Tag: AR Rahman latest news

  • AR Rahman का स्पष्टीकरण: विवादित बयान को लेकर बोले-भावनाओं को ठेस पहुंचाना मेरा इरादा नहीं था

    AR Rahman का स्पष्टीकरण: विवादित बयान को लेकर बोले-भावनाओं को ठेस पहुंचाना मेरा इरादा नहीं था

    नई दिल्ली। भारतीय संगीत के जादूगर एआर रहमान ने हाल ही में बॉलीवुड में सांप्रदायिक भेदभाव के मुद्दे पर अपनी साफ़गोई भरी प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया और मीडिया में उठी आलोचनाओं के बीच रहमान ने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए अपने दृष्टिकोण और भावनाओं को स्पष्ट किया।

    संगीत का मकसद: जोड़ना, सम्मान देना और प्रेरित करना

    एआर रहमान ने वीडियो में कहा, “मेरे लिए संगीत हमेशा लोगों और संस्कृति से जुड़ने, उन्हें सेलिब्रेट करने और सम्मान देने का जरिया रहा है। भारत सिर्फ मेरा घर नहीं है, बल्कि मेरी प्रेरणा और गुरु भी है। मेरा उद्देश्य कभी किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं था। मैं उम्मीद करता हूं कि लोग मेरी ईमानदारी और सच्चे इरादों को समझेंगे।”

    उन्होंने अपने भारतीय होने पर गर्व जताते हुए कहा कि भारत ने उन्हें वह मंच दिया जहां वे पूर्ण स्वतंत्रता के साथ रचनात्मकता दिखा सकते हैं। रहमान ने जोर देकर कहा कि उनका काम विभिन्न संस्कृतियों के लोगों को जोड़ने और संगीत के माध्यम से सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है।

    यादगार प्रोजेक्ट्स और सांस्कृतिक योगदान

    एआर रहमान ने अपने करियर की यादगार परियोजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया, “मैंने जला प्रोजेक्ट में काम किया, नागा संगीतकारों के साथ स्ट्रिंग ऑर्केस्ट्रा बनाया, सनशाइन ऑर्केस्ट्रा को मेंटर किया और सीक्रेट माउंटेन नामक भारत का पहला मल्टीकल्चरल वर्चुअल बैंड स्थापित किया। इसके अलावा, मैंने रामायण के संगीत में हांस जिमर के साथ सहयोग किया।” उनके अनुसार इन सभी अनुभवों ने उनके संगीत के मकसद को और मजबूत किया।

    बीबीसी इंटरव्यू में कहा: कम काम मिलने की वजह रचनात्मक निर्णय

    हाल ही में बीबीसी नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में रहमान ने कहा, “कभी-कभी रचनात्मक निर्णय लेने की ताकत उन लोगों के हाथ में होती है जिनमें असल में क्रिएटिविटी नहीं होती। यह कभी-कभी सांप्रदायिक कारणों से भी हो सकता है, लेकिन यह सीधे तौर पर पता नहीं चलता। अफवाहें आती हैं कि मुझे किसी प्रोजेक्ट में चुना गया था, लेकिन फिर कंपनी ने पांच अन्य कंपोजर्स को हायर कर लिया।”

    संगीत के जरिए संदेश

    वीडियो के अंत में एआर रहमान ने भारत के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और कहा, “मेरा संगीत हमेशा अतीत का सम्मान करेगा, वर्तमान का जश्न मनाएगा और भविष्य को प्रेरित करेगा। संगीत कभी किसी को चोट पहुँचाने का माध्यम नहीं रहा है, बल्कि यह हमेशा लोगों को जोड़ने और सांस्कृतिक धरोहर का सम्मान करने का जरिया रहा है।”

  • AR Rahman बोले 8 साल के पावर शिफ्ट पर, उनका बयान हुआ सोशल मीडिया पर वायरल और विवादित

    AR Rahman बोले 8 साल के पावर शिफ्ट पर, उनका बयान हुआ सोशल मीडिया पर वायरल और विवादित

    नई दिल्ली। बॉलीवुड के सबसे कामयाब और ऑस्कर विनर म्यूजिक कम्पोजर एआर रहमान इस वक्त सुर्खियों में हैं. वजह है उनका वो इंटरव्यू, जिसमें उन्होंने अपने करियर को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि हिंदी सिनेमा में खुद को कम्फर्टेबल करने में उन्हें 7 साल का वक्त लग गया. लेकिन इस दौरान यह भी बताया कि 8 साल से पावर शिफ्ट हुआ, अब उन लोगों के हाथ में पावर है जो बिल्कुल भी क्रिएटिव नहीं है. जिस बयान के बाद विवाद छिड़ गया है. किसके बारे में उन्होंने यह बात कह दी है?
    AR Rahman ने 8 साल के पावर शिफ्ट पर ऐसा क्या कहा, जो विवाद हो गया

    AR Rahman: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे कामयाब और ऑस्कर विनर म्यूजिक कम्पोजर एआर रहमान चर्चा में हैं. हाल ही में एआर रहमान ने बताया कि उन्हें हिंदी फिल्मों में खुद को कम्फर्टेबल करने में 7 साल से ज्यादा वक्त लग गया. पहले चीजें अलग थी, पर पिछले 8 साल में उन्हें इंडस्ट्री में बहुत कम काम मिला. जिसकी वजहों का भी उन्होंने खुलासा किया. हालांकि, वो कई बड़ी फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोज कर रहे हैं, जिसमें भारत की सबसे बड़ी फिल्म ‘रामायण’ शामिल है, जिसका बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. जिसमें रणबीर कपूर काम कर रहे हैं. इसी बीच ए आर रहमान ने पिछले 8 साल में हुए पावर शिफ्ट को लेकर भी बात की.

    बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में ऑस्कर विजेता कंपोजर से सवाल हुआ कि क्या 1990 के दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किसी तरह के भेदभाव का सामना करना पड़ा था. जिस पर एआर रहमान ने कहा कि उन्हें खुले तौर पर ऐसा कोई भेदभाव महसूस नहीं हुआ है. लेकिन पिछले 8 सालों में उनके हिंदी म्यूजिक करियर में गिरावट आई है. साथ ही एआर रहमान ने इस कमी की वजह ‘पावर शिफ्ट’ को बताया है.

    इस दौरान ऑस्कर विजेता कंपोजर एआर रहमान ने बताया कि, हो सकता है कि मुझे इन सब बातों का पता न चला हो. हो सकता है कि भगवान ने इन सब बातों को मुझसे छिपा लिया हो. लेकिन मैंने कभी ऐसा कुछ महसूस नहीं किया. पर पिछले 8 सालों में शायद पावर शिफ्ट हुआ है. जो लोग क्रिएटिव नहीं हैं, उनके पास अब चीज़ों का फैसला करने की पावर है. और यह शायद कोई कम्युनल बात भी हो सकती है, लेकिन मेरे सामने नहीं. यह मुझे बस ऐसे ही सुनाई दिया. लेकिन उस म्यूज़िक कंपनी ने आगे बढ़कर अपने पांच कंपोज़र हायर कर लिए. जिसके बाद कहा, ओह, यह बहुत बढ़िया है, मेरे लिए आराम है, मैं अपने परिवार के साथ चिल कर सकता हूं.

    रामायण को लेकर क्या बोला था?
    बीबीसी से बातचीत में एआर रहमान ने यह भी बताया कि, वो ब्राह्मण स्कूल से पढ़े हैं, जहां हर साल रामायण और महाभारत पढ़ाई जाती थी. उन्हें कहानी काफी अच्छे से पता थी.वहीं, फिल्म की कहानी ऊंचे आदर्शों और मूल्यों के बारे में है. वो कहते दिखे- लोग बेशक इस पर सवाल करें, पर वो इन सभी अच्छी बातों को महत्व देते हैं, जिससे सीखने को मिल रहा हो.