Tag: aloe vera for skin

  • Skin Care Tips: Aloe Vera की इस खास ट्रिक से पाएं ग्लोइंग और क्लियर स्किन

    Skin Care Tips: Aloe Vera की इस खास ट्रिक से पाएं ग्लोइंग और क्लियर स्किन


    नई दिल्ली। इस समय गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। जब गर्मी बढ़ने लगती है तो चेहरे का निखार भी जाने लगता है हमें ना चाहते हुए घर से बाहर निकालना पड़ता है बाहर धूल मिट्टी तेज धूप हमारे चेहरे को धीरे-धीरे खराब करती रहती है इसके कारण हमारे चेहरे में दाग धब्बे काफी ज्यादा होने लगते हैं। इसे ठीक करने के लिए हम कई बार महंगे प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं लेकिन उतना फायदा नहीं हो पता है। आज हम आपको घर पर ही एलोवेरा से जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे जिनका उपयोग करके आप बेदाग चेहरा का सकते हैं।

    आपके चेहरे को चमकाएगा एलोवेरा
    आपको इस गर्मी में अपने चेहरे पर ध्यान देने की जरूरत है आप हमेशा सोने से पहले अपने चेहरे को साफ करके धोकर ही सोए यह काफी अच्छा रहेगा। सोने से पहले आप आप एलोवेरा जेल से हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें और फिर पानी से धो लें। यह आपकी स्किन के अंदर जमी गंदगी को बाहर निकाल देता है। इसके अलावा, अगर आप अपनी स्किन को कोमल बनाना चाहते हैं, तो एलोवेरा में गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाकर लगाएं। इसे रात भर लगाकर छोड़ने से सुबह चेहरा एकदम फ्रेश और खिला-खिला नजर आता है।

    दाग धब्बों से इस प्रकार मिलेगा छुटकारा
    अगर इस समय आपके चेहरे में काफी ज्यादा दाग धब्बे हो गए हैं तब आपके लिए एलोवेरा और हल्दी का फेस पैक सबसे बेस्ट है। यह पैक बैक्टीरिया को खत्म करता है और चेहरे की सूजन को भी कम करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे की महीन रेखाएं और झुर्रियां कम होने लगती हैं। आप एलोवेरा को स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे चेहरे की डेड स्किन साफ हो जाती है। और आपका चेहरा धीरे-धीरे काफी अच्छा होने लगता है दाग धब्बे काफी हद तक ठीक हो जाते हैं।

  • पिगमेंटेशन हटाएं और पाएं बेदाग, दमकती त्वचा के लिए एलोवेरा-केसर उपाय!

    पिगमेंटेशन हटाएं और पाएं बेदाग, दमकती त्वचा के लिए एलोवेरा-केसर उपाय!


    नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में त्वचा की समस्याएं आम हो गई हैं। प्रदूषण, गलत खानपान और तनाव का असर सीधे चेहरे पर दिखता है। काले धब्बे, झाइयां और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और केमिकल युक्त क्रीम का इस्तेमाल करना आम बात है, लेकिन नानी के पुराने घरेलू नुस्खे आज भी उतने ही कारगर माने जाते हैं।
    एक बेहद सरल और असरदार उपाय है एलोवेरा जेल और केसर का फेस पैक। यह प्राकृतिक तरीका त्वचा को पोषण देने, हाइड्रेट करने और चेहरे की रंगत निखारने में मदद करता है।

    एलोवेरा और केसर क्यों फायदेमंद हैं?
    एलोवेरा: इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स त्वचा को अंदर से रिपेयर करने में मदद करते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है, डेड स्किन सेल्स हटाने में सहायक होता है और स्किन को फ्रेश बनाता है।

    केसर: यह त्वचा की रंगत निखारने और पिगमेंटेशन को कम करने वाला प्राकृतिक तत्व माना जाता है। नियमित उपयोग से झाइयों और डार्क स्पॉट्स में धीरे-धीरे कमी आती है। इन दोनों का संयोजन चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है और त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार नजर आने लगती है।

    एलोवेरा और केसर फेस पैक बनाने का तरीका


    एक चम्मच ताज़ा एलोवेरा जेल लें।
    इसमें 5-6 केसर के धागे मिलाएं।
    इसे 10 मिनट तक छोड़ दें, ताकि केसर के गुण अच्छे से घुल जाएं।
    रात को सोने से पहले चेहरे को साफ करें और हल्के हाथों से यह पेस्ट लगाएं।
    सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। नियमित इस्तेमाल: लगभग 15-20 दिनों में त्वचा में फर्क महसूस होता है। करीब एक महीने में त्वचा अधिक साफ, मुलायम और चमकदार दिख सकती है।

    उपयोग में सावधानियां
    पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
    सेंसिटिव स्किन वालों को अतिरिक्त सावधानी रखें।
    धूप में निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
    जलन या परेशानी होने पर तुरंत उपयोग बंद कर दें।

    यह नानी का नुस्खा प्राकृतिक और सुरक्षित स्किन केयर के लिए उपयोगी है। यह त्वचा में नेचुरल ग्लो और सुधार लाता है, लेकिन गंभीर त्वचा समस्याओं के लिए यह मेडिकल ट्रीटमेंट का विकल्प नहीं है। किसी भी समस्या की स्थिति में विशेषज्ञ की सलाह लेना हमेशा बेहतर होता है।