Tag: Ayush Mhatre

  • U19 विश्व कप सेमीफाइनल: भारत बनाम अफगानिस्तान की जंग आज; क्या फिर फाइनल में पहुंचेगा भारत? जानें कब और कहाँ देखें लाइव

    U19 विश्व कप सेमीफाइनल: भारत बनाम अफगानिस्तान की जंग आज; क्या फिर फाइनल में पहुंचेगा भारत? जानें कब और कहाँ देखें लाइव


    नई दिल्ली । आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत का सामना अफगानिस्तान से होने जा रहा है। भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और अपनी छठी खिताबी जीत की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रही है। दूसरी ओर, अफगानिस्तान ने 5 में से 4 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है और वे किसी भी टीम को उलटफेर का शिकार बनाने का दम रखते हैं। आज जो भी टीम जीतेगी, उसका सामना 6 फरवरी को फाइनल में इंग्लैंड से होगा।

    मैच का समय और स्थान

    तारीख: बुधवार, 4 फरवरी 2026स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे जिम्बाब्वेटॉस का समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजेमैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 01:00 बजे

    कहाँ देखें लाइव प्रसारण?

    टीवी चैनल: आप इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। यहाँ हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कमेंट्री उपलब्ध होगी।लाइव स्ट्रीमिंग: मोबाइल पर मैच देखने के लिए JioHotstar ऐप का उपयोग करें। लैपटॉप या पीसी पर आप Hotstar वेबसाइट पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

    दोनों टीमों का स्क्वाड

    भारत आयुष म्हात्रे कप्तान, एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू विकेट कीपर, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह। अफगानिस्तान उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान विकेट कीपर, अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान, नजीफुल्लाह अमीरी, खातिर स्टानिकजई, सलाम खान, जैतुल्लाह शाहीन।

    मैच का महत्व

    इंग्लैंड की टीम पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहले ही फाइनल का टिकट कटा चुकी है। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे की सेना के लिए अफगानिस्तान की फिरकी और आक्रामक बल्लेबाजी एक बड़ी चुनौती होगी। हरारे की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान मदद देती है, ऐसे में टॉस की भूमिका काफी अहम हो सकती है।

  • U19 एशिया कप 2025: फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर के आसार, सेमीफाइनल जीत तय करेगी हाई-वोल्टेज मुकाबला

    U19 एशिया कप 2025: फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर के आसार, सेमीफाइनल जीत तय करेगी हाई-वोल्टेज मुकाबला

    U19 Asia Cup 2025
    नई दिल्ली
    /अंडर-19 एशिया कप 2025 अब अपने सबसे रोमांचक चरण में पहुंच गया है। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या एक बार फिर भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने होंगे। टूर्नामेंट में अब तक के प्रदर्शन को देखें तो यह संभावना काफी मजबूत नजर आ रही है। भारतीय अंडर-19 टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है और ग्रुप स्टेज में शीर्ष स्थान हासिल किया है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम संतुलित और आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आई है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी-दोनों ही विभागों में टीम ने विरोधियों पर दबदबा बनाया है। खास बात यह है कि सीनियर टीम ने इसी साल UAE में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीता था और अब 81 दिन बाद जूनियर टीम के पास भी वही इतिहास दोहराने का मौका है।

    सेमीफाइनल की पूरी तस्वीर

    U19 एशिया कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों का कार्यक्रम तय हो चुका है। 19 दिसंबर को खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। अगर सेमीफाइनल में भारत श्रीलंका को हराने में सफल रहता है और पाकिस्तान बांग्लादेश को मात देता है, तो 21 दिसंबर को दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला सिर्फ ट्रॉफी के लिए नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच पुरानी क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता का एक और रोमांचक अध्याय होगा।

    ग्रुप स्टेज में भारत का दमदार प्रदर्शन
    ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान की टीमें पहले ही आमने-सामने आ चुकी हैं। 14 दिसंबर को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 90 रन से करारी शिकस्त दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 46.1 ओवर में 240 रन बनाए। एरन जॉर्ज ने शानदार 85 रन की पारी खेली, जबकि कनिष्क चौहान ने 46 रन का अहम योगदान दिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 150 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से कनिष्क चौहान और दीपेश देवेंद्रन ने 3-3 विकेट चटकाए। किशन सिंह ने 2 विकेट लिए, जबकि युवा गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी अहम सफलता दिलाई।

    फाइनल में क्या दांव पर होगा?

    अगर भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में जीत दर्ज करते हैं, तो फाइनल मुकाबला एशिया कप ट्रॉफी के साथ-साथ प्रतिष्ठा की लड़ाई भी बन जाएगा। भारत जहां अपने दबदबे को कायम रखना चाहेगा, वहीं पाकिस्तान ग्रुप स्टेज की हार का बदला लेने उतरेगा।क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला किसी त्योहार से कम नहीं होगा। दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए फाइनल में कांटे की टक्कर तय मानी जा रही है। अब सबकी निगाहें 19 दिसंबर के सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि 21 दिसंबर को दुबई में क्रिकेट का सबसे बड़ा जूनियर मुकाबला देखने को मिलेगा या नहीं।