Tag: Alcohol Addiction

  • ग्वालियर: शराब की लत ने उजाड़ा घर; खटिया पर कूलर रखकर विवाहिता ने लगाई फांसी

    ग्वालियर: शराब की लत ने उजाड़ा घर; खटिया पर कूलर रखकर विवाहिता ने लगाई फांसी



    ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित जमाहर गांव में एक 28 वर्षीय विवाहिता ने अपने ही घर में मौत को गले लगा लिया। यह आत्महत्या केवल एक हादसा नहीं, बल्कि पति की बेरोजगारी और शराब की लत से उपजे मानसिक टॉर्चर का नतीजा है।

    घटना का वीभत्स मंजर
    शनिवार-रविवार की दरमियानी रात राजकुमारी कुशवाह ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने के लिए एक दर्दनाक रास्ता चुना उसने पहले कमरे में रखी खटिया (चारपाई) के ऊपर कूलर रखा।कूलर पर चढ़कर उसने साफी (कपड़े) का फंदा बनाया और पंखे से लटक गई।जब उसकी सास रामबाई कमरे में पहुंची, तो राजकुमारी को फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। परिजनों ने तुरंत फंदा काटकर उसे अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    वजह: शराब, विवाद और बेरोजगारी
    पुलिस की प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयानों से जो हकीकत सामने आई है, वह बेहद दुखद है:

    पति की लत: मृतका का पति आकाश कुशवाह शराब का आदी था, जिसके कारण घर में आए दिन कलेश होता था।

    आर्थिक तंगी: पति कोई काम नहीं करता था, जिससे घर चलाने और बच्चों के भविष्य को लेकर राजकुमारी गहरे मानसिक तनाव (Depression) में थी।

    घरेलू विवाद: पति के निकम्मेपन और शराबखोरी ने राजकुमारी को इस कदर हताश कर दिया कि उसे मौत ही एकमात्र रास्ता नजर आया।

    पुलिस की कार्रवाई
    पुरानी छावनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment to Suicide) का मामला बनता है।

    एक कड़वा सच: यह घटना समाज के लिए एक बड़ा सवाल है कि जब शराब और बेरोजगारी किसी हंसते-खेलते परिवार को निगलने लगती है, तो उसका सबसे पहला और सबसे गहरा शिकार घर की महिलाएं ही होती हैं।

  • शराब के लिए युवक ने कुत्ते को मारकर खिलाया, 'खरगोश' बताकर ग्रामीणों को बेचा मांस..

    शराब के लिए युवक ने कुत्ते को मारकर खिलाया, 'खरगोश' बताकर ग्रामीणों को बेचा मांस..


    नई दिल्ली। बिहार के मोतिहारी जिले के मधुबन प्रखंड से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शराब की लत पूरी करने के लिए एक युवक ने अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए एक कुत्ते की हत्या कर दी और उसका मांस ग्रामीणों को ‘खरगोश का मांस’ बताकर बेच दिया। इस जहरीले और अखाद्य मांस के सेवन से गांव के करीब 15 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है।

    शराब के लिए रची खौफनाक साजिश मामला गरहिया बाजार थाना क्षेत्र के गरहिया गांव का है। आरोपी की पहचान मंगरु सहनी के रूप में हुई है, जो शराब का आदी बताया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शराब खरीदने के लिए पैसे न होने पर मंगरु ने एक कुत्ते को मारा और उसके मांस को टुकड़ों में काटकर गांव में बेचने निकला। कड़ाके की ठंड के बीच उसने ग्रामीणों को झांसा दिया कि यह खरगोश का मांस है और इसे 1000 रुपये प्रति किलो की दर से बेच दिया।

    अगली सुबह खुद ही किया खुलासा घटना का खुलासा तब हुआ जब मांस खाने के कुछ घंटों बाद ग्रामीणों को उल्टी, दस्त और पेट में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। हद तो तब हो गई जब अगली सुबह आरोपी मंगरु ने नशे की हालत में खुद ही गांव में घूम-घूमकर यह ऐलान करना शुरू कर दिया कि उसने सबको खरगोश नहीं बल्कि कुत्ते का मांस खिलाया है।

    पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी आरोपी की बात सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। जब ग्रामीणों ने पास के एक बाग की तलाशी ली, तो वहां कुत्ते का कटा हुआ सिर और पैर बरामद हुए, जिससे सच्चाई की पुष्टि हो गई। ग्रामीणों के विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

    पीड़ित परिवारों ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गरहिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि मामला अत्यंत गंभीर और संदिग्ध है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है ताकि बीमार ग्रामीणों का उचित उपचार हो सके।