Tag: Abhijit Deepak

  • सौरभ दास पर अभिजीत दीपके का तंज, बोले- भाई, क्या कोई राज्य बचा है जहां तुम्हारे खिलाफ केस न हो?

    सौरभ दास पर अभिजीत दीपके का तंज, बोले- भाई, क्या कोई राज्य बचा है जहां तुम्हारे खिलाफ केस न हो?


    नई दिल्ली।
    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरभ दास और पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के बीच सोशल मीडिया पर तंज कसने का मामला सामने आया है। दीपके ने सौरभ दास के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में दायर हो रहे मुकदमों और याचिकाओं को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई ऐसा राज्य बचा है, जहां सौरभ के खिलाफ कोई जनहित याचिका या अदालत की अवमानना से जुड़ी याचिका दायर न हुई हो।

    CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर सौरभ दास पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “सौरभ दास जनहित याचिकाओं और अदालत की अवमानना से जुड़े ऐसे इकट्ठा कर रहे हैं, जैसे कोई पोकेमॉन कार्ड जमा करता है। भाई, क्या कोई ऐसा राज्य बचा है, जहां तुम्हारे खिलाफ कोई जनहित याचिका या अवमानना याचिका दायर न हुई हो?”

    दीपके की इस टिप्पणी को सौरभ दास पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है। पोस्ट में उन्होंने अलग-अलग राज्यों में सौरभ के खिलाफ दर्ज मामलों और दायर याचिकाओं का जिक्र करते हुए सवाल उठाया। वहीं, सौरभ दास ने भी दीपके को इसी अंदाज में जवाब दिया। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर हुई इस नोकझोंक ने लोगों का ध्यान खींचा है।