है।

    सिनेमाघरों में फ़िल्म की रिलीज़ से पहले उठे विवाद और याचिका खारिज होने के बाद निर्माताओं और दर्शकों दोनों के लिए उत्साह और खुशी का माहौल बन गया है। यह फ़िल्म न केवल इतिहास के महत्वपूर्ण क्षण को जीवंत करती है बल्कि भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को भी सम्मानित करती है। 21 नवंबर को फ़िल्म का सिनेमाघरों में रिलीज़ होना निश्चित हो गया है, जिससे दर्शक रेज़ांग ला युद्ध की शौर्यगाथा को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

  • Box Office Update: जानें De De Pyaar De 2 की अब तक की कुल कमाई

    Box Office Update: जानें De De Pyaar De 2 की अब तक की कुल कमाई

    नई दिल्ली बॉलीवुड फिल्म दे दे प्यार 2 जिसमें अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं को दर्शकों ने रिलीज के शुरुआती दिनों में काफी पसंद किया था फिल्म ने वीकेंड पर शानदार कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई लेकिन वीकडेज में इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली और रफ्तार धीमी पड़ गई

    फिल्म दे दे प्यार 2 ने पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया जहां शुक्रवार को ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8.75 करोड़ की कमाई की थी दर्शकों की उत्सुकता और फिल्म के आकर्षक स्टारकास्ट ने इस शुरुआत को विशेष बना दिया शनिवार को फिल्म ने 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि रविवार को 13.75 करोड़ की कमाई दर्ज की गई इस तरह वीकेंड के दौरान फिल्म ने कुल मिलाकर लगभग 34.75 करोड़ की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत उपस्थिति दिखाई

    हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई और यह 4.25 करोड़ तक सिमट गई यह वीकेंड की तुलना में काफी कम थी लेकिन मंगलवार को फिल्म ने 5 करोड़ का कलेक्शन कर थोड़ा सुधार दिखाया पांच दिनों में फिल्म ने कुल 44 करोड़ की कमाई कर ली है इस हफ्ते के अंत तक फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा 50 करोड़ को पार कर सकता है यदि वीकेंड पर दर्शकों की रुचि और बढ़ती है

    दे दे प्यार 2 2019 की हिट फिल्म दे दे प्यार दे का सीक्वल है इस फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है जबकि कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी है फिल्म में अजय देवगन आशीष के किरदार में नजर आ रहे हैं और रकुल प्रीत सिंह आयशा के किरदार में दिखाई दे रही हैं दोनों की जोड़ी उम्र में अंतर होने के बावजूद एक सफल और मजेदार रिश्ते को पर्दे पर जीवंत करती है पहले पार्ट में अजय देवगन के परिवार की कहानी थी जबकि इस पार्ट में रकुल प्रीत सिंह और उनके परिवार को केंद्र में रखा गया है

    फिल्म में आर माधवन रकुल के पिता के किरदार में अहम भूमिका निभा रहे हैं और उनकी मौजूदगी फिल्म की कहानी को मजबूती देती है इसके अलावा गौतमी कपूर रकुल की मां के किरदार में नजर आ रही हैं जावेद जाफरी और मीजान जाफरी की जोड़ी भी दर्शकों के बीच मनोरंजन का बड़ा हिस्सा बनकर उभरी है इस जोड़ी की कॉमिक टाइमिंग और भावनात्मक दृश्यों ने फिल्म को और रोचक बना दिया है

    फिल्म दे दे प्यार 2 दर्शकों को प्यार परिवार और रिश्तों की जटिलताओं के बीच रोमांच और मनोरंजन का मिश्रण पेश करती है फिल्म में स्टारकास्ट का प्रदर्शन और कहानी की भावनात्मक गहराई इसे एक अलग अनुभव बनाती है अजय और रकुल की केमिस्ट्री दर्शकों के बीच आकर्षण का मुख्य कारण रही है वहीं आर माधवन और गौतमी कपूर का किरदार कहानी को मजबूती और दिलचस्प मोड़ देता है

    फिल्म की कमाई में वीकेंड के दौरान उछाल देखने को मिला लेकिन वीकडेज में थोड़ी गिरावट हुई है इस दौरान फिल्म की समीक्षा और दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं लेकिन कुल मिलाकर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई है पांच दिनों में 44 करोड़ की कमाई ने इसे मिड-बजट रोमांटिक कॉमेडी के रूप में सफल साबित किया है यदि सप्ताह के अंत तक दर्शकों की रुचि बनी रहती है तो फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है

    दे दे प्यार 2 एक ऐसा सीक्वल है जो दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ रिश्तों की जटिलताओं और प्यार के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराता है फिल्म में स्टारकास्ट की एक्टिंग कहानी की भावनात्मक गहराई और मनोरंजक दृश्यों का संतुलन इसे रोचक और देखने लायक बनाता है फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की पसंद और टक्कर को भी दर्शाता है और यह निश्चित रूप से बॉलीवुड के रोमांटिक कॉमेडी जॉनर में यादगार अनुभव साबित हो रही है

  • सलमान खान संग पूरे खानदान ने दी वर्षगांठ की खास मुबारकबाद

    सलमान खान संग पूरे खानदान ने दी वर्षगांठ की खास मुबारकबाद

    नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान और उनकी पत्नी सलमा खान ने सोमवार रात अपनी शादी की 61वीं सालगिरह बड़े धूमधाम से मनाई। यह जश्न सिर्फ उनका नहीं बल्कि पूरे खान परिवार और करीबी दोस्तों का भी था, जो इस खास मौके पर एकत्र हुए। सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें खान परिवार की अटूट बॉन्डिंग और खुशियों का जश्न साफ देखा जा सकता है।

    पार्टी में शामिल हुए सभी करीबी
    इस सालगिरह के जश्न में परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। सुपरस्टार सलमान खान ने पार्टी स्थल पर पहुंचकर पैपराजी के लिए हाथ हिलाया और मुस्कुराते हुए अभिवादन किया। सलीम खान की दूसरी पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हेलेन भी इस अवसर पर आईं और उन्होंने कैमरे के सामने अपनी मुस्कान बिखेरी। सलीम खान की बेटी अलवीरा अपने पति अतुल अग्निहोत्री और बेटी अलीजेह के साथ समारोह में शामिल हुईं। सलमान खान के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य जैसे बॉडीगार्ड शेरा और अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा भी इस खुशी में शामिल हुए। इसके अलावा, बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल ने भी इस जश्न का हिस्सा बनकर माहौल को और खास बना दिया।

    दो पत्नियों के बीच अटूट रिश्ते की कहानी
    सलीम खान की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय रही है। उन्होंने 1964 में सलमा खान से शादी की, जिनसे उनके चार बच्चे हैं – सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा – और एक गोद ली हुई बेटी अर्पिता खान। वर्षों बाद 1981 में उन्होंने मशहूर डांसर-एक्ट्रेस हेलेन से शादी की। सलीम खान ने खुद स्वीकार किया है कि हेलेन के साथ उनका रिश्ता एक भावनात्मक दुर्घटना था, लेकिन उन्होंने अपने परिवार के साथ ईमानदारी से संवाद करके इस रिश्ते को स्वीकार कराया। यह कदम बच्चों और परिवार के प्रति उनके सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है।

    बच्चों के साथ ईमानदार संवाद
    सलीम खान ने अपनी शादी के फैसले को बच्चों से साझा करने के तरीके के बारे में कहा कि उन्होंने सभी बच्चों को बिठाकर विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बच्चों से कहा, “आप अभी इसे नहीं समझेंगे, लेकिन बड़े होकर समझेंगे। मुझे हेलेन आंटी से प्यार हो गया है और मैं चाहता हूं कि आप उन्हें वही सम्मान दें जो आप अपनी मां को देते हैं।” इस तरह उन्होंने परिवार में पारदर्शिता और प्रेम को बनाए रखा।

    खास समारोह और खुशियों का माहौल
    आज सलीम खान, सलमा खान और हेलेन खान अक्सर परिवार के विशेष समारोहों और त्योहारों को एक साथ मनाते हैं। यह न केवल बॉलीवुड में एक अनूठा उदाहरण है, बल्कि एक मजबूत और अटूट पारिवारिक बंधन का भी परिचायक है। सलमान, अरबाज, सोहेल, अलवीरा और अर्पिता सहित पूरा खान परिवार हमेशा मिलजुल कर खुशियों के पल साझा करता आया है।

    61 साल की शादी का जश्न
    61 वर्षों का साथ किसी भी परिवार के लिए खास होता है और सलीम-सलमा खान ने इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ बड़े ही खास अंदाज में मनाया। पार्टी में हर कोई खुश और उत्साहित नजर आया। खान परिवार की यह तस्वीरें और वीडियो यह साबित करती हैं कि बॉलीवुड में भी परिवारिक मूल्यों और प्यार की मिसाल दी जा सकती है।

    सलमा और सलीम की जोड़ी ने समय की कसौटी पर खरा उतरते हुए अपने रिश्ते की मजबूती दिखाई है। इस जश्न ने यह भी दिखाया कि परिवार में ईमानदारी, प्रेम और आपसी सम्मान ही खुशियों की असली कुंजी है। खान परिवार का यह मिलन और इस जश्न की तस्वीरें दर्शकों और फैंस के लिए भी प्रेरणादायक हैं।

    61 साल के इस बेमिसाल सफर में सलीम और सलमा खान ने अपने प्यार, समझ और परिवार के प्रति जिम्मेदारी का ऐसा उदाहरण पेश किया है, जो बॉलीवुड और आम जीवन में दोनों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है। यह सालगिरह सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि परिवार और रिश्तों की शक्ति का जश्न है।