Tag: Advance Booking

  • धुरंधर 2 ने रिलीज पहले एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, फिल्‍म को लेकर जबरदस्त क्रेज

    धुरंधर 2 ने रिलीज पहले एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, फिल्‍म को लेकर जबरदस्त क्रेज


    मुंबई। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के निर्माता हैं आदित्य धर और 18 मार्च को इसका पेड प्रिव्यू होगा। रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ रही है।

    Sacnilk के अनुसार सोमवार तक धुरंधर 2 ने एडवांस टिकटों से 12.29 करोड़ की कमाई कर ली है। ब्लॉक सीट्स समेत कुल कलेक्शन 18.1 करोड़ तक पहुंच गया है। हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई हो रही है।

    एडवांस बुकिंग का विवरण

    भाषा – कलेक्शन – टिकट
    हिंदी – 12.07 करोड़ – 1,94,263
    तेलुगू – 9.47 लाख – 3,891
    तमिल – 9.91 लाख – 7,303
    मलयालम/कन्नड़ – 1.63 लाख – 536
    टोटल – 12.29 करोड़ – 2,06,073

    इंटरनेशनल मार्केट में भी जबरदस्त परफॉर्मेंस

    फिल्म नॉर्थ अमेरिकन मार्केट में 557 शोज से 38,500 टिकट बेच चुकी है और लगभग 5.15 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार ओपनिंग डे पर फिल्म 100 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। यदि ऐसा हुआ, तो धुरंधर 2 ए रेटेड कैटेगरी में प्रभास की फिल्म सालार 90 करोड़ ओपनिंग को पीछे छोड़ देगी।

    धुरंधर ने पहले ही बनाया रिकॉर्ड

    धुरंधर 2 का बेस बेसिक उत्साह 2025 में आई पहली फिल्म धुरंधर से है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1,005.85 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स थे। सबसे ज्यादा तारीफ अक्षय खन्ना की एक्टिंग और स्टाइल को मिली थी।

    धुरंधर 2 की स्टारकास्ट और कहानी

    धुरंधर 2 में मुख्य रूप से रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन हैं। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर हैं। रणवीर सिंह इस बार जसकीरत सिंह रंगी के रोल में नजर आएंगे। फिल्म के एडवांस टिकटिंग रिकॉर्ड और दर्शकों की उत्सुकता के कारण बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

  • सनी देओल की बॉर्डर-2 का बॉक्स ऑफिस धमाका तय, 23 जनवरी से 35-40 करोड़ ओपनिंग की उम्मीद

    सनी देओल की बॉर्डर-2 का बॉक्स ऑफिस धमाका तय, 23 जनवरी से 35-40 करोड़ ओपनिंग की उम्मीद


    नई दिल्ली। सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 24 जनवरी को शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण फिल्म को चार दिनों के लॉन्ग वीकेंड का भरपूर फायदा मिलने की उम्मीद है।

    यह फिल्म 1997 में आई कल्ट क्लासिक ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है और बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार ओपनिंग की उम्मीदें बढ़ा रहा है।

    एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड कमाई
    ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग 19 जनवरी से शुरू हुई थी। सिर्फ 72 घंटे के भीतर ही फिल्म की 1 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी थीं।
    Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार तक 1,75,982 टिकट्स की एडवांस बुकिंग हो चुकी है और 5.65 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई दर्ज की गई है।

    यदि ब्लॉक सीट्स को भी जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा करीब 9.94 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जाता है, जो प्री-सेल की ताकत को दिखाता है।

    पहले दिन कितनी कमाई की उम्मीद?
    ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ ओपनिंग डे पर 35 से 40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है।
    अगर यह अनुमान सही साबित होता है तो सनी देओल की फिल्म पहले दिन ही ‘धुरंधर’ की ओपनिंग (28 करोड़) को पीछे छोड़ सकती है।

    फिल्म की कहानी और कास्ट
    ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना ने मिलकर पाकिस्तान को पराजित किया था।

    फिल्म के प्री-लॉन्च buzz और एडवांस बुकिंग की रिकॉर्ड कमाई को देखते हुए यह साफ दिख रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का आगमन जोरदार होने वाला है।

  • Border 2 Advance Booking: पहले दिन 40 करोड़ की उम्मीद, 700 करोड़ तक जा सकता है कलेक्शन

    Border 2 Advance Booking: पहले दिन 40 करोड़ की उम्मीद, 700 करोड़ तक जा सकता है कलेक्शन


    नई दिल्ली। साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बॉर्डर 2 अब रिलीज के बेहद करीब है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने जैसे ही फिल्म की एडवांस बुकिंग खोली, कुछ ही घंटों में शानदार रिस्पॉन्स मिलने लगा। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, एडवांस बुकिंग शुरू होते ही करीब 15 हजार टिकटें बिक चुकी हैं। यह आंकड़ा साफ संकेत देता है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

    ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि बॉर्डर 2 को कई बड़े फैक्टर्स का फायदा मिलने वाला है। एक तरफ जहां फिल्म को 1997 में आई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का सहारा मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ इसे गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को छुट्टियों और लॉन्ग वीकेंड का भी सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉर्डर 2 पहले ही दिन 40 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई कर सकती है। वहीं ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कादेल ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 700 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

    हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा। इस वक्त सिनेमाघरों में धुरंधर और आमिर खान प्रोडक्शन की एक फिल्म मौजूद है, लेकिन धुरंधर को रिलीज हुए काफी समय हो चुका है और दूसरी फिल्म खास प्रभाव नहीं छोड़ पा रही है। ऐसे में बॉर्डर 2 के लिए मैदान लगभग साफ माना जा रहा है।फिल्म की कहानी भी इस बार सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है। सनी देओल के दमदार डायलॉग पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बॉर्डर 2 अपने नाम, देशभक्ति के जज्बे और तगड़े स्टारकास्ट के दम पर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाती है या नहीं।