Tag: bollywood acter

  • पहली फिल्म से बने दिलों की धड़कन, फिर फ्लॉप्स ने रोकी रफ्तार, लेकिन इस फिल्म के बाद छा गए सिद्धार्थ मल्होत्रा

    पहली फिल्म से बने दिलों की धड़कन, फिर फ्लॉप्स ने रोकी रफ्तार, लेकिन इस फिल्म के बाद छा गए सिद्धार्थ मल्होत्रा

    नई दिल्ली बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से जबरदस्त पहचान बना ली, लेकिन इंडस्ट्री में टिके रहना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। कुछ कलाकार लगातार हिट्स देकर आगे बढ़ते हैं, तो कुछ को अपने करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। आज हम बात कर रहे हैं ऐसे ही एक अभिनेता की, जिसने डेब्यू से ही लाखों दिलों की धड़कन बनकर एंट्री की, लेकिन इसके बाद लगातार फ्लॉप फिल्मों के चलते उनका करियर सवालों के घेरे में आ गया।

    यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं, जो आज 16 जनवरी को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानते हैं उनके फिल्मी सफर, संघर्ष और दमदार कमबैक की कहानी।

    पर्दे के पीछे से कैमरे के सामने तक का सफर

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘माई नेम इज खान’ से की, जहां उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। कैमरे के पीछे रहकर सिनेमा की बारीकियां सीखने के बाद सिद्धार्थ ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया।

    साल 2012 उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ, जब करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से उन्होंने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म से आलिया भट्ट और वरुण धवन ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी। सिद्धार्थ का स्टाइल, लुक और स्क्रीन प्रेजेंस देखते ही देखते उन्हें यूथ आइकन बना गया।

    सफलता के बाद आया फ्लॉप फिल्मों का दौर

    ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के बाद सिद्धार्थ साल 2014 में रोमांटिक ड्रामा ‘हंसी तो फंसी’ में नजर आए। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर औसत रही, लेकिन इसके गाने काफी लोकप्रिय हुए। इसके बाद आई ‘एक विलेन’, जिसने सिद्धार्थ के करियर को नई उड़ान दी और उन्हें इंडस्ट्री के भरोसेमंद अभिनेताओं की सूची में शामिल कर दिया।

    हालांकि इस सफलता के बाद उनका करियर फिर डगमगा गया। ‘ब्रदर्स’, ‘बार-बार देखो’, ‘ए जेंटलमैन’, ‘इत्तेफाक’, ‘अय्यारी’, ‘जबरिया जोड़ी’ और ‘मरजावां’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर निराश किया। लगातार फ्लॉप फिल्मों के चलते सिद्धार्थ का करियर एक बार फिर संकट में नजर आने लगा।

    ‘शेरशाह’ बनकर बदली किस्मत

    लगातार असफलताओं के बाद साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘शेरशाह’ सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त सराहना मिली।

    ‘शेरशाह’ न सिर्फ उस साल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शामिल रही, बल्कि इसने सिद्धार्थ को एक गंभीर और दमदार अभिनेता के रूप में स्थापित कर दिया। फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ उनकी केमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया गया।

    रील से रियल लाइफ तक का सफर

    ‘शेरशाह’ के दौरान सिद्धार्थ और कियारा की नजदीकियां बढ़ीं, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गईं। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने साल 2023 में शादी कर अपने रिश्ते को नया नाम दिया।

    आज सिद्धार्थ मल्होत्रा न सिर्फ एक सफल अभिनेता हैं, बल्कि संघर्ष के बाद कमबैक करने वाले कलाकारों की सूची में भी उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है।

  • टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी की रोमांटिक मस्ती, वीडियो में नजर आया नया अंदाज

    टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी की रोमांटिक मस्ती, वीडियो में नजर आया नया अंदाज

    नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ संग ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी का नाम जिम ट्रेनर अलेक्जेंडर से जुड़ा था, लेकिन दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को दोस्ती करार दिया, लेकिन अब एक्ट्रेस एक नए शख्स के साथ रोमांटिक होती नजर आईं और ये कोई और नहीं बल्कि फेमस सिंहर है। क्या बॉलीवुड में एक नई लव स्टोरी आकार ले रही है? एक्ट्रेस दिशा पटानी, जिनका नाम लंबे समय तक टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा रहा, एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि दिशा और टाइगर ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया, लेकिन 2022 में दोनों के अलग होने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब, कथित ब्रेकअप के करीब चार साल बाद, ऐसा लगता है कि दिशा की जिंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दी है-और इस बार उनका नाम पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ जोड़ा जा रहा है।
    उदयपुर ट्रिप बनी चर्चा का कारण
    हाल ही में दिशा पटानी उदयपुर में नजर आईं, जहां वह कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान उन्हें अपनी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस मौनी रॉय तथा उनके पति सूरज नांबियार के साथ उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। लेकिन इन सबके बीच जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था दिशा के साथ पंजाबी सिंगर तलविंदर की मौजूदगी।

    मास्क में दिखे तलविंदर
    तलविंदर, जो आमतौर पर पब्लिक में अपना चेहरा नहीं दिखाते, एयरपोर्ट पर भी फेस मास्क पहने नजर आए। यह उनका जाना-पहचाना अंदाज़ है, क्योंकि वह अक्सर परफॉर्मेंस के दौरान फेस पेंट के साथ दिखाई देते हैं और ऑफ-स्टेज अपनी पहचान छिपाकर रखते हैं। दोनों को एयरपोर्ट टर्मिनल में एक साथ एंट्री करते हुए भी देखा गया, जहां दिशा उन्हें बोर्डिंग पास से जुड़ी औपचारिकताओं में मदद करती नजर आईं।

    CISF चेक के दौरान दिखा चेहरा
    एक दिलचस्प पल तब सामने आया, जब CISF वेरिफिकेशन के दौरान तलविंदर को कुछ समय के लिए अपना चेहरा दिखाना पड़ा। इस छोटी सी झलक ने ही सोशल मीडिया पर अटकलों को और हवा दे दी। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या वाकई दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    मुंबई एयरपोर्ट पर अलग अंदाज
    मुंबई पहुंचने के बाद भी दोनों का व्यवहार चर्चा का विषय बना रहा। तलविंदर को एयरपोर्ट पर दिशा से थोड़ा आगे चलते हुए देखा गया, जिससे ऐसा लगा कि वह एक साथ तस्वीरें खिंचवाने से बचना चाहते हों। बाहर निकलते वक्त उन्होंने मौनी रॉय को गले लगाया, जिससे साफ जाहिर हुआ कि वह दिशा के फ्रेंड सर्कल में भी अच्छी तरह घुले-मिले हुए हैं।

    ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार
    हालांकि अभी तक दिशा पटानी या तलविंदर की ओर से उनके रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले भी दिशा को गोवा में अरशद वारसी के साथ देखा गया था, जहां वह एक मिस्ट्री मैन के साथ कार में बैठी नजर आई थीं। तब भी यह अंदाजा लगाया गया था कि वह शख्स तलविंदर हो सकता है, लेकिन पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई थी।

    कौन हैं तलविंदर?
    पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित नामों में शुमार तलविंदर ‘गैलन 4’, ‘पल पल’, ‘हसीन’, ‘योर आइज’, ‘तू’, ‘विशेज’ और ‘ख्याल’ जैसे कई हिट गानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के गाने ‘तेनु ज्यादा मोहब्बत’ को अपनी आवाज दी है। तलविंदर हमेशा अपना चेहरा चिपाकर रखते हैं और मास्क पहने ही नजर आते हैं, वो नहीं चाहते की उनकी पहचान लोगों के सामने आए। दिशा के साथ पहली बार उनका चेहरा लोगों के सामने आया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह चर्चा महज एक संयोग है या वाकई दिशा पटानी की जिंदगी में एक नई शुरुआत होने वाली है। फिलहाल, फैंस को आधिकारिक पुष्टि का बेसब्री से इंतजार है।

  • तापसी पन्नू का फटकार: फिल्म इंडस्ट्री में पैसे देकर प्रमोशन करना बंद होना चाहिए

    तापसी पन्नू का फटकार: फिल्म इंडस्ट्री में पैसे देकर प्रमोशन करना बंद होना चाहिए



    नई दिल्ली। 
    तापसी पन्नू उन सेलेब में से हैं जो कभी किसी मुद्दे पर बात करने से झिझकती नहीं हैं फिर चाहे वो इंडस्ट्री की ही बात क्यों ना हो। अब तापसी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पीआर गेम की आलोचना की है और कहा कि ये अब एक अलग लेवल पर चला गया है। तापसी का कहना है कि लोग अब पैसे देकर दूसरों को नीचा गिरवाते हैं। तापसी ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए सवाल उठाया कि क्या किसी इंसान की सफलता किसी और के फेलियर पर निर्भर करती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लोग पैसे देकर दूसरों को निचा गिराने की कोशिश करते हैं।

    अलग लेवल पर पीआर गेम
    वह बोलीं, ‘मैं अपनी चीजों में बिजी थी कुछ समय से, लेकिन लास्ट 1.5 या 2 साल से मैं थोड़ी स्लो डाउन हो गई हूं। मुझे एहसास हुआ कि ये पीआर गेम एक अलग लेवल पर चला गया है। आप खुद को पुश करो ना जो पहले एक वर्जन होता था पीआर का। आप तो किसी और को गिराने के लिए भी पैसे दे रहे हो।’

    दूसरों के फेलियर्स से कैसे मिलती सक्सेस
    तापसी ने आगे कहा, ‘आखिर कबसे आपकी सक्सेस दूसरों के फेलियर्स पर डिपेंड होने लगी। लोगों ने अपनी पर्सनैलिटी का एक अलग मुखौटा बनाया हुआ है। मैं सिर्फ एक हिट फिल्म का हिस्सा रहने से संतुष्ट नहीं हूं, मेरी आवाज भी इतनी स्ट्रॉन्ग होनी चाहिए चाहे वो आपकी ना हो। लेकिन आपको अपनी आवाज बनानी होगी और वो आवाज जो आप फिल्मों से हटकर बना रहे हो और आपके काम से मैच भी नहीं कर रही तो वो गलत है।

  • ‘O’ Romeo’ टीज़र में शाहिद कपूर दिखे खतरनाक रोमांटिक अंदाज़ में, त्रिप्ती डिमरी संग रिश्ते में जोखिम उठाने को तैयार

    ‘O’ Romeo’ टीज़र में शाहिद कपूर दिखे खतरनाक रोमांटिक अंदाज़ में, त्रिप्ती डिमरी संग रिश्ते में जोखिम उठाने को तैयार

    नई दिल्ली। अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी आगामी फिल्म ‘O’ Romeo’ का पहला टीज़र शनिवार को जारी किया, जिसमें उनके किरदार की खतरनाक और भावनात्मक दुनिया का पहला अंदाज़ दिखाया गया। 1 मिनट 35 सेकेंड लंबे इस टीज़र में शाहिद के अलावा त्रिप्ती डिमरी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार भी नजर आते हैं।

    टीज़र की शुरुआत शाहिद के चरित्र से होती है, जो एक नाव पर ‘चोटू’ को पुकारते हुए गुस्से में दिखाई देते हैं। काउबॉय हैट, काले वेस्ट, गहनों और पूरे शरीर पर टैटू के साथ उनका हिंसक पक्ष सामने आता है। शाहिद की इस एंट्री में दर्शकों को उनके क्रूर और इंटेंस अंदाज़ का अहसास होता है, जो फिल्म के डार्क रोमांस की झलक देता है।

    अन्य किरदारों की झलक

    टीज़र में नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया के किरदार भी पेश किए गए हैं, जिनमें से कुछ शाहिद के किरदार जैसी विचित्रताएं दिखाते हैं। हालांकि, टीज़र में फिल्म की मातृसुलभ किरदार फरिदा जलाल का संवाद सबसे चर्चा में रहा। उन्होंने कहा, “Rise in love, and you’re a Romeo. Drown in it, and you’re a c**tiya,” जिससे सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं आईं।

    त्रिप्ती डिमरी की एंट्री के समय शाहिद अपने नरम पक्ष का इजहार करते हुए उसे लंबी निगाहों से देखते हैं। अरुणा इरानी, हुसैन दलाल, रेश लांबा और राहुल देशपांडे भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं, हालांकि टीज़र में उनका हिस्सा नहीं दिखाया गया।

    सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

    फैंस फरिदा जलाल के अप्रत्याशित शब्दों को देखकर काफी हैरान और खुश नजर आए। एक यूजर ने लिखा, “Farida Jalal saying ch***ya was sooooooo out of the blue. Loved it,” तो दूसरे ने मजाक में कहा, “Farida Jalal comes out of the syllabus।”
    शाहिद के फैंस ने उनके अभिनय और फिल्म की डायरेक्शन को काबिलेतारीफ बताया। एक यूजर ने लिखा, “The world reminds you of Kaminey vibes, the direction looks literally cool. Comeback ab aur bhi khatarnaak!!!” जबकि दूसरे ने 2026 की बॉलीवुड रिलीज़ को लेकर उत्साह जताया: “Bollywood is peaking hard in 2026, Dhurandhar 2, O Romeo, King, Love and War, Ramayana.”

    सारांश:
    विषाल भारद्वाज की ‘O’ Romeo’ का टीज़र शाहिद कपूर के हिंसक और इंटेंस किरदार की झलक पेश करता है। त्रिप्ती डिमरी संग रोमांस, अन्य किरदारों की विचित्रताएं और फरिदा जलाल के अप्रत्याशित संवाद ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। टीज़र सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और फिल्म से जुड़ी उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।

  • Hrithik Roshan: बचपन में हकलाने की समस्या, 21 की उम्र में गंभीर बीमारी, चुनौतियों से पार पाकर बने सुपरस्टार

    Hrithik Roshan: बचपन में हकलाने की समस्या, 21 की उम्र में गंभीर बीमारी, चुनौतियों से पार पाकर बने सुपरस्टार

    नई दिल्‍ली ।  ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। उनकी गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती। अपने बेहतरीन अभिनय, डांस की खास शैली और दिलकश लुक्स की वजह से वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। हालांकि, उनकी सफलता की कहानी सिर्फ चमक-दमक और स्टाइल से जुड़ी नहीं है। फिल्मों से कदम रखन से पहले उनके संघर्ष की कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणा का काम कर सकती है।
    फिल्म परिवार से रखते हैं ताल्लुक
    ऋतिक रोशन का जन्म एक फिल्मी परिवार में हुआ था। उनके पिता राकेश रोशन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। वहीं, उनकी मां पिंकी रोशन, एक गृहिणी हैं। उनके दादा, रोशनलाल नागरथ भी संगीतकार थे। उनके चाचा राजेश रोशन भी संगीतकार हैं। राकेश की फिल्मों का संगीत वह ही तैयार करते हैं।
    बचपन में कई चुनौतियों का किया सामना
    फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद ऋतिक का बचपन काफी संघर्षों के साथ गुजरा। वह हकलाने की समस्या से जूझते थे, जिसके कारण वह लोगों के बीच बोलने में संकोच करते थे। इसके अलावा वह अपने हाथ के अतिरिक्त अंगूठे की वजह से काफी खराब महसूस करते थे। स्कूल के दोस्त उनका मजाक उड़ाया करते थे। पहली फिल्म में नजर आने से पहले वह अपने इस अंगूठे को कटवाना चाहते थे, लेकिन मां की सलाह के बाद उन्होंने ऐसा नहीं किया।
    21 साल की उम्र में हुई गंभीर बीमारी
    ऋतिक एक और गंभीर शारीरिक समस्या का सामना कर चुके हैं। 21 साल की उम्र में उन्हें स्कोलियोसिस नामक बीमारी का पता चला, जिसमें रीढ़ की हड्डी में घुमाव होता है और यह व्यक्ति की शारीरिक गतिविधियों को प्रभावित करता है। डॉक्टर ने यह तक कह दिया था कि वह कभी डांस नहीं कर सकते। हालांकि, ऋतिक ने अपनी मेहनत और समर्पण से इस बीमारी पर भी जीत हासिल की और बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन डांसर्स में अपनी जगह बनाई।
    चुनौतियों से पार पाकर बने सुपरस्टार
    ऋतिक रोशन ने 2000 में कहो न प्यार है से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इस फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया और वह रातों-रात लाखों दिलों की धड़कन बन गए। उनकी आकर्षक पर्सनालिटी, कड़ी मेहनत और डांस स्टाइल ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया। इस फिल्म की सफलता ने उन्हें बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेताओं में जगह दिलाई।
    इस फिल्म में जल्द आएंगे नजर
    इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें, धूम 2, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, वॉर, और सुपर 30 जैसी फिल्मों का नाम प्रमुख है। उनकी फिल्मों में न सिर्फ उनके अभिनय का जादू देखने को मिला, बल्कि उन्होंने अपने डांस और स्टाइल से भी करोड़ों लोगों को अपना प्रशंसक बनाया। मौजूदा समय में वह वॉर 2 में काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के आस-पास रिलीज हो सकती है।