Tag: 5 injured

  • MP: छतरपुर में बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंदा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 5 घायल

    MP: छतरपुर में बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंदा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 5 घायल


    छतरपुर।
    मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले (Chhatarpur district) में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा (Tragic Road Accident) हो गया। बिजावर रोड स्थित मतगुवा पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा और ट्रक की जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों (Three people) की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    जानकारी के मुताबिक, हटनाई थाना ईशानगर निवासी करंजू आदिवासी अपने परिवार के साथ बटन नंदगाय, सटई से ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मतगुवा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे में सुमन आदिवासी (16 वर्ष), सोमवती आदिवासी (8 वर्ष) और भूरा आदिवासी (5 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे में करंजू आदिवासी (41 वर्ष), कन्हैया आदिवासी (14 वर्ष), गेंदा आदिवासी (38 वर्ष) और अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    बताया गया है कि घायल किशन आदिवासी विजयपुरा सटई निवासी हैं, जो टैक्सी चालक और मृतकों के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

  • रीवा में तेज रफ्तार पिकअप ऑटो की आमने सामने भिड़ंत, 5 लोग घायल, 2 की हालत नाजुक

    रीवा में तेज रफ्तार पिकअप ऑटो की आमने सामने भिड़ंत, 5 लोग घायल, 2 की हालत नाजुक


    रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ जब पनवार थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार 5 लोग घायल हो गए जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

    जानकारी के मुताबिक ऑटो रामबाग से देवरी की ओर यात्रियों को लेकर जा रहा था। सुबह शिवपुर के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और 112 पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा पहुंचाया गया जहां उनका इलाज शुरू हुआ।

    दो घायलों की हालत गंभीर रीवा रेफर

    घायलों में योगेंद्र यादव 38 और राजकुमारी यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रीवा रेफर किया गया है जबकि अन्य घायलों का इलाज जवा अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    स्थानीय लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
    हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती लापरवाही पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि तेज रफ्तार और बिना लाइसेंस वाहन चलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं खासकर नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।