Tag: AkshayKumar

  • भूत बंगला फिर टली रिलीज रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के तूफान ने बदला अक्षय कुमार का गेम

    भूत बंगला फिर टली रिलीज रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के तूफान ने बदला अक्षय कुमार का गेम


    नई दिल्ली :अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म भूत बंगला एक बार फिर से चर्चा में आ गई है लेकिन इस बार वजह फिल्म का कंटेंट नहीं बल्कि इसकी बदली हुई रिलीज डेट है फिल्म पहले 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर 17 अप्रैल करने की खबर सामने आ रही है इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता को माना जा रहा है

    धुरंधर 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और महज 9 दिनों में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है फिल्म की कमाई की रफ्तार इतनी तेज है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका असर आने वाली फिल्मों पर साफ तौर पर पड़ेगा यही कारण है कि भूत बंगला के मेकर्स ने क्लैश से बचने के लिए अपनी फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है

    प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी तब्बू परेश रावल और राजपाल यादव जैसे शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में अच्छा खासा उत्साह बना हुआ है लेकिन मेकर्स किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं खासकर तब जब बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही एक बड़ी फिल्म का दबदबा बना हुआ हो

    रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि यह फैसला पूरी तरह से बिजनेस के नजरिए से सही है अगर भूत बंगला को धुरंधर 2 के साथ रिलीज किया जाता तो इसके कलेक्शन पर सीधा असर पड़ सकता था ऐसे में रिलीज डेट आगे बढ़ाकर मेकर्स ने समझदारी दिखाई है यह कदम सिर्फ फिल्म के लिए ही नहीं बल्कि पूरे फिल्म इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद माना जा रहा है

    दिलचस्प बात यह भी है कि सिर्फ भूत बंगला ही नहीं बल्कि दूसरी फिल्मों के मेकर्स भी धुरंधर 2 के साथ टकराव से बचने की कोशिश कर रहे हैं खबर है कि टॉक्सिक नाम की फिल्म को भी इसी वजह से पोस्टपोन किया गया है इससे साफ है कि रणवीर सिंह की फिल्म का क्रेज किस स्तर पर पहुंच चुका है

    वहीं भूत बंगला के ट्रेलर को लेकर भी बदलाव किया गया है पहले इसका ट्रेलर 30 मार्च को रिलीज होने वाला था लेकिन अब इसे भी टाल दिया गया है माना जा रहा है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में इसका ट्रेलर दर्शकों के सामने आएगा ताकि फिल्म के लिए नया माहौल बनाया जा सके

    अगर इस फिल्म की रिलीज डेट के इतिहास पर नजर डालें तो यह पहली बार नहीं है जब इसमें बदलाव हुआ है शुरुआत में फिल्म को 2 अप्रैल को रिलीज करने की योजना थी फिर इसे 15 मई कर दिया गया बाद में अचानक इसे प्रीपोन कर 10 अप्रैल कर दिया गया लेकिन अब एक बार फिर तारीख बदलकर 17 अप्रैल करने की खबर सामने आई है हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से इस बदलाव की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है

  • डायरेक्टर प्रियदर्शन का बड़ा खुलासा: इस साल नहीं शुरू होगी हेरा फेरी 3 की शूटिंग, म्यूजिक और राइट्स को लेकर मचा घमासान!

    डायरेक्टर प्रियदर्शन का बड़ा खुलासा: इस साल नहीं शुरू होगी हेरा फेरी 3 की शूटिंग, म्यूजिक और राइट्स को लेकर मचा घमासान!


    नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा की सबसे कल्ट कॉमेडी फिल्मों में शुमार ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे करोड़ों फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। लंबे समय से चर्चा में रही ‘हेरा फेरी 3’ अब कानूनी विवादों और राइट्स के पचड़े में बुरी तरह फंस गई है। फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इस साल फिल्म की शूटिंग शुरू होना नामुमकिन है।

    प्रियदर्शन ने फिल्म की स्थिति को काफी कॉम्प्लिकेटेड बताते हुए कहा कि फिलहाल फिल्म के मालिकाना हक Rights को लेकर कई दावेदार सामने आ गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसारप्रोड्यूसर जेपी विजयकुमार ने मद्रास हाई कोर्ट में दावा किया है कि फिल्म के वास्तविक राइट्स उनके पास हैंन कि फिरोज नाडियाडवाला के पास। वहीं’सेवेन आर्ट्स इंटरनेशनल’ नामक प्रोडक्शन हाउस का तर्क है कि नाडियाडवाला के पास केवल साल 2000 में आई पहली फिल्म के मलयालम रीमेक राइट्स थे। मामला तब और उलझ गया जब यह दावा किया गया कि फ्रेंचाइजी के राइट्स अक्षय कुमार की कंपनी ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ को अवैध रूप से ट्रांसफर किए गए हैं।

    विवाद सिर्फ कहानी या फिल्म के टाइटल तक सीमित नहीं हैबल्कि इसके म्यूजिक राइट्स पर भी तलवार लटकी हुई है। प्रियदर्शन ने बताया कि भूषण कुमार ने सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया है कि ‘हेरा फेरी 3’ के म्यूजिक राइट्स उनके पास हैं। जब तक ये तमाम कानूनी मसले हल नहीं हो जातेतब तक टीम एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा सकती। जब प्रियदर्शन से पूछा गया कि क्या 2026 में शूटिंग शुरू हो पाएगीतो उन्होंने दो टूक जवाब दियाइस साल तो बिल्कुल नहीं।

    गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी काफी ‘हेरा फेरी’ देखने को मिली थी। परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी थीजिसके बाद अक्षय कुमार ने उन पर 25 करोड़ रुपये का केस कर दिया था। हालांकिबाद में समझौता हुआ और अक्षय ने केस वापस ले लिया। इस पर प्रियदर्शन ने चुटकी लेते हुए कहा कि सिनेमा और राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन नहीं होता। इसके अलावाउन्होंने ‘भागम भाग’ के सीक्वल में गोविंदा को मनोज बाजपेयी से रिप्लेस करने की खबरों पर भी अनभिज्ञता जताई। फिलहाल’राजूश्याम और बाबू भैया’ की आइकॉनिक तिकड़ी को बड़े पर्दे पर साथ देखने का सपना देख रहे दर्शकों को अभी लंबा इंतजार करना होगा।

  • अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का टीजर आउट: शर्टलेस अवतार और धोती में खिलाड़ी का स्वैग, 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में 'देंगे दस्तक'।

    अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का टीजर आउट: शर्टलेस अवतार और धोती में खिलाड़ी का स्वैग, 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में 'देंगे दस्तक'।


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी सबसे मजबूत शैली, हॉरर-कॉमेडी में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लंबे समय से चर्चा में रही फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है और अब फिल्म के पहले गाने ‘राम जी आके भला करेंगे’ के टीजर ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। इस टीजर को सोशल मीडिया पर जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे साफ है कि फैंस अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी को पर्दे पर दोबारा देखने के लिए बेताब हैं। यह जोड़ी पूरे 14 साल बाद एक साथ काम कर रही है, जिसने अतीत में ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी कालजयी कॉमेडी फिल्में दी हैं।

    गाने के टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत अक्षय कुमार के एक बेहद दिलचस्प लुक से होती है। सफेद धोती और बिना शर्ट के अक्षय, गले में मालाएं पहने हुए एक अलग ही ‘देसी’ और रहस्यमयी अवतार में नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड डांसर्स के साथ उनका थिरकना और ‘भूत बंगला’ का टाइटल कार्ड एक परफेक्ट हॉरर-कॉमेडी वाइब दे रहा है। इस गाने को मशहूर संगीतकार प्रीतम ने कंपोज किया है, जबकि बोल कुमार ने लिखे हैं। देव अरिजीत की आवाज और मेलो डी के रैप ने इस ट्रैक में आधुनिकता का तड़का लगाया है। यह पूरा गाना इसी गुरुवार को रिलीज होने वाला है, जिसके लिए फैंस की उत्सुकता चरम पर है।

    फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी अक्षय कुमार ने बड़ा अपडेट साझा किया है। पहले यह फिल्म 15 मई को आने वाली थी, लेकिन अब इसे प्रीपोन कर दिया गया है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में लिखा, “दस को देंगे दस्तक, इंतजार करो तब तक।” अब यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की एक और खास बात इसकी स्टार कास्ट है। तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में दर्शकों को एक भावुक पल भी देखने को मिलेगा। दिग्गज अभिनेता असरानी, जिनका पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था, इस फिल्म में अपनी आखिरी भूमिका में नजर आएंगे। राजस्थान और हैदराबाद की खूबसूरत लोकेशंस पर शूट हुई यह फिल्म अक्षय के गिरते करियर ग्राफ को फिर से ऊंचाई पर ले जाने का दम रखती है। इसके अलावा अक्षय ‘वेलकम टू द जंगल’ और सैफ अली खान के साथ ‘हैवान’ जैसी बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं, लेकिन फिलहाल सारा फोकस ‘भूत बंगला’ के इस हॉरर तड़के पर है।

  • रणवीर की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस हिट, ऋतिक रोशन ने राजनीतिक पहलुओं पर उठाए सवाल

    रणवीर की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस हिट, ऋतिक रोशन ने राजनीतिक पहलुओं पर उठाए सवाल


    नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म की कहानी और सिनेमैटिक प्रस्तुति की सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने खुले दिल से तारीफ़ की, लेकिन इसके राजनीतिक संदेश पर उन्होंने असहमति जताई।

    ऋतिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि उन्हें फिल्म की कहानी और स्क्रीन प्रेजेंटेशन शानदार लगी, लेकिन राजनीति से जुड़े पहलुओं पर वे सहमत नहीं हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

    फिल्म को पहले ही अक्षय कुमार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी सराहा। अक्षय ने इसे “बेहतरीन कहानी और शानदार प्रस्तुति” बताया, जबकि स्मृति ने इसे देश की सुरक्षा में लगे लोगों की भावनाओं को दिखाने वाली फिल्म करार दिया।

    ‘धुरंधर’ की कहानी पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ भारतीय ऑपरेशनों पर आधारित है। रणवीर सिंह ने भारतीय अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाई है, जबकि आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अन्य दिग्गज कलाकार फिल्म को और प्रभावी बनाते हैं।

    फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ की तैयारी भी शुरू कर दी है, जो अगले साल 19 मार्च को रिलीज़ होगी।

    हालांकि, फिल्म केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रही। इसके राजनीतिक पहलुओं को लेकर सोशल मीडिया और फिल्म जगत में बहस तेज है। ऋतिक रोशन की संतुलित प्रतिक्रिया ने इस बहस में नया आयाम जोड़ दिया है।