Tag: Bollywood latest news

  • सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर फिर खोला मोर्चा, कहा- गोविंदा को कभी माफ नहीं करूंगी, सतर्क हो जा बेटा…

    सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर फिर खोला मोर्चा, कहा- गोविंदा को कभी माफ नहीं करूंगी, सतर्क हो जा बेटा…


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के चर्चित कपल सुनीता आहूजा और गोविंदा लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कई बार तलाक की अफवाहें आईं, लेकिन दोनों ने उन्हें नकार दिया। वहीं अब सुनीता ने एक बार फिर गोविंदा को लेकर शॉकिंग स्टेटमेंट दिया है, जिसमें उन्होंने गोविंदा के अफेयर और रिश्ते पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी।

    सुनीता ने मिसमालिनी को दिए इंटरव्यू के प्रोमो में कहा, मैं गोविंदा को माफ नहीं करूंगी। मैं नेपाल की हूं।

    इसके बाद उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, खुखरी निकाल दूंगी, ना तो सबकी हालत खराब हो जाएगी। इसलिए बोलती हूं, सतर्क हो जा बेटा अभी भी।
    सुनीता ने आगे बताया कि गोविंदा के आसपास ऐसी लड़कियां अक्सर आती हैं, लेकिन उन्होंने कहा, तुम थोड़ी बेवकूफ हो। तुम 63 के हो गए हो। तुम्हें अभी टीना की शादी करवानी है, यश का करियर है।
    गोविंदा के बेटे यश के करियर में उनके कम शामिल होने पर सुनीता ने कड़ा रुख दिखाया।
    उन्होंने कहा कि गोविंदा ने बेटे की मदद नहीं की और खुद उनसे भी कोई सहयोग नहीं मांगा। उन्होंने कहा, “मैंने उसके मुंह पर बोला कि तू बाप है कि क्या है?

    पिछले साल गणेश चतुर्थी पर सुनीता ने तलाक को लेकर कहा था कि मीडिया उन्हें अलग नहीं कर सकता। उन्होंने कहा था, हमको साथ में देखकर… अगर कुछ होता तो इतने नजदीक थोड़ी दिखते? हमारी दूरियां होती हैं। कोई हम दोनों को अलग नहीं कर सकता। मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है और किसी का नहीं।सूत्रों के मुताबिक सुनीता अपने व्लॉग और इंटरव्यू में गोविंदा के साथ अपने रिश्ते और अनबन पर खुलकर बात करती हैं, लेकिन गोविंदा इस पर कभी प्रतिक्रिया नहीं देते।

  • करण जौहर हुए हैरान: ‘धुरंधर’ ने दिखाया ऐसा क्राफ्ट कि खुद की क्षमता पर उठे सवाल

    करण जौहर हुए हैरान: ‘धुरंधर’ ने दिखाया ऐसा क्राफ्ट कि खुद की क्षमता पर उठे सवाल


    नई दिल्ली: फिल्म धुरंधर  ने रिलीज़ होते ही दर्शकों और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म के शानदार निर्देशन और क्राफ्ट की तारीफ कई सितारों ने की है। अब बॉलीवुड निर्माता और डायरेक्टर करण जौहर  ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।करण जौहर ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि धुरंधर देखकर उन्हें यह एहसास हुआ कि उनका खुद का क्राफ्ट कितना लिमिटेड है। उन्होंने अनुपमा चोपड़ा से बातचीत में कहा मैं तो धुरंधर देखकर हैरान हो गया। इसे देखकर मुझे फील हुआ कि मेरा क्राफ्ट कितना लिमिटेड है। ओह माय गॉड इसका बैकग्राउंड म्यूजिक देखो। धुरंधर में जो मुझे बहुत पसंद आया वो ये कि मुझे नहीं लगा कि डायरेक्टर सेल्फ अवेयर थे। ऐसा लगा कि वह अपने क्राफ्ट का शो ऑफ नहीं कर रहे थे और फिर भी कहानी इतनी प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत हो रही थी।
    करण ने बताया कि फिल्म को उन्होंने पॉजिटिव लेंस के साथ देखा। उनका मानना है कि फिल्म में शॉट्स और फ्रेमिंग इतनी खूबसूरती से की गई हैं कि यह दर्शाता है कि डायरेक्टर ने अपनी कला के जरिए कहानी को प्राथमिकता दी। करण ने कहा मुझे ऐसा लगा ही नहीं कि वह वाइड शॉट्स का दिखावा कर रहे हैं या अपने क्राफ्ट को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। उन्होंने इसे पूरी सेल्फ अवेयरनेस के साथ खूबसूरत शॉट्स में शूट किया। इससे मैंने अपने फिल्ममेकर होने की काबिलियत पर सवाल उठाए और यह मेरे लिए एक सकारात्मक अनुभव रहा।

    करण जौहर ने इस साल की अपनी पसंदीदा फिल्मों में सैयारा लोकाह और धुरंधर का नाम भी लिया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने धुरंधर देखी तो वह पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हो गए। उनका कहना है कि फिल्म ने उन्हें सिनेमाई कला के प्रति एक नया दृष्टिकोण दिया।फिल्म धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी काफी शानदार रहा है। फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी और पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। ग्लोबली फिल्म ने 1000 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म के इस प्रदर्शन ने इसे 2025 की सबसे चर्चित और कमाई में सबसे सफल फिल्मों में से एक बना दिया है।

    फैंस और इंडस्ट्री विशेषज्ञ दोनों ही फिल्म की कहानी निर्देशन एक्टिंग और तकनीकी पक्ष की तारीफ कर रहे हैं। करण जौहर जैसे अनुभवी फिल्ममेकर का यह कहना कि धुरंधर ने उनकी काबिलियत पर सवाल खड़ा कर दिया यह दर्शाता है कि फिल्म कितनी प्रभावशाली और क्राफ्टेड है।इस प्रकार धुरंधर न केवल बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो रही है बल्कि फिल्म के क्राफ्ट और कहानी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी एक नया स्टैंडर्ड सेट कर दिया है। करण जौहर की प्रतिक्रिया और फिल्म की ग्लोबल कमाई यह संकेत देती है कि धुरंधर सिनेमाई कला और मनोरंजन दोनों में ही एक मील का पत्थर बन चुकी है।

  • बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान का एक्सीडेंट: सेट पर घायल हुए, बहन फराह खान ने बताई रिकवरी की जानकारी

    बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान का एक्सीडेंट: सेट पर घायल हुए, बहन फराह खान ने बताई रिकवरी की जानकारी


    नई दिल्ली।बॉलीवुड के चर्चित डायरेक्टर और बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी साजिद खान फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका एक्सीडेंट है। शनिवार को एकता कपूर के प्रोडक्शन की शूटिंग के दौरान साजिद खान का पैर फ्रैक्चर हो गया जिसके बाद उन्हें अगले दिन सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाया गया।सर्जरी के सफल होने की पुष्टि साजिद की बहन फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान ने की। फराह ने कहा सर्जरी हो गई है। अब वो बिल्कुल ठीक हैं चिंता की कोई बात नहीं है। उनकी रिकवरी हो रही है। हादसे के दौरान साजिद शूटिंग सेट पर मौजूद थे और अचानक हुए एक्सीडेंट से पूरे क्रू में हलचल मच गई।

    शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

    सूत्रों के अनुसार साजिद खान उस समय एकता कपूर प्रोडक्शन की शूटिंग कर रहे थे। सेट पर कोई सुरक्षा चूक या तकनीकी समस्या होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान उनका पैर गंभीर रूप से घायल हो गया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फराह खान ने सभी फैंस और मीडिया को आश्वस्त किया कि साजिद पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी रिकवरी अच्छी चल रही है।

    साजिद खान की फिल्मी यात्रा

    साजिद खान लंबे समय के ब्रेक के बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म हमशकल्स 2014 में रिलीज हुई थी। इससे पहले उन्होंने 2005 में डरना जरूरी है के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। यह एक हॉरर एंथोलॉजी थी जिसमें अमिताभ बच्चन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारे थे।साजिद को 2007 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म हे बेबी से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने हाउसफुल 2010 और हाउसफुल 2 2012 जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा हालांकि उन्हें मीटू मूवमेंट के दौरान भी विवादों का सामना करना पड़ा।

    हालिया विवाद और चर्चाएं

    साजिद खान हमेशा किसी न किसी कारण से मीडिया में बने रहते हैं। कभी विवादों में तो कभी अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स की वजह से। पिछले साल भी उनके निर्देशन और प्रोडक्शन को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं। बावजूद इसके साजिद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाए हुए हैं और उनके फैंस उन्हें लंबे समय से बड़े पर्दे पर वापस देखने का इंतजार कर रहे थे।

    रिकवरी और भविष्य की योजनाएं
    फराह खान ने यह भी बताया कि साजिद की रिकवरी तेजी से हो रही है और जल्द ही वह अपने फैंस के सामने वापसी करेंगे। साजिद के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में उनकी लंबे अंतराल के बाद निर्देशन में वापसी शामिल है जिसे लेकर फिल्म इंडस्ट्री में काफी उत्साह है।साजिद खान का यह एक्सीडेंट उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लिए चिंता का विषय जरूर है लेकिन उनकी सर्जरी सफल होने की खबर से सभी को राहत मिली है। इसके अलावा उनके काम और भविष्य की फिल्में देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।
  • बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान की मोटी फीस, गोविंदा और चित्रांगदा की सैलरी का भी खुलासा

    बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान की मोटी फीस, गोविंदा और चित्रांगदा की सैलरी का भी खुलासा

    नई दिल्ली।बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया था। इस दिन उनकी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टीजर रिलीज किया गयाजिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी। टीजर में सलमान खान को एक भारतीय सेना के अधिकारी के रूप में दिखाया गयाजहां दमदार डायलॉग्स और देशभक्ति से भरपूर बैकग्राउंड म्यूजिक ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए।टीजर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गयाजिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया। बताया जा रहा है कि बैटल ऑफ गलवान को 250 से 300 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया जा रहा है। इसी बीच अब फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर रिपोर्ट्स सामने आई हैंजिसने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

    सलमान खान की फीस ने चौंकाया

    रिपोर्ट्स के मुताबिकसलमान खान इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकार हैं। आमतौर पर सलमान अपनी फिल्मों के लिए 100 से 150 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। बताया जा रहा है कि बैटल ऑफ गलवान के लिए उन्होंने करीब 110 करोड़ रुपये की फीस ली है। हालांकिमेकर्स या सलमान की ओर से इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।फिल्म के लिए सलमान खान ने खुद को पूरी तरह बदल लिया है। सूत्रों के अनुसारउन्होंने कई महीनों तक कड़ी ट्रेनिंग ली और सख्त वर्कआउट रूटीन फॉलो कियाताकि एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में पूरी तरह फिट नजर आ सकें। उनकी इस मेहनत और स्टारडम को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें बड़ी रकम दी है।

    गोविंदा को मिला उम्मीद से ज्यादा

    बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान के साथ गोविंदा भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गोविंदा आमतौर पर एक फिल्म के लिए करीब 5 से 6 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। लेकिन इस फिल्म में उनकी फीस बढ़ाकर लगभग 8 करोड़ रुपये कर दी गई है।हालांकिगोविंदा का किरदार फिल्म में क्या होगाइस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बावजूद इसकेलंबे समय बाद सलमान खान और गोविंदा को एक ही फिल्म में देखने को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

    चित्रांगदा सिंह की फीस और किरदार

    फिल्म में सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसारफिल्म में उन्हें सलमान के किरदार के लव इंटरेस्ट के रूप में दिखाया जाएगा। स्टारकास्ट में सबसे कम फीस चित्रांगदा को मिली है। बताया जा रहा है कि उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 1 करोड़ रुपये दिए गए हैं।सूत्रों का कहना है कि सलमान खान ने सालों पहले चित्रांगदा सिंह के साथ काम करने का वादा किया था। बैटल ऑफ गलवान के जरिए सलमान ने अपना वह पुराना वादा पूरा किया है।

    बजट और उम्मीदें

    भारी बजटदमदार स्टारकास्ट और देशभक्ति की थीम के चलते बैटल ऑफ गलवान को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। टीजर के बाद से ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।