Tag: Bollywood crime thriller

  • Mardaani 3 Twitter Review: अंदर तक झकझोर कर रख देगी रानी मुखर्जी की फिल्म, रिव्यू पढ़ने के बाद खुद को रोक पाना होगा मुश्किल

    Mardaani 3 Twitter Review: अंदर तक झकझोर कर रख देगी रानी मुखर्जी की फिल्म, रिव्यू पढ़ने के बाद खुद को रोक पाना होगा मुश्किल

    नई दिल्ली | रानी मुखर्जी की सुपर कॉप फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘मर्दानी 3’ आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में रानी एक बार फिर उनके सुपरकॉप शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आने वाली है. फिल्म को लेकर लोगों के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है, जिसका अंदाजा सोशल मीडिया रिव्यू से लगाया जा सकता है. चलिए जाते हैं लोगों को कैसी लगी ये फिल्म?

    Mardaani 3 Twitter Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे. रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई है. खासकर एक्स (ट्विटर) पर ‘मर्दानी 3’ ट्रेंड करने लगी है. सुबह के शोज से ही दर्शक थिएटर पहुंचने लगे हैं. लोग फिल्म देखकर अपनी राय खुलकर शेयर कर रहे हैं और ज्यादातर रिएक्शन पॉजिटिव नजर आ रहे हैं.

    जब ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तभी से दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई थी. ट्रेलर से साफ हो गया था कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा गंभीर और अलग होने वाली है. इस बार फिल्म की कहानी समाज की एक और काली और बेरहम सच्चाई को सामने लाने का काम करेगी, जो चाइल्ड ट्रैफिकिंग के सामने है. यही वजह है कि रिलीज के दिन ही लोग इसे देखने पहुंच गए. रानी मुखर्जी का दमदार पुलिस ऑफिसर वाला अंदाज दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है.
    लोगों को कैसी लगी रानी मुखर्जी की फिल्म?

    ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोदीवाला, जीशु सेनगुप्ता, मिखाइल यावलकर, इंद्रनील भट्टाचार्य जैसे और कई शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं. साथ ही एक्ट्रेस मल्लिका प्रसाद भी हैं, जो मेन विलेन अम्मा का रोल निभा रही हैं. फिल्म रिलीज होते ही एक्स पर यूजर्स ने रिव्यू देना शुरू कर दिया. कई लोगों ने फिल्म की कहानी की तारीफ की है, तो कई रानी मुखर्जी की एक्टिंग से काफी इम्प्रेस दिखे. एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म की कहानी इमोशनल और मजबूत है. रानी मुखर्जी का रोल दिल छू जाता है’.
    वहीं दूसरे यूजर का कहना है, ‘ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने वाली है’. ऐसे कई रिव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक यूजर ने बताया कि ‘मर्दानी 3’ सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि एक जरूरी सामाजिक मुद्दे को भी उठाती है. फिल्म में ट्रैफिकिंग की गहराई से जांच दिखाई गई है. रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस को फिर से शानदार बताया गया है. इसके साथ ही विजय वर्मा के किरदार ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. कई लोग उन्हें इस साल का सबसे खतरनाक विलेन बता रहे हैं.

    एक और यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘#Mardaani 3 Review: THE LIONESS ROARS. रानी मुखर्जी पूरी तरह छाई हुई हैं. विजय वर्मा बेहद डरावने विलेन लगे. कहानी डार्क वेब की सच्चाई दिखाती है. फिल्म ब्रूटल है लेकिन जरूरी भी. जरूर देखें. रेटिंग 4/5’. इस तरह के रिव्यू से साफ है कि फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
    ‘मर्दानी 3’ की कमाई पर भी हो रही चर्चा

    इतनी ही नहीं, इस फिल्म की कमाई को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ ने एडवांस बुकिंग से ही करीब 1.16 करोड़ की कमाई कर ली है. माना जा रहा है कि पहले दिन फिल्म 3 से 4 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पहले से मजबूत स्थिति में है. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है.

  • Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाएंगी रानी मुखर्जी, 'अम्मा' से होगी भिडंत, खतरनाक है 'मर्दानी 3' का ट्रेलर

    Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाएंगी रानी मुखर्जी, 'अम्मा' से होगी भिडंत, खतरनाक है 'मर्दानी 3' का ट्रेलर

    नई दिल्ली।मर्दानी 3 का ट्रेलर देखकर आपके भी मुंह से शायद यही लफ्ज निकलेगा. बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मच-अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. 3 मिनट 16 सेकेंड का ये ट्रेलर आपके रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है. एक्ट्रेस एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं.
    मर्दानी 3 का ट्रेलर रिलीज
    फिल्म भले ही सच्ची घटनाओं से इंस्पायर्ड बताई जाती है, लेकिन ट्रेलर में कहानी का कहने का अंदाज बेहद डरावना है. मर्दानी 3 आपको अंदर तक उस जुर्म का एहसास कराती है.
    ट्रेलर शुरू होता है, एक खेलती हुई बच्ची के किडनैप होने से. इसके बाद बताया जाता है कि शहर में लगातार छोटी-छोटी बच्चियों का अपहरण हो रहा है. इस केस को सॉल्व करने के लिए शिवानी शिवाजी रॉय को बुलाया जाता है. जब केस की पड़ताल की जाती है तो पता चलता है कि पिछले तीन महीनों में 93 बच्चियों को किडनैप किया जा चुका है. और इन सब अपराध के पीछे ‘अम्मा’ का हाथ है.

    अम्मा किसी डरावने सपने से भी ज्यादा डरावनी है. वो बच्चियों का अपहरण करके उनके साथ क्या करती है क्या नहीं ये ट्रेलर में करीने से छुपाया गया है. लेकिन जितनी कहानी भी ये झलक कहती है वो आपके दिल को जोर से धड़काने के लिए काफी है.
    ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, तगड़े डायलॉग्स और मजबूत बैकग्राउंड स्कोर देखने को मिलता है. रानी का रफ-टफ पुलिस अवतार फैंस को फिर से ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ की याद दिला देता है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस बार शिवानी शिवाजी रॉय की लड़ाई सिर्फ अपराधियों से नहीं, बल्कि एक खतरनाक सिस्टम से भी है.

    ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस ने रानी मुखर्जी की जमकर तारीफ शुरू कर दी है. कमेंट सेक्शन में ‘रानी इज बैक’ की भरमार है. कोई उनके एक्शन अवतार को सलाम कर रहा है, तो कोई कह रहा है कि ‘मर्दानी 3’ अब तक की सबसे पावरफुल फिल्म साबित हो सकती है.

    मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त

    ‘मर्दानी’ साल 2014 में रिलीज हुई थी, जबकि ‘मर्दानी 2’ 2019 में आई थी. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. अब ‘मर्दानी 3’ से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. फिल्म पूरी तरह से फीमेल सेंट्रीक होने वाली है. इसमें जानकी बोड़ीवाला और मल्लिका प्रसाद भी अहम रोल में हैं. मर्दानी 3 सिनेमाघरों में 30 जनवरी को रिलीज होगी