Tag: Bollywood Movie

  • ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ की अनोखी कहानी: लंबा इंतजार और बिना फीस शाहरुख का फैसला

    ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ की अनोखी कहानी: लंबा इंतजार और बिना फीस शाहरुख का फैसला

    नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कुछ फिल्में सिर्फ अपनी कहानी की वजह से नहीं, बल्कि अपने बनने की प्रक्रिया के कारण भी लंबे समय तक याद रखी जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म रही, जिसमें तीन बड़े सितारे एक साथ नजर आए, लेकिन इसके बनने और रिलीज होने की कहानी उतनी ही दिलचस्प और लंबी रही जितनी इसकी स्टारकास्ट बड़ी थी।
    इस फिल्म की शुरुआत 1990 के दशक के अंत में हुई थी, जब इसे बड़े स्तर पर बनाने की योजना तैयार की गई। इसमें शाहरुख खान, सलमान खान और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े नामों को एक साथ जोड़ा गया, जिससे शुरुआत से ही इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उम्मीदें थीं। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ी, वैसे-वैसे कई तकनीकी और रचनात्मक कारणों से इसका काम धीमा होता गया।
    समय के साथ फिल्म के कई हिस्सों में बदलाव करने पड़े। गानों से लेकर कुछ दृश्यों तक को दोबारा तैयार किया गया, क्योंकि बदलते समय के साथ फिल्म को नए अंदाज़ में ढालने की जरूरत महसूस की गई। यही कारण रहा कि यह प्रोजेक्ट अपने तय समय पर पूरा नहीं हो सका और लगातार आगे खिसकता चला गया।
    करीब 6 साल की लंबी प्रक्रिया के बाद आखिरकार यह फिल्म 2002 में दर्शकों के सामने आई। इतने लंबे इंतजार के बावजूद इस फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह बना रहा, क्योंकि इसमें उस दौर के तीन बड़े सितारे एक साथ स्क्रीन पर नजर आए थे।
    इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक ऐसा किरदार निभाया जो उनके पारंपरिक रोमांटिक रोल्स से काफी अलग था। यह किरदार एक ऐसे व्यक्ति का था जिसमें भावनात्मक संघर्ष और शंका जैसे पहलू दिखाए गए थे। शुरुआत में उन्होंने इस भूमिका को लेकर संकोच भी जताया था, लेकिन बाद में रचनात्मक टीम के समझाने पर उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।
    सबसे खास बात यह रही कि शाहरुख खान ने इस फिल्म के लिए कोई पारिश्रमिक नहीं लिया। बताया जाता है कि उनका मेहनताना पहले तय किया गया था, लेकिन फिल्म के निर्माण में देरी और बढ़ते खर्च को देखते हुए उन्होंने स्वेच्छा से फीस लेने से इनकार कर दिया। उनका यह निर्णय फिल्म निर्माण टीम के लिए बड़ी मदद साबित हुआ।
    फिल्म से जुड़े लोगों का मानना है कि इतने लंबे समय तक प्रोजेक्ट का अटका रहना आसान नहीं था, लेकिन कलाकारों के सहयोग और उनके आपसी तालमेल ने इसे पूरा करने में अहम भूमिका निभाई। खासकर तीनों प्रमुख कलाकारों की मौजूदगी ने इस फिल्म को किसी तरह अंतिम रूप तक पहुंचाने में मदद की।
    आज भी यह फिल्म उस दौर की उन खास फिल्मों में गिनी जाती है, जिनकी पहचान सिर्फ कहानी से नहीं बल्कि उनके बनने के पीछे की लंबी और संघर्षपूर्ण यात्रा से भी होती है। यह फिल्म यह भी दिखाती है कि बड़े सपनों को पूरा करने के लिए धैर्य, सहयोग और समर्पण कितना जरूरी होता है।
  • मल्टीस्टारर फिल्म में अजीब कहानी और अनोखा कॉन्सेप्ट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जा

    मल्टीस्टारर फिल्म में अजीब कहानी और अनोखा कॉन्सेप्ट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जा


    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने करियर से जुड़ा एक पुराना और दिलचस्प किस्सा साझा किया है, जो उनकी मल्टीस्टारर फिल्म ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’ से जुड़ा है। यह फिल्म अपने समय की सबसे बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्मों में शामिल थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई।

    अक्षय कुमार ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसा अप्रत्याशित मोड़ आया, जब उनके किरदार की कहानी में मौत दिखाई गई थी, लेकिन आगे की शूटिंग के लिए उन्हें दोबारा बुलाना पड़ा। वजह यह थी कि एक अन्य कलाकार उस दिन शूट पर नहीं पहुंच सका था, जिसके चलते कहानी में बदलाव करना पड़ा और उनके किरदार को फिर से शामिल कर लिया गया।

    इस तरह अक्षय कुमार को कुछ अतिरिक्त दिनों तक शूटिंग करनी पड़ी, जिसे उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में याद किया। उन्होंने कहा कि उस दौर में फिल्म निर्माण की प्रक्रिया काफी अलग थी और कई बार परिस्थितियों के अनुसार तुरंत बदलाव करने पड़ते थे।

    फिल्म ‘जानी दुश्मन’ अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और फैंटेसी आधारित कहानी के लिए जानी जाती है, जिसमें बदले और रहस्यमयी घटनाओं को बड़े पैमाने पर दिखाया गया था। फिल्म में कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आए थे, जिससे इसकी चर्चा रिलीज से पहले ही काफी बढ़ गई थी।

    हालांकि इतनी बड़ी स्टारकास्ट और भव्य प्रस्तुति के बावजूद फिल्म दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। लेकिन समय के साथ यह फिल्म अपने अलग अंदाज और विचित्र दृश्यों के कारण एक कल्ट फिल्म के रूप में पहचानी जाने लगी।

    अक्षय कुमार ने यह भी कहा कि उस समय फिल्मों में कहानी की वास्तविकता से ज्यादा मनोरंजन और कल्पनाशीलता पर जोर दिया जाता था, जिसके कारण कई बार ऐसे अनोखे और असामान्य सीन देखने को मिलते थे।

    आज भी यह फिल्म अपनी अलग पहचान और दिलचस्प किस्सों के कारण चर्चा में रहती है और बॉलीवुड के उन प्रयोगात्मक प्रोजेक्ट्स में गिनी जाती है, जिन्होंने भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता न पाई हो, लेकिन दर्शकों की यादों में अपनी जगह बना ली है।

  • Dacoit की बॉक्स ऑफिस पर सुस्त चाल, नहीं पकड़ पा रही रफ्तार

    Dacoit की बॉक्स ऑफिस पर सुस्त चाल, नहीं पकड़ पा रही रफ्तार


    नई दिल्ली। ‘मृणाल ठाकुर’ (Mrunal Thakur) और अदिवि शेष (Adivi Sesh) की फिल्म फिल्म ‘डकैत’ (Dacoit) इस समय सुर्खियों में है। अब तक फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यू थे, लेकिन इसके बावजूद इसने अपने पहले दिन अच्छी कमाई की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है और अब इसके तीसरे दिन का कलेक्शन क्या है चलिए उसके बारे में बताते हैं।

    चार दिन में फिल्म का ये रहा कलेक्शन
    Sacnilk के मुताबिक ‘डकैत’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 6.55 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 6.85 करोड़ का कलेक्शन किया और तीसरे दिन 6.40 करोड़ की कमाई की थीं। वहीं अब चौथे दिन का भी कलेक्शन सामने आ गया है फिल्म ने चौथे दिन 2.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। देखा जाए तो फिल्म बिल्कुल भी रफ्तार में नहीं है फिल्म का कलेक्शन दिन पर दिन कम होते ही जा रहा है।

    बजट से बहुत दूर है डकैत
    आपको बता दें की इस फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 70-80 करोड़ रुपये का माना जा रहा है। लेकिन फिल्म अब तक अपना बजट निकलने में संघर्ष क्र रही है।अब तक फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया हैं। मतलब कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में बजट का आधा भी नहीं कमा सकी है। अब लोग आने वाले वीकेंड का ही इंतजार कर रहे हैं।

    डकैत की कहानी
    शेनिल देव पहली बार निर्देशन कर रहे उनके द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आदिवी शेष एक इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। कहानी दो पुराने प्रेमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें मिलकर कई चोरियां करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसमें ये दिखाया गया है कि उनकी जिंदगी में बार बार कैसे बदलाव आते है। इस फिल्म में प्रकाश राज और अनुराग कश्यप भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सुप्रिया यारलागड्डा द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘डकैत’ को सुनील नारंग ने को-प्रेजेंट किया है और अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने इसे प्रेजेंट किया है।

  • Dacoit की बॉक्स ऑफिस पर सुस्त चाल, नहीं पकड़ पा रही रफ्तार

    Dacoit की बॉक्स ऑफिस पर सुस्त चाल, नहीं पकड़ पा रही रफ्तार


    नई दिल्ली। ‘मृणाल ठाकुर’ (Mrunal Thakur) और अदिवि शेष (Adivi Sesh) की फिल्म फिल्म ‘डकैत’ (Dacoit) इस समय सुर्खियों में है। अब तक फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यू थे, लेकिन इसके बावजूद इसने अपने पहले दिन अच्छी कमाई की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है और अब इसके तीसरे दिन का कलेक्शन क्या है चलिए उसके बारे में बताते हैं।

    चार दिन में फिल्म का ये रहा कलेक्शन
    Sacnilk के मुताबिक ‘डकैत’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 6.55 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 6.85 करोड़ का कलेक्शन किया और तीसरे दिन 6.40 करोड़ की कमाई की थीं। वहीं अब चौथे दिन का भी कलेक्शन सामने आ गया है फिल्म ने चौथे दिन 2.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। देखा जाए तो फिल्म बिल्कुल भी रफ्तार में नहीं है फिल्म का कलेक्शन दिन पर दिन कम होते ही जा रहा है।

    बजट से बहुत दूर है डकैत
    आपको बता दें की इस फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 70-80 करोड़ रुपये का माना जा रहा है। लेकिन फिल्म अब तक अपना बजट निकलने में संघर्ष क्र रही है।अब तक फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया हैं। मतलब कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में बजट का आधा भी नहीं कमा सकी है। अब लोग आने वाले वीकेंड का ही इंतजार कर रहे हैं।

    डकैत की कहानी
    शेनिल देव पहली बार निर्देशन कर रहे उनके द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आदिवी शेष एक इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। कहानी दो पुराने प्रेमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें मिलकर कई चोरियां करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसमें ये दिखाया गया है कि उनकी जिंदगी में बार बार कैसे बदलाव आते है। इस फिल्म में प्रकाश राज और अनुराग कश्यप भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सुप्रिया यारलागड्डा द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘डकैत’ को सुनील नारंग ने को-प्रेजेंट किया है और अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने इसे प्रेजेंट किया है।

  • सलमान खान की ‘मातृभूमि’ अटकी अधूरी शूटिंग और VFX पर टिकी अब उम्मीद

    सलमान खान की ‘मातृभूमि’ अटकी अधूरी शूटिंग और VFX पर टिकी अब उम्मीद


    नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस की रिलीज फिलहाल टाल दी गई है यह फिल्म पहले 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी लेकिन प्रोडक्शन से जुड़ी बड़ी बाधाओं के चलते मेकर्स को यह फैसला लेना पड़ा

    फिल्म की रिलीज टलने की सबसे बड़ी वजह अभिनेता और गायक प्रशांत तमांग का अचानक निधन बताया जा रहा है जनवरी 2026 में उनके देहांत के बाद फिल्म की शूटिंग पर सीधा असर पड़ा क्योंकि वे इस फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे थे उनके कई महत्वपूर्ण सीन और एक्शन सीक्वेंस अभी शूट होने बाकी थे

    सूत्रों के अनुसार फिल्म की शूटिंग अधूरी रहने के कारण तय समय पर पोस्ट प्रोडक्शन पूरा करना संभव नहीं था ऐसे में मेकर्स के पास रिलीज डेट आगे बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा बताया जा रहा है कि तमांग ने कुछ अहम दृश्य पहले ही शूट कर लिए थे लेकिन कहानी के कई हिस्से अधूरे रह गए हैं

    अब प्रोडक्शन टीम के सामने दो बड़े विकल्प हैं पहला किसी नए अभिनेता को लेकर बचे हुए सीन को दोबारा शूट किया जाए और दूसरा आधुनिक तकनीक यानी VFX की मदद से उनके किरदार को पूरा किया जाए हालांकि VFX का रास्ता अपनाना आसान नहीं है इसके लिए परिवार की अनुमति के साथ साथ भारी बजट की जरूरत होगी जिससे फिल्म की लागत और समय दोनों बढ़ सकते हैं

    फिल्म की देरी की एक और अहम वजह सलमान खान की व्यस्तता भी मानी जा रही है शूटिंग शेड्यूल में बदलाव के कारण उनकी डेट्स को दोबारा मैनेज करना चुनौतीपूर्ण हो गया है इसके अलावा उनके किरदार के लुक और निरंतरता को बनाए रखना भी टीम के लिए एक मुश्किल काम बन गया है

    यह फिल्म पहले अपने नाम को लेकर भी चर्चा में रही थी शुरुआत में इसे बैटल ऑफ गलवान के नाम से बनाया जा रहा था जिसे बाद में बदलकर मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस कर दिया गया फिल्म की कहानी गलवान घाटी में वर्ष 2020 में भारत और चीन के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है

    फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी

    फिलहाल मेकर्स शूटिंग को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सभी संभावित विकल्पों पर काम कर रहे हैं माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक कोई अंतिम फैसला लिया जा सकता है ताकि पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो सके नई रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है जिससे इसे देशभक्ति के माहौल का भी फायदा मिल सके

  • धुरंधर 2 के ट्रेलर में रणवीर सिंह की 25 लाख की घड़ी ने बढ़ाई सस्पेंस की धड़कनें, किरदार के बढ़ते रुतबे का बड़ा संकेत

    धुरंधर 2 के ट्रेलर में रणवीर सिंह की 25 लाख की घड़ी ने बढ़ाई सस्पेंस की धड़कनें, किरदार के बढ़ते रुतबे का बड़ा संकेत


    नई दिल्ली । एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गया है। ट्रेलर में दमदार एक्शन भावुक सीन और किरदारों की गहराई ने दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। खास तौर पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजारी को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में उनका रफ एंड टफ अंदाज पहले से भी ज्यादा प्रभावशाली दिखाई देता है लेकिन इस बार उनके किरदार में एक नया लग्जरी टच भी देखने को मिला है जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

    दरअसल ट्रेलर के एक भावुक दृश्य में हमजा अली मजारी काले रंग के पठानी सूट और लंबे बालों में सिर पकड़े रोते हुए नजर आते हैं। इस सीन के दौरान उनके हाथ में एक बेहद महंगी घड़ी दिखाई देती है जिसे फैंस ने तुरंत पहचान लिया। यह घड़ी रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना बताई जा रही है जो मशहूर स्विस ब्रांड रोलेक्स की लग्जरी घड़ियों में है। गिनी जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घड़ी की कीमत करीब 25 लाख रुपये है। ट्रेलर के इस छोटे से डिटेल ने फिल्म की कहानी को लेकर कई तरह के कयासों को जन्म दे दिया है।

    फैंस का मानना है कि यह लग्जरी घड़ी और उंगलियों में पहनी अंगूठियां सिर्फ स्टाइल का हिस्सा नहीं हैं बल्कि यह हमजा के बढ़ते रुतबे और अंडरवर्ल्ड में उसकी ताकत का प्रतीक हो सकती हैं। फिल्म के पहले पार्ट में हमजा ने लयारी के कुख्यात डॉन रहमान डकैत का अंत कर दिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि दूसरे पार्ट में हमजा का प्रभाव और भी ज्यादा बढ़ चुका है और वह गैंगवार और पॉलिटिक्स के बड़े खेल में अहम खिलाड़ी बन चुका है।

    इतना ही नहीं फिल्म की कहानी में इस बार हमजा की असली पहचान का भी खुलासा होने वाला है। बताया जा रहा है कि हमजा अली मजारी दरअसल जकीरत सिंह रागी नाम का एक भारतीय जासूस था जिसने दुश्मन नेटवर्क के अंदर घुसकर बड़ी साजिशों का पर्दाफाश किया। ऐसे में ट्रेलर में दिखाई गई महंगी घड़ी को कई लोग उसकी नई पहचान ताकत और मिशन की सफलता का संकेत भी मान रहे हैं।

    फिल्म में सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं बल्कि कई बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर एसपी चौधरी असलम के दमदार किरदार में दिखाई देंगे जबकि अर्जुन रामपाल मेजर कुछ की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं आर. माधवन अजय सान्याल के किरदार में कहानी को नई दिशा देते दिखाई देंगे। इनके अलावा सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अपने पुराने किरदारों को आगे बढ़ाते नजर आएंगे।

    ट्रेलर से साफ संकेत मिलता है कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा खतरनाक और रोमांचक होने वाली है। एक्शन इमोशन और साजिशों से भरी इस फिल्म का मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और चुनौतीपूर्ण दिखाया गया है। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जबरदस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पेड प्रिव्यू से ही फिल्म करोड़ों की कमाई कर चुकी है और अनुमान लगाया जा रहा है कि यहपवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ के पेड़ प्रिव्यू कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ो ड़ सकती है।

    कुल मिलाकर ट्रेलर में दिखाई गई एक छोटी सी डिटेल रणवीर सिंह के हाथ की 25 लाख की घड़ी ने फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा और भी बढ़ा दी है। अब फैंस को इंतजार है कि फिल्म रिलीज होने के बाद यह लग्जरी घड़ी कहानी में कितना बड़ा राज खोलती है।

  • धुरंधर 2 ने रिलीज पहले एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, फिल्‍म को लेकर जबरदस्त क्रेज

    धुरंधर 2 ने रिलीज पहले एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, फिल्‍म को लेकर जबरदस्त क्रेज


    मुंबई। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के निर्माता हैं आदित्य धर और 18 मार्च को इसका पेड प्रिव्यू होगा। रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड तोड़ रही है।

    Sacnilk के अनुसार सोमवार तक धुरंधर 2 ने एडवांस टिकटों से 12.29 करोड़ की कमाई कर ली है। ब्लॉक सीट्स समेत कुल कलेक्शन 18.1 करोड़ तक पहुंच गया है। हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई हो रही है।

    एडवांस बुकिंग का विवरण

    भाषा – कलेक्शन – टिकट
    हिंदी – 12.07 करोड़ – 1,94,263
    तेलुगू – 9.47 लाख – 3,891
    तमिल – 9.91 लाख – 7,303
    मलयालम/कन्नड़ – 1.63 लाख – 536
    टोटल – 12.29 करोड़ – 2,06,073

    इंटरनेशनल मार्केट में भी जबरदस्त परफॉर्मेंस

    फिल्म नॉर्थ अमेरिकन मार्केट में 557 शोज से 38,500 टिकट बेच चुकी है और लगभग 5.15 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार ओपनिंग डे पर फिल्म 100 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। यदि ऐसा हुआ, तो धुरंधर 2 ए रेटेड कैटेगरी में प्रभास की फिल्म सालार 90 करोड़ ओपनिंग को पीछे छोड़ देगी।

    धुरंधर ने पहले ही बनाया रिकॉर्ड

    धुरंधर 2 का बेस बेसिक उत्साह 2025 में आई पहली फिल्म धुरंधर से है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1,005.85 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स थे। सबसे ज्यादा तारीफ अक्षय खन्ना की एक्टिंग और स्टाइल को मिली थी।

    धुरंधर 2 की स्टारकास्ट और कहानी

    धुरंधर 2 में मुख्य रूप से रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन हैं। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर हैं। रणवीर सिंह इस बार जसकीरत सिंह रंगी के रोल में नजर आएंगे। फिल्म के एडवांस टिकटिंग रिकॉर्ड और दर्शकों की उत्सुकता के कारण बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

  • 26/11 के सीन ने तोड़ दिए जज़्बात धुरंधर के सेट पर फूट-फूटकर रो पड़े अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल

    26/11 के सीन ने तोड़ दिए जज़्बात धुरंधर के सेट पर फूट-फूटकर रो पड़े अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल


    नई दिल्ली । आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर खुद को हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार कर लिया है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म को देश विदेश में जबरदस्त सराहना मिली। दमदार कहानी भव्य सेट प्रभावशाली संगीत और कलाकारों की सशक्त अदाकारी ने इसे दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई। लेकिन फिल्म का एक सीन ऐसा था जिसने पर्दे के पीछे कलाकारों को भी भीतर तक झकझोर दिया। 26/11 मुंबई आतंकी हमले पर आधारित एक दृश्य की शूटिंग के बाद अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रो पड़े। इस भावुक घटना का खुलासा आर माधवन ने एक इंटरव्यू में किया।

    फिल्म में अक्षय खन्ना रहमान डकैत और अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल की भूमिका में नजर आए हैं। कहानी के एक अहम हिस्से में 26/11 के भयावह आतंकी हमले को रीक्रिएट किया गया। इस दृश्य में दोनों किरदार हमले के बाद जश्न मनाते दिखते हैं। अभिनय की दृष्टि से यह दृश्य बेहद चुनौतीपूर्ण था क्योंकि भारतीय कलाकारों को उन किरदारों को निभाना था जो भारत के खिलाफ खड़े दिखाए गए थे। आर माधवन ने बताया कि जब यह सीन शूट हो रहा था तब सेट पर गहरा सन्नाटा और भारी माहौल था। जैसे ही कैमरा बंद हुआ अक्षय और अर्जुन भावनाओं से टूट गए और रोने लगे।

    माधवन के अनुसार यह सिर्फ एक अभिनय नहीं था बल्कि उस दर्दनाक घटना की यादों से सामना था जिसने पूरे देश को हिला दिया था। 26/11 की त्रासदी आज भी लोगों के ज़ेहन में ताजा है। ऐसे में उस घटना को उल्टे नजरिए से निभाना कलाकारों के लिए बेहद पीड़ादायक साबित हुआ। उन्होंने कहा कि उस पल उन्हें एहसास हुआ कि सिनेमा की ताकत कितनी गहरी होती है वह कलाकारों को भी वास्तविकता के बेहद करीब ले जाती है। यह अनुभव उनके लिए भी भावनात्मक रूप से परिवर्तनकारी था और उन्होंने महसूस किया कि अच्छा कंटेंट केवल मनोरंजन नहीं बल्कि संवेदनाओं को झकझोरने का माध्यम भी होता है।

    धुरंधर में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं जिन्होंने अपने किरदार को पूरी ऊर्जा और तीव्रता के साथ निभाया है। उनके अलावा संजय दत्त सारा अर्जुन अक्षय खन्ना अर्जुन रामपाल दानिश पंडोर गौरव गेरा सौम्या टंडन राकेश बेदी और आर माधवन जैसे कलाकारों ने फिल्म को और मजबूत बनाया। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस और भावनात्मक दृश्यों ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। रिलीज के साथ ही इसने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और शानदार कमाई की। अब दर्शकों की नजर इसके दूसरे भाग पर है जो 19 मार्च को रिलीज होने जा रहा है।

  • सूबेदार टीजर: अनिल कपूर का खूंखार एक्शन अवतार देख फैंस के उड़े होश, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

    सूबेदार टीजर: अनिल कपूर का खूंखार एक्शन अवतार देख फैंस के उड़े होश, सोशल मीडिया पर मचा तहलका


    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की फिल्म सूबेदार का टीजर आज बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। लीजेंडरी एक्टर अनिल कपूर एक बार फिर जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म में अनिल कपूर को एक रिटायर्ड फौजी सूबेदार अर्जुन सिंह मौर्य के अवतार में दिखाया गया है। सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिर्फ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 5 मार्च को रिलीज होगी। टीजर में अनिल कपूर को एक ऐसे शहर में भ्रष्ट प्रशासन और बिगड़ी हुई व्यवस्था से जूझते हुए दिखाया गया है, जहां पर बस कुछ ही वक्त में उसका धैर्य जवाब देने वाला है।

    फिर राऊडी अवतार में लौटे अनिल
    जो इंसान कभी देश के लिए सरहद पर लड़ा था, उसे अब अपने घर और परिवार को बचाने के लिए अपनों के बीच ही छिपे दुश्मनों से लड़ना होगा। फिल्म में राधिका मदान अनिल कपूर की बेटी ‘श्यामा’ के रोल में नजर आएंगी। टीजर वीडियो में दिखाया गया है कि इस शहर के ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं कि सूबेदार अर्जुन सिंह किस बला का नाम है, वो बस उसकी उम्र से उसे जज करते हुए उसका मजाक बनाते हैं और बात-बात पर उसे और उसके परिवार को तंग करते हैं। लेकिन यह सब बहुत देर नहीं चलने वाला।
    टीजर वीडियो में अनिल कपूर को शहर की बिगड़ी हुई व्यवस्था से परेशान और आखिर में हथियार में एक्शन अवतार में आते दिखाया गया है। फिल्म का हर सीन काफी दमदार अंदाज में शूट किया गया है और साउथ की फिल्मों वाला फील देता है। बात पब्लिक के रिएक्शन की करें तो कमेंट सेक्शन में लोग फिल्म की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- वाह सर, नायक वाली फीलिंग आ रही है। वहीं दूसरे ने लिखा- आखिरकार लंबे वक्त बाद एक्शन अवतार में लौट ही आए सर। किसी ने लिखा है कि वो फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं तो किसी ने लिखा है कि इसे थिएटर में लाना चाहिए था।

    अनिल कपूर के फैंस की लगी लॉटरी

    इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने फिल्म के टीजर वीडियो पर किए हैं जिसके कैप्शन में अनिल कपूर ने लिखा- उन्होंने गलत आदमी से पंगा ले लिया। नई फिल्म रिलीज होने जा रही है अमेजन प्राइम वीडियो पर 5 मार्च को। बता दें कि अनिल कपूर के पास इस वक्त ओटीटी पर कई प्रोजेक्ट हैं। नेटफ्लिक्स पर भी उनकी एक वेब सीरीज आने जा रही है जिसमें वह एक नामचीन बिजनेसमैन का किरदार निभाते नजर आएंगे। अनिल कपूर के फैंस उन्हें एक बार फिर ‘एनिमल’ और ‘फाइटर’ के बाद इस ‘रॉ’ एक्शन अवतार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

  • श्रद्धा कपूर हुईं धुरंधर की फैन बोलीं– पार्ट 2 के लिए तीन महीने का इंतजार बहुत मुश्किल

    श्रद्धा कपूर हुईं धुरंधर की फैन बोलीं– पार्ट 2 के लिए तीन महीने का इंतजार बहुत मुश्किल


    नई दिल्ली
     /मुंबई रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित गैंगस्टर ड्रामा फिल्म धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के महज 11 दिनों में 379.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है और अब 400 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है। फिल्म की कमाई ही नहीं बल्कि इसकी कहानी भव्य स्केल और दमदार अभिनय को भी दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री से खूब सराहना मिल रही है।इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहले ही धुरंधर की तारीफ कर चुके हैं। ऋतिक रोशन अक्षय कुमार विक्की कौशल सामंथा रूथ प्रभु अल्लू अर्जुन करण जौहर और अनुपम खेर जैसे नाम इस सूची में शामिल हैं। अब इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का नाम भी जुड़ गया है जिन्होंने फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की है।

    श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर धुरंधर को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए लिखा कि आदित्य धर जैसी फिल्म बनाकर दर्शकों को पार्ट 2 के लिए इंतजार करवाना इमोशन्स के साथ खेलने जैसा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि तीन महीने का इंतजार उनके लिए बिल्कुल भी बर्दाश्त करने लायक नहीं है और मेकर्स को रिलीज डेट पहले करनी चाहिए। श्रद्धा ने फिल्म को ज़बरदस्त अनुभव बताया और यह भी कहा कि अगर अगली सुबह शूट नहीं होता तो वह तुरंत दोबारा थिएटर जाकर फिल्म देखतीं।

    इतना ही नहीं श्रद्धा कपूर ने साल 2025 में रिलीज हुई फिल्मों छावा सैयारा और धुरंधर की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने इन फिल्मों को कंटेंट और मेकिंग के लिहाज से शानदार बताया। साथ ही श्रद्धा ने निर्देशक आदित्य धर की पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम की भी सराहना की जिन्होंने नेगेटिव पब्लिसिटी और विवादों के बावजूद फिल्म के समर्थन में मजबूती से खड़े रहने का काम किया।श्रद्धा की इस स्टोरी को खुद आदित्य धर ने रीपोस्ट किया और उन्हें ढेर सारा प्यार भेजते हुए धन्यवाद कहा। इससे साफ है कि फिल्म को मिल रही प्रतिक्रियाएं पूरी टीम के लिए उत्साह बढ़ाने वाली हैं और पार्ट 2 को लेकर तैयारियां पहले से ही जोरों पर हैं।

    हालांकि धुरंधर की सफलता के बीच कुछ विवाद भी सामने आए। अभिनेता ऋतिक रोशन ने फिल्म के राजनीतिक पहलुओं को लेकर अपनी असहमति जाहिर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे फिल्म की राजनीति से सहमत न भी हों लेकिन एक सिनेमा के तौर पर उन्होंने इससे बहुत कुछ सीखा है। ऋतिक की इस प्रतिक्रिया पर आदित्य धर ने बेहद संतुलित जवाब दिया और कहा कि फिल्म को मिले प्यार से पूरी टीम का हौसला बढ़ा है और पार्ट 2 में वे दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। कुल मिलाकर धुरंधर सिर्फ एक बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म नहीं बनकर उभरी है बल्कि यह ऐसी फिल्म बन गई है जिसने दर्शकों और सेलेब्रिटीज़ दोनों के बीच गहरी छाप छोड़ी है। श्रद्धा कपूर जैसे सितारों की प्रतिक्रिया ने फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। अब सभी को बेसब्री से ईद 2026 का इंतजार है जब धुरंधर पार्ट 2 सिनेमाघरों में दस्तक देगी।