Tag: American politics

  • US ट्रंप का इल्हान उमर पर तीखा हमला: “सोमालिया से आकर हमें सिखाती हैं अमेरिका कैसे चले”, निजी जीवन पर भी उठाए सवाल

    US ट्रंप का इल्हान उमर पर तीखा हमला: “सोमालिया से आकर हमें सिखाती हैं अमेरिका कैसे चले”, निजी जीवन पर भी उठाए सवाल


    नई दिल्ली। अमेरिका की राजनीति में एक बार फिर तीखी बयानबाजी देखने को मिली है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्हें “पाखंडी” बताया और उनके बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई।अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर पर तीखा हमला बोलते हुए उनके बयानों और पृष्ठभूमि को लेकर विवादित टिप्पणी की है। ट्रंप के बयान के बाद अमेरिका की सियासत में नई बहस शुरू हो गई है।

    ट्रंप का विवादित बयान
    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक रैली/बयान में इल्हान उमर को निशाना बनाते हुए कहा, वह सोमालिया से आकर हमें बताती हैं कि अमेरिका कैसे चलाया जाए।ट्रंप ने आगे कहा कि इल्हान उमर अमेरिकी संविधान का हवाला देकर अधिकारों की मांग करती हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने उनके रवैये पर सवाल उठाते हुए तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया।

    निजी जीवन पर भी टिप्पणी
    ट्रंप ने अपने बयान में इल्हान उमर के निजी जीवन को लेकर भी टिप्पणी की और उनके परिवार को लेकर विवादित दावे किए। उन्होंने यह भी कहा कि, वह खुद को कानून और अधिकारों की बात करने वाली बताती हैं, लेकिन उनका व्यवहार विरोधाभासी है।इन बयानों के बाद राजनीतिक गलियारों में नया विवाद खड़ा हो गया है।

    🇺🇸 इल्हान उमर का जवाब
    दूसरी ओर, डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर ने ट्रंप के इन आरोपों और टिप्पणियों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी केवल राजनीतिक माहौल को खराब करने के लिए की जा रही है।इल्हान उमर ने ट्रंप की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनके बयान तथ्यों पर आधारित नहीं होते।

    अमेरिका की राजनीति में बढ़ता टकराव
    यह विवाद अमेरिका की पहले से ही विभाजित राजनीतिक स्थिति को और अधिक गर्म कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि, चुनावी माहौल में इस तरह के बयान तेज हो सकते हैं। इमिग्रेशन और पहचान की राजनीति फिर केंद्र में आ सकती हैडेमोक्रेटिक रिपब्लिकन पार्टी के बीच तनाव और बढ़ेगा।

    इमिग्रेशन और पहचान की बहस फिर तेज
    इल्हान उमर, जो सोमालिया में जन्मी थीं और बाद में अमेरिका आईं, अक्सर इमिग्रेशन और मानवाधिकार मुद्दों पर मुखर रहती हैं। ऐसे में ट्रंप का यह बयान एक बार फिर अमेरिका में “इमिग्रेंट बनाम नेशनल पॉलिटिक्स” की बहस को हवा दे रहा है।डोनाल्ड ट्रंप और इल्हान उमर के बीच यह ताजा विवाद केवल व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप नहीं है, बल्कि यह अमेरिका की गहरी राजनीतिक और सामाजिक खाई को भी उजागर करता है।

  • ट्रंप के बयान के बाद इल्हान उमर का दावा: बेटे से ICE ने मांगा नागरिकता का सबूत..

    ट्रंप के बयान के बाद इल्हान उमर का दावा: बेटे से ICE ने मांगा नागरिकता का सबूत..


    नई दिल्ली /अमेरिका में प्रवासियों को लेकर सख्त नीतियों और बयानबाज़ी के बीच एक नया विवाद सामने आया है। मिनेसोटा से डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर ने दावा किया है कि उनके बेटे अदनान हिरसी को अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट ICE के एजेंट्स ने सार्वजनिक स्थान पर रोककर उसकी नागरिकता का सबूत मांगा। यह घटना ऐसे वक्त हुई है जब कुछ ही दिन पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इल्हान उमर को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

    इल्हान उमर के अनुसार शनिवार को उनका बेटा एक स्टोर से खरीदारी कर रहा था। तभी वहां मौजूद कुछ फेडरल एजेंट्स ने उसे रोका और उसकी पहचान व नागरिकता से जुड़े दस्तावेज दिखाने को कहा। उमर ने बताया कि उनका बेटा अपना अमेरिकी पासपोर्ट साथ रखता है जिसे दिखाने के बाद एजेंट्स ने उसे जाने दिया।उन्होंने इस घटना को अमेरिका में प्रवासियों और अल्पसंख्यकों के साथ बढ़ती सख्ती का उदाहरण बताया। उमर का कहना है कि मौजूदा माहौल में केवल नाम रंग या पृष्ठभूमि के आधार पर लोगों को संदेह की नजर से देखा जा रहा है।

    सीबीएस न्यूज के अनुसार हाल के दिनों में फेडरल एजेंसियों को अवैध अप्रवासियों की पहचान और जांच के लिए ज्यादा सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इल्हान उमर के बेटे से हुई इस घटना पर ICE की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।इल्हान उमर अमेरिका की राजनीति में एक चर्चित नाम हैं। वह सोमालिया मूल की अमेरिकी नागरिक हैं और कांग्रेस में अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। कश्मीर मुद्दे पर भारत सरकार की आलोचना और पाकिस्तान के पक्ष में दिए गए बयानों को लेकर भी वह कई बार विवादों में रही हैं।डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान और उसके बाद भी इल्हान उमर पर कई निजी हमले किए हैं। उन्होंने सार्वजनिक मंचों से उन्हें “कचरा कहा था और यह तक कहा था कि वह नहीं चाहते कि इल्हान उमर अमेरिका में रहें। ट्रंप ने उन पर यह आरोप भी लगाया कि उन्होंने अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के लिए अपने ही भाई से शादी की हालांकि इन आरोपों को कभी कानूनी तौर पर साबित नहीं किया जा सका।

    कौन हैं अदनान हिरसी?

    अदनान हिरसी इल्हान उमर और उनके पूर्व पति अहमद हिरसी के बेटे हैं। उनके दो बहनें भी हैं लेकिन इल्हान उमर ने हमेशा अपने बच्चों को सार्वजनिक और राजनीतिक सुर्खियों से दूर रखा है। जब इल्हान उमर 2016 में पहली बार कांग्रेस के लिए चुनी गई थीं उस समय अदनान लगभग 10 साल के थे। इल्हान उमर ने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उनके बेटे को इस तरह की जांच का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले एक बार वह मस्जिद में नमाज़ पढ़ रहे थे तभी वहां एजेंट्स पहुंचे और मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। बाद में सभी को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।इस घटना के बाद एक बार फिर अमेरिका में नस्लीय प्रोफाइलिंग प्रवासियों के अधिकार और फेडरल एजेंसियों की भूमिका को लेकर बहस तेज हो गई है। इल्हान उमर ने साफ कहा है कि वह इस मुद्दे को केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि नागरिक स्वतंत्रता से जुड़ा मामला मानती हैं।