अभिषेक बनर्जी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि कैमक स्ट्रीट पर सुबह हुई घटना कानून के शासन पर शर्मनाक हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के गुंडों ने हथियारों के साथ पार्टी कार्यालय पर धावा बोला। इस दौरान कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया, उनके फोन छीन लिए गए, फर्नीचर तोड़ा गया, परिसर में तोड़फोड़ की गई और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान पहुंचाया गया।
कोलकाता पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
अभिषेक बनर्जी ने घटना को लेकर कोलकाता पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और वकीलों की ओर से लगातार फोन कॉल और ईमेल किए जाने के बावजूद करीब दो घंटे तक पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बनर्जी ने इसे बेहद चौंकाने वाला और पूरी तरह अस्वीकार्य बताया।
What happened at Camac Street this morning is a disgraceful assault on the rule of law.
At around 4.30 am, BJP hooligans, armed with weapons, stormed our party office in the heart of Kolkata. They attacked our people, snatched their phones, smashed furniture, ransacked the… pic.twitter.com/J3LrSsmKJI
— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) September 3, 2026
उन्होंने सवाल किया कि अगर सुबह 4:30 बजे हथियारों से लैस लोग किसी राजनीतिक दल के कार्यालय में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ कर सकते हैं और उस दौरान पुलिस मौजूद नहीं होती, तो पश्चिम बंगाल में कानून के शासन का क्या अर्थ रह जाता है।
‘हथियारबंद गुंडों का समूह कानून से ऊपर नहीं’
टीएमसी नेता ने प्रशासन से मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल या हथियारबंद गुंडों का समूह कानून से ऊपर नहीं हो सकता। अभिषेक बनर्जी ने हमले में शामिल सभी लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए यह भी जांच कराने की बात कही कि हिंसा की साजिश किसने रची।
उन्होंने कहा कि बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस कार्रवाई करने में क्यों नाकाम रही, इसकी भी जांच होनी चाहिए। बनर्जी ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पूरे मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की है।







