Tag: AkshayeKhanna

  • अजय देवगन vs प्रकाश राज: क्या विजय सालगांवकर के बुने जाल को काट पाएंगे नए विलेन? 'दृश्यम 3' से जुड़ी बड़ी अपडेट

    अजय देवगन vs प्रकाश राज: क्या विजय सालगांवकर के बुने जाल को काट पाएंगे नए विलेन? 'दृश्यम 3' से जुड़ी बड़ी अपडेट

    नई दिल्ली। अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में जबरदस्त हलचल मची हुई है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा के बाद से ही फैंस इस बात को लेकर उत्साहित थे कि इस बार विजय सालगांवकर का सामना किससे होगा। लेकिन हाल ही में आए एक बड़े अपडेट ने सबको चौंका दिया है। खबर है कि फिल्म के दूसरे भाग में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने वाले अक्षय खन्ना अब इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज की एंट्री हुई है, जिन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

    शुरुआती कयासों में कहा जा रहा था कि प्रकाश राज, अक्षय खन्ना वाले पुलिस ऑफिसर के रोल को ही आगे बढ़ाएंगे, लेकिन ताजा सूत्रों ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्रकाश राज का किरदार न केवल नया होगा, बल्कि बेहद अप्रत्याशित और पेचीदा भी होगा। निर्देशक अभिषेक पाठक इस बार कहानी को एक ऐसे मोड़ पर ले जा रहे हैं, जिसकी कल्पना दर्शकों ने पहले कभी नहीं की होगी। प्रकाश राज अपनी दमदार आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में उनका जुड़ना फिल्म के सस्पेंस को एक अलग स्तर पर ले जाने वाला साबित हो सकता है।

    अक्षय खन्ना के अचानक फिल्म छोड़ने के पीछे कई दिलचस्प कारण सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि शूटिंग शुरू होने से महज 5 दिन पहले उन्होंने प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय अपने किरदार के लुक के लिए विग का इस्तेमाल करना चाहते थे, जबकि मेकर्स पिछले भाग की निरंतरता बनाए रखने के लिए उनके बाल्ड गंजे लुक पर ही अड़े थे। हालांकि, फीस को लेकर चल रही तमाम अटकलों को मेकर्स ने गलत करार दिया है। फिलहाल अक्षय खन्ना अब सनी देओल के साथ फिल्म ‘इक्का’ में व्यस्त हैं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

    स्टार स्टूडियोज के बैनर तले बन रही ‘दृश्यम 3’ के लिए मेकर्स ने 2 अक्टूबर 2026 की तारीख को लॉक कर दिया है। गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होना इस फ्रेंचाइजी के लिए हमेशा लकी रहा है, क्योंकि कहानी का मुख्य आधार इसी तारीख से जुड़ा है। अब देखना यह होगा कि क्या प्रकाश राज की मौजूदगी विजय सालगांवकर के ‘परफेक्ट क्राइम’ की गुत्थी को सुलझा पाएगी या इस बार भी विजय पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब रहेगा।

  • जानिए क्या है सनी देओल और अक्षय खन्ना की नेटफ्लिक्स फिल्म इक्का की कहानी? हैरान कर देंगे किरदार

    जानिए क्या है सनी देओल और अक्षय खन्ना की नेटफ्लिक्स फिल्म इक्का की कहानी? हैरान कर देंगे किरदार


    नई दिल्ली । सनी देओल की OTT डेब्यू फिल्म इक्का का टीजर दमदार था। लेकिन क्या आप इस फिल्म की कहानी जानते हैं? जानिए क्या फिल्म इक्का में क्या है सनी देओल और अक्षय खन्ना का रिश्ता। हैरान कर देगी कहानी। सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म बॉर्डर 2 के लिए खबरों में बने हुए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी कर रही है। इसी बीच एक्टर ने अपनी ऑडियंस को फिल्म इक्का की झलक शेयर कर सरप्राइज कर दिया है। सनी देओल नेटफ्लिक्स की फिल्म इक्का से OTT डेब्यू तो कर ही रहे हैं साथ ही फिल्म दामिनी के 33 साल बाद उन्हें एक बार फिर वकील बने देखा जा रहा है। टीजर शानदार है जिसमें अक्षय खन्ना विलेन बने नजर आ रहे हैं। इस 1 मिनट के टीजर में सनी देओल के किरदार की ईमानदारी और मज़बूरी को भांप लिया गया है। फिल्म की कहानी सबसे धांसू मानी जा रही है।

    इक्का की कहानी

    सनी देओल की फिल्म इक्का की कहानी उनके किरदार के इर्दगिर्द रची गई है। फिल्म में सनी एक वकील के किरदार में हैं जो अपनी ईमानदारी और सच का साथ देने के लिए मशहूर है। लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे एक मर्डरर का साथ देना होता है और केस जीतने लिए हर मुमकिन कोशिश करनी होती है। इस मर्डरर का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया है। इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में अक्षय खन्ना और सनी देओल के बीच एक पुरानी दुश्मनी भी दिखाई जाती है।

    इक्का की दमदार कास्ट
    सनी देओल का किरदार सालों पहले अक्षय खन्ना के किरदार का करियर बर्बाद कर देता है। लेकिन आगे चलकर वही किरदार उनके सामने आ खड़ा होता है जिसे सनी देओल को बचाना है। बेबसी और मज़बूरी में सनी के किरदार को अपने दुश्मन को ही बचाना पड़ता है। इस फिल्म में दिया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख अहम किरदारों में नजर आने वाली हैं।

    टीजर के दमदार सीन

    टीजर में दो बहुत ही शानदार सीन दिखाए गए हैं। पहले सीन में सनी देओल का किरदार अक्षय खन्ना को पूछताछ के दौरान तगड़ा थप्पड़ मारता है। दूसरे सीन में एक कोर्टरूम दिखाया गया है और कटघरे में अक्षय खन्ना। इस सीन में वकील बने सनी देओल जोर से चिल्लाते हैं। एक्ट्रेस तिलोत्तमा दूसरी वकील हैं जो सच का साथ देने के लिए केस लड़ रही हैं। कहानी तब रोमांचक बनती है जब सनी देओल और अक्षय खन्ना के किरदारों की पुरानी दुश्मनी सामने आती है।

    डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की फिल्में
    नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म इक्का को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले डायरेक्टर ने करीना कपूर की फिल्म वी आर फैमिली, रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी, नेटफ्लिक्स फिल्म महाराजा डायरेक्ट की है। और अब इक्का ले कर आ रहे हैं। फिल्म का आज टीजर रिलीज किया गया है। जल्दी फिल्म रिलीज डेट की जानकारी दी जाएगी।