Tag: Alia Bhatt

  • Cannes Queen’ ऐश्वर्या राय ब्रांड वीडियो से गायब, फैंस भड़के – आलिया भट्ट की मौजूदगी पर चर्चा तेज

    Cannes Queen’ ऐश्वर्या राय ब्रांड वीडियो से गायब, फैंस भड़के – आलिया भट्ट की मौजूदगी पर चर्चा तेज


    नई दिल्ली  कान्स फिल्म फेस्टिवल हमेशा से भारत के लिए खास रहा है और इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन को ‘कान्स क्वीन’ कहा जाता है। साल 2004 से वह लगातार लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के रूप में रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराती रही हैं। लेकिन इस बार फेस्टिवल से पहले ब्रांड द्वारा जारी एक प्रमोशनल वीडियो में उनकी गैरमौजूदगी ने फैंस को हैरान कर दिया है।

    वीडियो में आलिया भट्ट की मौजूदगी, ऐश्वर्या गायब
    इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में कान्स के मशहूर मार्टिनेज होटल की झलक दिखाई गई, जहां ब्रांड से जुड़ी कई इंटरनेशनल और भारतीय सेलिब्रिटीज के पोस्टर नजर आए। इनमें आलिया भट्ट का पोस्टर भी शामिल था।
    हालांकि, लंबे समय से कान्स की पहचान बन चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन का कोई पोस्टर या जिक्र नहीं दिखा, जिससे फैंस काफी निराश हो गए।

    सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्स
    वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि ऐश्वर्या राय को क्यों शामिल नहीं किया गया। एक यूजर ने लिखा कि “ऐश्वर्या को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता।”
    दूसरे ने पूछा “कान्स की असली क्वीन कहां हैं? वहीं कई फैंस ने ब्रांड पर भारत में ऐश्वर्या की लोकप्रियता को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

     ऐश्वर्या राय और कान्स का पुराना रिश्ता
    ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय से कान्स रेड कार्पेट की सबसे चर्चित भारतीय चेहरों में से एक रही हैं। उनके लुक्स, गाउन स्टाइल और बोल्ड मेकअप हर साल सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। उनकी उपस्थिति को अक्सर भारत की ग्लोबल फैशन पहचान से जोड़ा जाता है।

     ब्रांड की चुप्पी बनी चर्चा का विष
    अब तक लोरियल पेरिस की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसी वजह से फैंस की नाराजगी और सवाल और बढ़ते जा रहे हैं।

    कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 से पहले यह विवाद सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। जहां एक तरफ आलिया भट्ट की मौजूदगी को लेकर चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय बच्चन की गैरमौजूदगी ने फैंस को निराश कर दिया है।

  • ‘जी ले जरा’ पर बड़ा अपडेट: प्रियंका-आलिया-कटरीना के बिना फिल्म बनाएंगे फरहान अख्तर?

    ‘जी ले जरा’ पर बड़ा अपडेट: प्रियंका-आलिया-कटरीना के बिना फिल्म बनाएंगे फरहान अख्तर?

    नई दिल्ली | बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर की बहुचर्चित फिल्म ‘जी ले ज़रा’ एक बार फिर सुर्खियों में है। साल 2021 में जब इस फिल्म की घोषणा हुई थी, तब इसमें प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस को एक साथ देखने की खबर से फैंस बेहद उत्साहित थे।

    हालांकि समय के साथ फिल्म को लेकर अपडेट्स कम होते गए और प्रोजेक्ट की स्थिति को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं कभी इसे बंद बताया गया तो कभी इसमें नई कास्ट के साथ दोबारा शुरू होने की चर्चा हुई।

    अब इन सभी अफवाहों पर खुद फरहान अख्तर ने प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें अफवाहों या “सीक्रेट्स छुपाने” में भरोसा नहीं है। उनका कहना है कि जब भी कोई प्रोजेक्ट पूरी तरह तैयार होगा, वह खुद इसकी घोषणा करेंगे।

    फरहान ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल वह एक ऐसे चरण में हैं जहां वह बतौर निर्देशक अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर सोच-समझकर निर्णय ले रहे हैं और वह सिर्फ वही काम करना चाहते हैं जो उनके दिल के करीब हो।

    स्टार कास्ट की मौजूदा स्थिति

    फिल्म से जुड़ी मूल स्टार कास्ट को लेकर भी स्थिति बदल चुकी है: प्रियंका चोपड़ा अब लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं और वह एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। आलिया भट्ट के पास फिलहाल ‘लव एंड वॉर’ और ‘अल्फा’ जैसी बड़ी फिल्में हैं। कटरीना कैफ फिलहाल मातृत्व अवकाश पर हैं और फिल्मी काम से दूर हैं

    आगे क्या?

    फरहान अख्तर की तरफ से अभी तक यह साफ नहीं है कि ‘जी ले ज़रा’ उसी स्टार कास्ट के साथ बनेगी या नए कलाकारों के साथ इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। फिलहाल प्रोजेक्ट अनिश्चितता के दौर में है।

    इसी बीच फरहान ‘डॉन 3’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जहां कास्टिंग और कानूनी विवादों ने इस प्रोजेक्ट को भी सुर्खियों में ला दिया है।

  • रणबीर-आलिया ने ऑस्ट्रिया की बर्फीली वादियों में मनाई शादी की चौथी सालगिरह..

    रणबीर-आलिया ने ऑस्ट्रिया की बर्फीली वादियों में मनाई शादी की चौथी सालगिरह..

    नई दिल्ली:   बॉलीवुड के चर्चित कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह बेहद खास अंदाज में ऑस्ट्रिया में मनाई। 14 अप्रैल 2022 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने इस बार अपनी सालगिरह को एक खूबसूरत विदेशी वेकेशन में यादगार बनाया। ऑस्ट्रिया की बर्फीली वादियों में बिताए गए इस खास पल की झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गईं।

    आलिया भट्ट ने अपने वेकेशन की कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह रणबीर कपूर के साथ बर्फ से ढके पहाड़ों में स्कीइंग का आनंद लेती नजर आईं। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री और साथ बिताए गए हल्के फुल्के पल साफ झलकते हैं। कहीं दोनों हंसते हुए नजर आते हैं तो कहीं शांत वादियों में एक दूसरे के साथ समय बिताते दिखाई देते हैं, जिससे उनकी बॉन्डिंग और भी खास लगती है।

    इस खास मौके पर फैमिली टाइम भी वेकेशन का अहम हिस्सा रहा। एक तस्वीर में रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ नजर आते हैं, जहां दोनों अल्पाका जैसे जानवरों के बीच समय बिताते दिखाई देते हैं। यह पल बेहद क्यूट और भावनात्मक माना जा रहा है, जिसे देखकर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    आलिया भट्ट ने इस खास अवसर पर एक भावुक संदेश भी साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के सफर और रिश्ते की खूबसूरती को शब्दों में पिरोया। उन्होंने कहा कि साथ मिलकर मुश्किल और आसान सभी रास्तों को पार करते हुए उन्होंने एक सुंदर जीवन बनाया है। उनके इस संदेश में प्यार और अपनापन साफ झलकता है, जिसे फैंस ने खूब सराहा।

    इस वेकेशन की तस्वीरों में एक खास रोमांटिक डिनर का दृश्य भी देखने को मिला, जिसने इस सेलिब्रेशन को और भी खास बना दिया। शांत और खूबसूरत माहौल में बिताए गए इन पलों ने कपल के रिश्ते की गहराई को दर्शाया। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को तेजी से शेयर किया जा रहा है और फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जबकि आलिया भट्ट भी आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण फिल्मों में नजर आने वाली हैं। दोनों कलाकार अपने करियर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

  • जीवनशैली, नींद और संतुलन को लेकर सद्गुरु और आलिया भट्ट के बीच हुई बातचीत ने लोगों को सोचने पर मजबूर किया, उठे कई गहरे सवाल

    जीवनशैली, नींद और संतुलन को लेकर सद्गुरु और आलिया भट्ट के बीच हुई बातचीत ने लोगों को सोचने पर मजबूर किया, उठे कई गहरे सवाल

    नई दिल्ली:   अभिनेत्री आलिया भट्ट और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के बीच हुई एक बातचीत इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बातचीत में नींद, जीवनशैली और जीवन के संतुलन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, जहां आलिया भट्ट ने अपनी दैनिक दिनचर्या साझा की और सद्गुरु ने उस पर एक ऐसा सवाल उठाया जिसने माहौल को हल्का लेकिन विचारशील बना दिया।

    कार्यक्रम के दौरान आलिया भट्ट ने बताया कि उन्हें पर्याप्त नींद लेना बेहद पसंद है और वह सामान्यतः आठ से नौ घंटे तक आराम करती हैं। उन्होंने कहा कि नींद उनके लिए केवल शारीरिक आवश्यकता नहीं बल्कि मानसिक शांति और सुकून पाने का एक तरीका भी है। आलिया ने सहजता से यह भी स्वीकार किया कि आराम उनकी जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे उन्हें अगले दिन के लिए ऊर्जा मिलती है।

    इस पर सद्गुरु ने मुस्कुराते हुए एक ऐसा सवाल किया जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने पूछा कि यदि दिन का इतना बड़ा हिस्सा सोने में ही निकल जाएगा तो फिर जीवन जीने का समय कब मिलेगा। उनका यह सवाल पहले तो हल्के मजाक के रूप में लिया गया, लेकिन धीरे धीरे इसने गहरी सोच को जन्म दे दिया।

    सद्गुरु ने आगे जीवनशैली और ऊर्जा संतुलन पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग दिनभर की थकान और तनाव के कारण अधिक नींद की ओर आकर्षित होते हैं, जबकि असली समस्या शरीर और मन के असंतुलन में होती है। उनके अनुसार यदि व्यक्ति अपने भीतर संतुलन बना ले तो उसे लंबे समय तक सोने की आवश्यकता कम हो सकती है और वह अधिक सक्रिय जीवन जी सकता है।

    उन्होंने यह भी कहा कि जीवन का उद्देश्य केवल आराम करना नहीं बल्कि हर क्षण को पूरी तरह से अनुभव करना है। उनके अनुसार जागरूकता के साथ जीया गया जीवन अधिक अर्थपूर्ण होता है और व्यक्ति अपनी ऊर्जा का बेहतर उपयोग कर सकता है। यह दृष्टिकोण आधुनिक जीवनशैली में संतुलन की आवश्यकता को उजागर करता है, जहां लोग व्यस्तता और थकान के बीच अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना भूल जाते हैं।

    बातचीत के दौरान जब पारिवारिक जीवन का जिक्र आया तो सद्गुरु ने बच्चों से सीखने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चे जीवन को बिना किसी बोझ के जीते हैं और उनकी सरलता वयस्कों के लिए एक महत्वपूर्ण सीख हो सकती है। उनके अनुसार माता पिता को बच्चों को केवल सिखाना ही नहीं बल्कि उनसे सीखने की कोशिश भी करनी चाहिए क्योंकि वे जीवन को बहुत स्वाभाविक तरीके से समझते हैं।

    इस बातचीत का एक हल्का और मनोरंजक क्षण तब आया जब सद्गुरु ने मजाकिया अंदाज में अपनी भावनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें भी कभी कभी अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का मन होता है। इस पर माहौल हल्का हो गया और बातचीत में एक मानवीय और सरल पक्ष सामने आया।

    यह पूरा संवाद केवल एक सामान्य बातचीत नहीं रह गया बल्कि जीवनशैली, संतुलन और सोच के नजरिए पर एक गहरी चर्चा में बदल गया, जिसे लोग अपने अपने तरीके से समझ और साझा कर रहे हैं।

  • 425 करोड़ के बजट के साथ ‘लव एंड वॉर’ बनी भंसाली की सबसे महंगी फिल्म, स्टार्स की फीस अलग

    425 करोड़ के बजट के साथ ‘लव एंड वॉर’ बनी भंसाली की सबसे महंगी फिल्म, स्टार्स की फीस अलग


    नई दिल्ली । हिंदी सिनेमा के भव्य फिल्मकार संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म लव एंड वॉर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जैसे-जैसे फिल्म से जुड़े अपडेट सामने आ रहे हैं वैसे-वैसे इसकी भव्यता और पैमाना और भी बड़ा होता जा रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट अब 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है और यह करीब 425 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। खास बात यह है कि इस भारी-भरकम बजट में फिल्म के तीनों लीड सितारों की फीस शामिल नहीं है।

    फिल्म में आलिया भट्ट रणबीर कपूर और विकी कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इन तीनों सितारों की मौजूदगी ने फिल्म को पहले ही चर्चा का केंद्र बना दिया था लेकिन अब इसका बढ़ता बजट इसे इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्मों की कतार में खड़ा कर रहा है। बताया जा रहा है कि शुरुआत में फिल्म को लगभग 350 करोड़ रुपये में पूरा करने की योजना थी मगर बार-बार प्रोडक्शन शेड्यूल बढ़ने विशाल सेट्स और तकनीकी स्तर पर बड़े पैमाने पर काम होने के कारण लागत तेजी से बढ़ती चली गई।

    भंसाली अपनी परफेक्शन के लिए मशहूर हैं। वे तब तक संतुष्ट नहीं होते जब तक हर फ्रेम उनके विजन के अनुरूप न हो। यही कारण है कि फिल्म की शूटिंग अवधि भी बढ़ा दी गई। पहले इसे 120 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य था लेकिन अब यह शेड्यूल बढ़कर लगभग 175 दिनों का हो गया है। इसमें भव्य डांस सीक्वेंस बड़े एरियल एक्शन सीन और भारी-भरकम विजुअल इफेक्ट्स शामिल हैं। हाई-एंड वीएफएक्स पर काम होने के कारण पोस्ट-प्रोडक्शन में भी अधिक समय लग रहा है जिससे रिलीज में देरी हो रही है।

    दिलचस्प पहलू यह है कि फिल्म के बजट में तीनों सितारों की पारंपरिक फीस शामिल नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर आलिया और विकी ने प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल अपनाया है। यानी वे फिल्म की कमाई से हिस्सा लेंगे। इससे शुरुआती लागत का बड़ा हिस्सा सीधे प्रोडक्शन वैल्यू पर खर्च किया गया है।

    हालांकि मेकर्स ने रिलीज से पहले ही अच्छी रिकवरी कर ली है। फिल्म के डिजिटल राइट्स Netflix को लगभग 130 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं जबकि सैटेलाइट राइट्स से करीब 80 करोड़ रुपये हासिल हुए हैं। इस तरह लगभग 200 करोड़ रुपये पहले ही सुरक्षित कर लिए गए हैं जिससे प्रोजेक्ट को वित्तीय मजबूती मिली है।

    रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन खबरों के मुताबिक फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। रणबीर कपूर के व्यस्त रिलीज शेड्यूल को भी देरी की एक वजह माना जा रहा है क्योंकि उनकी बड़ी फिल्म रामायण पार्ट 1 भी इसी वर्ष दिवाली पर रिलीज होने वाली है।

    लव एंड वॉर की एक और खास बात यह है कि रणबीर और विकी इससे पहले संजू में साथ नजर आ चुके हैं जबकि आलिया और विकी राज़ी में साथ काम कर चुके हैं। रणबीर और आलिया की जोड़ी ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा में दर्शकों को पसंद आई थी। अब पहली बार ये तीनों सितारे एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे जिससे उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

  • आलिया भट्ट ने ' BAFTA अवॉर्ड्स के मंच पर हिंदी में स्पीच देकर बटोरी सुर्खियां….

    आलिया भट्ट ने ' BAFTA अवॉर्ड्स के मंच पर हिंदी में स्पीच देकर बटोरी सुर्खियां….


    नई दिल्ली।
    लंदन (London) में कुछ घंटों पहले ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (British Academy Film Awards- BAFTA) का आयोजन हुआ, जहां फिल्मी जगत के कई कलाकार शामिल हुए. इंडिया की तरफ से भी फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) वहां पहुंचे. फरहान के प्रोडक्शन में बनीं मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ को वहां बेस्ट चिल्ड्रन और फैमिली फिल्म की कैटेगरी में अवॉर्ड भी मिला. वहीं, आलिया ने पहली बार BAFTA में किसी अवॉर्ड को प्रेजेंट किया।


    आलिया ने BAFTA में बोली हिंदी

    आलिया भट्ट को BAFTA में बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म प्रेजेंट करने के लिए स्टेज पर बुलाया गया. एक्ट्रेस ने आते ही अपनी स्पीच हिंदी में कही, जिसका बाद में उन्होंने मतलब भी समझाया. उनका ये वीडियो हर तरफ वायरल भी हो रहा है. लोग आलिया की हिंदुस्तानी कल्चर दुनियाभर में फैलाने को लेकर सराहना कर रहे हैं।

    आलिया ने कहा, ‘नमस्कार, अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है. अभी से आप सबटाइटल की तरफ ना जाएं. मैं हिंदी में ये कह रही थी कि जो हमारा अगला अवॉर्ड है, वो एक ऐसी फिल्म के लिए है जिसकी भाषा अंग्रेजी नहीं है. क्योंकि फिल्में तो ढेर सारी अलग-अलग भाषाओं में बोलती हैं, लेकिन हम हमेशा जिस चीज की तारीफ करते हैं, वो है सिनेमा की भाषा. और वो भाषा तो हम सब बहुत अच्छे से समझते और बोलते हैं।’

    BAFTA में बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म का अवॉर्ड फिल्म ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को मिला है, जो इसी साल ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेटेड है. फैंस को आलिया का BAFTA लुक भी बेहद पसंद आया है. एक्ट्रेस ने गुच्ची का सिल्वर गाउन पहना था, जिसके साथ उन्होंने एक सफेद स्टॉल भी कैरी किया. रेड कार्पेट पर आलिया का जलवा खूब जोर-शोर से बिखरा


    तीसरी इंडियन एक्ट्रेस बनीं आलिया

    आलिया से पहले इंडिया की दो और हीरोइन प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को भी BAFTA में अवॉर्ड प्रेजेंट करने का मौका मिल चुका है. अब ऐसा करके आलिया तीसरी इंडियन एक्ट्रेस बन चुकी हैं. फैंस उनकी तरक्की देखकर बेहद खुश हैं. बात करें आलिया के वर्क फ्रंट की, तो उनकी दो फिल्में ‘अल्फा’ और ‘लव एंड वॉर’ आनी हैं, जिसकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

  • Catherine O’Hara Death: हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री को बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि, करीना-आलिया समेत कई सेलेब्स भावुक

    Catherine O’Hara Death: हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री को बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि, करीना-आलिया समेत कई सेलेब्स भावुक


    नई दिल्ली । दुनियाभर में शोक की लहर, बॉलीवुड ने भी जताया दुख हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओहारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर है। होम अलोन और शिट्स क्रीक जैसी आइकॉनिक फिल्मों और सीरीज से पहचान बनाने वाली कैथरीन ओ’हारा का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया श्रद्धांजलियों से भर गया। भारत में भी कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट साझा कि।

    करीना, आलिया, परिणीति और इलियाना ने दी श्रद्धांजलि

    कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत अभिनेत्री की तस्वीर साझा करते हुए टूटे दिल वाला इमोजी लगाया। वहीं करीना कपूर खान ने ‘शिट्स क्रीक’ में कैथरीन के लोकप्रिय किरदार मोइरा रोज के मशहूर डायलॉग्स को शेयर करते हुए लिखा, 
    परिणीति चोपड़ा ने उन्हें श्रीमती रोज़ कहकर याद किया और लिखा स्वर्ग को अपनी नई लीडिंग लेडी मिल गई है। बिपाशा बसु ने एक भावुक वीडियो शेयर कर अपना दुख जाहिर किया। इलियाना डिक्रूज ने कैथरीन को अद्वितीय कलाकार बताते हुए इस नुकसान को बेहद निजी और दिल तोड़ने वाला बताया। वहीं इसाबेल कैफ ने भी उन्हें लीजेंड कहते हुए श्रद्धांजलि दी।

    हॉलीवुड से लेकर वैश्विक पॉप कल्चर तक अमिट छाप

    कैथरीन ओ’हारा का प्रभाव सिर्फ हॉलीवुड तक सीमित नहीं रहा। उनके किरदारों ने सीमाओं, भाषाओं और पीढ़ियों को पार करते हुए दुनियाभर के दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। सोशल मीडिया पर उनके मशहूर डायलॉग्स, सीन और किरदारों को याद करते हुए फैंस और कलाकारों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

    पांच दशकों का शानदार अभिनय सफर
    कनाडा में जन्मीं कैथरीन ओ’हारा ने अपने करियर की शुरुआत स्केच कॉमेडी से की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म और टेलीविजन में कई यादगार किरदार निभाए। ‘होम अलोन’ में मां के किरदार से लेकर ‘बीटलजूस’ और शिट्स क्रीक तक उन्होंने हर रोल में अपनी अलग छाप छोड़ी। शिट्स क्रीक में मोइरा रोज के किरदार के लिए उन्हें 2020 में एमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिससे वह नई पीढ़ी की पसंदीदा स्टार बन गईं।

    लॉस एंजिलिस में ली अंतिम सांस
    कैथरीन ओ’हारा का निधन 30 जनवरी को लॉस एंजिलिस स्थित उनके आवास पर एक संक्षिप्त बीमारी के बाद हुआ। उनके प्रतिनिधि ने उनके निधन की पुष्टि की। उनके जाने से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री को अपूरणीय क्षति हुई है।

  • फरहान अख्तर Don 3 छोड़ Jee Le Zaraa पर फोकस, आलिया, कैटरीना और प्रियंका तैयार, 2026 में फ्लोरिंग की संभावना

    फरहान अख्तर Don 3 छोड़ Jee Le Zaraa पर फोकस, आलिया, कैटरीना और प्रियंका तैयार, 2026 में फ्लोरिंग की संभावना


    मुंबई।
    बॉलीवुड के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट Don 3 से रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद फरहान अख्तर ने अपनी पूरी ऊर्जा अपनी अगली फिल्म Jee Le Zaraa पर लगाने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार, 

    फरहान ने दिसंबर 2025 में माना था कि तीनों अभिनेत्रियों की डेट्स को कॉर्डिनेट करना इस फिल्म के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। फिल्म मूल रूप से 2021 में बनने वाली थी, लेकिन विभिन्न कारणों और कलाकारों की उपलब्धता के मुद्दों के कारण इसे कई बार स्थगित किया गया। अब टीम ने इसे फिर से जीवित करने का निर्णय लिया है और अगर तीनों एक्ट्रेस की डेट्स मेल खाती हैं, तो फिल्म 2026 की दूसरी छमाही में फ्लोर पर जा सकती है।

    एक सूत्र ने बताया कि “Jee Le Zaraa हमेशा फरहान अख्तर के लिए एक खास प्रोजेक्ट रही है। Don 3 की लंबी और जटिल प्रक्रिया के कारण इस बार उन्होंने इसे प्राथमिकता दी है। अब सही समय और सही टीम के साथ बातचीत फिर से शुरू हो गई है।” इस फिल्म का अंदाज़ एक ट्रैवल-रोमांस ड्रामा का होगा जिसमें तीनों हीरोइनों के किरदारों की कहानी दर्शकों को बांधे रखेगी।

    Don 3 से जुड़े विवादों और उलझनों के कारण फरहान ने यह निर्णय लिया कि वह इस प्रोजेक्ट से कुछ समय के लिए दूरी बनाएँ और Jee Le Zaraa पर ध्यान दें। Don 3 में पहले रावण की नायिका और विरोधी भूमिका वाले कलाकार भी प्रोजेक्ट छोड़ चुके हैं, जिससे इसकी प्रक्रिया और भी जटिल हो गई थी। वहीं, रणवीर सिंह पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप भी लगे थे, लेकिन ऑनलाइन ट्रोलिंग और विवाद के बाद उन्हें सार्वजनिक तौर पर राहत मिल गई।

    https://www.instagram.com/p/CSY6KJFDUC9/?utm_source=ig_embed&ig_rid=11f03920-fb17-4458-a9f7-0ed5be8daa3b

    फिल्म उद्योग में यह खबर उत्साह का कारण बनी हुई है क्योंकि Jee Le Zaraa पांच साल से चर्चित प्रोजेक्ट रहा है। फरहान ने फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर ली है और टीम की कोशिश है कि तीनों अभिनेत्रियाँ अपने शेड्यूल के हिसाब से डेट्स तय करें। इस फिल्म का निर्माण भारतीय सिनेमा में रोमांस और यात्रा शैली की एक नई मिसाल बनने की उम्मीद है।

    बॉलीवुड फैंस अब फरहान अख्तर की Jee Le Zaraa के लिए उत्सुक हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाए। यह प्रोजेक्ट पांच साल की देरी के बाद अब पुनर्जीवित हो रहा है और दर्शकों के लिए यह एक मजेदार और रोमांचक पल साबित होने वाला है। इस फिल्म से फरहान अख्तर की अलग शैली, तीन सुपरस्टार अभिनेत्रियों की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री और यात्रा आधारित रोमांस का नया अनुभव देखने को मिलेगा।

  • गाने की शूटिंग पूरी जल्द आएगी रिलीज डेट: लव एंड वॉर को लेकर बड़ी अपडेट

    गाने की शूटिंग पूरी जल्द आएगी रिलीज डेट: लव एंड वॉर को लेकर बड़ी अपडेट

    नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी भव्य फिल्मों गहरी कहानियों और शानदार विजुअल ट्रीटमेंट के लिए जाने जाते हैं। उनकी हर फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों भंसाली अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर को लेकर सुर्खियों में हैं जिसमें रणबीर कपूर आलिया भट्ट और विकी कौशल पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि यह 2027 में सिनेमाघरों में आएगी लेकिन अब एक ताजा रिपोर्ट ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

    दरअसल कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि लव एंड वॉर की रिलीज 2027 तक टल सकती है। इसकी वजह फिल्म के बड़े पैमाने पर होने वाले एक्शन सीक्वेंस और एरियल शूटिंग को बताया गया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि फिल्म की शूटिंग जून तक पूरी होगी और उसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन में लंबा समय लग सकता है। इस खबर के बाद फैंस थोड़े निराश जरूर हुए थे।लेकिन अब हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़े सूत्रों ने इस खबर को महज अफवाह करार दिया है। सूत्रों के मुताबिक संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर पूरी तरह ट्रैक पर है और इसे इसी साल 2026 में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। फिल्म की शूटिंग सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है और इसके कई अहम हिस्सों की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है।

    सूत्रों ने यह भी खुलासा किया है कि भंसाली ने हाल ही में फिल्म के एक बड़े गाने की शूटिंग पूरी कर ली है। भंसाली की फिल्मों में गानों की भव्यता हमेशा से खास रही है और माना जा रहा है कि यह गाना भी विजुअल और इमोशन के लिहाज से बेहद खास होगा। फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर आलिया भट्ट और विकी कौशल अपने-अपने किरदारों को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं।लव एंड वॉर को एक वॉर ड्रामा पर आधारित लव ट्रायंगल बताया जा रहा है जिसकी कहानी दिग्गज फिल्ममेकर राज कपूर की क्लासिक फिल्म संगम से प्रेरित मानी जा रही है। फिल्म में प्रेम त्याग संघर्ष और युद्ध की पृष्ठभूमि में उभरते रिश्तों को बेहद भावनात्मक अंदाज में पेश किया जाएगा।

    शुरुआत में फिल्म को 19 मार्च ईद के मौके पर रिलीज करने की योजना थी लेकिन अब मेकर्स नई रिलीज डेट पर विचार कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में दर्शकों को अब बस मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट के ऐलान का इंतजार है।कुल मिलाकर रणबीर कपूर आलिया भट्ट और विकी कौशल की यह मेगा फिल्म 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी लव एंड वॉर से दर्शकों को एक बार फिर भव्य सिनेमा और दमदार कहानी की उम्मीद है।

  • आलिया भट्ट ; ने सोशल मीडिया पर साझा कीं ,10 साल पुरानी यादें शाहरुख खान और मां के साथ दिखीं खास झलकियां

    आलिया भट्ट ; ने सोशल मीडिया पर साझा कीं ,10 साल पुरानी यादें शाहरुख खान और मां के साथ दिखीं खास झलकियां


    नई दिल्ली । बॉलीवुड की टैलेंटेड और चहेती एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी आलिया काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े खास पलों की झलक फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसी कड़ी में हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 10 साल पुरानी कुछ यादगार तस्वीरें शेयर की हैं जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।

    इन तस्वीरों में आलिया भट्ट के करियर और निजी जिंदगी के खूबसूरत लम्हे कैद नजर आते हैं। एक तस्वीर में आलिया कालीन पर बैठकर बेहद सादगी भरे अंदाज़ में पोज देती दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के साथ नजर आ रही हैं जो उनके शुरुआती करियर के खास पलों की याद दिलाती है। इसके अलावा एक फोटो में आलिया अपनी मां सोनी राजदान के साथ दिखाई दे रही हैं जो फैंस को काफी भावुक कर रही है।

    इन तस्वीरों के साथ आलिया भट्ट ने एक लंबा और भावनात्मक कैप्शन भी लिखा है जिसमें उन्होंने साल 2016 की शुरुआत को याद किया है। उन्होंने लिखा कि 2016 की शुरुआत सामान्य रही लेकिन उसी दौरान उन्हें अपने पसंदीदा को-एक्टर के साथ शूटिंग के कुछ बेहद खूबसूरत पल मिले। आलिया ने फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के सुपरहिट गाने तम्मा तम्मा की शूटिंग गोल्डन टेंपल की सुनहरी यादें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मिली गॉसिप एले मैगजीन के 2016 कवर शूट और कोल्डप्ले बर्लिन 2016 कॉन्सर्ट का भी जिक्र किया।

    आलिया की यह पोस्ट उनके फैंस के लिए किसी टाइम कैप्सूल से कम नहीं है। फैंस कमेंट सेक्शन में उनके पुराने दिनों की तारीफ करते हुए उनकी जर्नी को प्रेरणादायक बता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि कैसे आलिया ने एक दशक में खुद को एक बेहतरीन और परिपक्व अभिनेत्री के रूप में साबित किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म अल्फा में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ शरवरी अनिल कपूर और बॉबी देओल के नजर आने की संभावना है। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म लव एंड वॉर में भी अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी। लगातार दमदार फिल्मों के साथ आलिया भट्ट एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।