Tag: Abhishek Bachchan

  • अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की 8 फिल्मों का रिकॉर्ड, जानें किसने बॉक्स ऑफिस पर मचाया सबसे बड़ा धमाल

    अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की 8 फिल्मों का रिकॉर्ड, जानें किसने बॉक्स ऑफिस पर मचाया सबसे बड़ा धमाल


    नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई जोड़ियां आईं और गईं, लेकिन अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा खास माना है। रील लाइफ में भी इस जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम करके अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीता है। दोनों ने अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम किया, जिनमें रोमांस, ड्रामा, थ्रिलर और पीरियड फिल्में शामिल हैं।

    इनकी पहली साथ में फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ (2000) थी, जो एक रोमांटिक ड्रामा थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही, लेकिन दोनों की जोड़ी ने पहली बार पर्दे पर दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके बाद 2003 में आई ‘कुछ ना कहो’, जिसमें इनकी केमिस्ट्री को और बेहतर तरीके से दिखाया गया।

    इसके बाद दोनों ने पीरियड ड्रामा ‘उमराव जान’ में भी साथ काम किया, जिसमें ऐश्वर्या ने मुख्य भूमिका निभाई और अभिषेक एक नवाब के किरदार में नजर आए। फिल्म को आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली लेकिन इसकी भव्यता और संगीत की काफी चर्चा हुई।

    इन दोनों की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही ‘धूम 2’ (2006)। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में ऐश्वर्या राय एक चालाक और ग्लैमरस चोर के किरदार में नजर आईं, जबकि अभिषेक बच्चन पुलिस ऑफिसर जय दीक्षित बने। यह फिल्म उस समय की सुपरहिट फिल्मों में शामिल हुई और लगभग 150 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया।

    इसके बाद आई ‘सरकार राज’ (2008), जिसमें अभिषेक, ऐश्वर्या और अमिताभ बच्चन ने साथ काम किया। यह एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और लगभग 59.5 करोड़ रुपये की कमाई की।

    मणिरत्नम की फिल्म ‘रावण’ (2010) में भी यह जोड़ी नजर आई। यह फिल्म आधुनिक रामायण पर आधारित थी और इसमें अभिषेक बच्चन ने नेगेटिव किरदार निभाया, जबकि ऐश्वर्या ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म का प्रदर्शन औसत रहा लेकिन इसकी कहानी और सिनेमैटोग्राफी की चर्चा खूब हुई।

    इसी तरह मणिरत्नम की ही फिल्म ‘गुरु’ (2007) को भी काफी सफलता मिली, जो धीरूभाई अंबानी के जीवन से प्रेरित थी। फिल्म ने लगभग 83.67 करोड़ रुपये का कारोबार किया और इसे दोनों कलाकारों की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है।

    इसके अलावा ‘बंटी और बबली’ (2005) में ऐश्वर्या ने एक खास गाने ‘कजरारे’ में डांस किया, जबकि अभिषेक और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह गाना उस समय बेहद लोकप्रिय हुआ और आज भी याद किया जाता है।

    कुल मिलाकर, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं। जहां कुछ फिल्में औसत रहीं, वहीं ‘धूम 2’ और ‘गुरु’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की और इस जोड़ी को दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई।

  • अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों पर अमिताभ बच्चन का जवाब, बिग बी ने ब्लॉग और ट्वीट से बताया अपना हाल

    अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों पर अमिताभ बच्चन का जवाब, बिग बी ने ब्लॉग और ट्वीट से बताया अपना हाल



    नई दिल्ली(New Delhi)।
    बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan को लेकर मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर अचानक अफवाहें फैल गईं कि उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि उनके बेटे Abhishek Bachchan अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं। हालांकि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं पाई गई।

    सोशल मीडिया पर फैली अफवाहें
    मंगलवार शाम से ही सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें 16 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ यूट्यूब वीडियो और अनऑफिशियल रिपोर्ट्स में भी इसी तरह के दावे किए गए, जिससे फैंस के बीच चिंता फैल गई।

    बिग बी का जवाब
    इन अफवाहों के बीच देर रात Amitabh Bachchan ने अपने ब्लॉग और ट्वीट के जरिए अपनी सेहत का संकेत दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में स्पष्ट किया कि वे ठीक हैं और सभी खबरें केवल अफवाह हैं। उनके ब्लॉग पोस्ट से यह भी साफ हुआ कि वे अपनी दिनचर्या और लेखन में सक्रिय हैं।

    रूटीन चेकअप की बात सामने आई
    सूत्रों के अनुसार, अमिताभ बच्चन अस्पताल रूटीन चेकअप के लिए गए थे और जांच के बाद घर लौट आए। उनकी तबीयत को लेकर किसी तरह की गंभीर स्थिति की पुष्टि नहीं हुई है, जिससे फैंस ने राहत की सांस ली है।

    सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं बिग बी
    83 वर्षीय Amitabh Bachchan लगातार सोशल मीडिया और अपने ब्लॉग के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। वे अक्सर अपनी कविताएं, विचार और जीवन से जुड़ी बातें साझा करते रहते हैं।वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में फिल्मों Vettaiyan और Kalki 2898 AD में नजर आए थे। इसके अलावा वे कई बड़े प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में भी व्यस्त रहे हैं।फिलहाल साफ है कि अमिताभ बच्चन स्वस्थ हैं और उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरें पूरी तरह गलत साबित हुई हैं।

  • ऐश्वर्या राय के स्टारडम पर बोले अभिषेक बच्चन, ‘मुझे गर्व है, असहजता नहीं’

    ऐश्वर्या राय के स्टारडम पर बोले अभिषेक बच्चन, ‘मुझे गर्व है, असहजता नहीं’

    मुंबई। अभिषेक बच्चन ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि पत्नी ऐश्वर्या राय के बड़े स्टारडम से उन्हें कभी असुरक्षा महसूस नहीं हुई। अभिनेता का कहना है कि उनकी परवरिश ही ऐसी रही है, जहां रिश्तों में बराबरी को महत्व दिया गया।

    हाल ही में लिली सिंह से बातचीत में अभिषेक ने कहा कि उन्होंने बचपन से ही अपने घर में साझेदारी का माहौल देखा। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जब उनके माता-पिता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी हुई थी, तब उनकी मां ज्यादा बड़ी स्टार मानी जाती थीं।

    यही वजह है कि उनके लिए पार्टनर का अधिक सफल होना कभी असामान्य नहीं रहा।

    ऐश्वर्या के साथ हमेशा बराबरी का रिश्ता

    अभिषेक ने कहा कि वह ऐश्वर्या को अपने करियर की शुरुआत से जानते हैं और दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। उन्होंने बताया कि दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता सगाई और शादी तक हमेशा साझेदारी पर आधारित रहा। उनके मुताबिक, रिश्ते में कभी इस तरह की भूमिका तय नहीं हुई कि एक कमाए और दूसरा घर संभाले।

    बेटी की परवरिश पर भी खुलकर बोले

    अभिषेक ने बेटी आराध्या बच्चन की परवरिश को लेकर भी विचार साझा किए।

    उन्होंने कहा कि वह और ऐश्वर्या उसे उपदेश देने के बजाय खुद उदाहरण बनकर सिखाने की कोशिश करते हैं। उनके अनुसार, दोनों मिलकर ऐसी परवरिश देना चाहते हैं जिसमें सम्मान, आत्मनिर्भरता और संवेदनशीलता शामिल हो।

    पिछले कुछ समय से अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन दोनों कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आए, जिससे इन खबरों पर विराम लगता दिखा।

  • एक नहीं दो घड़ियां क्यों पहनते हैं Abhishek Bachchan जानिए बच्चन परिवार की दिलचस्प कहानी

    एक नहीं दो घड़ियां क्यों पहनते हैं Abhishek Bachchan जानिए बच्चन परिवार की दिलचस्प कहानी


    नई दिल्ली:  हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता Abhishek Bachchan एक हाई प्रोफाइल इवेंट में नजर आए जहां उनका ऑल ब्लैक लुक चर्चा का केंद्र बन गया लेकिन उनके स्टाइल से भी ज्यादा जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वह थी उनकी दोनों कलाईयों पर बंधी घड़ियां सोशल मीडिया पर जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं वैसे ही यह सवाल तेजी से वायरल हो गया कि आखिर वह दोनों हाथों में घड़ी क्यों पहनते हैं

    इवेंट में अभिषेक बेहद स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट नजर आए एक हाथ में गोल्डन वॉच और दूसरे में ब्लैक कलर की वॉच पहने उनका लुक क्लासी और अलग दिख रहा था फैंस ने उनके इस अंदाज को लेकर कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए कुछ लोगों ने इसे नया फैशन ट्रेंड बताया तो कुछ ने इसे स्टेटस सिंबल माना लेकिन इस स्टाइल के पीछे की असली कहानी कुछ और ही है

    दरअसल दोनों हाथों में घड़ी पहनना कोई नया फैशन नहीं बल्कि बच्चन परिवार की एक पुरानी परंपरा है यह आदत अभिषेक के पिता महानायक Amitabh Bachchan में भी देखी जाती है और इसके पीछे की जड़ें उनकी मां Jaya Bachchan से जुड़ी हुई हैं

    अभिषेक ने एक इंटरव्यू में इस परंपरा के बारे में खुलकर बताया था उन्होंने कहा कि उनकी मां जया बच्चन जब यूरोप में बोर्डिंग स्कूल में पढ़ती थीं तब वह एक साथ दो टाइम जोन को मैनेज करने के लिए दोनों हाथों में घड़ी पहनती थीं एक घड़ी भारत का समय दिखाती थी जबकि दूसरी यूरोप का इससे उन्हें अपने परिवार खासकर भारत में मौजूद लोगों के साथ बातचीत का समय तय करने में आसानी होती थी

    समय के साथ यह आदत सिर्फ जरूरत नहीं बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव बन गई बाद में Amitabh Bachchan ने भी इसे अपनाया और अब Abhishek Bachchan भी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं यही वजह है कि जब भी वह दोनों हाथों में घड़ी पहने नजर आते हैं तो यह सिर्फ स्टाइल नहीं बल्कि परिवार के साथ जुड़ी एक खास भावना का प्रतीक होता है

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों के बाद अब फैंस इस स्टाइल को नए नजरिए से देख रहे हैं यह सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं बल्कि एक ऐसी परंपरा है जो समय और रिश्तों के बीच संतुलन बनाए रखने की खूबसूरत कहानी कहती है

  • किंग में खलनायक बनेंगे अभिषेक बच्चन? वायरल रफ लुक ने बढ़ाई फिल्म को लेकर हलचल

    किंग में खलनायक बनेंगे अभिषेक बच्चन? वायरल रफ लुक ने बढ़ाई फिल्म को लेकर हलचल


    नई दिल्ली । बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी फिल्म को लेकर है तो वह है सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग । लेकिन इस बार सुर्खियों की वजह सिर्फ किंग खान नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन का वायरल हुआ खतरनाक लुक है। हाल ही में अभिषेक को एक बेहद रफ और इंटेंस अंदाज में स्पॉट किया गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर कयासों का दौर तेज हो गया। माना जा रहा है कि यह लुक किंग में उनके विलेन किरदार का हिस्सा है और इसी ने फिल्म को लेकर चल रही चर्चाओं पर लगभग मुहर लगा दी है।

    लंबे समय से खबरें थीं कि अभिषेक इस एक्शन थ्रिलर में नेगेटिव भूमिका निभाने वाले हैं। अब उनका बदला हुआ अंदाज बढ़ी हुई दाढ़ी सख्त चेहरे के भाव और एग्रेसिव बॉडी लैंग्वेज इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि वह पर्दे पर एक दमदार विरोधी के रूप में नजर आ सकते हैं। अभिषेक पहले भी ग्रे और निगेटिव शेड्स में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। युवा और रावण में उनके अभिनय को सराहा गया था वहीं वेब सीरीज ब्रीद: इनटू द शैडोज़ में उन्होंने अपने किरदार की जटिलता से दर्शकों को चौंका दिया था। ऐसे में किंग में उनका संभावित खलनायक अवतार और भी ज्यादा रोमांच पैदा कर रहा है।

    फिल्म की एक और खास बात यह है कि इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। पहली बार पिता-पुत्री की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखेगी जो अपने आप में बड़ा आकर्षण है। हालांकि दर्शकों की उत्सुकता इस बात को लेकर भी है कि शाहरुख और अभिषेक जो पहले हैप्पी न्यू ईयर में साथ नजर आए थे इस बार दोस्त नहीं बल्कि आमने-सामने होंगे। हीरो और विलेन की यह भिड़ंत फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट मानी जा रही है।

    किंग का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर सुजॉय घोष कर रहे हैं जबकि इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं सिद्धार्थ आनंद जो पठान और फाइटर जैसी सफल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी अंडरवर्ल्ड की दुनिया और सत्ता की जंग के इर्द-गिर्द घूमेगी जिसमें अभिषेक का किरदार सबसे बड़ा सरप्राइज फैक्टर होगा। मेकर्स को भरोसा है कि उनका इंटेंस स्क्रीन प्रेजेंस कहानी में नई धार जोड़ेगा।

    सोशल मीडिया पर अभिषेक के इस नए लुक को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस कमेंट कर रहे हैं कि यह रोल फिल्म में अलग ही स्वैग और खौफ का माहौल बनाएगा। कुछ का मानना है कि यह किरदार उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या किंग बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचेगी और क्या अभिषेक बच्चन का यह खतरनाक अवतार लंबे समय तक याद रखा जाएगा। फिलहाल तो उनका वायरल लुक ही फिल्म के लिए जबरदस्त बज बना चुका है।

  • अभिषेक बच्चन की लाइफ में कैसे आईं ऐश्वर्या राय बच्चन? बॉलीवुड के परफेक्ट कपल की लव स्टोरी है खूबसूरत

    अभिषेक बच्चन की लाइफ में कैसे आईं ऐश्वर्या राय बच्चन? बॉलीवुड के परफेक्ट कपल की लव स्टोरी है खूबसूरत



    नई दिल्ली ।
    बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की लव स्टोरी काफी फिल्मी रही है. दोनों सितारों को फिल्म इंडस्ट्री का परफेक्ट कपल कहा जाता है. दोनों की शादी को 19 साल पूरे हो गए हैं और आज इनकी मिसाल बॉलीवुड में दी जाती है. अभिषेक बच्चन 5 फरवरी को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर हम आपको उनकी लव स्टोर के बारे में बताते हैं. चलिए जानते हैं अभिषेक बच्चन को विश्व सुंदरी कैसे मिलीं थीं?

    कैसे हुई मुलाकात?

    अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को इंडस्ट्री का आइडियल कपल कहा जाता है. दोनों की मुलाकात का किस्सा भी काफी दिलचस्प रहा है. पहली बार दोनों सितारों की मुलाकात स्विट्जरलैंड में हुई थी. ये वो वक्त था जब अभिषेक बच्चन एक्टिंग में नहीं बल्कि प्रोडक्शन में हाथ आजमा रहे थे. उस दौरान एक्टर अपनी फिल्म के लिए लोकेशन देखने गए थे और उसी वक्त ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं.
    लव स्टोरी में बॉबी देओल का अहम रोल
    ऐश्वर्या राय बच्चन स्विट्जरलैंड में बॉबी देओल के साथ अपनी फिल्म और प्यार हो गया की शूटिंग में बिजी थी. इसी दौरान अभिषेक बच्चन बॉबी देओल से मिलने उनके सेट पर चले गए और बॉबी देओल ने ऐश्वर्या राय की मुलाकात अभिषेक बच्चन से कराई. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और साल 2000 में दोनों ढाई अक्षर प्रेम के मूवी में साथ नजर आए. वहीं साल 2006 में दोनों की लव लाइफ शुरू हुई, इस दौरान दोनों सितारों ने गुरु मूवी में काम किया था और इसी फिल्म से दोनों ने डेट भी करना शुरू कर दिया था. इसके बाद साल 2007 में दोनों ने परिवार की मौजदूगी में शादी कर ली.

  • शाहरुख खान की ‘किंग’ 25 दिसंबर 2026 को होगी रिलीज, रामायण से बनाई दूरी

    शाहरुख खान की ‘किंग’ 25 दिसंबर 2026 को होगी रिलीज, रामायण से बनाई दूरी

    नई दिल्ली। शाहरुख खान पिछले ढाई सालों से बड़े पर्दे से गायब थे, लेकिन अब उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। साल 2023 में आई उनकी फिल्मों पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया, और अब दर्शक शाहरुख को किंग में देखने के लिए उत्साहित हैं। इस फिल्म की कास्ट और कहानी के बारे में चर्चा लंबे समय से जारी है। शाहरुख के साथ फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं सिद्धार्थ आनंद, जिन्होंने इससे पहले पठान और रॉवर जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

    किंग की रिलीज डेट
    हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक, शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म की रिलीज डेट तय करने के लिए कई विकल्पों पर विचार किया। शुरुआती तौर पर फिल्म 4 और 25 दिसंबर 2026 को रिलीज हो सकती थी। सभी पहलुओं पर चर्चा करने के बाद दोनों ने 25 दिसंबर 2026 को फाइनल डेट तय की।

    रामायण से क्यों बनाई दूरी
    रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख ने अपनी फिल्म को 4 दिसंबर को रिलीज नहीं किया क्योंकि उसी समय रणबीर कपूर की रामायण रिलीज होने वाली है। रणबीर की यह फिल्म दिवाली के समय रिलीज होगी और ऐतिहासिक कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है। शाहरुख और मेकर्स ने यह खास ख्याल रखा कि दोनों फिल्मों के बीच लगभग 45 दिनों का अंतर रहे, ताकि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना बिजनेस कमाल कर सकें और किसी तरह का नुकसान न हो।

    किंग की जबरदस्त कास्ट
    शाहरुख खान की यह फिल्म कई मायनों में खास होने वाली है। इसमें शाहरुख एक ग्रे शेड किरदार निभाते नजर आएंगे। हाल ही में उनके बर्थडे पर फिल्म का पहला लुक भी जारी किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत समेत कई बड़े स्टार्स की मौजूदगी होगी। खास बात यह है कि शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी।

    निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का कहना है कि किंग में दर्शकों को एक्शन, ड्रामा और इमोशन का बेमिसाल मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी शाहरुख के किरदार और उनके आसपास के जटिल रिश्तों पर केंद्रित होगी, जो दर्शकों के लिए रोमांचक अनुभव साबित होगी।इस रिलीज डेट के फैसले से यह भी साफ हो गया है कि बॉलीवुड में बड़े स्टार्स और मेकर्स अब बॉक्स ऑफिस टकराव से बचने के लिए पहले से रणनीति बना रहे हैं। शाहरुख खान के फैंस के लिए 25 दिसंबर 2026 एक सुपरहिट और धमाकेदार क्रिसमस लेकर आने वाला है।

  • भोपाल में इनर व्हील क्लब राइज का 41वां जिला सम्मेलन ‘सिनर्जी’: अभिषेक बच्चन मुख्य अतिथि, महिलाओं और समाज के विकास पर होगी जोरदार रणनीति

    भोपाल में इनर व्हील क्लब राइज का 41वां जिला सम्मेलन ‘सिनर्जी’: अभिषेक बच्चन मुख्य अतिथि, महिलाओं और समाज के विकास पर होगी जोरदार रणनीति


    भोपाल। भोपाल में रविवार को इनर व्हील क्लब ऑफ भोपाल राइज का 41वां जिला सम्मेलन “सिनर्जी” आयोजित किया गया, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम होटल सयाजी में हुआ, जिसकी मेजबानी क्लब ने की। सम्मेलन का उद्देश्य पिछली छह महीनों की उपलब्धियों का मूल्यांकन करना और आने वाले छह महीनों के लिए रणनीति तय करना है।

    भोपाल राइज की प्रेसिडेंट रुखसाना मोहसिन ने बताया कि इनर व्हील क्लब दुनिया के प्रमुख महिला स्वैच्छिक संगठनों में से एक है, जो पिछले एक शताब्दी से समाज सेवा और सामुदायिक कल्याण में सक्रिय है। सम्मेलन में सदस्य अपने अनुभव साझा करेंगे, नए सामाजिक प्रोजेक्ट्स पर चर्चा करेंगे और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आगे की योजना बनाएंगे।

    इस आयोजन में अभिषेक बच्चन ने उपस्थित सदस्यों को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज सेवा और सामुदायिक योगदान केवल एक पहल नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा होना चाहिए। सम्मेलन का नाम “सिनर्जी” इस बात का प्रतीक है कि सामूहिक प्रयास और सहयोग से ही सामाजिक बदलाव संभव है।

    सम्मेलन के दौरान इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट-304 की पिछली छह महीनों की उपलब्धियों की रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं और बच्चों के लिए किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का विवरण शामिल था। इसके साथ ही आगामी छह महीनों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी, जिसमें नए प्रोजेक्ट्स, सामाजिक जागरूकता अभियान और स्थानीय समुदायों के लिए विकासात्मक गतिविधियां शामिल होंगी।

    यह जिला सम्मेलन न केवल क्लब की उपलब्धियों का जश्न है, बल्कि आने वाले समय में महिलाओं और समाज के विकास के लिए नई पहल और दिशा तय करने का मंच भी साबित होगा।