Tag: BCCI Update

  • Harshit Rana injury: T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंड‍िया को झटका, हर्ष‍ित राणा हुए बाहर, जानें वजह

    Harshit Rana injury: T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंड‍िया को झटका, हर्ष‍ित राणा हुए बाहर, जानें वजह


    नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम को T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज हर्ष‍ित राणा टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. 4 फरवरी 2026 को खेले गए वार्म-अप मुकाबले के दौरान गेंदबाजी करते समय उनके दाहिने घुटने में चोट लग गई थी.चोट के अगले दिन यानी 5 फरवरी को हर्ष‍ित राणा की क्लिनिकल जांच की गई, जिसमें घुटने में सूजन, मूवमेंट में कमी और लेटरल जॉइंट लाइन पर तेज दर्द पाया गया. इसके बाद कराए गए स्कैन में उनके Lateral Meniscus में गंभीर चोट की पुष्टि हुई. घुटने के बाहरी हिस्से की इस गद्दी को Lateral Meniscus कहा जाता है.

    6 फरवरी को मशहूर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ( Dr Dinshaw Pardiwala) से परामर्श के बाद राणा को सर्जिकल रिपेयर की सलाह दी गई है. मेडिकल टीम का मानना है कि बिना सर्जरी के उनकी पूरी रिकवरी संभव नहीं होगी.

    इस सर्जरी और रिकवरी प्रक्रिया को देखते हुए राणा को आगामी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया है. यह टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि हर्ष‍ित हाल के महीनों में तेज गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा बनकर उभरे थे. वहीं उनकी बल्लेबाजी भी कमाल की रही है. अब सेलेक्शन कमेटी को उनके रिप्लेसमेंट पर विचार करना होगा, जबकि हर्ष‍ित की वापसी का फैसला सर्जरी और रिहैबिलिटेशन के बाद ही लिया जाएगा.
    हर्ष‍ित राणा को कहां और कैसी चोट लगी
    हर्ष‍ित को लैटरल मेनिस्कस (Lateral Meniscus) में चोट लगी है. यह घुटने के जोड़ में मौजूद एक अर्धचंद्राकार या “C” आकार की रबड़ जैसी गद्दी (cartilage) है. यह घुटने के बाहरी हिस्से में स्थित होती है और जांघ की हड्डी (femur) और पिंडली की हड्डी (tibia) के बीच कुशन का काम करती है. जो चलने, दौड़ने या कूदने के दौरान लगने वाले झटकों को सोखती है.वहीं यह शरीर के वजन को पूरे घुटने पर समान रूप से फैलाती है, जिससे हड्डियों पर सीधा दबाव कम पड़ता है. साथ ही यह घुटने के जोड़ को स्थिर रखने और चिकनाई (lubrication) प्रदान करने में मदद करती है.

    टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा (बाहर) और ईशान किशन (विकेटकीपर).

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल
    07 फरवरी 2026. 11:00 AM. पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स. SSC, कोलंबो
    07 फरवरी 2026. 3:00 PM. वेस्टइंडीज vs बांग्लादेश. कोलकाता
    07 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs USA. मुंबई

    08 फरवरी 2026. 11:00 AM. न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान. चेन्नई
    08 फरवरी 2026. 3:00 PM. इंग्लैंड vs नेपाल. मुंबई
    08 फरवरी 2026. 7:00 PM. श्रीलंका vs आयरलैंड. प्रेमदासा, कोलंबो

    09 फरवरी 2026. 11:00 AM. बांग्लादेश vs इटली. कोलकाता
    09 फरवरी 2026. 3:00 PM. जिम्बाब्वे vs ओमान. SSC. कोलंबो
    09 फरवरी 2026. 7:00 PM. साउथ अफ्रीका vs कनाडा. अहमदाबाद

    10 फरवरी 2026. 11:00 AM. नीदरलैंड्स vs नामीबिया. दिल्ली
    10 फरवरी 2026. 3:00 PM. न्यूजीलैंड vs UAE. चेन्नई
    10 फरवरी 2026. 7:00 PM. पाकिस्तान vs USA. SSC. कोलंबो

    11 फरवरी 2026. 11:00 AM. साउथअफ्रीका vs अफगानिस्तान. अहमदाबाद
    11 फरवरी 2026. 3:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड. प्रेमदासा. कोलंबो
    11 फरवरी 2026. 7:00 PM. इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज. मुंबई

    12 फरवरी 2026. 11:00 AM. श्रीलंका vs ओमान. कैंडी
    12 फरवरी 2026. 3:00 PM. नेपाल vs इटली. मुंबई
    12 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs नामीबिया. दिल्ली

    13 फरवरी 2026. 11:00 AM. ऑस्ट्रेलिया vs जिम्बाब्वे. प्रेमदासा. कोलंबो
    13 फरवरी 2026. 3:00 PM. कनाडा vs UAE. दिल्ली
    13 फरवरी 2026. 7:00 PM. USA vs नीदरलैंड्स. चेन्नई

    14 फरवरी 2026. 11:00 AM. आयरलैंड vs ओमान. SSC, कोलंबो
    14 फरवरी 2026. 3:00 PM. इंग्लैंड vs बांग्लादेश. कोलकाता
    14 फरवरी 2026. 7:00 PM. न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका. अहमदाबाद

    15 फरवरी 2026. 11:00 AM. वेस्टइंडीज vs नेपाल. मुंबई
    15 फरवरी 2026. 3:00 PM. USA vs नामीबिया. चेन्नई
    15 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs पाकिस्तान. प्रेमदासा, कोलंबो

    16 फरवरी 2026. 11:00 AM. अफगानिस्तान vs UAE. दिल्ली
    16 फरवरी 2026. 3:00 PM. इंग्लैंड vs इटली. कोलकाता
    16 फरवरी 2026. 7:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका. कैंडी

    17 फरवरी 2026. 11:00 AM. न्यूजीलैंड vs कनाडा. चेन्नई
    17 फरवरी 2026 . 3:00 PM. आयरलैंड vs जिम्बाब्वे. कैंडी
    17 फरवरी 2026. 7:00 PM. बांग्लादेश vs नेपाल. मुंबई

    18 फरवरी 2026. 11:00 AM. साउथ अफ्रीका vs UAE. दिल्ली
    18 फरवरी 2026. 3:00 PM. पाकिस्तान vs नामीबिया. SSC, कोलंबो
    18 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs नीदरलैंड्स. अहमदाबाद

    19 फरवरी 2026. 11:00 AM. वेस्टइंडीज vs इटली. कोलकाता
    19 फरवरी 2026. 3:00 PM. श्रीलंका vs जिम्बाब्वे. प्रेमदासा, कोलंबो
    19 फरवरी 2026. 7:00 PM. अफगानिस्तान vs कनाडा. चेन्नई
    20 फरवरी 2026. 7:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs ओमान. कैंडी
    20 फरवरी 2026. 7:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs ओमान. कैंडी
    इसके बाद सुपर 8, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे

  • टीम इंडिया का बड़ा ऐलान: शुभमन गिल बने कप्तान, सिराज-श्रेयस की धमाकेदार वापसी, ऋतुराज बाहर!

    टीम इंडिया का बड़ा ऐलान: शुभमन गिल बने कप्तान, सिराज-श्रेयस की धमाकेदार वापसी, ऋतुराज बाहर!


    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की नए साल में पहली बड़ी चुनौती न्यूजीलैंड के खिलाफ होने जा रही है। 11 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी भारतीय जर्सी में नजर आएंगे, जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है। वहीं शानदार फॉर्म में होने के बावजूद ऋतुराज गायकवाड़ को वनडे टीम से बाहर रखा गया है, जो चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल खड़े कर रहा है।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है। शुभमन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे, उस दौरान केएल राहुल ने कप्तानी संभाली थी और भारत ने वह सीरीज 2-1 से जीती थी।

    अब शुभमन पूरी तरह फिट होकर कप्तान के रूप में वापसी कर रहे हैं, जिससे टीम को स्थिरता मिलने की उम्मीद है।

    टीम चयन में सबसे बड़ी राहत मोहम्मद सिराज की वापसी को माना जा रहा है। सिराज के आने से भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण और मजबूत हुआ है। वहीं श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया गया है, हालांकि उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। श्रेयस ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान चोटिल हो गए थे और तभी से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं।

    चयनकर्ताओं ने साफ किया है कि मेडिकल टीम से हरी झंडी मिलने के बाद ही वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनेंगे।

    हालांकि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिल पाई है। शमी आखिरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए खेले थे, जहां टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे देवदत्त पडिक्कल और ईशान किशन को भी वनडे स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और केएल राहुल पर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है।

    टीम चयन का सबसे चौंकाने वाला फैसला ऋतुराज गायकवाड़ को बाहर करना रहा।

    ऋतुराज साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक लगा चुके हैं, इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। उनके साथ ध्रुव जुरेल और तिलक वर्मा को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है। यह फैसला फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान*), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है।

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा, दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट में और तीसरा वनडे 18 जनवरी को इंदौर में होगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 21 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह दौरा टीम इंडिया के लिए साल 2026 की शुरुआत में खुद को परखने का बड़ा मौका माना जा रहा है।

  • टीम इंडिया को दोहरा झटका: अक्षर पटेल टी20 सीरीज से बाहर, बुमराह की वापसी पर सस्पेंस बरकरार

    टीम इंडिया को दोहरा झटका: अक्षर पटेल टी20 सीरीज से बाहर, बुमराह की वापसी पर सस्पेंस बरकरार



    नई दिल्ली। लखनऊ / धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। टीम के भरोसेमंद ऑलराउंडर अक्षर पटेल स्वास्थ्य समस्याओं के चलते सीरीज के बचे हुए दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। यह फैसला ऐसे समय पर आया है, जब सीरीज निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है और टीम इंडिया बढ़त को बरकरार रखने की कोशिश में जुटी हुई है।

    बीसीसीआई की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि अक्षर पटेल धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान प्लेइंग इलेवन के चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। उनकी तबीयत में अपेक्षित सुधार न होने के कारण मेडिकल टीम ने उन्हें आगे के मैचों में खेलने से रोकने का फैसला किया है। हालांकि राहत की बात यह है कि अक्षर टीम के साथ लखनऊ जाएंगे, जहां उनकी नियमित मेडिकल जांच की जाएगी और रिकवरी पर नजर रखी जाएगी। अक्षर के बाहर होने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन ने उनके विकल्प के तौर पर बंगाल के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया है। शाहबाज अहमद घरेलू क्रिकेट में अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं और पहले भी भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक तीन वनडे और दो टी20 मुकाबले खेले हैं, हालांकि टी20 फॉर्मेट में उन्हें बल्लेबाजी का ज्यादा अवसर नहीं मिला है। इसके बावजूद टीम को उनसे गेंद और बल्ले दोनों से संतुलन देने की उम्मीद रहेगी।

    इस बीच तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बुमराह तीसरे टी20 मैच के दौरान टीम चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे और निजी कारणों के चलते स्वदेश लौट गए थे। अब तक उनकी वापसी को लेकर बीसीसीआई या टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। उनकी अनुपस्थिति में युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को मौका मिला, जिन्होंने अपनी ऊर्जा और गति से प्रभावित किया।सीरीज के मौजूदा हालात की बात करें तो भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को हराया और सीरीज में 2-1 की अहम बढ़त हासिल की। इस जीत ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है, लेकिन अंतिम दो मैचों से पहले टीम संयोजन में बदलाव चुनौती बन सकता है।

    अंतिम दो मुकाबलों के लिए भारतीय टीम की कमान कप्तान सूर्यकुमार यादव के हाथों में रहेगी, जबकि उपकप्तान की भूमिका शुभमन गिल निभाएंगे। टीम में हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन और विकेटकीपर जितेश शर्मा जैसे आक्रामक और संतुलित खिलाड़ी शामिल हैं। गेंदबाजी विभाग में वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और शाहबाज अहमद टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

    अक्षर पटेल जैसे अनुभवी खिलाड़ी की गैरमौजूदगी निश्चित रूप से टीम के संतुलन को प्रभावित कर सकती है, खासकर मिडिल ओवर्स में। ऐसे में शाहबाज अहमद के लिए यह खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा। वहीं, अगर जसप्रीत बुमराह की वापसी होती है तो यह भारतीय टीम के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।अब सभी की नजरें लखनऊ में होने वाले अंतिम दो मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां टीम इंडिया सीरीज जीत की मुहर लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।