Tag: air show

  • ग्रीस में F-4 फाइटर जेट क्रैश…. एयर शो में करतब दिखाते समय हुआ हादसा, दोनों पायलटों की मौत

    ग्रीस में F-4 फाइटर जेट क्रैश…. एयर शो में करतब दिखाते समय हुआ हादसा, दोनों पायलटों की मौत


    एथेन्स।
    ग्रीस (Greece) में शनिवार, 5 सितंबर को एयर शो (Air Show) के दौरान दो सीटों वाला F-4 फैंटम फाइटर जेट (F-4 Phantom Fighter Jet) क्रैश हो गया. इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में फाइटर जेट को नीचे गिरते हुए देखा गया. इसके बाद आसमान में काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया. यह घटना एयर शो देखने पहुंचे दर्शकों से कुछ सौ मीटर की दूरी पर हुई।

    यह हादसा एथेंस के उत्तर में स्थित तानाग्रा एयर बेस पर हुआ, जहां एयर शो आयोजित किया जा रहा था. रॉयटर्स ने लेन के लेआउट, आसपास के इंफ्रास्ट्रक्चर और पहाड़ों के आधार पर घटना की जगह की पुष्टि की, जो आर्काइव और सैटेलाइट तस्वीरों से मेल खाते थे. घटना की तारीख की पुष्टि फाइल के मेटाडेटा और इलाके में विमान हादसे की रिपोर्ट से की गई।

    एयर बेस पर लगे लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से इलाके को छोड़ने की अपील की जा रही थी. क्रैश हुआ F-4 विमान एथेंस फ्लाइंग वीक में हिस्सा ले रहा था. यह एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें कई देशों की सैन्य और नागरिक विमानन टीमें हिस्सा लेती हैं।

    ग्रीस के एयरफोर्स अधिकारियों के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दोनों पायलटों के शव बरामद कर लिए गए. यह अभियान शुरुआती दौर में तानाग्रा एयरफोर्स बेस के परिसर में लगी आग के कारण प्रभावित हुआ था. यह एयरबेस एथेंस से करीब 60 किलोमीटर उत्तर में स्थित है.

    आग पर काबू पाने के लिए 85 दमकलकर्मियों के साथ 11 पानी गिराने वाले विमान और हेलीकॉप्टर लगाए गए थे. आग एथेंस फ्लाइंग वीक में दर्शकों के लिए बनाए गए क्षेत्र से कुछ दूरी पर थी.हादसे के बाद आयोजकों ने सप्ताहांत में होने वाले बाकी सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए. वहीं, एयरबेस के पास के एक इलाके में लगी आग के कारण लोगों को वहां से निकलने का आदेश भी दिया गया था।

  • एयर शो में दिखा मौत का खौफनाक मंजर, आग के गोले में बदला F-4 फैंटम; दोनों पायलटों की मौत

    एयर शो में दिखा मौत का खौफनाक मंजर, आग के गोले में बदला F-4 फैंटम; दोनों पायलटों की मौत


    एथेंस।
    ग्रीस में एक एयर शो के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। एथेंस के पास स्थित तानाग्रा एयर बेस पर प्रदर्शन कर रहा दो सीटों वाला F-4 फैंटम फाइटर जेट अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई।

    दुर्घटना उस समय हुई जब लड़ाकू विमान एयर शो में करतब दिखा रहा था। विमान जमीन से महज कुछ मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था। अचानक उसने नीचे की ओर गोता लगाया और कुछ ही पलों में आग के विशाल गोले में बदल गया। हादसे का दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए।

    उड़ान के कुछ मिनट बाद ही हुआ क्रैश

    यह हादसा एथेंस फ्लाइंग वीक के दौरान हुआ। यह ग्रीस का वार्षिक एयर शो है, जिसमें विभिन्न देशों की सैन्य और नागरिक विमानन टीमें हिस्सा लेती हैं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, F-4 फैंटम ने उड़ान भरने के करीब तीन मिनट बाद ही खतरनाक तरीके से नीचे की ओर झुकना शुरू कर दिया। विमान जमीन के बेहद करीब दाईं तरफ मुड़ता दिखाई दिया और इसके तुरंत बाद वह क्रैश हो गया।

    ग्रीस के सरकारी प्रसारक ईआरटी की तस्वीरों में भी विमान को जमीन से बेहद कम ऊंचाई पर तेज मोड़ लेते हुए देखा गया। इसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें भीषण आग लग गई।

    क्रैश के बाद जंगल में फैली आग

    फाइटर जेट के जमीन से टकराते ही आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। दुर्घटना के बाद लगी आग आसपास के जंगल तक पहुंच गई, जिससे बचाव दल के सामने चुनौती और बढ़ गई।

    आग बुझाने के लिए 11 दमकल विमान और हेलीकॉप्टर मौके पर लगाए गए। एयर बेस के लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को इलाके से बाहर निकलने की अपील भी की जाती रही।

    नागरिकों को नहीं पहुंचा नुकसान

    हादसे में F-4 फैंटम पर सवार दोनों पायलटों की जान चली गई। हालांकि, दुर्घटना के दौरान आसपास मौजूद नागरिकों या स्थानीय लोगों के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

    हादसे के बाद एयर शो की सुरक्षा और दुर्घटना के कारणों को लेकर जांच शुरू किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विमान इतनी कम ऊंचाई पर उड़ान भरते समय अचानक नियंत्रण से बाहर कैसे हुआ।