Tag: Bollywood comeback

  • एक बार फिर कैमरे के सामने आने को तैयार मीनाक्षी शेषाद्रि, कहा– किरदार छोटा हो सकता है, असर बड़ा होना चाहिए

    एक बार फिर कैमरे के सामने आने को तैयार मीनाक्षी शेषाद्रि, कहा– किरदार छोटा हो सकता है, असर बड़ा होना चाहिए

    नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की चर्चित और दमदार अदाकारा Meenakshi Seshadri एक बार फिर सुर्खियों में लौट आई हैं। करीब तीन दशक बाद उन्होंने मायानगरी मुंबई में वापसी कर अपने प्रशंसकों को भावुक कर दिया है। लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर रहने के बाद अब उन्होंने साफ संकेत दिए हैं कि वे फिर से अभिनय की दुनिया में सक्रिय होना चाहती हैं। खास बात यह है कि उन्होंने बड़े या मुख्य किरदार की शर्त नहीं रखी, बल्कि साफ कहा कि अगर कहानी और किरदार में दम हो तो छोटा रोल भी स्वीकार है। उनके इस बयान ने फिल्म जगत और प्रशंसकों के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।

    मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने चाहने वालों के लिए एक भावुक संदेश साझा करते हुए वर्षों से मिले प्यार, सम्मान और समर्थन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय बाद मुंबई लौटना उनके लिए किसी भावनात्मक सफर से कम नहीं है। एक नए उत्साह, सकारात्मक सोच और पुराने जुनून के साथ वे दोबारा मनोरंजन की दुनिया का हिस्सा बनना चाहती हैं। उनका मानना है कि कलाकार कभी अपने कला प्रेम से दूर नहीं हो सकता और अभिनय आज भी उनके दिल के बेहद करीब है।

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब वे ऐसे किरदारों की तलाश में हैं, जिनमें कुछ नया करने और अपनी कला को अलग अंदाज में प्रस्तुत करने का अवसर मिले। बदलते दौर में वे फिल्मों के साथ-साथ डिजिटल मंचों पर भी काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि समय के साथ कहानी कहने के तरीके बदले हैं और अब कलाकारों के सामने खुद को नए रूप में पेश करने के अधिक अवसर मौजूद हैं।

    एक समय ऐसा था जब मीनाक्षी शेषाद्रि हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। उनकी फिल्मों और अभिनय ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। बड़े पर्दे पर उनकी मौजूदगी को आज भी लोग याद करते हैं। लंबे अंतराल के बाद उनकी वापसी की खबर उन दर्शकों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है, जो उन्हें फिर से अभिनय करते देखना चाहते थे।

    अब फिल्म जगत की नजर इस बात पर टिकी है कि मीनाक्षी की दूसरी पारी कितनी खास साबित होती है। प्रशंसकों को उम्मीद है कि जिस तरह उन्होंने अपने पहले सफर में लोगों के दिल जीते थे, उसी तरह वे नए दौर में भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहेंगी। उनकी वापसी केवल एक अभिनेत्री की वापसी नहीं, बल्कि पुराने दौर की यादों के फिर से जीवंत होने जैसी मानी जा रही है।

  • सलमान–करीना की सुपरहिट जोड़ी फिर करेगी धमाका? राज & डीके की सुपरहीरो फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट

    सलमान–करीना की सुपरहिट जोड़ी फिर करेगी धमाका? राज & डीके की सुपरहीरो फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर बड़े प्रोजेक्ट के साथ वापसी की तैयारी में हैं। चर्चा है कि वह निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. की आने वाली सुपरहीरो फिल्म का हिस्सा होंगे। इस फिल्म को लेकर अब सबसे बड़ा अपडेट यह सामने आया है कि इसमें करीना कपूर खान की भी एंट्री हो सकती है।

    क्या है पूरा मामला?
    रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान इस हाई-वोल्टेज सुपरहीरो प्रोजेक्ट के लिए खुद करीना कपूर से बातचीत कर चुके हैं। अगर यह कास्ट फाइनल होती है, तो यह दोनों की पांचवीं फिल्म साथ होगी।इससे पहले यह जोड़ी बॉडीगार्ड, बजरंगी भाईजान, मैं और मिसेज खन्ना और क्योंकि जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है।

    सुपरहीरो फिल्म का कॉन्सेप्ट
    यह फिल्म एक इमोशनल और एक्शन से भरपूर सुपरहीरो स्टोरी बताई जा रही है। सलमान खान इसमें एक उम्रदराज सुपरहीरो के किरदार में नजर आएंगे, जो लंबे समय बाद फिर से एक्शन में लौटता है और एक बड़े मिशन में फंस जाता है।

    प्रोडक्शन और शूटिंग अपडेट
    इस फिल्म को सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री और मैत्री मूवी मेकर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी शूटिंग अक्टूबर–नवंबर 2026 के आसपास शुरू हो सकती है और फिल्म 2027 में रिलीज होने की संभावना है।

    राज & डीके की वापसी
    वेब सीरीज की दुनिया में हिट देने वाले राज & डीके इस बार बड़े पर्दे पर एक अलग सुपरहीरो यूनिवर्स लेकर आ रहे हैं। यह प्रोजेक्ट उनके लिए भी काफी अहम माना जा रहा है।वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान फिलहाल कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म सिकंदर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, ऐसे में फैंस को उनकी अगली बड़ी हिट का इंतजार है।अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या सलमान और करीना की यह जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी या नहीं।

  • सालों की खामोशी के बाद धमाकेदार वापसी कैसे अक्षय खन्ना ने फिर जीता दर्शकों का दिल

    सालों की खामोशी के बाद धमाकेदार वापसी कैसे अक्षय खन्ना ने फिर जीता दर्शकों का दिल


    नई दिल्ली:हिंदी सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो भीड़ का हिस्सा नहीं बनते बल्कि अपनी अलग पहचान गढ़ते हैं अक्षय खन्ना उन्हीं चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं जिनका करियर उतार चढ़ाव से भरा जरूर रहा लेकिन उनकी प्रतिभा हमेशा अलग नजर आई जन्मदिन के इस खास मौके पर उनकी कहानी एक ऐसे कलाकार की है जिसने खामोशी के लंबे दौर के बाद भी खुद को फिर से साबित कर दिखाया

    दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर में अक्षय खन्ना ने कराची के खतरनाक डॉन रहमान डकैत का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया यह भूमिका पहले कई बड़े सितारों को ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया अक्षय ने इस चुनौती को स्वीकार किया और जब फिल्म रिलीज हुई तो उनके किरदार ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए उनका अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस इतना दमदार था कि नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच भी वह छा गए

    इसी साल छावा में उनके द्वारा निभाया गया औरंगजेब का किरदार भी काफी सराहा गया क्रिटिक्स ने उनके अभिनय को बेहद प्रभावशाली बताया और एक बार फिर यह साबित हुआ कि अक्षय खन्ना किसी भी तरह के किरदार में खुद को ढाल सकते हैं

    28 मार्च 1975 को मुंबई में जन्मे अक्षय खन्ना दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे हैं लेकिन उन्होंने अपनी पहचान खुद के दम पर बनाई साल 1997 में फिल्म हिमालय पुत्र से डेब्यू करने वाले अक्षय को शुरुआत में असफलता का सामना करना पड़ा लेकिन उसी साल बॉर्डर में निभाए गए उनके किरदार ने उन्हें रातों रात पहचान दिला दी

    उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ 2001 में दिल चाहता है के साथ आया इस फिल्म में उन्होंने सिद्धार्थ यानी सिड का किरदार निभाया जो हिंदी सिनेमा के सबसे संवेदनशील और यादगार किरदारों में गिना जाता है उनके शांत और गहरे अभिनय ने दर्शकों को एक अलग तरह का हीरो दिखाया

    इसके बाद हमराज हंगामा और रेस जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई कभी निगेटिव रोल तो कभी कॉमिक टाइमिंग हर अंदाज में वह फिट बैठे वहीं गांधी माई फादर में उनके अभिनय को बेहद सराहा गया

    हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब अक्षय खन्ना अचानक फिल्मों से दूर हो गए 2012 से 2016 तक वह पूरी तरह पर्दे से गायब रहे ऐसा लगा मानो इंडस्ट्री ने उन्हें भुला दिया हो लेकिन यह खामोशी ज्यादा लंबे समय तक नहीं रही

    उन्होंने इत्तेफाक मॉम और दृश्यम 2 जैसी फिल्मों से जोरदार वापसी की खासतौर पर दृश्यम 2 में उनका तेज तर्रार पुलिस अधिकारी का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया

    अक्षय खन्ना की कहानी यह बताती है कि सच्ची प्रतिभा कभी खत्म नहीं होती वह सिर्फ सही मौके का इंतजार करती है अपनी दूसरी पारी में उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे सशक्त और भरोसेमंद अभिनेताओं में से एक हैं

  • निक जोनस ने पहना मंगलसूत्र, प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का किया स्टाइलिश प्रमोशन, फैंस बोले जीजू अव्वल नंबर

    निक जोनस ने पहना मंगलसूत्र, प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का किया स्टाइलिश प्रमोशन, फैंस बोले जीजू अव्वल नंबर


    नई दिल्ली । प्रियंका चोपड़ा के पति और पॉप सिंगर Nick Jonas भारत में हमेशा ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। निक का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके हाथ में मंगलसूत्र ब्रेसलेट नजर आ रहा है। भारतीय ट्रेडिशन फॉलो करने वाले निक ने इसे पहनकर फैंस को अपने देसी अंदाज से दीवाना बना दिया है।

    निक ने किया प्रियंका का प्रमोशन

    वीडियो में निक अपनी पत्नी Priyanka Chopra Jonas की फिल्म द ब्लफ का प्रमोशन कर रहे हैं। वीडियो में वह कहते हैं दोस्तों प्रियंका की फिल्म द ब्लफ का प्रीमियर अमेज़न प्राइम पर है। यह शानदार है। मैंने इसे दो बार देखा है। उनके किरदार का नाम ब्लडी एम है इसलिए मैं ब्लडी मैरी बनाऊंगा। इसके बाद निक कॉकटेल बनाते हैं और प्रियंका को सर्व करते हैं। प्रियंका भी इसका स्वाद चखकर कहते हैं आपकी बेस्ट रेसिपी है।”

    फैंस के रिएक्शन

    निक का मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहनना फैंस की नजर से नहीं बचा। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक फैन ने लिखा निक ने मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहना है यार। किसी ने लिखा निक जीजू बेस्ट हैं। वहीं एक ने मज़ाकिया अंदाज में लिखा अगर आपने नोटिस किया कि निक ने मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहना है तो देखें निक ग्रीन फॉरेस्ट हैं।”

    प्रियंका की फिल्म द ब्लफ
    द ब्लफ एक एक्शन-एडवेंचर थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में प्रियंका के अलावा कार्ल इसमैल क्रूज और साफिया जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इसे Frank E Flowers ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का प्रीमियर 25 फरवरी 2026 को Amazon Prime Video पर होगा।

    प्रियंका की भारतीय फिल्म वापसी
    प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। वह एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी जिसमें Mahesh Babu उनके साथ लीड रोल में हैं। यह दोनों की पहली फिल्म है और एसएस राजामौली के साथ भी प्रियंका की यह पहली मूवी है। फैंस को इस बड़ी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

    लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में

    प्रियंका का पिछला बॉलीवुड प्रोजेक्ट द स्काई इज़ पिंक (2019) था। वहीं 2020 में उन्होंने Netflix की फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आई थीं। अब वाराणसी के जरिए वह फिर से भारतीय सिनेमा में अपनी धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं।

  • हीरा वरीना का बॉलीवुड में संघर्ष नाम बदलकर 'किस किसको प्यार करूं 2 से करेंगी कमबैक

    हीरा वरीना का बॉलीवुड में संघर्ष नाम बदलकर 'किस किसको प्यार करूं 2 से करेंगी कमबैक


    नई दिल्‍ली । बॉलीवुड में कई सितारे अपनी मेहनत और संघर्ष से पहचान बनाने में सफल हुए हैं लेकिन कुछ कहानियाँ ऐसी होती हैं जो पर्दे के पीछे के संघर्ष को बेबाकी से दर्शाती हैं। इन्हीं में से एक हैं हीरा वरीना जिनका नाम पहले वरीना हुसैन था। सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के साथ उनकी पहली फिल्म लवयात्री 2018 रिलीज हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को खास सफलता नहीं मिल पाई। हालांकि वरीना की परफॉर्मेंस को जरूर सराहा गया था लेकिन उसके बाद उन्हें इंडस्ट्री में वह पहचान नहीं मिल पाई जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी।

    लवयात्री के बाद वरीना को किसी बड़े प्रोजेक्ट में मौका नहीं मिला।

    उन्होंने दबंग 3 में एक गेस्ट अपीयरेंस दी और बाद में रैपर बादशाह के साथ एक गाने में भी नजर आईं लेकिन इसके बावजूद उनकी स्टारडम नहीं बन पाई। सलमान खान से जुड़े होने के बावजूद वरीना को लगातार नए प्रोजेक्ट्स नहीं मिल रहे थे। इसके कारण वह धीरे धीरे बॉलीवुड की पब्लिक लाइमलाइट से बाहर होती गईं।

    हालांकि अब वरीना ने एक नई शुरुआत की है। उन्होंने अपने नाम को बदलकर हीरा वरीना रख लिया है और अपने पुराने सोशल मीडिया पोस्ट्स भी हटा दिए हैं। यह नाम बदलना सिर्फ एक बदलाव नहीं बल्कि अपने करियर को फिर से रीब्रांड करने की कोशिश है। वरीना ने इस बदलाव को धार्मिक कारणों से बताया, लेकिन इसे उनके करियर में एक नई शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है। नए नाम और नई पहचान के साथ, वह अब अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में एक नई दिशा की ओर बढ़ने का प्रयास कर रही हैं।

    किस किसको प्यार करूं 2 में मिलेगा पहचान का मौका

    हीरा वरीना अब कपिल शर्मा की आगामी फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 में नजर आएंगी। फिल्म में वह कपिल शर्मा के लव इंटरेस्ट का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है। कपिल शर्मा का नाम बॉलीवुड में एक बड़े कॉमेडियन और अभिनेता के रूप में जाना जाता है, और उनकी फिल्मों में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस का बड़ा असर पड़ता है। किस किसको प्यार करूं 2 के साथ हीरा को एक बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचने का मौका मिलेगा जो उनके करियर को फिर से पटरी पर ला सकता है।

    फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, और इसमें हीरा वरीना के अलावा पारुल गुलाटी त्रिधा चौधरी और आयशा खान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हीरा ने अब तक अपने करियर में कुछ ठोस कदम नहीं उठाए थे लेकिन इस फिल्म को वह अपने असली ‘कमबैक’ के तौर पर देख रही हैं। यह फिल्म उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकती है क्योंकि कपिल शर्मा की फिल्मों को हमेशा दर्शकों का प्यार मिलता है। 

    क्या हीरा वरीना की किस्मत बदलेगी

    लवयात्री से वरीना का करियर एक ऊंचाई पर था लेकिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन न करने से उनके लिए आगे के रास्ते मुश्किल हो गए थे। हालांकि अब नाम बदलकर एक नई शुरुआत करने के बाद वह फिर से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 में उनकी भूमिका उन्हें एक नया मंच देने वाली है और यह दर्शकों के बीच उनकी फिर से एक मजबूत पहचान बनाने का अवसर हो सकता है। हमें उम्मीद है कि हीरा वरीना की यह फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित होगी और उन्हें वह पहचान मिलेगी जिसकी उन्होंने लंबे समय से तलाश की थी।