‘धुरंधर’ के पहले दो भागों ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की थी। पहला भाग 2025 में रिलीज हुआ था और इसने भारत सहित दुनियाभर में शानदार कमाई की थी। वहीं दूसरा भाग और भी बड़े पैमाने पर सफल रहा और इसे पैन इंडिया हिट माना गया।
Tag: Aditya Dhar
-

‘धुरंधर 3’ की तैयारी के संकेत? मेकर्स ने साल के अंत में बड़े सरप्राइज की दी झलक, बढ़ी अटकलें
नई दिल्ली। बॉलीवुड की चर्चित फिल्म फ्रेंचाइज़ ‘धुरंधर’ एक बार फिर सुर्खियों में है। इसके पहले दो हिस्सों की जबरदस्त सफलता के बाद अब तीसरे पार्ट को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर ‘धुरंधर 3’ की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मेकर्स की हालिया टिप्पणी ने फैंस की उम्मीदों को जरूर बढ़ा दिया है।फिल्म की प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने एक इंटरव्यू में संकेत दिया है कि इस साल के अंत तक दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “धुरंधर पर अभी हमारा काम खत्म नहीं हुआ है, साल के अंत में कुछ खास आने वाला है।इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं कि यह सरप्राइज कहीं ‘धुरंधर 3’ की आधिकारिक घोषणा तो नहीं है। फैंस लंबे समय से इस फ्रेंचाइज़ के अगले भाग का इंतजार कर रहे हैं, खासकर तब जब इसके पिछले दोनों हिस्सों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था।फिल्म के दोनों भागों में मुख्य भूमिका निभाने वाले रणवीर सिंह के किरदार को दर्शकों से काफी सराहना मिली है, और यही वजह है कि तीसरे भाग को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।फिलहाल फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की ओर से भी तीसरे भाग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पहले यह माना जा रहा था कि फ्रेंचाइज़ का विस्तार पूरी तरह से उनकी योजना पर निर्भर करेगा।
‘धुरंधर’ के पहले दो भागों ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की थी। पहला भाग 2025 में रिलीज हुआ था और इसने भारत सहित दुनियाभर में शानदार कमाई की थी। वहीं दूसरा भाग और भी बड़े पैमाने पर सफल रहा और इसे पैन इंडिया हिट माना गया।इसी सफलता के चलते फैंस लगातार तीसरे भाग की मांग कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी इसे लेकर कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं की है, लेकिन “सरप्राइज” शब्द ने चर्चा को और तेज कर दिया है।फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यदि ‘धुरंधर 3’ बनती है तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ्रेंचाइज़ में से एक बन सकती है। बड़े बजट, स्टार कास्ट और विजुअल स्पेक्ट्रम के कारण इस फ्रेंचाइज़ ने पहले ही एक अलग पहचान बना ली है।फिलहाल सभी की नजरें साल के अंत में आने वाले उस “सरप्राइज” पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि ‘धुरंधर’ का तीसरा अध्याय वाकई शुरू होने वाला है या नहीं। -

धुरंधर 2 पर रजनीकांत की मुहर बोले हर भारतीय जरूर देखे यह फिल्म
नई दिल्ली । साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है अपने खास अंदाज और बेबाक राय के लिए मशहूर रजनीकांत ने फिल्म देखने के बाद खुलकर इसकी तारीफ की और इसे हर भारतीय के लिए मस्ट वॉच बता दियासोमवार को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए रजनीकांत ने लिखा कि यह फिल्म बेहद शानदार है और इसके निर्देशक आदित्य धर को उन्होंने बॉक्स ऑफिस का बाप तक कह दिया उनके इस बयान ने फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है उन्होंने फिल्म के लीड स्टार रणवीर सिंह के साथ पूरी कास्ट और क्रू को भी बधाई दी और देशभक्ति के जज्बे के साथ जय हिंद लिखकर अपनी बात खत्म की
फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो धुरंधर 2 पहले ही जबरदस्त कमाई कर चुकी है भारत में इसका नेट कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है वहीं वर्ल्डवाइड यह फिल्म 800 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है यह आंकड़े साफ बताते हैं कि दर्शकों के बीच इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज बना हुआ है
रजनीकांत की इस तारीफ पर निर्देशक आदित्य धर भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कमेंट सेक्शन में बेहद भावुक अंदाज में जवाब दिया आदित्य ने लिखा कि उन्होंने बचपन से लेकर आज तक मनोरंजन का असली पैमाना सिर्फ रजनीकांत को ही माना है उन्होंने यह भी कहा कि रजनीकांत ने दशकों तक लोगों को हंसाया रुलाया और सिनेमा का असली जादू दिखाया है ऐसे में उनका यह कहना कि धुरंधर 2 मस्ट वॉच है उनके लिए किसी बड़े सम्मान और आशीर्वाद से कम नहीं है
आदित्य धर ने अपने जवाब में यह भी लिखा कि यह उनके लिए एक सुपरस्टार मोमेंट है और वह शब्दों में अपनी खुशी जाहिर नहीं कर सकते उन्होंने दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस शख्स ने उन्हें बड़े सपने देखना सिखाया वही आज उनकी फिल्म की सराहना कर रहा है यह उनके लिए अविश्वसनीय अनुभव है
रजनीकांत का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और हजारों फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी कई लोगों ने फिल्म देखने की इच्छा जाहिर की तो कई यूजर्स ने रजनीकांत का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने फिल्म को इतना बड़ा समर्थन दिया
फिल्म की कहानी की बात करें तो धुरंधर 2 पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाती है इसमें दिखाया गया है कि रणवीर सिंह का किरदार कैसे एक खतरनाक और प्रभावशाली शख्स हमजा अली मजारी बनने के लिए तैयार होता है फिल्म में एक्शन इमोशन और देशभक्ति का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है
कुल मिलाकर रजनीकांत की तारीफ ने धुरंधर 2 को एक नई ऊंचाई दे दी है और यह साफ हो गया है कि यह फिल्म सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि दिग्गज कलाकारों के दिलों में भी अपनी खास जगह बना चुकी है
-

रात बाकी से धूम धाम तक आदित्य धर की कहानी, पाकिस्तानी कलाकार बैन ने बदल दी राह….
नई दिल्ली : फिल्म धुरंधर से रातों रात सुर्खियों में आए डायरेक्टर आदित्य धर की कहानी काफी दिलचस्प है। कम ही लोग जानते हैं कि उनके करियर का एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही बाधित हो गया था।2016 में आदित्य धर पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan और बॉलीवुड स्टार Katrina Kaif के साथ रात बाकी नामक एक बड़े बजट की रोमांटिक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे थे। यह फिल्म Dharma Productions द्वारा प्रोड्यूस होने वाली थी और शूटिंग 2016 के अंत तक शुरू होने वाली थी।
लेकिन सितंबर 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में 19 भारतीय सैनिक शहीद हो गए। इस घटना के बाद देशभर में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर रोक लग गई और इसका सीधा असर रात बाकी पर पड़ा। फिल्म को ठंडे बस्ते में डालना पड़ा और आदित्य धर का यह सपना अधूरा रह गया।
कुछ समय बाद आदित्य धर ने इस कहानी को नए रूप में पेश किया और इसे धूम धाम के रूप में रिलीज किया। इस फिल्म में यामी गौतम और Pratik Gandhi मुख्य भूमिका में नजर आए। आदित्य ने फिल्म को प्रोड्यूस किया जबकि निर्देशन ऋषभ सेठ ने संभाला।
आदित्य धर की सफलता का सिलसिला यहीं नहीं रुका। उन्होंने अपने ब्लॉकबस्टर डेब्यू फिल्म Uri: The Surgical Strike के बाद अब इसके सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। इस फिल्म में Ranveer Singh, Sanjay Dutt, Arjun Rampal और R. Madhavan जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इससे पहले देशभर में पेड प्रीव्यू भी आयोजित किए जाएंगे।
पहली फिल्म की राजनीतिक पृष्ठभूमि के चलते सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं, लेकिन इसके बावजूद धुरंधर ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। आदित्य धर ने पाकिस्तान बैन के कारण रुके अपने सपनों को पत्नी यामी गौतम के साथ मिलकर नया रूप दिया और अधूरी कहानी को सफलता के साथ पर्दे पर ला खड़ा किया।
-

26/11 के सीन ने तोड़ दिए जज़्बात धुरंधर के सेट पर फूट-फूटकर रो पड़े अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल
नई दिल्ली । आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर खुद को हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार कर लिया है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म को देश विदेश में जबरदस्त सराहना मिली। दमदार कहानी भव्य सेट प्रभावशाली संगीत और कलाकारों की सशक्त अदाकारी ने इसे दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई। लेकिन फिल्म का एक सीन ऐसा था जिसने पर्दे के पीछे कलाकारों को भी भीतर तक झकझोर दिया। 26/11 मुंबई आतंकी हमले पर आधारित एक दृश्य की शूटिंग के बाद अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रो पड़े। इस भावुक घटना का खुलासा आर माधवन ने एक इंटरव्यू में किया।फिल्म में अक्षय खन्ना रहमान डकैत और अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल की भूमिका में नजर आए हैं। कहानी के एक अहम हिस्से में 26/11 के भयावह आतंकी हमले को रीक्रिएट किया गया। इस दृश्य में दोनों किरदार हमले के बाद जश्न मनाते दिखते हैं। अभिनय की दृष्टि से यह दृश्य बेहद चुनौतीपूर्ण था क्योंकि भारतीय कलाकारों को उन किरदारों को निभाना था जो भारत के खिलाफ खड़े दिखाए गए थे। आर माधवन ने बताया कि जब यह सीन शूट हो रहा था तब सेट पर गहरा सन्नाटा और भारी माहौल था। जैसे ही कैमरा बंद हुआ अक्षय और अर्जुन भावनाओं से टूट गए और रोने लगे।
माधवन के अनुसार यह सिर्फ एक अभिनय नहीं था बल्कि उस दर्दनाक घटना की यादों से सामना था जिसने पूरे देश को हिला दिया था। 26/11 की त्रासदी आज भी लोगों के ज़ेहन में ताजा है। ऐसे में उस घटना को उल्टे नजरिए से निभाना कलाकारों के लिए बेहद पीड़ादायक साबित हुआ। उन्होंने कहा कि उस पल उन्हें एहसास हुआ कि सिनेमा की ताकत कितनी गहरी होती है वह कलाकारों को भी वास्तविकता के बेहद करीब ले जाती है। यह अनुभव उनके लिए भी भावनात्मक रूप से परिवर्तनकारी था और उन्होंने महसूस किया कि अच्छा कंटेंट केवल मनोरंजन नहीं बल्कि संवेदनाओं को झकझोरने का माध्यम भी होता है।
धुरंधर में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं जिन्होंने अपने किरदार को पूरी ऊर्जा और तीव्रता के साथ निभाया है। उनके अलावा संजय दत्त सारा अर्जुन अक्षय खन्ना अर्जुन रामपाल दानिश पंडोर गौरव गेरा सौम्या टंडन राकेश बेदी और आर माधवन जैसे कलाकारों ने फिल्म को और मजबूत बनाया। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस और भावनात्मक दृश्यों ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। रिलीज के साथ ही इसने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और शानदार कमाई की। अब दर्शकों की नजर इसके दूसरे भाग पर है जो 19 मार्च को रिलीज होने जा रहा है।
-

पार्ट 1 से छोटी होगी Dhurandhar 2: The Revenge? Ranveer Singh की फिल्म को मिला UA 16+ सर्टिफिकेट
नई दिल्ली । रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के बाद अब दर्शकों को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। धुरंधर 2: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और रिलीज से पहले फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को रिव्यू कर इसका सर्टिफिकेट और रनटाइम तय कर दिया है।सीबीएफसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, धुरंधर 2 को UA 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। यानी 16 वर्ष से कम उम्र के दर्शकों को अभिभावक की निगरानी में फिल्म देखने की सलाह दी गई है। फिल्म को 9 फरवरी को प्रमाणपत्र जारी किया गया। इससे साफ है कि फिल्म में एक्शन और इंटेंस ड्रामा का स्तर पहले भाग से भी ज्यादा हो सकता है।
रनटाइम की बात करें तो धुरंधर 2 की अवधि 208 मिनट यानी 3 घंटे 28 मिनट होगी। दिलचस्प बात यह है कि धुरंधर का पहला भाग 3 घंटे 35 मिनट लंबा था। हालांकि उसमें करीब चार मिनट का पोस्ट-क्रेडिट सीन भी शामिल था, जिसकी वजह से उसकी कुल अवधि बढ़ गई थी। ऐसे में देखा जाए तो सीक्वल पार्ट 1 से थोड़ा छोटा जरूर है, लेकिन फिर भी यह एक लंबी और ग्रैंड स्केल पर बनी फिल्म साबित होगी।
फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कहानी और भी ज्यादा तीव्र और भावनात्मक होगी। रणवीर सिंह एक बार फिर हम्जा अली के किरदार में नजर आएंगे और सीक्वल में उनके किरदार की गहराई को और विस्तार से दिखाया जाएगा। साथ ही पहले भाग से जुड़े कई अनसुलझे सवालों के जवाब भी इस फिल्म में मिल सकते हैं। खासतौर पर बड़े साहब के किरदार से पर्दा उठने की चर्चा है, जिसने पहले भाग में दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी।
फिल्म को लेकर एक और चर्चा जोरों पर है कि इसमें Yami Gautam का कैमियो देखने को मिल सकता है। हालांकि मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो धुरंधर 2 का मुकाबला साउथ सुपरस्टार Yash की फिल्म Toxic से होने वाला है। दोनों बड़ी फिल्मों के बीच यह क्लैश मार्च में सिनेमाघरों में जबरदस्त टक्कर पैदा कर सकता है।
कुल मिलाकर, धुरंधर 2: द रिवेंज पार्ट 1 से थोड़ी छोटी जरूर है, लेकिन इसकी कहानी, एक्शन और ड्रामा पहले से ज्यादा दमदार होने का दावा कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रणवीर सिंह की यह फिल्म भी पहले भाग की तरह बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ पाती है या नहीं।
-

रहमान डकैत के लिए नहीं मिला था ऑफर, नागार्जुन ने तोड़ी चुप्पी; बोले- काश मुझे मिलता रोल
नई दिल्ली । पिछले साल रिलीज हुई धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए खुद को ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सूची में शामिल कर लिया। फिल्म में रहमान डकैत का किरदार खासा चर्चा में रहा, जिसे अक्षय खन्ना ने दमदार अंदाज में निभाया। उनकी परफॉर्मेंस को इतना सराहा गया कि कई समीक्षकों ने कहा कि उन्होंने फिल्म के हीरो को भी पीछे छोड़ दिया। इसी बीच खबरें सामने आईं कि यह रोल पहले साउथ सुपरस्टार नागार्जुन को ऑफर किया गया था। अब खुद नागार्जुन ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।दरअसल, बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में नागार्जुन ने साफ कहा कि उन्हें रहमान डकैत का रोल कभी ऑफर ही नहीं हुआ। उन्होंने कहा, बिल्कुल नहीं, मुझे यह रोल कभी ऑफर नहीं हुआ। हां, काश होता तो जरूर करता। धुरंधर एक शानदार फिल्म है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की भी जमकर तारीफ की और कहा कि उनका निर्देशन कमाल का है। नागार्जुन ने यह भी बताया कि उन्हें आदित्य धर की पहली फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक भी बेहद पसंद आई थी। उनके मुताबिक धुरंधर में सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया, लेकिन अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस खास तौर पर प्रभावशाली रही।
नागार्जुन इन दिनों अपनी 100वीं फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि इस मील के पत्थर वाली फिल्म को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं की जा रही है। उनका मानना है कि दर्शक अब इंटरनेशनल स्तर की स्टोरीटेलिंग की उम्मीद करते हैं और उसी स्तर का कंटेंट पेश करना जरूरी है। उन्होंने संकेत दिया कि उनकी 100वीं फिल्म कुछ खास और यादगार होने वाली है।
अगर नागार्जुन की बॉलीवुड मौजूदगी की बात करें तो वह आखिरी बार ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे थे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था और इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
वहीं धुरंधर के सीक्वल की भी घोषणा हो चुकी है। धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले पार्ट में मर चुके अक्षय खन्ना का किरदार दूसरे भाग में फिर से नजर आ सकता है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म टॉक्सिक से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।
कुल मिलाकर, नागार्जुन ने साफ कर दिया है कि रहमान डकैत का रोल उन्हें कभी ऑफर नहीं हुआ था। हालांकि उन्होंने यह जरूर माना कि अगर मौका मिलता तो वह इसे जरूर करना पसंद करते। अब दर्शकों की नजरें धुरंधर 2 और नागार्जुन की 100वीं फिल्म पर टिकी हैं।
-

धुरंधर 2 में विक्की कौशल की सरप्राइज एंट्री? ‘उरी’ के मेजर विहान शेरगिल बनकर एक्सटेंडेड कैमियो की चर्चा तेज
नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के फैंस के लिए एक बड़ी और रोमांचक खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्की सुपरहिट फिल्म धुरंधर के सीक्वल धुरंधर 2: द रिवेंज का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इस बार वह मुख्य भूमिका में नहीं बल्कि एक अहम एक्सटेंडेड कैमियो में नजर आने वाले हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में विक्की अपने बेहद लोकप्रिय और करियर-टर्निंग किरदार मेजर विहान शेरगिल के रूप में वापसी कर सकते हैं, जिसे उन्होंने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में निभाया था।मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के निर्देशक आदित्य धर इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी गोपनीयता बरत रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि आदित्य धर एक बड़े सिनेमैटिक फ्रेमवर्क पर काम कर रहे हैं, जिसे धुरंधर यूनिवर्स के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी रणनीति के तहत अलग-अलग फिल्मों और टाइमलाइन के किरदारों को आपस में जोड़ा जा रहा है, ताकि भविष्य में स्पिन-ऑफ्स और नई कहानियों की मजबूत नींव रखी जा सके। विक्की कौशल का यह कैमियो इसी यूनिवर्स बिल्डिंग का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
फिलहाल यह साफ नहीं है कि विक्की कौशल का किरदार फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह के साथ किसी सीन में नजर आएगा या नहीं। हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि विक्की के कैमियो में कुछ दमदार और प्रभावशाली एक्शन सीक्वेंस शामिल होंगे, जो कहानी को एक निर्णायक मोड़ दे सकते हैं। माना जा रहा है कि उनकी एंट्री को फिल्म में पूरी तरह सरप्राइज एलिमेंट के तौर पर रखा गया है।
सूत्रों के अनुसार, विक्की कौशल ने अपने हिस्से की शूटिंग पिछले साल ही पूरी कर ली थी। आदित्य धर और विक्की की जोड़ी इससे पहले ‘उरी’ में शानदार काम कर चुकी है और दोनों के बीच मजबूत क्रिएटिव बॉन्डिंग मानी जाती है। यही वजह है कि भविष्य में ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ी के अन्य प्रोजेक्ट्स में भी विक्की की मौजूदगी की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
गौरतलब है कि मेजर विहान शेरगिल का किरदार विक्की कौशल के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ था। इसी भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। ऐसे में ‘धुरंधर 2’ में इस किरदार की संभावित वापसी दर्शकों के लिए नॉस्टैल्जिया के साथ-साथ जबरदस्त एक्साइटमेंट लेकर आ सकती है, खासकर उन फैंस के लिए जो विक्की को एक बार फिर देशभक्ति और एक्शन अवतार में देखना चाहते हैं।
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है और इसे 2026 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में शामिल माना जा रहा है। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में इसके टीजर को अत्यधिक हिंसा के कारण ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया है। रिलीज के दिन फिल्म का सीधा मुकाबला सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा, जिसे 2026 के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश में से एक माना जा रहा है। वहीं फिल्म का टीजर 23 जनवरी को रिलीज होने वाली ‘बॉर्डर 2’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।
-

अक्षय खन्ना RACE 4 में नहीं करेंगे कमबैक, प्रोड्यूसर तौरानी ने दिया स्पष्ट जवाब
नई दिल्ली। अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्मों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्सुकता है। धुरंधर-2की ब्लॉकबस्टर हिट के बाद उनके अगले कदम को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। गॉसिप गलियारों में खबरें थीं कि वह फ्रैंचाइज़ी के चौथे पार्ट में बतौर लीड विलेन नजर आ सकते हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा होने वाला है?जानकारी के मुताबिकअक्षय खन्ना ने अपनी अगली फिल्मों के चुनाव में काफी सोच-समझकर कदम रखा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधरने उन्हें खूब हाइप दी है। क्रिएटिव कारणों के चलते उन्होंने ‘दृश्यम 3() से अपना नाम वापस लियाहालांकि इस पर मेकर्स की राय अलग है।फिल्म 4 में अक्षय खन्ना की वापसी को लेकर चल रही अफवाहों पर प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने पूरी तरह से विराम लगा दिया। उन्होंने साफ कहा कि अक्षय खन्ना इस फ्रैंचाइज़ी के अगले पार्ट का हिस्सा नहीं होंगे। तौरानी ने एक इंटरव्यू में कहानहींहमने अक्षय से संपर्क नहीं किया है। इसकी कोई गुंजाइश ही नहीं थी।
कुछ अफवाहें यह भी थीं कि फिल्म के कहानी में बदलाव करके अक्षय के किरदार को वापस लाया जा सकता है। लेकिन रमेश तौरानी ने इसे भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहाउन्हें वापस लाने के बारे में सोचा ही नहीं गया। पहली फिल्म में उनके किरदार का एक्सीडेंट हो जाता है। उनकी कहानी वहीं खत्म हो गई थी और वहीं रहेगी।RACE 4 की स्टार कास्ट को लेकर भी प्रोड्यूसर ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी एक्टर को फाइनल नहीं किया गया है और स्क्रिप्ट पर काम जारी है। यह बयान फैंस और मीडिया में चल रही कयासबाजी को रोकने के लिए आया है।
अक्षय खन्ना के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। धुरंधर-2 की सफलता ने उनके करियर को नया मुकाम दिया है और अब वह अपनी अगली फिल्मों का चुनाव बहुत सोच-समझकर कर रहे हैं। RACE फ्रैंचाइज़ी में उनके ना होने के बावजूद फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।फिल्म इंडस्ट्री में अक्षय खन्ना की छवि अब भी मजबूत है। चाहे वह एक्शन रोल हो या ड्रामेटिक किरदारउनके फैंस उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस समय यह साफ है कि RACE 4 में उनका नाम शामिल नहीं होगालेकिन अक्षय खन्ना अपनी आने वाली फिल्मों से फैंस को जरूर रोमांचित करने वाले हैं।

