Tag: Bollywood fashion news

  • कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय के लुक ने मचाया तहलका, एक्ट्रेस ने बटोरी सुर्खियां

    कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय के लुक ने मचाया तहलका, एक्ट्रेस ने बटोरी सुर्खियां


    नई दिल्‍ली । ऐश्वर्या राय बच्चन गॉर्जियस डीवा हैं. उनका हर लुक ये बात साबित करता है. बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भले ही कान्स 2026 के आखिरी दिनों में एंट्री ली, लेकिन सबको हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अब उनके नए लुक ने तहलका मचा दिया है. एक्ट्रेस ने इस इंटरनेशनल फेस्टिवल के खत्म होने के साथ, सारी लाइमलाइट ही लूट ली है.

    ऐश्वर्या का आइकॉनिक लुक
    ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के क्लोजिंग सेरेमनी में डिजाइनर चेनी चान कूचर का कस्टम व्हाइट पैंटसूट में नजर आईं. उनका लुक देख फैंस के होश ही उड़ गए. ऐश्वर्या के इस आउटफिट के लैपल पर सिल्वर एम्बेलिशमेंट्स थे, जबकि बड़े-बड़े फेदर्स उनके शोल्डर्स और एल्बो के आसपास लगे थे, जिसने उनके लुक को और ग्लैमरस बना दिया.

    कान्स के क्लोजिंग सेरेमनी में चमकीं ऐश्वर्या राय
    इस पंख लगे ऑल व्हाइट आउटफिट में ऐश्वर्या किसी परी से कम नहीं लगीं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छा गई हैं. हर कोई उनकी खूबसूरती और अदाओं का दीवाना हो रहा है. स्टाइलिस्ट मोहित राय ने उनका लुक स्टाइल किया था. ऐश्वर्या ने वेवी हेयर और स्मोकी आई मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया. वो कान्स के रेड कारपेट पर अपनी कॉन्फिडेंट स्माइल के साथ जलवा बिखेरती नजर आईं.

    कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय
    ऐश्वर्या के लुक्स ने फैंस को काफी अमेज किया. एक्ट्रेस ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में खूब पोज दिए. विदेशी पैपराजी भी उनकी फोटोज लेने से नहीं चूके. कई वीडियोज सामने आए जहां फोटोग्राफर्स ऐश्वर्या नाम चिल्लाते नजर आए. कहना गलत नहीं होगा कि हर साल की तरह ऐश्वर्या ने कान्स में सिर्फ पार्टिसिपेट किया बल्कि उनका प्रेजेंस फैंस ने महसूस किया.

    ऐश्वर्या का हर अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल
    इससे पहले ऐश्वर्या ने ‘लाइट ऑन विमेन वर्थ’ गाला में ब्लू ऑफ-शोल्डर आउटफिट पहनकर एंट्री की थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने सोफी कूचर की पाउडर पिंक ड्रेस पहनी, जिसमें फ्लोइंग शिफॉन केप था. इस ड्रेस पर फ्लोरल ज्वेलरी एप्लीक वर्क भी किया गया था, जिसने इसमें चमक जोड़ी.

    ब्रांड की वेबसाइट के मुताबिक, इस ड्रेस की कीमत 3700 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 3.54 लाख रुपये है. इस लुक में भी मोहित राय ने उन्हें स्टाइल किया. ऐश्वर्या ने अपने आउटफिट को हाईलाइट करने के लिए मेकअप और हेयर को सिंपल रखा. उन्होंने साइड-पार्टेड सॉफ्ट कर्ल्स, हल्का आईलाइनर, ब्लश्ड चीक्स और पिंक लिप्स चुने. इसके साथ उन्होंने डायमंड डैंगलर्स और रिंग्स पहनीं.

    बेटी आराध्या ने भी लूटी लाइमलाइट
    ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ नजर आईं. आराध्या ने रेड गाउन के साथ मैचिंग केप पहना था. इससे पहले दिन में ऐश्वर्या अमित अग्रवाल की ‘ल्यूमिनारा’ कूचर ड्रेस में भी दिखीं. डिजाइनर के मुताबिक, ये आउटफिट ‘लाइट इन मोशन’ यानी चलती रोशनी की सोच पर आधारित था. इस ड्रेस को बनाने में 1500 घंटे से ज्यादा की मेहनत लगी. ये डिजाइन रोशनी को सिर्फ चमक नहीं, बल्कि एनर्जी, मूवमेंट और फोर्स के रूप में दिखाता है.

  • Cannes में ऐश्वर्या का जलवा, ब्लू आउटफिट में दिखीं बेहद स्टाइलिश

    Cannes में ऐश्वर्या का जलवा, ब्लू आउटफिट में दिखीं बेहद स्टाइलिश

    नई दिल्ली। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) 2026 में एक बार फिर भारतीय सिनेमा की ग्लोबल पहचान बनीं अभिनेत्री Aishwarya Rai Bachchan ने अपने स्टाइल और ग्रेस से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। रेड कारपेट पर उनका पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गए।

    इस बार ऐश्वर्या राय मिडनाइट ब्लू स्कल्प्टेड गाउन में नजर आईं, जिसे मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल ने तैयार किया है। हैवी सीक्वेंस और डिटेलिंग से सजा यह गाउन न केवल बेहद आकर्षक था, बल्कि इसमें ऐश्वर्या की क्लासिक ग्लैमरस अपील भी साफ झलक रही थी। गाउन के साथ उन्होंने उसी शेड का दुपट्टा कैरी किया, जिससे उनका लुक और भी रॉयल नजर आया।

    रेड कारपेट पर ऐश्वर्या ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में कैमरों के सामने पोज दिए। मुस्कुराते हुए पैपाराज़ी की ओर हाथ हिलाना, फ्लाइंग किस देना और हार्ट शेप बनाकर फैंस का अभिवादन करना उनके लुक को और भी खास बना रहा था। उनकी ग्लोइंग स्किन, साइड-पार्टेड कर्ली हेयर और डायमंड ज्वेलरी ने उनके ओवरऑल लुक में चार चांद लगा दिए।

    हालांकि इस बार उनके लुक को लेकर एक और बात चर्चा में रही—उनकी फिटनेस। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया कि ऐश्वर्या पहले के मुकाबले ज्यादा स्लिम नजर आ रही हैं। इसके बावजूद उनकी ग्रेस और स्क्रीन प्रेजेंस में कोई कमी नहीं दिखी, बल्कि उनके चाहने वालों ने इसे उनकी खूबसूरती का नया रूप बताया।

    कान्स में यह पहला मौका नहीं है जब ऐश्वर्या ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर रिप्रेजेंट किया हो। वे साल 2002 से लगातार इस प्रतिष्ठित इवेंट का हिस्सा रही हैं और हर बार अपने लुक्स के कारण सुर्खियों में रहती हैं। उनका हर रेड कारपेट अपीयरेंस फैशन और स्टाइल की दुनिया में एक नया ट्रेंड सेट करता है।

    इस बार भी उनका यह अवतार साबित करता है कि समय के साथ उनकी स्टार अपील और ग्लैमर में कोई कमी नहीं आई है। फैन्स का कहना है कि ऐश्वर्या जैसी उपस्थिति बहुत कम सेलेब्रिटीज में देखने को मिलती है, जो ग्लोबल इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व इतनी मजबूती और गरिमा के साथ करती हैं।

    ऐश्वर्या इस बार भी अपनी बेटी Aaradhya Bachchan के साथ कान्स पहुंची हैं, जो अक्सर उनके साथ इस अंतरराष्ट्रीय यात्रा का हिस्सा रहती हैं। मां-बेटी की यह जोड़ी भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

    कुल मिलाकर, कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन का यह लुक न सिर्फ फैशन वर्ल्ड के लिए चर्चा का विषय बना है, बल्कि एक बार फिर उन्होंने साबित किया है कि वह भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावशाली ग्लोबल आइकन में से एक हैं।