Tag: Bollywood news 2026

  • ‘ये मेरी आखिरी फिल्म…’ David Dhawan का बड़ा इशारा, बेटे Varun Dhawan को लेकर हुए इमोशनल

    ‘ये मेरी आखिरी फिल्म…’ David Dhawan का बड़ा इशारा, बेटे Varun Dhawan को लेकर हुए इमोशनल


    नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर David Dhawan इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वे एक बार फिर अपने बेटे Varun Dhawan के साथ काम कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच उनके एक बयान ने फैंस को भावुक कर दिया है। डेविड धवन ने संकेत दिया है कि यह फिल्म उनके करियर की आखिरी फिल्म हो सकती है। उनका कहना है कि अब वे धीरे-धीरे काम से दूरी बनाकर परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं।

    बेटे वरुण के साथ खास बॉन्डिंग, सेट पर सिर्फ एक्टर-डायरेक्टर रिश्ता

    एक इंटरव्यू में डेविड धवन ने अपने और वरुण के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच शानदार समझ और तालमेल है। “डायरेक्टर को सबसे पहले एक अच्छा एक्टर चाहिए होता है। वरुण सिर्फ मेरा बेटा नहीं, बल्कि एक समझदार कलाकार है, जो हर चीज को गहराई से समझता है।”
    डेविड ने यह भी बताया कि सेट पर वे वरुण को बेटे की तरह नहीं, बल्कि एक प्रोफेशनल एक्टर की तरह देखते हैं। उनका मानना है कि काम के दौरान रिश्तों को अलग रखना जरूरी होता है, ताकि बेहतर रिजल्ट मिल सके।

    पुराने दौर को किया याद, बदले फिल्म बनाने के तरीके

    डेविड धवन ने फिल्म इंडस्ट्री के पुराने दौर को याद करते हुए बताया कि पहले फिल्मों के काम करने का तरीका बिल्कुल अलग था। उन्होंने कहा कि उस समय पूरी स्क्रिप्ट सुनाने का चलन नहीं था। Salman Khan, Govinda और Sanjay Dutt जैसे बड़े स्टार्स भी कई बार पूरी स्क्रिप्ट नहीं सुनते थे।
    सीन-टू-सीन समझाकर फिल्म बनाई जाती थी और भरोसे के आधार पर काम होता था। हालांकि आज का दौर बदल चुका है, लेकिन डेविड आज भी उसी पुराने अंदाज को पसंद करते हैं।

    वरुण के काम की तारीफ, बोले- अब कंप्लीट एक्टर बन चुका है

    डेविड धवन ने वरुण के काम की जमकर सराहना की। उन्होंने खासतौर पर Border 2 में उनके रोल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “उस फिल्म में वरुण ने शानदार काम किया है। उसका किरदार इमोशनल है, जिसमें उसने दर्शकों को हंसाया भी और रुलाया भी।”
    डेविड के मुताबिक, वरुण अब एक ‘कंप्लीट एक्टर’ बन चुका है, जो हर तरह के रोल में फिट बैठता है।

    शूटिंग के दौरान बिगड़ी तबीयत, बेटे ने संभाली जिम्मेदारी

    इस दौरान डेविड धवन ने अपनी सेहत को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वे काफी बीमार पड़ गए थे और उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। उस समय वरुण ने एक जिम्मेदार बेटे की तरह उनका पूरा ख्याल रखा। डॉक्टरों से लगातार संपर्क में रहकर उन्होंने हर स्थिति को संभाला।

    3 दशक का शानदार सफर, अब संतुष्ट नजर आए डेविड

    करीब 30 साल के करियर में 45 से ज्यादा फिल्में बनाने वाले डेविड धवन अपने सफर से संतुष्ट नजर आते हैं। उन्होंने कहा, “मैंने बहुत अच्छा सफर देखा है, अब मुझे और कुछ नहीं चाहिए।” उन्होंने अपने गुरु Manmohan Desai को भी याद किया और बताया कि उन्होंने उनसे ही मसाला एंटरटेनमेंट सिनेमा की बारीकियां सीखी हैं।

    12 जून को रिलीज होगी फिल्म, फैंस को बड़ी उम्मीद

    अब Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai 12 जून को रिलीज होने जा रही है, जिसमें वरुण धवन के साथ Pooja Hegde और Mrunal Thakur नजर आएंगी।
    फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म डेविड धवन की पिछली कॉमेडी फिल्मों की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी या वाकई यह उनके शानदार करियर का आखिरी पड़ाव साबित होगी।

  • रणबीर की ‘रामायण’ में अमिताभ बच्चन के दामाद नजर आएंगे, निभा रहे खास रोल

    रणबीर की ‘रामायण’ में अमिताभ बच्चन के दामाद नजर आएंगे, निभा रहे खास रोल


    नई दिल्ली।बॉलीवुड में जब बड़े बजट की फिल्में बनती हैं, तो स्टार कास्ट और कहानी दोनों ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा देते हैं। इसी कड़ी में रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ चर्चा में है। इसका पहला टीजर सामने आ चुका है और इसमें रणबीर के किरदार भगवान राम के रूप में पहली झलक देखने को मिली।

    डायरेक्टर नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं। फिल्म में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के जाने-माने कलाकार शामिल हैं। खास बात यह है कि इसमें बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के दामाद भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

    फिल्म का बजट और स्टार कास्ट

    ‘रामायण’ का प्रोडक्शन ग्लोबल विजुअल इफेक्ट्स और एनीमेशन स्टूडियो DNEG के फाउंडर नमित मल्होत्रा कर रहे हैं। इस पिक्चर का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है।

    लीड रोल में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल शामिल हैं। इसके अलावा सपोर्टिंग कास्ट भी बेहद शानदार है-अरुण गोविल, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, इंदिरा कृष्णन और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं। इस बीच, अमिताभ बच्चन के दामाद कुणाल कपूर भी एक महत्वपूर्ण रोल निभाते नजर आएंगे।

    कुणाल कपूर निभा रहे हैं भगवान इंद्र का रोल

    फिल्म में कुणाल कपूर भगवान इंद्र का किरदार निभा रहे हैं। भले ही यह छोटा सा रोल है, लेकिन रामायण की कहानी में इसका महत्व अत्यधिक है। भगवान इंद्र के कारण ऋषि गौतम ने अपनी पत्नी अहिल्या को पत्थर में बदल दिया था। बाद में भगवान राम ने उन्हें मोक्ष दिलाया। ऐसे में कुणाल का यह रोल कहानी के अहम हिस्से से जुड़ा हुआ है।

    कुणाल कपूर ने इस फिल्म को लेकर कहा था,

    “ये फिल्म हमारी संस्कृति के इतिहास में बहुत जरूरी है। इसे इतने बड़े स्केल पर बनाना जरूरी था, जितनी पहले कभी नहीं बनी। ये बहुत स्पेशल होने वाली है। ऑडियंस इसे देखकर सरप्राइज हो जाएगी।”

    अमिताभ बच्चन संग व्यक्तिगत रिश्ता

    कुणाल कपूर, अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की बेटी नैना बच्चन के पति हैं। अजिताभ और उनकी पत्नी रमोला बच्चन की बेटी नैना से कुणाल ने फरवरी 2015 में शादी की थी। इस तरह से वह बॉलीवुड के प्रतिष्ठित परिवार का हिस्सा भी बन चुके हैं।

    कुणाल कपूर का करियर

    कुणाल कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में कई चर्चित फिल्मों में देखा जा चुका है। उनकी फिल्में ‘रंग दे बसंती’, ‘आजा नचले’, ‘लव शव ते चिकन खुराना’, ‘डॉन 2’ और ‘ज्वेल थीफ’ दर्शकों को याद हैं। उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रजेंस ने उन्हें इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त बनाया है।

    दर्शकों की उत्सुकता

    फिल्म का बड़ा बजट, स्टार कास्ट और ऐतिहासिक महत्व इसे बेहद खास बनाते हैं। रणबीर कपूर के भगवान राम के रूप में स्क्रीन पर आने के साथ-साथ, कुणाल कपूर का छोटा लेकिन अहम रोल फिल्म की कहानी में नई जान डालने वाला है।

  • द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड का टीजर रिलीज: अब सहेंगे नहीं, लड़ेंगे! जानें कब होगी रिलीज

    द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड का टीजर रिलीज: अब सहेंगे नहीं, लड़ेंगे! जानें कब होगी रिलीज


    मुंबई । साल 2023 की सबसे चर्चित और विवादास्पद ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक द केरल स्टोरी के मेकर्स अब इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। फिल्म द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस बार फिल्म की कहानी केवल केरल तक सीमित न रहकर पूरे देश में फैले कथित धर्म परिवर्तन के जाल को उजागर करने का दावा कर रही है।

    नया अवतार, नई स्टार कास्ट

    पहली फिल्म में जहां अदा शर्मा मुख्य भूमिका में थीं, वहीं इस सीक्वल में मेकर्स ने तीन नए चेहरों को पेश किया है उल्का गुप्ता टीजर में वे सुरेखा नायर के रूप में नजर आ रही हैं।अदिति भाटिया दिव्या के किरदार में अपनी कहानी साझा करती हैं। ऐश्वर्या ओझा नेहा संत के रूप में अपनी आपबीती सुनाती हैं।

    टीजर की झलक 8 करोड़ लड़कियों का टारगेट

    टीजर की शुरुआत काफी गंभीर और तनावपूर्ण माहौल में होती है। बुर्का पहने तीनों अभिनेत्रियाँ कैमरे की ओर देखते हुए अपनी पहचान बताती हैं। धोखे की कहानी टीजर में दिखाया गया है कि कैसे ये लड़कियां प्यार (सलीम, फैजान और रशीद) के झांसे में आकर अपना सब कुछ खो बैठीं। बड़ा खुलासा: फिल्म में एक सनसनीखेज दावा किया गया है कि उनके पार्टनर का टारगेट 8 करोड़ से ज्यादा अविवाहित हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण करना है। बदला हुआ तेवर: पहली फिल्म जहां पीड़ितों की बेबसी पर केंद्रित थी, वहीं इस पार्ट का स्लोगन है अब सहेंगे नहीं लड़ेंगे!

    रिलीज डेट और टीम

    रिलीज की तारीख: फिल्म 27 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक: इस बार कमान नेशनल अवॉर्ड विनर कामाख्या नारायण सिंह ने संभाली है। निर्माता: फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। लेखक: फिल्म की कहानी अमरनाथ झा और विपुल शाह ने मिलकर लिखी है, जबकि संगीत मन्नन शाह का है।

  • राजामौली की वाराणसी का मेगा धमाका: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

    राजामौली की वाराणसी का मेगा धमाका: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म इस दिन होगी रिलीज


    मुंबई/वाराणसी । ब्लॉकबस्टर बाहुबली और आरआरआर के मास्टरमाइंड डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपनी अगली महात्वाकांक्षी फिल्म वाराणसी की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक पावरफुल पोस्टर साझा करते हुए मेकर्स ने स्पष्ट किया है कि यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    रिलीज डेट और फेस्टिव एडवांटेज

    फिल्म की रिलीज के लिए 7 अप्रैल 2027 की तारीख बेहद रणनीतिक रूप से चुनी गई है।त्योहारों का संगम इस दिन दक्षिण भारत में ‘उगादी’ और महाराष्ट्र में ‘गुड़ी पड़वा’ का त्योहार मनाया जाएगा। लंबा वीकेंड अप्रैल के मध्य में अंबेडकर जयंती और राम नवमी की छुट्टियों का भी फिल्म को भरपूर लाभ मिलेगा, जिससे बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद है।

    स्टार कास्ट और उनके किरदार

    इस फिल्म में पहली बार ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और साउथ सुपरस्टार महेश बाबू एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में पात्रों के नाम और उनके लुक को लेकर भी जानकारी सामने आई है:महेश बाबू रुद्र के रूप में एक शक्तिशाली और आध्यात्मिक अवतार में नजर आएंगे। टीजर में उन्हें त्रिशूल लिए और नंदी बैल की सवारी करते दिखाया गया है। प्रियंका चोपड़ा: मंदाकिनी के अहम किरदार में दिखेंगी, जो लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में कुंभा के रूप में एक उग्र और विलेन के अवतार में नजर आएंगे।

    अंटार्कटिका से काशी तक का सफर

    वाराणसी एक टाइम-ट्रैवल और पौराणिक कथाओं पर आधारित एडवेंचर फिल्म बताई जा रही है। खास बात यह पहली भारतीय फिल्म होगी जिसकी शूटिंग अंटार्कटिका के बर्फीले मैदानों में की गई है। इसके अलावा फिल्म की कहानी अफ्रीका के जंगलों से होते हुए भारत के सबसे प्राचीन शहर वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर आकर खत्म होती है। यह फिल्म  फॉर्मेट में शूट की जा रही है और राजामौली ने वादा किया है कि इसका विजुअल अनुभव आरआरआर से भी कई गुना भव्य होगा। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरावनी तैयार कर रहे हैं।

  • अरिजीत सिंह के संन्यास और बॉर्डर 2 विवाद पर भूषण कुमार की दो टूक: जबरदस्ती गाना गवाने की खबरें पूरी तरह बकवास

    अरिजीत सिंह के संन्यास और बॉर्डर 2 विवाद पर भूषण कुमार की दो टूक: जबरदस्ती गाना गवाने की खबरें पूरी तरह बकवास


    नई दिल्ली। भारतीय संगीत जगत के बेताज बादशाह अरिजीत सिंह द्वारा प्लेबैक सिंगिंग से अचानक संन्यास की घोषणा ने उनके करोड़ों प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर की गई इस घोषणा के बाद से ही कयासों और अफवाहों का बाजार गर्म है। सबसे बड़ी चर्चा फिल्म बॉर्डर 2के प्रतिष्ठित गाने संदेशे आते हैंके रीमेक को लेकर हो रही थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेड्डिट और अन्य जगहों पर यह दावा किया गया कि अरिजीत को बड़े म्यूजिक लेबल्स द्वारा यह गाना गाने के लिए मजबूर किया गया था। अब इन गंभीर आरोपों पर फिल्म के निर्माता और टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार ने चुप्पी तोड़ते हुए सख्त प्रतिक्रिया दी है।

    भूषण कुमार की तीखी प्रतिक्रिया एचटी सिटी से बातचीत के दौरान भूषण कुमार ने अरिजीत से जबरदस्ती काम करवाने वाली सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, यह सब पूरी तरह बकवास है। अगर किसी को शक है तो कृपया अरिजीत को फोन करें और उनसे खुद पूछ लें। दरअसल, सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैली थी कि अरिजीत कुछ बड़े म्यूजिक लेबल्स के काम करने के तरीके से परेशान थे और बॉर्डर 2के गाने के दौरान उन्हें रचनात्मक स्वतंत्रता नहीं मिल रही थी। भूषण कुमार के बयान ने अब इन चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की है।

    अरिजीत सिंह का भावुक संन्यास पोस्ट अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद सादगी भरा पोस्ट साझा कर अपने संन्यास की जानकारी दी। उन्होंने लिखा सभी को नया साल मुबारक। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इतने सालों तक मुझे प्यार दिया और सुना। मैं बहुत खुशी के साथ यह घोषणा कर रहा हूं कि अब मैं बतौर प्लेबैक वोकलिस्ट कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लूंगा। यह यात्रा वास्तव में शानदार रही है।

    संन्यास के पीछे की वजह बताते हुए गायक ने स्वीकार किया कि उनकी रुचि किसी एक चीज में बहुत जल्दी खत्म हो जाती है। अरिजीत के अनुसार, यही कारण है कि मैं अक्सर अपने गानों की व्यवस्था में बदलाव करता रहता हूं और उन्हें लाइव परफॉर्म करना पसंद करता हूं। उनके इस बयान से स्पष्ट है कि वे अब प्लेबैक सिंगिंग की रूढ़ियों से निकलकर संगीत के अन्य पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

    एक युग का अंत: 2005 से 2026 तक का सफर अरिजीत सिंह के करियर की शुरुआत 2005 में रियलिटी शो फेम गुरुकुलसे हुई थी। हालांकि वहां उन्हें जीत नहीं मिली लेकिन उनके संघर्ष ने उन्हें बॉलीवुड का सबसे बड़ा गायक बना दिया। 2010 में तेलुगु फिल्म से डेब्यू करने के बाद उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक मर्डर 2के गाने फिर मोहब्बतसे मिला। उनके करियर का टर्निंग पॉइंट 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 रही जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। तुम ही होसे लेकर केसरियातक, अरिजीत ने हर भावना को अपनी आवाज दी है। उनका संन्यास भारतीय फिल्म संगीत के एक बड़े अध्याय के अंत जैसा है।