Tag: BJP Yuva Morcha

  • सुप्रिया श्रीनेत का बीजेपी पर हमला: इंदौर-भोपाल में पत्थरबाजी, दूषित पानी से मौतों पर चुप्पी क्यों?

    सुप्रिया श्रीनेत का बीजेपी पर हमला: इंदौर-भोपाल में पत्थरबाजी, दूषित पानी से मौतों पर चुप्पी क्यों?


    भोपालभोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदौर और भोपाल में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तरों पर पत्थरबाजी की, बैरिकेड तोड़े और हंगामा किया, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

    बीजेपी कार्यकर्ता पत्थरबाज बन गए
    श्रीनेत ने कहा कि दोनों शहरों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चार-चार बैरिकेड तोड़कर कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश की। उनके मुताबिक पूरी घटना कैमरों में रिकॉर्ड है, इसके बावजूद नामजद एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही। उन्होंने सवाल उठाया, “जब साफ दिख रहा है कि पत्थर कौन चला रहा था, तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?उन्होंने इसे राजनीतिक विरोध नहीं बल्कि “संगठित गुंडागर्दी” करार दिया।

    दूषित पानी से मौतों पर सरकार घिरी
    कांग्रेस प्रवक्ता ने इंदौर में कथित रूप से दूषित पानी पीने से 35 लोगों की मौत का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब लोग जान गंवा रहे थे, तब बीजेपी नेताओं की ओर से न तो संवेदना जताई गई और न ही जिम्मेदारी तय की गई।

    श्रीनेत ने कहा, “जब जनता मर रही थी, तब चुप्पी थी। आज राजनीतिक विरोध के नाम पर सड़क पर हिंसा की जा रही है। जनता सब देख रही है।”

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर निशाना
    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। श्रीनेत ने आरोप लगाया कि यह डील किसानों, लघु एवं मध्यम उद्योगों, ऊर्जा सुरक्षा और डेटा संप्रभुता के हितों के खिलाफ है।

    उनके अनुसार, अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ में बड़ी रियायत, रूस से सस्ता तेल खरीदने में दूरी और अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए बाजार खोलने जैसे फैसलों से भारतीय किसानों पर दबाव बढ़ेगा।

    24 फरवरी को किसान महापंचायत
    श्रीनेत ने बताया कि 24 फरवरी को भोपाल में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। उनका कहना है कि मध्यप्रदेश लंबे समय से किसान आंदोलनों की भूमि रहा है और प्रदेश के किसान पहले से आर्थिक दबाव में हैं, इसलिए आंदोलन की शुरुआत यहीं से की जा रही है।

    युवा कांग्रेस के प्रदर्शन का बचाव
    दिल्ली में एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन पर श्रीनेत ने कहा कि यह समिट के खिलाफ नहीं, बल्कि “देशहित से समझौते” के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि युवा देश की आवाज हैं और आने वाले समय में यह आंदोलन और तेज होगा।

  • युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का पहला जबलपुर दौरा रानी दुर्गावती को नमन कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का पहला जबलपुर दौरा रानी दुर्गावती को नमन कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह


    नई दिल्ली ।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर अपने पहले आधिकारिक दौरे पर जबलपुर पहुंचे। नगर आगमन पर युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस शौर्य और बलिदान को नमन किया।

    इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद सदस्य चंद्रशेखर पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत रानी दुर्गावती के जीवन और संघर्ष को स्मरण करते हुए की गई। आयोजन के दौरान वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन पर आधारित लोक नृत्य की विशेष प्रस्तुति दी गई जिसने उपस्थित युवाओं और अतिथियों को इतिहास और संस्कृति की गौरवशाली परंपरा से जोड़ दिया।

    लोक नृत्य के माध्यम से नारी शक्ति और स्वाभिमान का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने इस प्रस्तुति को प्रेरणादायक बताया। श्याम टेलर ने कहा कि रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाएं आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

    कार्यक्रम के दौरान आगामी बजट सत्र को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें युवाओं की भूमिका जनकल्याणकारी योजनाएं और प्रदेश व देश के विकास की दिशा पर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं को नीति निर्माण और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

    उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में युवा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी अहम है। युवाओं को संगठन के माध्यम से सेवा समर्पण और राष्ट्रवाद की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।इस कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह ठाकुर जय रोहणी आशीष काटकर ईशान नायक शरद विश्वकर्मा रोहन वैद्य राहुल सिंह पटेल अभिषेक वाल्मीक शशांक विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के पहले जबलपुर दौरे का गर्मजोशी से स्वागत किया।