Tag: Bollywood film

  • अक्षय कुमार का बड़ा भोजपुरी अवतार: ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखेगा नया रंग, अक्षरा सिंह ने कराई खास तैयारी

    अक्षय कुमार का बड़ा भोजपुरी अवतार: ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखेगा नया रंग, अक्षरा सिंह ने कराई खास तैयारी

    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह इस बार एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं, जहां वह एक भोजपुरी एक्टर का किरदार निभाते दिखेंगे।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार ने इस किरदार को रियलिस्टिक बनाने के लिए भोजपुरी भाषा और स्टाइल पर खास काम किया है। बताया जा रहा है कि इस तैयारी में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने उनकी मदद की, जिससे वह किरदार की बारीकियों को बेहतर तरीके से समझ सकें।

    फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अक्षय ने अपने बॉडी लैंग्वेज से लेकर बोलने के अंदाज तक में बदलाव किया है ताकि किरदार पूरी तरह से असरदार लगे। फिल्म में उनका कॉमिक और एनर्जी से भरपूर अवतार दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ चौंका भी सकता है।

    फिल्म के एक गाने ‘घिस घिस घिस’ में अक्षय कुमार भोजपुरी आइटम बॉय के रूप में भी नजर आएंगे, जिसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा। मेकर्स को उम्मीद है कि यह गाना फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ाएगा।

    ‘वेलकम टू द जंगल’ का बजट लगभग 250 से 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और राजपाल यादव जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे।

    फिल्म के टीजर को पहले ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल चुका है और अब दर्शकों को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

  • ‘धुरंधर 3’ की तैयारी के संकेत? मेकर्स ने साल के अंत में बड़े सरप्राइज की दी झलक, बढ़ी अटकलें

    ‘धुरंधर 3’ की तैयारी के संकेत? मेकर्स ने साल के अंत में बड़े सरप्राइज की दी झलक, बढ़ी अटकलें


    नई दिल्ली। बॉलीवुड की चर्चित फिल्म फ्रेंचाइज़ ‘धुरंधर’ एक बार फिर सुर्खियों में है। इसके पहले दो हिस्सों की जबरदस्त सफलता के बाद अब तीसरे पार्ट को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर ‘धुरंधर 3’ की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मेकर्स की हालिया टिप्पणी ने फैंस की उम्मीदों को जरूर बढ़ा दिया है।
    फिल्म की प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने एक इंटरव्यू में संकेत दिया है कि इस साल के अंत तक दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “धुरंधर पर अभी हमारा काम खत्म नहीं हुआ है, साल के अंत में कुछ खास आने वाला है।
    इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं कि यह सरप्राइज कहीं ‘धुरंधर 3’ की आधिकारिक घोषणा तो नहीं है। फैंस लंबे समय से इस फ्रेंचाइज़ के अगले भाग का इंतजार कर रहे हैं, खासकर तब जब इसके पिछले दोनों हिस्सों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था।
    फिल्म के दोनों भागों में मुख्य भूमिका निभाने वाले रणवीर सिंह के किरदार को दर्शकों से काफी सराहना मिली है, और यही वजह है कि तीसरे भाग को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।
    फिलहाल फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की ओर से भी तीसरे भाग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पहले यह माना जा रहा था कि फ्रेंचाइज़ का विस्तार पूरी तरह से उनकी योजना पर निर्भर करेगा।
    ‘धुरंधर’ के पहले दो भागों ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की थी। पहला भाग 2025 में रिलीज हुआ था और इसने भारत सहित दुनियाभर में शानदार कमाई की थी। वहीं दूसरा भाग और भी बड़े पैमाने पर सफल रहा और इसे पैन इंडिया हिट माना गया।
    इसी सफलता के चलते फैंस लगातार तीसरे भाग की मांग कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी इसे लेकर कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं की है, लेकिन “सरप्राइज” शब्द ने चर्चा को और तेज कर दिया है।
    फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यदि ‘धुरंधर 3’ बनती है तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फ्रेंचाइज़ में से एक बन सकती है। बड़े बजट, स्टार कास्ट और विजुअल स्पेक्ट्रम के कारण इस फ्रेंचाइज़ ने पहले ही एक अलग पहचान बना ली है।
    फिलहाल सभी की नजरें साल के अंत में आने वाले उस “सरप्राइज” पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि ‘धुरंधर’ का तीसरा अध्याय वाकई शुरू होने वाला है या नहीं।
  • गाने की शूटिंग पूरी जल्द आएगी रिलीज डेट: लव एंड वॉर को लेकर बड़ी अपडेट

    गाने की शूटिंग पूरी जल्द आएगी रिलीज डेट: लव एंड वॉर को लेकर बड़ी अपडेट

    नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी भव्य फिल्मों गहरी कहानियों और शानदार विजुअल ट्रीटमेंट के लिए जाने जाते हैं। उनकी हर फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों भंसाली अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर को लेकर सुर्खियों में हैं जिसमें रणबीर कपूर आलिया भट्ट और विकी कौशल पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि यह 2027 में सिनेमाघरों में आएगी लेकिन अब एक ताजा रिपोर्ट ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

    दरअसल कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि लव एंड वॉर की रिलीज 2027 तक टल सकती है। इसकी वजह फिल्म के बड़े पैमाने पर होने वाले एक्शन सीक्वेंस और एरियल शूटिंग को बताया गया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि फिल्म की शूटिंग जून तक पूरी होगी और उसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन में लंबा समय लग सकता है। इस खबर के बाद फैंस थोड़े निराश जरूर हुए थे।लेकिन अब हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़े सूत्रों ने इस खबर को महज अफवाह करार दिया है। सूत्रों के मुताबिक संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर पूरी तरह ट्रैक पर है और इसे इसी साल 2026 में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। फिल्म की शूटिंग सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है और इसके कई अहम हिस्सों की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है।

    सूत्रों ने यह भी खुलासा किया है कि भंसाली ने हाल ही में फिल्म के एक बड़े गाने की शूटिंग पूरी कर ली है। भंसाली की फिल्मों में गानों की भव्यता हमेशा से खास रही है और माना जा रहा है कि यह गाना भी विजुअल और इमोशन के लिहाज से बेहद खास होगा। फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर आलिया भट्ट और विकी कौशल अपने-अपने किरदारों को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं।लव एंड वॉर को एक वॉर ड्रामा पर आधारित लव ट्रायंगल बताया जा रहा है जिसकी कहानी दिग्गज फिल्ममेकर राज कपूर की क्लासिक फिल्म संगम से प्रेरित मानी जा रही है। फिल्म में प्रेम त्याग संघर्ष और युद्ध की पृष्ठभूमि में उभरते रिश्तों को बेहद भावनात्मक अंदाज में पेश किया जाएगा।

    शुरुआत में फिल्म को 19 मार्च ईद के मौके पर रिलीज करने की योजना थी लेकिन अब मेकर्स नई रिलीज डेट पर विचार कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में दर्शकों को अब बस मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट के ऐलान का इंतजार है।कुल मिलाकर रणबीर कपूर आलिया भट्ट और विकी कौशल की यह मेगा फिल्म 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी लव एंड वॉर से दर्शकों को एक बार फिर भव्य सिनेमा और दमदार कहानी की उम्मीद है।

  • गाने की शूटिंग पूरी, जल्द आएगी रिलीज डेट: ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ी अपडेट..

    गाने की शूटिंग पूरी, जल्द आएगी रिलीज डेट: ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ी अपडेट..

    नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी भव्य फिल्मों, गहरी कहानियों और शानदार विजुअल ट्रीटमेंट के लिए जाने जाते हैं। उनकी हर फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों भंसाली अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि यह 2027 में सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन अब एक ताजा रिपोर्ट ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

    दरअसल, कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि लव एंड वॉर की रिलीज 2027 तक टल सकती है। इसकी वजह फिल्म के बड़े पैमाने पर होने वाले एक्शन सीक्वेंस और एरियल शूटिंग को बताया गया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि फिल्म की शूटिंग जून तक पूरी होगी और उसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन में लंबा समय लग सकता है। इस खबर के बाद फैंस थोड़े निराश जरूर हुए थे।लेकिन अब हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़े सूत्रों ने इस खबर को महज अफवाह करार दिया है। सूत्रों के मुताबिक संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर पूरी तरह ट्रैक पर है और इसे इसी साल 2026 में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। फिल्म की शूटिंग सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है और इसके कई अहम हिस्सों की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है।

    सूत्रों ने यह भी खुलासा किया है कि भंसाली ने हाल ही में फिल्म के एक बड़े गाने की शूटिंग पूरी कर ली है। भंसाली की फिल्मों में गानों की भव्यता हमेशा से खास रही है और माना जा रहा है कि यह गाना भी विजुअल और इमोशन के लिहाज से बेहद खास होगा। फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल अपने-अपने किरदारों को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं।लव एंड वॉर को एक वॉर ड्रामा पर आधारित लव ट्रायंगल बताया जा रहा है, जिसकी कहानी दिग्गज फिल्ममेकर राज कपूर की क्लासिक फिल्म संगम से प्रेरित मानी जा रही है। फिल्म में प्रेम, त्याग, संघर्ष और युद्ध की पृष्ठभूमि में उभरते रिश्तों को बेहद भावनात्मक अंदाज में पेश किया जाएगा।

    शुरुआत में फिल्म को 19 मार्च ईद के मौके पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब मेकर्स नई रिलीज डेट पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में दर्शकों को अब बस मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट के ऐलान का इंतजार है। कुल मिलाकर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की यह मेगा फिल्म 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी लव एंड वॉर से दर्शकों को एक बार फिर भव्य सिनेमा और दमदार कहानी की उम्मीद है।

  • 'इक्कीस' देखने के बाद यूजर्स ने दिए रिएक्शन, धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को लेकर कही ये बात

    'इक्कीस' देखने के बाद यूजर्स ने दिए रिएक्शन, धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को लेकर कही ये बात

    नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बायोपिक है, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में मात्र 21 साल की उम्र में शहादत दी थी। फिल्म में अरुण खेत्रपाल का किरदार अगस्त्य नंदा ने निभाया है, जबकि सिमर भाटिया, जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन हैं।

    यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया

    फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों ने अपने विचार साझा किए। कई यूजर्स ने इसे इमोशनल वॉर ड्रामा करार दिया। एक यूजर ने लिखा कि ‘इक्कीस’ उम्मीद से बेहतर है और यह फिल्म दिल को छू जाती है। कई दर्शक इसे शांतिवाद और राष्ट्रवाद का संतुलन पेश करने वाली फिल्म मान रहे हैं। एक अन्य यूजर ने कहा कि यह फिल्म 2026 के लिए बॉलीवुड में एक सफल शुरुआत साबित होगी।

    कहानी और संदेश की तारीफ

    यूजर्स ने फिल्म की कहानी और संदेश की जमकर तारीफ की। कई ने लिखा कि धुरंधर जैसी फिल्म के बाद ‘इक्कीस’ की तरह की कहानी आनी चाहिए थी जो युद्ध की हिंसा और राष्ट्रवाद को संतुलित दृष्टिकोण से दिखाती है। फिल्म के शांतिवादी संदेश ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया।

    कलाकारों की अदाकारी की सराहना

    धर्मेंद्र की अंतिम अदाकारी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। यूजर्स ने लिखा कि मुश्किल शेड्यूल और थकान के बावजूद धर्मेंद्र जी ने हमेशा की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। साथ ही अगस्त्य नंदा और अन्य कलाकारों की प्रदर्शन क्षमता की भी जमकर तारीफ की गई। दर्शकों का कहना है कि फिल्म में नए कलाकारों ने असली भावना और कहानी को पूरी तरह जीवंत किया।

    फिल्म का निर्देशन और तकनीकी पक्ष

    श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म न केवल कहानी बल्कि विजुअल और तकनीकी दृष्टि से भी प्रभावशाली मानी जा रही है। युद्ध की घटनाओं और भावनाओं को पर्दे पर सटीक तरीके से पेश करने के लिए फिल्म की सिनेमेटोग्राफी और निर्देशन की भी खूब सराहना हुई।

    दर्शकों का समग्र अनुभव

    यूजर्स के अनुसार ‘इक्कीस’ एक ऐसी फिल्म है जो भावनाओं से भरपूर, प्रेरक और सोचने पर मजबूर करने वाली है। युद्ध और शांति के बीच संतुलन, युवा वीरों की कहानी और धर्मेंद्र की अंतिम अदाकारी ने फिल्म को यादगार बना दिया। फिल्म के हर दृश्य में वास्तविकता और भावना की झलक है जो दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखती है।

  • धुरंधर 2 में होगा डबल धमाका! एक्टर नवीन कौशिक ने किया बड़ा खुलासा, कहानी में आएंगे जबरदस्त ट्विस्ट

    धुरंधर 2 में होगा डबल धमाका! एक्टर नवीन कौशिक ने किया बड़ा खुलासा, कहानी में आएंगे जबरदस्त ट्विस्ट



    नई दिल्ली।आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म को न सिर्फ शानदार ओपनिंग मिली बल्कि इसके किरदार और दमदार एक्शन सीक्वेंस भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। हमजा और रहमान डकैत जैसे किरदारों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है वहीं फिल्म की कहानी और प्रेजेंटेशन को भी खूब सराहा जा रहा है।

    धुरंधर की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब फैंस की नजरें इसके दूसरे पार्ट पर टिक गई हैं। इसी बीच धुरंधर 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। फिल्म में डोंगा का किरदार निभाने वाले अभिनेता नवीन कौशिक ने लाइव हिंदुस्तान से खास बातचीत में सीक्वल से जुड़ी कई अहम बातें साझा की हैं।नवीन कौशिक ने बताया कि धुरंधर 2 पहले पार्ट से कहीं ज्यादा बड़ी और दमदार होने वाली है। जब उनसे पूछा गया कि दर्शक दूसरे पार्ट में क्या उम्मीद कर सकते हैं तो उन्होंने कहा कि फिल्म में एक्शन और सस्पेंस दोनों का डोज कई गुना बढ़ाया गया है। नवीन के मुताबिक अगर पार्ट वन में आपने जितना एक्शन देखा है तो पार्ट टू में उसका 50 गुना ज्यादा देखने को मिलेगा।

    उन्होंने यह भी बताया कि निर्देशक आदित्य धर इस बार कहानी को लेकर बेहद सतर्क हैं। नवीन ने कहा कि उन्हें फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट नहीं सुनाई गई बल्कि सिर्फ वही हिस्सा बताया गया जहां तक उनका किरदार है। इसके पीछे वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि धुरंधर 2 में इतने ज्यादा ट्विस्ट और टर्न्स हैं कि अगर गलती से भी कोई राज खुल गया तो दर्शकों का मजा खराब हो सकता है।
    नवीन कौशिक ने आगे कहा कि ऑडियंस के मन में पहले ही कई सवाल घूम रहे हैं-अगली फिल्म में असली विलेन कौन होगा बड़े साहब का सच क्या है रणबीर रणवीर सिंह के किरदार का बैकग्राउंड क्या है और वह कहां से आया है। इन सभी सवालों के जवाब धुरंधर 2 में मिलेंगे लेकिन मेकर्स किसी भी तरह का सस्पॉइलर सामने नहीं आने देना चाहते।

    एक्टर ने यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद अन्य कलाकारों से जब भी धुरंधर 2 की चर्चा होती थी तो सभी का मानना था कि दूसरा पार्ट पहले से कहीं ज्यादा मजेदार और चौंकाने वाला होगा। नवीन के मुताबिक कहानी में ऐसे ट्विस्ट आएंगे जिनका अंदाजा लगाना मुश्किल होगा। कई ऐसे किरदार हैं जिनकी चाल दर्शकों को हैरान कर देगी।बॉक्स ऑफिस की बात करें तो धुरंधर ने कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 634 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फिल्म की इस जबरदस्त सफलता ने साफ कर दिया है कि दर्शक इस फ्रेंचाइजी से गहराई से जुड़ चुके हैं।

    अब जब धुरंधर 2 की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है तो एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि उसी समय KGF स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक भी रिलीज होने वाली है जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।कुल मिलाकर धुरंधर 2 को लेकर जो जानकारियां सामने आई हैं उनसे यह साफ है कि मेकर्स दर्शकों को पहले से कहीं ज्यादा बड़ा सिनेमाई अनुभव देने की तैयारी में हैं। अब फैंस को बस 19 मार्च 2026 का इंतजार है जब सस्पेंस एक्शन और ट्विस्ट से भरपूर यह कहानी एक बार फिर पर्दे पर लौटेगी।