Tag: Bihar politics news

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिहार के नए नेतृत्व को दी बधाई विकास की जताई उम्मीद

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिहार के नए नेतृत्व को दी बधाई विकास की जताई उम्मीद


    भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार में नई सरकार के गठन पर शुभकामनाएं देते हुए वहां के नए नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

    इसके साथ ही बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भी बधाई दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में इन सभी नेताओं के सफल कार्यकाल की कामना की है।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार की एनडीए सरकार विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित करेगी।

    उन्होंने कहा कि बिहार जैसे महत्वपूर्ण राज्य में मजबूत नेतृत्व और बेहतर प्रशासन से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा और राज्य तेजी से प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेगा।

    मुख्यमंत्री ने यह भी उम्मीद जताई कि नई सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और विकास के साथ साथ सुशासन को भी प्राथमिकता देगी।

  • ‘बाहुबली’ Anant Singh की रिहाई आज, कल मंदिर में पूजा और शक्ति प्रदर्शन

    ‘बाहुबली’ Anant Singh की रिहाई आज, कल मंदिर में पूजा और शक्ति प्रदर्शन


    नई दिल्ली। बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह आज 23 मार्च को बेऊर जेल से रिहा होंगे। उन्हें दुलारचंद हत्याकांड में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जानकारी के मुताबिक दोपहर 2 बजे के बाद उनकी रिहाई हो सकती है।

    समर्थकों का जुटान, भव्य स्वागत की तैयारी
    अनंत सिंह की रिहाई को लेकर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जेल के बाहर और उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं। स्वागत के लिए खास तैयारियां की गई हैं और माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। प्रशासन भीड़ को देखते हुए सतर्क है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

    मोकामा में रोडशो और मंदिर में पूजा
    रिहाई के बाद 24 मार्च को मोकामा में अनंत सिंह का भव्य रोडशो होगा। इस दौरान वे बड़हिया महारानी स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। रास्ते में कई जगह समर्थकों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा, जिससे इलाके का राजनीतिक माहौल गरमा सकता है। यह मामला पिछले साल 30 अक्टूबर का है, जब चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 1 नवंबर को पुलिस ने बाढ़ स्थित विधायक आवास से अनंत सिंह को गिरफ्तार किया था और 2 नवंबर को उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया था। करीब चार महीने जेल में रहने के बाद अब उन्हें जमानत मिली है।

    जमानत की शर्तें क्या हैं?
    पटना हाईकोर्ट ने सख्त शर्तों के साथ जमानत दी है गवाहों को प्रभावित या धमकाने पर जमानत रद्द हो सकती है हर सुनवाई में कोर्ट में उपस्थित रहना अनिवार्य कानून-व्यवस्था का पालन करना होगा अनंत सिंह की रिहाई से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मोकामा में होने वाला रोडशो आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है। सभी की नजर अब उनकी रिहाई के बाद की गतिविधियों पर टिकी हुई है।

  • बिहार में सत्ता बदलाव के संकेत: BJP को CM पद, JDU के हिस्से दो डिप्टी CM की चर्चा तेज

    बिहार में सत्ता बदलाव के संकेत: BJP को CM पद, JDU के हिस्से दो डिप्टी CM की चर्चा तेज

    नई दिल्ली। बिहार की सियासत में बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) के बीच नई सत्ता व्यवस्था को लेकर सहमति बनती दिख रही है, जिसमें दोनों दलों की भूमिकाएं बदल सकती हैं।

    अब तक नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही सरकार में BJP ‘बड़े भाई’ की भूमिका में आ सकती है और मुख्यमंत्री पद उसके खाते में जाने की चर्चा है। वहीं, JDU को दो उपमुख्यमंत्री पद मिलने की संभावना जताई जा रही है।

    जल्‍द हो सकता है सत्ता परिवर्तन
    सूत्रों के अनुसार, इस सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है, जिससे राज्य की राजनीतिक संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार 10 अप्रैल से राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना नया कार्यकाल शुरू करेंगे। इससे पहले वे मुख्यमंत्री पद और विधान परिषद की सदस्यता छोड़ सकते हैं। JDU सूत्रों का कहना है कि वे केंद्र सरकार में शामिल होने के बजाय राज्यसभा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

    नई व्यवस्था के तहत मंत्रालयों का बंटवारा भी तय माना जा रहा है। BJP के पास मुख्यमंत्री पद के साथ 15 मंत्री पद होंगे, जबकि JDU को दो डिप्टी CM समेत 16 मंत्री पद मिल सकते हैं। गृह मंत्रालय और विधानसभा अध्यक्ष का पद BJP के पास रहेगा, जबकि विधान परिषद के सभापति का पद JDU को दिए जाने की संभावना है।

    निशांत कुमार की एंट्री
    इस राजनीतिक बदलाव में निशांत कुमार की एंट्री भी अहम मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, जबकि दूसरे डिप्टी CM के रूप में JDU के किसी वरिष्ठ नेता को जिम्मेदारी दी जाएगी।

    बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार सरकार को मार्गदर्शन देते रहेंगे और पार्टी संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने पर फोकस करेंगे। सहयोगी दलों के लिए भी पुराना फॉर्मूला जारी रहने की संभावना है, जिसमें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को दो मंत्री पद, जबकि अन्य सहयोगियों को एक-एक पद मिल सकता है।

    नीतीश का सम्राट चौधरी की ओर इशारा
    इसी बीच, हाल ही में जमुई और सहारसा में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे बिहार को आगे बढ़ाएंगे। इसके बाद राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गईं कि सम्राट चौधरी को भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है।

    हालांकि, JDU की ओर से इन अटकलों को खारिज किया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने साफ कहा कि नीतीश कुमार ने किसी को अपना उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया है। इसके बावजूद बिहार की राजनीति में संभावित बदलाव को लेकर चर्चाएं लगातार तेज बनी हुई हैं।

  • तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा पर जेडीयू ने उठाए सवालकरीबी का जिक्र कर डीजीपी को भेजा पत्रकी ये मांग

    तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा पर जेडीयू ने उठाए सवालकरीबी का जिक्र कर डीजीपी को भेजा पत्रकी ये मांग

    नई दिल्‍ली । जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बुधवार को बिहार के पुलिस महानिदेशक को एक पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा को लेकर सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला दिया है। नीरज कुमार ने पत्र में कहा कि बिहार विधानमंडल का सत्र चलने के दौरान यह जानकारी सामने आई कि तेजस्वी यादव विदेश गए हुए हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस यात्रा में यूपी के बलरामपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर रमीज नेमत खान उनके साथ मौजूद है। इसके अलावादेवा गुप्ता के भी इस विदेश यात्रा में शामिल होने की संभावना जताई गई है। जेडीयू नेता ने डीजीपी से आग्रह किया है कि तेजस्वी यादव के साथ यात्रा कर रहे आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए और मामले को गंभीरता से लिया जाए।

    तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा पर जेडीयू का शक

    डीजीपी को पत्र लिखने वाले जेडीयू एमएलसी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत में अपनी आशंकाएं जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि उन्हें संदेह है कि तेजस्वी यादव अपनी हालिया विदेश यात्रा के दौरान रमीज नेमत खान को साथ ले गए हैं। नीरज कुमार का दावा है कि चुनाव परिणाम आने के बाद से तेजस्वी यादव सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य पहले रमीज नेमत खान पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। उनके अनुसाररमीज उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है और उस पर आपराधिक गतिविधियों के आरोप हैं। इसके बावजूद उसके तेजस्वी यादव के साथ होने की चर्चा सामने आ रही है।

    नीरज कुमार ने कहा कि इस मामले में न तो तेजस्वी यादव और न ही आरजेडी की ओर से कोई स्पष्ट सफाई दी गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जानकारी मिली है कि 28 आपराधिक मामलों के आरोपी देवा गुप्ता जो मोतिहारी से आरजेडी का उम्मीदवार रह चुका हैउसके भी विदेश यात्रा में शामिल होने की संभावना है। जेडीयू नेता ने कहा कि जब रमीज नेमत खान के विदेश जाने की आशंका जताई जा रही हैतो देवा गुप्ता के जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इसी वजह से डीजीपी से अनुरोध किया गया है कि देवा गुप्ता की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाए।

    नीरज कुमार का सवालआरजेडी ने अब तक कदम क्यों नहीं उठाया?
    नीरज कुमार ने आरजेडी की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यदि देवा गुप्ता फरार है और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित हैतो पार्टी ने उसके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर गंभीर आपराधिक आरोप हैंउन पर आरजेडी की ओर से कोई सख्ती नहीं दिखाई दे रही है। इसी वजह से यह आशंका गहराती है कि दोनों व्यक्ति तेजस्वी यादव के संपर्क में हो सकते हैं। नीरज कुमार ने आगे कहा कि यदि यह साबित होता है कि ये दोनों लोग तेजस्वी यादव के साथ हैंतो फिर कानून अपना काम करेगा और उस स्थिति में तेजस्वी यादव पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    जेडीयू के आरोपों पर आरजेडी का जवाब

    जेडीयू द्वारा लगाए गए आरोपों और डीजीपी को लिखे गए पत्र पर आरजेडी ने कड़ा जवाब दिया है। पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जेडीयू को दूसरों पर सवाल उठाने के बजाय अपनी पार्टी और सरकार की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जेडीयू इस डर में जी रही है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर उस पर दबाव बढ़ रहा है। मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाया कि यह सब तेजस्वी यादव को लेकर फैली घबराहट का नतीजा है।
    उन्होंने सवाल किया कि जब राज्य में अपराध पर नियंत्रण करने में सरकार नाकाम साबित हो रही हैतो उसे इस बात की चिंता क्यों है कि तेजस्वी यादव कहां हैं और किसके साथ हैं। देवा गुप्ता के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने चुनाव के दौरान अपना हलफनामा दाखिल किया थातो उस समय बिहार पुलिस सोई थी क्या? उन्होंने पूछा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान पुलिस और प्रशासन ने उस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।