Tag: 50th Imam

  • भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V… आज राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से मिलेंगे

    भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V… आज राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से मिलेंगे


    नई दिल्‍ली।
    इस्लामी समुदाय (Islamic community) के 50वें इमाम (50th Imam) प्रिंस रहीम आगा खान पंचम (Prince Rahim Aga Khan V) बुधवार देर रात अपनी पहली भारत यात्रा (India Tour) पर नई दिल्ली (New Delhi) पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर विदेश मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा उनका रेड कार्पेट स्वागत किया गया। आगा खान पंचम 9 से 15 सितंबर तक भारत दौरे रहेंगे। इस दौरान वह दिल्ली में वे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, गृह मंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे।

    व‍िदेश मंत्रायल के अनुसार, आगा खान पंचम की यह भारत यात्रा उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के निमंत्रण पर हो रही है। प्रिंस रहीम आगा खान करीब एक सप्‍ताह तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वो अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद भी जाएंगे।


    राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    दिल्ली प्रवास के दौरान आगा खान की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी प्रस्‍ताव‍ित है। इसके अलावा, वह गृह मंत्री और विदेश मंत्री से भी मिलेंगे। इन बैठकों के अलावा भारत यात्रा के दौरान आगा खान पंचम अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद का भी दौरा करेंगे। इन शहरों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (एकेडीएन) विभिन्न विकास कार्यों और सामुदायिक पहलों से जुड़ा हुआ है।

    आगा खान पंचम के रूप में इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम का पद संभालने के बाद यह हिज हाइनेस प्रिंस रहीम आगा खान पंचम की भारत की पहली यात्रा होगी।


    2025 में संभाला था 50वें इमाम का पद

    प्रिंस आगा खान पंचम ने फरवरी 2025 में अपने पिता प्रिंस करीम आगा खान चतुर्थ के निधन के बाद 50वें इमाम का पद संभाला। उस दौरान प्रिंस करीम अल-हुसैनी आगा खान चतुर्थ और शिया इस्माइली मुसलमानों के 49वें इमाम के इंतकाल की जानकारी इस्माइली धार्मिक समुदाय ने अपनी वेबसाइट्स पर दी थी।

    आगा खान चतुर्थ ने अपना पूरा जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने विश्व के सबसे गरीब और सबसे हाशिए पर रहने वाले समुदायों की मदद की है।

    आगा खान ने वर्ष 1967 में ‘आगा खान फाउंडेशन’ की स्थापना की थी। यह फाउंडेशन अफ्रीका, एशिया, यूरोप, मध्य पूर्व और उत्तरी अमेरिका के 18 देशों में काम करता है। आगा खान फाउंडेशन ने उनके परिवार और विश्व भर के इस्माइली समुदाय के प्रति अपनी संवेदना जताई है।