Tag: Bollywood News Hindi

  • 2016 का दर्द फिर याद आया, कंगना बोलीं-ऋतिक के साथ लीगल बैटल ने बना दी थी जिंदगी मुश्किल

    2016 का दर्द फिर याद आया, कंगना बोलीं-ऋतिक के साथ लीगल बैटल ने बना दी थी जिंदगी मुश्किल

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों 2016 की यादें ट्रेंड कर रही हैं, जिसमें लोग उस साल की तस्वीरें और किस्से साझा कर रहे हैं। इसी बीच बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं, लेकिन उनके लिए 2016 की यादें खुशियों से नहीं भरीं। कंगना ने उस साल को अपने जीवन का सबसे चुनौतीपूर्ण समय बताया और इशारों में अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ हुए कानूनी विवाद का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि उस समय उनका करियर भले ही नई ऊंचाइयों पर था और वे सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल थीं, लेकिन जनवरी 2016 में सह-कलाकार की ओर से भेजा गया विवादित लीगल नोटिस उनके लिए मानसिक रूप से बेहद परेशान करने वाला साबित हुआ। इस विवाद ने फिल्म इंडस्ट्री को दो हिस्सों में बांट दिया और लगातार कानूनी लड़ाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। कंगना ने कहा कि उस समय कामयाबी उनके लिए जहर जैसी थी और जिंदगी नरक जैसी महसूस होने लगी थी।

    2026 में सुकून और कानूनी विवाद का इतिहास

    कंगना ने आगे लिखा कि अगर उन्हें दस साल पहले पता होता कि 2026 में उनकी जिंदगी इतनी बदलेगी, तो वे शायद उस दौर में खुद को इतना टूटता हुआ महसूस नहीं करतीं। आज वे खुलकर हंसती हैं, अपनी डाइट एंजॉय करती हैं और पुराने विवाद अब मायने नहीं रखते। कंगना ने कहा कि उस समय जिन घटनाओं को जीवन का केंद्र समझा जाता था, वे अब समय के साथ फीके पड़ गए हैं। उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह राहत की बात है कि अब वे 2016 में नहीं बल्कि 2026 में हैं, जहां उनकी जिंदगी अधिक सुकूनभरी है।

    2016 के विवाद की जड़ें उस समय फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचाने वाले ऋतिक रोशन के साथ उनके निजी रिश्ते से जुड़ी थीं। कंगना ने कई इंटरव्यू में ऋतिक को अपना एक्स बताया था, जबकि ऋतिक ने सभी दावों को खारिज करते हुए कंगना को कानूनी नोटिस भेजा और सार्वजनिक माफी की मांग की। कंगना ने माफी मांगने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें चुप कराने की कोशिश की जा रही थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे लंबी कानूनी और मीडिया लड़ाई में बदल गया। कंगना ने इस विवाद और मानसिक तनाव को अपने जीवन का सबसे कठिन समय बताया।

  • टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी की रोमांटिक मस्ती, वीडियो में नजर आया नया अंदाज

    टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी की रोमांटिक मस्ती, वीडियो में नजर आया नया अंदाज

    नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ संग ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी का नाम जिम ट्रेनर अलेक्जेंडर से जुड़ा था, लेकिन दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को दोस्ती करार दिया, लेकिन अब एक्ट्रेस एक नए शख्स के साथ रोमांटिक होती नजर आईं और ये कोई और नहीं बल्कि फेमस सिंहर है। क्या बॉलीवुड में एक नई लव स्टोरी आकार ले रही है? एक्ट्रेस दिशा पटानी, जिनका नाम लंबे समय तक टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा रहा, एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि दिशा और टाइगर ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया, लेकिन 2022 में दोनों के अलग होने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब, कथित ब्रेकअप के करीब चार साल बाद, ऐसा लगता है कि दिशा की जिंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दी है-और इस बार उनका नाम पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ जोड़ा जा रहा है।
    उदयपुर ट्रिप बनी चर्चा का कारण
    हाल ही में दिशा पटानी उदयपुर में नजर आईं, जहां वह कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान उन्हें अपनी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस मौनी रॉय तथा उनके पति सूरज नांबियार के साथ उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। लेकिन इन सबके बीच जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था दिशा के साथ पंजाबी सिंगर तलविंदर की मौजूदगी।

    मास्क में दिखे तलविंदर
    तलविंदर, जो आमतौर पर पब्लिक में अपना चेहरा नहीं दिखाते, एयरपोर्ट पर भी फेस मास्क पहने नजर आए। यह उनका जाना-पहचाना अंदाज़ है, क्योंकि वह अक्सर परफॉर्मेंस के दौरान फेस पेंट के साथ दिखाई देते हैं और ऑफ-स्टेज अपनी पहचान छिपाकर रखते हैं। दोनों को एयरपोर्ट टर्मिनल में एक साथ एंट्री करते हुए भी देखा गया, जहां दिशा उन्हें बोर्डिंग पास से जुड़ी औपचारिकताओं में मदद करती नजर आईं।

    CISF चेक के दौरान दिखा चेहरा
    एक दिलचस्प पल तब सामने आया, जब CISF वेरिफिकेशन के दौरान तलविंदर को कुछ समय के लिए अपना चेहरा दिखाना पड़ा। इस छोटी सी झलक ने ही सोशल मीडिया पर अटकलों को और हवा दे दी। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या वाकई दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    मुंबई एयरपोर्ट पर अलग अंदाज
    मुंबई पहुंचने के बाद भी दोनों का व्यवहार चर्चा का विषय बना रहा। तलविंदर को एयरपोर्ट पर दिशा से थोड़ा आगे चलते हुए देखा गया, जिससे ऐसा लगा कि वह एक साथ तस्वीरें खिंचवाने से बचना चाहते हों। बाहर निकलते वक्त उन्होंने मौनी रॉय को गले लगाया, जिससे साफ जाहिर हुआ कि वह दिशा के फ्रेंड सर्कल में भी अच्छी तरह घुले-मिले हुए हैं।

    ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार
    हालांकि अभी तक दिशा पटानी या तलविंदर की ओर से उनके रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले भी दिशा को गोवा में अरशद वारसी के साथ देखा गया था, जहां वह एक मिस्ट्री मैन के साथ कार में बैठी नजर आई थीं। तब भी यह अंदाजा लगाया गया था कि वह शख्स तलविंदर हो सकता है, लेकिन पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई थी।

    कौन हैं तलविंदर?
    पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित नामों में शुमार तलविंदर ‘गैलन 4’, ‘पल पल’, ‘हसीन’, ‘योर आइज’, ‘तू’, ‘विशेज’ और ‘ख्याल’ जैसे कई हिट गानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के गाने ‘तेनु ज्यादा मोहब्बत’ को अपनी आवाज दी है। तलविंदर हमेशा अपना चेहरा चिपाकर रखते हैं और मास्क पहने ही नजर आते हैं, वो नहीं चाहते की उनकी पहचान लोगों के सामने आए। दिशा के साथ पहली बार उनका चेहरा लोगों के सामने आया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह चर्चा महज एक संयोग है या वाकई दिशा पटानी की जिंदगी में एक नई शुरुआत होने वाली है। फिलहाल, फैंस को आधिकारिक पुष्टि का बेसब्री से इंतजार है।

  • पहला अवॉर्ड जीतकर भावुक हुए आर्यन खान, मां गौरी को किया डेडिकेट, शाहरुख से जुड़ा खास किस्सा सुनाया

    पहला अवॉर्ड जीतकर भावुक हुए आर्यन खान, मां गौरी को किया डेडिकेट, शाहरुख से जुड़ा खास किस्सा सुनाया

    नई दिल्ली ।मुंबई/शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित NDTV इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स समारोह कई यादगार पलों का गवाह बनालेकिन सबसे खास लम्हा तब आया जब सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को उनके करियर का पहला बड़ा अवॉर्ड मिला। आर्यन को उनकी डेब्यू वेब सीरीज द बा**ड्स ऑफ बॉलीवुडी के लिए बेस्ट डेब्यूटेंट डायरेक्टर ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया। यह पल न सिर्फ आर्यन के लिएबल्कि पूरे खान परिवार के लिए बेहद भावुक रहा।

    इस खास मौके पर आर्यन अपनी नानी सविता छिब्बर के साथ नजर आए। जब आर्यन स्टेज पर अपना भाषण दे रहे थेतब उनकी नानी की आंखों में खुशी के आंसू साफ देखे जा सकते थे। सोशल मीडिया पर यह दृश्य तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे एक बेहद भावुक पारिवारिक पल बता रहे हैं।अवॉर्ड स्वीकार करते हुए आर्यन खान ने बेहद सादगी और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखी। उन्होंने सबसे पहले अपनी पूरी कास्ट और क्रू का धन्यवाद कियाजिन्होंने एक नए डायरेक्टर के विज़न पर भरोसा किया। इसके साथ ही उन्होंने नेटफ्लिक्स का भी आभार जतायाजिसने उन्हें अपनी कहानी कहने का मंच दिया।

    अपने भाषण में आर्यन ने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि यह उनका पहला अवॉर्ड है और उन्हें उम्मीद है कि यह सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। उन्होंने कहामुझे ट्रॉफी बहुत पसंद हैंबिल्कुल अपने पापा की तरह। आर्यन का यह बयान सुनते ही ऑडियंस में मौजूद लोग मुस्कुरा उठे और तालियों की गूंज सुनाई दी।हालांकिआर्यन ने साफ कर दिया कि यह अवॉर्ड वह अपने पिता शाहरुख खान को नहींबल्कि अपनी मां गौरी खान को समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां हमेशा उन्हें जमीन से जुड़ा रहना सिखाती हैं। आर्यन ने हंसते हुए बताया कि गौरी खान उन्हें समय पर सोनेकिसी का मजाक न उड़ाने और गलत भाषा से दूर रहने की सलाह देती हैं।

    आर्यन ने आगे कहा कि शायद आज उन्हें यह सम्मान इन्हीं संस्कारों की वजह से मिला है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस अवॉर्ड ने उनकी मां को दुनिया की सबसे खुश महिला बना दिया है। यह सुनकर दर्शकों ने एक बार फिर जोरदार तालियों के साथ आर्यन का हौसला बढ़ाया।आर्यन खान का यह भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके शांत स्वभावविनम्रता और मां के प्रति सम्मान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा कि आर्यन ने साबित कर दिया है कि वह सिर्फ शाहरुख खान के बेटे नहींबल्कि अपनी अलग पहचान बनाने की पूरी क्षमता रखते हैं।

    गौरतलब है कि आर्यन खान ने 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स की सैटायर कॉमेडी सीरीज द बा**ड्स ऑफ बॉलीवुड से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इस सीरीज में बॉलीवुड की अंदरूनी राजनीतिपावर स्ट्रगल और इंडस्ट्री में बाहरी कलाकारों की चुनौतियों को हल्के-फुल्के लेकिन तीखे अंदाज़ में दिखाया गया है।दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद इस सीरीज ने IMDb की मोस्ट पॉपुलर इंडियन सीरीज 2025 का खिताब भी अपने नाम किया। पहले ही प्रोजेक्ट में मिली इस सफलता और अब अवॉर्ड ने यह साफ कर दिया है कि आर्यन खान बॉलीवुड में एक लंबी और मजबूत पारी खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।