Tag: anti-aging remedies

  • डल स्किन और झुर्रियों से छुटकारा: यह एक गिलास जूस देगा नेचुरल ग्लो, त्वचा हो जाएगी चमकदार

    डल स्किन और झुर्रियों से छुटकारा: यह एक गिलास जूस देगा नेचुरल ग्लो, त्वचा हो जाएगी चमकदार


    नई दिल्ली। गर्मी में अक्सर धूल-मिट्टी धुप हमारे स्किन को नुकसान पहुंचाती है। जिसके कारण हमारी स्किन काफी डाल हो जाती है चेहरे पर झाइयां पड़ने लगती है। दाग धब्बे भी काफी ज्यादा होने लगते हैं। और इसे दूर करने के लिए अक्सर लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि असली और टिकाऊ निखार बाहर से नहीं बल्कि शरीर के अंदर से आता है। तो चलिए इससे जुड़ी खास बातें आपको बताते हैं।

    त्वचा के लिए खास है सेब
    सेब में विटामिन-C की प्रचुर मात्रा होती है जो शरीर में कोलेजन प्रोटीन के निर्माण को बढ़ावा देता है। कोलेजन ही वह तत्व है जो त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखता है और उसे ढीला होने से रोकता है। बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स अहम भूमिका निभाते हैं। आप घर में आसानी से सब का जूस बनाकर पी सकते हैं यह आपकी स्किन को दिन पर दिन और अच्छा बनाएगा।

    चुकंदर का जूस
    चुकंदर को अक्सर रक्तवर्धक माना जाता है लेकिन यह स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद नाइट्रेट्स शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं। जब त्वचा की कोशिकाओं तक भरपूर ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं तो चेहरा अपने आप खिला-खिला नजर आता है। आप चुकंदर का भी जूस बनाकर रोजाना पी सकती हैं। चुकंदर लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। शरीर से जैसे ही विषैले तत्व बाहर निकलते हैं मुहांसों और दाग-धब्बों की समस्या कम होने लगती है।

    गाजर का जूस
    गाजर में विटामिन A भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और दृष्टि को बेहतर बनाने में मदद करता है। गाजर का जूस स्किन को अंदर से पोषण देता है, जिससे त्वचा साफ, चमकदार और हेल्दी दिखती है। यह झुर्रियों और डल स्किन को कम करने में भी मदद करता है।इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।

    आप इन तीनों जूस को अलग-अलग भी पी सकती हैं। लेकिन अगर आप तीनों को मिलाकर पिएंगी तब आपकी स्किन जल्द से जल्द ठीक होने लगेगी दाग धब्बे दूर होने लगेंगे और स्क्रीन में अलग सी चमक आ जाएगी।

  • झुर्रियां होंगी छूमंतर, चेहरे पर आएगा चांदी जैसा निखार; इन 5 जड़ी-बूटियों से घर पर बनाएं 'नेचुरल नाइट सीरम

    झुर्रियां होंगी छूमंतर, चेहरे पर आएगा चांदी जैसा निखार; इन 5 जड़ी-बूटियों से घर पर बनाएं 'नेचुरल नाइट सीरम


    नई दिल्ली । खूबसूरत, बेदाग और ग्लोइंग स्किन की चाहत आज हर किसी को है। लेकिन बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स अक्सर त्वचा को निखार देने के बजाय उसे नुकसान पहुँचाते हैं। ऐसे में आयुर्वेद की प्राचीन विधाएं एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प बनकर उभरी हैं। आयुर्वेद में कई ऐसी औषधीय जड़ी-बूटियों और जड़ों का उल्लेख मिलता है जो त्वचा को अंदर से गहराई तक पोषण देती हैं। अगर आप भी झुर्रियों और बेजान त्वचा से परेशान हैं, तो घर पर इन 5 जड़ी-बूटियों से बना नेचुरल नाइट सीरम आपकी किस्मत बदल सकता है।

    कौन सी हैं वो 5 चमत्कारी जड़ी-बूटियां? विशेषज्ञों के अनुसार, केसर, चंदन, मंजिष्ठा, मुलेठी और हल्दी का अर्क जब सही अनुपात में मिलाया जाता है, तो यह त्वचा के लिए एक शक्तिशाली अमृत बन जाता है। केसर त्वचा की रंगत सुधारता है, तो मंजिष्ठा रक्त शोधन कर कील-मुहासों को रोकता है। वहीं मुलेठी और हल्दी झुर्रियों को कम करने और एंटी-एजिंग गुणों के लिए प्रसिद्ध हैं।

    कैसे काम करता है यह सीरम? रात के समय हमारी त्वचा खुद को ‘रिपेयर’ यानी ठीक करती है। जब हम सोने से पहले इस आयुर्वेदिक सीरम का इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें मौजूद सक्रिय तत्व त्वचा के छिद्रों में गहराई तक समा जाते हैं। यह कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा में कसाव आता है। नियमित इस्तेमाल से यह सीरम न केवल झाइयां और दाग-धब्बों को हल्का करता है, बल्कि त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार भी बनाता है। प्राकृतिक और शुद्ध होने के कारण यह हर तरह की स्किन के लिए अनुकूल है। यदि आप इसे अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बनाते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपका चेहरा जवां और चमकदार नजर आने लगेगा।