आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। चोट या किसी परेशानी के संकेत हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। हालांकि व्यापार के लिहाज से समय अनुकूल है। लाल वस्तु पास रखना लाभकारी रहेगा।
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। व्यापार और स्वास्थ्य दोनों ही पक्षों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लाल वस्तु का दान शुभ रहेगा।
शत्रुओं पर आपका दबदबा रहेगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी की पूजा करना लाभकारी रहेगा।
भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। महत्वपूर्ण फैसलों को फिलहाल टालना बेहतर होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी।
घर-परिवार में तनाव या विवाद के संकेत हैं। शांत और संयमित रहकर स्थितियों को संभालें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और व्यापार में लाभ संभव है। पीली वस्तु पास रखें।
आपका पराक्रम और मेहनत सफलता दिलाएंगे। आज का दिन करियर और व्यापार के लिए शुभ है। प्रेम और पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा।
धन आगमन के योग हैं, लेकिन निवेश से बचना चाहिए। वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य और व्यापार सामान्य रहेंगे।
ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। हालांकि प्रेम जीवन थोड़ा प्रभावित रह सकता है, लेकिन व्यापार में लाभ मिलेगा।
मन थोड़ा अशांत रह सकता है। खर्चों में वृद्धि और कर्ज की स्थिति बन सकती है। सोच-समझकर निर्णय लें। व्यापार सामान्य रहेगा।
आय के नए स्रोत बनेंगे और शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा के योग हैं। करियर और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
व्यवसाय में सफलता मिलेगी और कानूनी मामलों में जीत के संकेत हैं। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा।
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बनेंगे। व्यापार और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।



