Tag: Anjum Chopra

  • भारत की हार पर अंजुम चोपड़ा का बड़ा बयान गलत रणनीति बनी बाहर होने की वजह हरमनप्रीत को बताया सबसे बेहतर कप्तान

    भारत की हार पर अंजुम चोपड़ा का बड़ा बयान गलत रणनीति बनी बाहर होने की वजह हरमनप्रीत को बताया सबसे बेहतर कप्तान


    नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार ने करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदों को झटका दिया। टीम के बाहर होने के बाद भारत की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने भारतीय टीम की रणनीति बल्लेबाजी क्रम और टीम संयोजन पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। हालांकि उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर का बचाव करते हुए उन्हें मौजूदा समय में भारतीय टीम के लिए सबसे उपयुक्त कप्तान बताया है।

    अंजुम चोपड़ा का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 170 रन का लक्ष्य पर्याप्त नहीं था। उनके अनुसार यह स्कोर सामान्य परिस्थितियों में अच्छा माना जा सकता है लेकिन विश्व कप जैसे बड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इससे अधिक आक्रामक बल्लेबाजी की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय टीम को मुकाबला जीतना था तो कम से कम 180 से 190 रन तक पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए थी ताकि गेंदबाजों के पास लक्ष्य बचाने के लिए पर्याप्त अवसर मौजूद रहें।

    उन्होंने यह भी कहा कि केवल एक या दो शुरुआती विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को दबाव में नहीं लाया जा सकता। ऐसी मजबूत टीमों के खिलाफ गेंदबाजों को अतिरिक्त रन का सहारा चाहिए होता है। भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत के बावजूद अंतिम ओवरों में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई जिसका असर कुल स्कोर पर साफ दिखाई दिया।

    अंजुम चोपड़ा ने टीम प्रबंधन के बल्लेबाजी क्रम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विस्फोटक बल्लेबाज ऋचा घोष को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा जाना चाहिए था। यदि वह 17वें ओवर तक क्रीज पर आ जातीं तो टीम को अंतिम ओवरों में तेज रन बनाने का फायदा मिल सकता था। उनके अनुसार ऋचा को एक ओवर देर से भेजने के कारण भारत को वह फिनिशिंग नहीं मिल सकी जिसकी टीम को जरूरत थी।

    उन्होंने बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव को भी हार की बड़ी वजह बताया। अंजुम ने सवाल उठाया कि यदि यास्तिका भाटिया को नंबर तीन बल्लेबाज माना गया था तो इस अहम मुकाबले में उन्हें उसी स्थान पर क्यों नहीं उतारा गया। इसी तरह इंग्लैंड सीरीज में नंबर तीन पर खेलने वाली जेमिमा रोड्रिग्स की भूमिका भी विश्व कप में बदल दी गई। उनका मानना है कि लगातार बदलाव से खिलाड़ी अपनी भूमिका को लेकर पूरी तरह सहज नहीं हो पाते और इसका असर प्रदर्शन पर दिखाई देता है।

    पूर्व कप्तान ने सुझाव दिया कि हरमनप्रीत कौर को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करनी चाहिए जबकि ऋचा घोष को नंबर चार पर स्थायी भूमिका दी जानी चाहिए। उनके अनुसार भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत बल्लेबाजी है जबकि गेंदबाजी अभी भी उतनी मजबूत नहीं मानी जाती। इसलिए टीम को अपनी बल्लेबाजी क्षमता का पूरा फायदा उठाना चाहिए और बड़े लक्ष्य खड़े करने की मानसिकता विकसित करनी होगी।

    अंजुम चोपड़ा ने पांचवें गेंदबाज की कमी को भी भारत की लगातार बनी हुई समस्या बताया। उनके अनुसार यह कमजोरी पूरे टूर्नामेंट में दिखाई दी और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम ने इसका पूरा फायदा उठाया।

    हालांकि उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर का खुलकर समर्थन किया। अंजुम ने कहा कि मौजूदा समय में भारतीय महिला टीम के पास हरमनप्रीत से बेहतर कप्तानी का विकल्प नहीं है। उन्होंने माना कि टीम को बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और रणनीति तक कई क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है लेकिन नेतृत्व के मामले में हरमनप्रीत अभी भी सबसे भरोसेमंद विकल्प हैं।

    पूर्व कप्तान ने कहा कि भारतीय टीम को अब अगले टूर्नामेंट की तैयारी तुरंत शुरू करनी चाहिए और ऐसे बल्लेबाजों की पहचान करनी चाहिए जो निडर होकर बड़े शॉट खेल सकें। उनका मानना है कि आधुनिक टी20 क्रिकेट में केवल सम्मानजनक स्कोर नहीं बल्कि मैच जिताने वाले बड़े लक्ष्य बनाने की सोच ही सफलता की कुंजी है।

  • IND vs PAK: भारत-पाक मैच से पहले अंजुम चोपड़ा का बड़ा बयान, टीम इंडिया को दी अहम सलाह

    IND vs PAK: भारत-पाक मैच से पहले अंजुम चोपड़ा का बड़ा बयान, टीम इंडिया को दी अहम सलाह



    नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि हाई-वोल्टेज टक्कर होने जा रहा है. दोनों टीमें इस महामुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन मैच से पहले परिस्थितियों को लेकर एक बड़ा फर्क साफ नजर आ रहा है. पाकिस्तान की टीम पिछले दो हफ्तों से श्रीलंका में रहकर मैच खेल रही है, जबकि भारतीय टीम अब तक अपने सभी मुकाबले भारत में ही खेलती आई है. ऐसे में श्रीलंकाई पिच और मौसम से तालमेल बिठाने के मामले में पाकिस्तान को थोड़ी बढ़त मिल सकती है.

    इसी मुद्दे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और मौजूदा कॉमेंटेटर अंजुम चोपड़ा ने टीम इंडिया को खास सलाह दी है. उनका मानना है कि भारतीय टीम मजबूत जरूर है, लेकिन इस फॉर्मेट में किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है.

    अंजुम चोपड़ा ने दी अहम सलाह

    एक बातचीत के दौरान अंजुम चोपड़ा ने कहा कि भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार है, लेकिन वो ओवरकॉन्फिडेंस से बचना चाहेंगी. उनका मानना है की टी20 एक ऐसा फॉर्मेट में जहां कभी भी गेम बदल सकता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान पहले से ही कोलंबो में खेल रहा है और वहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है. भारतीय टीम के पास मैच से पहले सीमित समय है, इसलिए इन 48 घंटों का सही इस्तेमाल बेहद अहम होगा. उनका मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों को जल्द से जल्द पिच की प्रकृति और मौसम के हिसाब से अपनी रणनीति तैयार करनी होगी, ताकि मैच के दिन किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

    अभिषेक नहीं तो संजू तैयार विकल्प

    ओपनिंग संयोजन को लेकर भी चर्चा तेज है. अगर अभिषेक शर्मा फिट नहीं हो पाते हैं, तो विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. हाल ही में नामीबिया के खिलाफ उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करते हुए 8 गेंदों पर 22 रन बनाए थे.ट

    अंजुम चोपड़ा का साफ कहना है कि संजू को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं होनी चाहिए. उनके मुताबिक, संजू एक मैच विनर खिलाड़ी हैं और जरूरत पड़ने पर टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं.