Tag: Bollywood breaking news

  • Salim Khan Hospitalised: सलमान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती

    Salim Khan Hospitalised: सलमान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर राइटर और सलमान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्टर के पिता की तबीयत किस वजह से बिगड़ी फिलहाल उनकी हेल्थ कंडीशन के बारे में और जानकारी का इंतजार है. हालांकि, सलमान खान को सुबह हॉस्पिटल में देखा गया था. ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर बिजी चल रहे एक्टर टाइट सिक्योरिटी के बीच हॉस्पिटल के बाहर नजर आए. सोशल मीडिया पर जैसे ही सलमान खान का हॉस्पिटल के बाहर से वीडियो सामने आया, तो उनके फैन्स भी चिंता में पड़ गए. लोग लगातार एक्टर के पिता की अच्छी सेहत के लिए दुआएं कर रहे हैं.
    सलमान के पिता सलीम खान की उम्र 90 साल है. फिलहाल उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी खान परिवार की तरफ से नहीं दी गई है. यहां तक कि सलमान खान ने भी हॉस्पिटल के बाहर मीडिया से कुछ नहीं कहा. क्या कुछ सलीम खान को हुआ या फिर उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. हालांकि, सलमान के अलावा दूसरे फैमिली मेंबर्स अबतक हॉस्पिटल में नहीं दिखे हैं.
    हॉस्पिटल के बाहर दिखे सलमान
    इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट में हॉस्पिटल से बाहर आते दिख रहे थे. टाइट सिक्योरिटी के बीच उनकी गाड़ी वहां से निकली. हालांकि, एक्टर के चेहरे पर टेंशन साफ दिखाई दे रही है. उनके साथ जो बाकी लोग दिख रहे हैं, उनमें से कई लोगों ने बैटल ऑफ गलवान की टी-शर्ट पहनी हुई थी. वहीं, अब नए वीडियो में अतुल अग्निहोत्री भी लीलावती हॉस्पिटल पहुंचते नजर आए. दरअसल अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूसर हैं, साथ ही सलमान की बहन अलवीरा खान के पति हैं. हालांकि, सलमान खान कब हॉस्पिटल पहुंचे, इसकी जानकारी नहीं है. पर वहां से निकलते हुए वो स्पॉट हो गए. दरअसल सलमान खान ने 60 साल की उम्र में भी शादी नहीं की है. वो अपने माता-पिता के साथ ही रहते हैं और उनकी देखभाल करते हैं.
    कौन हैं सलीम खान?
    दरअसल सलीम ख़ान हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर राइटर हैं. सलीम खान का जन्म इंदौर के बालाघाट शहर में हुआ था. सलीम खान अपने माता-पिता की सबसे छोटी संतान हैं. जब सलीम खान 14 साल के थे, तब तक उनके माता-पिता दोनों मृत्यु हो गई. उन्होंने पहली शादी सुशीला चरक नाम की एक मराठी हिन्दू महिला से की. जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम सलमा रख लिया. सलमान खान, अरबाज खान , सुहेल खान और अलवीरा उन्हीं के बच्चे हैं. जबकि, दूसरी शादी हेलन से की, जिनसे कोई बच्चे नहीं है.

  • डॉन 3 में बड़ा बदलाव: रणवीर सिंह बाहर, फरहान अख्तर को मिला नया डॉन? ऋतिक रोशन का नाम चर्चा में..

    डॉन 3 में बड़ा बदलाव: रणवीर सिंह बाहर, फरहान अख्तर को मिला नया डॉन? ऋतिक रोशन का नाम चर्चा में..


    नई दिल्ली।बॉलीवुड की सबसे चर्चित फ्रेंचाइज़ी में से एक डॉन एक बार फिर सुर्खियों में है। फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डॉन 3 को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिकरणवीर सिंह अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इस खबर ने न सिर्फ उनके फैंस को चौंका दिया हैबल्कि इंडस्ट्री में भी नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

    करीब डेढ़ साल पहले फरहान अख्तर ने आधिकारिक तौर पर डॉन 3 का ऐलान किया था। उस वक्त उन्होंने रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में पेश किया था। यह फैसला अपने आप में बड़ा थाक्योंकि शाहरुख खान द्वारा निभाया गया डॉन का किरदार दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा है। रणवीर की एंट्री के बाद जहां एक वर्ग ने उत्साह दिखायावहीं सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। इसके बावजूद रणवीर सिंह ने फैंस से अपील की थी कि वे उन्हें इस किरदार में देखने से पहले एक मौका जरूर दें।हालांकि अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसाररणवीर सिंह ने डॉन 3 से दूरी बना ली है। बताया जा रहा है कि हाल ही में आई उनकी फिल्म धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद रणवीर लगातार एक जैसे इंटेंस और डार्क किरदारों में खुद को नहीं दोहराना चाहते। यही वजह मानी जा रही है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट से हटने का फैसला लिया। हालांकिइस पूरे मामले पर अभी तक रणवीर सिंह या फरहान अख्तर की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    रणवीर के बाहर होने की खबरों के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि डॉन 3 का नया चेहरा कौन होगा? इसी बीच इंडस्ट्री से जुड़ी रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फरहान अख्तर को अपना नया डॉन मिल सकता है। यह नाम है बॉलीवुड के ग्रीक गॉडकहे जाने वाले ऋतिक रोशन का।सूत्रों के मुताबिकरणवीर सिंह के बाहर होने के बाद फरहान अख्तर ने नए विकल्पों पर विचार शुरू किया और इसी दौरान ऋतिक रोशन का नाम सामने आया। हालांकि अभी कास्टिंग को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ हैलेकिन ऋतिक को डॉन के किरदार के लिए एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है। अगर यह कास्टिंग फाइनल होती हैतो यह डॉन फ्रेंचाइज़ी के लिए एक बड़ा और दिलचस्प मोड़ साबित हो सकता है।

    गौरतलब है कि ऋतिक रोशन का डॉन से पुराना कनेक्शन भी रहा है। वे शाहरुख खान स्टारर डॉन 2 में एक छोटे से कैमियो में नजर आ चुके हैं। ऐसे में दर्शकों के लिए उन्हें पूरे फोकस के साथ डॉन के किरदार में देखना बेहद खास अनुभव हो सकता है।फिलहाल डॉन 3 को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। रणवीर सिंह के बाहर होने और ऋतिक रोशन के संभावित चयन की खबरों ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। आने वाले समय में फरहान अख्तर या फिल्म की टीम की ओर से आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद की जा रही है। तब तक डॉन 3 बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में बनी हुई है।