Tag: Bollywood actress news

  • Shamita Shetty B'day: ब्लॉकबस्टर डेब्यू के बाद भी फ्लॉप रहा शमिता का करियर, अभिनय छोड़ बनीं करोड़ों की मालकिन

    Shamita Shetty B'day: ब्लॉकबस्टर डेब्यू के बाद भी फ्लॉप रहा शमिता का करियर, अभिनय छोड़ बनीं करोड़ों की मालकिन


    नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी आज यानी 2 फरवरी को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री फिलहाल फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह अभिनय से दूर भी आज करोड़ों रुपये की कमाई करती हैं। इसके साथ ही वह अक्सर लाइमलाइट में भी बनी रहती हैं। शमिता इंडस्ट्री में अपनी बहन शिल्पा शेट्टी जैसा करियर तो नहीं बना पाईं, लेकिन उन्होंने ‘बिग बॉस 15’ के जरिए अपनी अलग पहचान जरूर बनाई थी। चलिए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं अभिनेत्री से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में…
    फैशन डिजाइनर से बनीं अभिनेत्री
    शमिता शेट्टी का जन्म 2 फरवरी 1979 को कर्नाटक के मंगलुरु में एक तुलु भाषी परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में टैम्पर-प्रूफ वाटर कैप के निर्माता थे। शमिता शेट्टी ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल, मुंबई से की। फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ काम किया। सेलिब्रिटी डिजाइनर ने उन्हें अभिनय में अपनी किस्मत आजमाने का सुझाव दिया। जिसके बाद शमिता ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया।

    ब्लॉकबस्टर फिल्म से किया डेब्यू

    अभिनेत्री ने साल 2000 में आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘मोहब्बतें’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में शमिता के साथ कई अन्य कलाकार भी थे, लेकिन शमिता के बेहतरीन अभिनय की वजह से उन्हें डेब्यू ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसी साल उनका गाना ‘शरारा शरारा’ आया। रातों-रात शमिता स्टार बन गईं। शमिता का करियर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म से शुरू हुआ, लेकिन उनका फिल्मी करियर आगे चलकर फ्लॉप साबित हो गया।
    शमिता शेट्टी का जन्म 2 फरवरी 1979 को कर्नाटक के मंगलुरु में एक तुलु भाषी परिवार में हुआ। शमिता शेट्टी आज यानी 2 फरवरी को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं।उनके माता-पिता फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में काम करते थे। शमिता ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा हासिल किया और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ काम किया। मनीष मल्होत्रा ने उन्हें अभिनय आजमाने का सुझाव दिया, जिससे शमिता ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।
    छोटे पर्दे पर भी छाईं शमिता शेट्टी
    ‘मोहब्बतें’ के बाद उन्होंने कई फिल्में जैसे ‘फरेब’, ‘जहर’, ‘कैश’ में काम किया, लेकिन शिल्पा वह अपनी बहन की तरह इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना पाईं। फिल्में नहीं चलने के बाद शमिता ने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया और वह 2008 के बाद इंडस्ट्री से गायब हो गईं। इसके बाद वह सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 15’ में नजर आईं। हालांकि इससे पहले शमिता ‘बिग बॉस 3’ में भी नजर आई थीं, लेकिन शिल्पा की शादी की वजह से उन्होंने शो बीच में ही छोड़ दिया था।

    शमिता शेट्टी की नेट वर्थ
    ‘बिग बॉस 15’ के जरिए शमिता ने खूब लोकप्रियता भी हासिल की। फिल्मों में असफल रहने के बावजूद शमिता शेट्टी करोड़ो की मालकिन हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शमिता शेट्टी की नेट वर्थ पांच मिलियन डॉलर है यानी शमिता लगभग 35 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। अभिनेत्री एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं और कई ब्रैंड्स एंडोर्समेंट भी करती हैं, इसके जरिए वह लाखों-करोड़ों रुपये की कमाई करती हैं।

  • 2016 का दर्द फिर याद आया, कंगना बोलीं-ऋतिक के साथ लीगल बैटल ने बना दी थी जिंदगी मुश्किल

    2016 का दर्द फिर याद आया, कंगना बोलीं-ऋतिक के साथ लीगल बैटल ने बना दी थी जिंदगी मुश्किल

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों 2016 की यादें ट्रेंड कर रही हैं, जिसमें लोग उस साल की तस्वीरें और किस्से साझा कर रहे हैं। इसी बीच बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं, लेकिन उनके लिए 2016 की यादें खुशियों से नहीं भरीं। कंगना ने उस साल को अपने जीवन का सबसे चुनौतीपूर्ण समय बताया और इशारों में अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ हुए कानूनी विवाद का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि उस समय उनका करियर भले ही नई ऊंचाइयों पर था और वे सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल थीं, लेकिन जनवरी 2016 में सह-कलाकार की ओर से भेजा गया विवादित लीगल नोटिस उनके लिए मानसिक रूप से बेहद परेशान करने वाला साबित हुआ। इस विवाद ने फिल्म इंडस्ट्री को दो हिस्सों में बांट दिया और लगातार कानूनी लड़ाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। कंगना ने कहा कि उस समय कामयाबी उनके लिए जहर जैसी थी और जिंदगी नरक जैसी महसूस होने लगी थी।

    2026 में सुकून और कानूनी विवाद का इतिहास

    कंगना ने आगे लिखा कि अगर उन्हें दस साल पहले पता होता कि 2026 में उनकी जिंदगी इतनी बदलेगी, तो वे शायद उस दौर में खुद को इतना टूटता हुआ महसूस नहीं करतीं। आज वे खुलकर हंसती हैं, अपनी डाइट एंजॉय करती हैं और पुराने विवाद अब मायने नहीं रखते। कंगना ने कहा कि उस समय जिन घटनाओं को जीवन का केंद्र समझा जाता था, वे अब समय के साथ फीके पड़ गए हैं। उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह राहत की बात है कि अब वे 2016 में नहीं बल्कि 2026 में हैं, जहां उनकी जिंदगी अधिक सुकूनभरी है।

    2016 के विवाद की जड़ें उस समय फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचाने वाले ऋतिक रोशन के साथ उनके निजी रिश्ते से जुड़ी थीं। कंगना ने कई इंटरव्यू में ऋतिक को अपना एक्स बताया था, जबकि ऋतिक ने सभी दावों को खारिज करते हुए कंगना को कानूनी नोटिस भेजा और सार्वजनिक माफी की मांग की। कंगना ने माफी मांगने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें चुप कराने की कोशिश की जा रही थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे लंबी कानूनी और मीडिया लड़ाई में बदल गया। कंगना ने इस विवाद और मानसिक तनाव को अपने जीवन का सबसे कठिन समय बताया।