Tag: Bollywood stars

  • वृंदावन में भक्ति का रंग: ग्लैमर जगत के सितारों की राधा-कृष्ण भक्ति यात्रा ने बढ़ाई रौनक

    वृंदावन में भक्ति का रंग: ग्लैमर जगत के सितारों की राधा-कृष्ण भक्ति यात्रा ने बढ़ाई रौनक


    नई दिल्ली । चमक-दमक और ग्लैमर की दुनिया छोड़कर कई फिल्मी और टीवी सितारे अब वृंदावन की भक्ति और सादगी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ‘राधे-राधे’ के जयकारे के साथ आध्यात्मिक शांति की तलाश में बड़ी संख्या में लोग ब्रज की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे धार्मिक पर्यटन और स्थानीय कारोबार में तेज़ उछाल देखा जा रहा है।

    कभी फिल्मी पर्दे की चकाचौंध, रेड कार्पेट और करोड़ों के सेट जिनकी पहचान हुआ करते थे, आज वही दुनिया कई कलाकारों को आकर्षित नहीं कर पा रही। हाल के वर्षों में वृंदावन और ब्रजभूमि का आध्यात्मिक माहौल कई सेलेब्रिटीज़ को अपनी ओर खींच रहा है। अब ‘राधे-राधे’ का जयघोष और तुलसी की माला कई कलाकारों की नई पहचान बनती दिख रही है।

    वृंदावन बना आस्था और सुकून का केंद्र
    मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। पर्यटन विभाग के अनुसार रोजाना करीब 1 से 1.5 लाख लोग यहां पहुंच रहे हैं। त्योहारों और वीकेंड पर यह आंकड़ा कई गुना बढ़ जाता है। बरसाना, गोवर्धन और बांके बिहारी मंदिर जैसे स्थान अब सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि आत्मिक शांति के प्रमुख केंद्र बन चुके हैं।
    एना जयसिंघानी: टीवी की दुनिया से साध्वी जीवन तक
    ग्वालियर की रहने वाली एना जयसिंघानी ने मुंबई में टीवी इंडस्ट्री में पहचान बनाई थी। ‘देखा एक ख्वाब’ और ‘फियर फाइल्स’ जैसे शोज़ से लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन्होंने अचानक ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली। उनका कहना है कि वृंदावन आने के बाद उन्हें जीवन की नई दिशा मिली। अब वह भक्ति मार्ग पर चल रही हैं और साध्वी जीवन अपना चुकी हैं।
    अनुष्का शर्मा और आध्यात्मिक जुड़ाव की चर्चा
    बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के भी वृंदावन और प्रेमानंद महाराज से जुड़ाव की चर्चाएं लगातार सुर्खियों में रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे कई बार आश्रम पहुंची हैं और आध्यात्मिक प्रवचनों से जुड़ी रही हैं।
    अन्य सितारे भी भक्ति में हुए शामिल
    शिल्पा शेट्टी, हेमा मालिनी, मीका सिंह, बादशाह और कुमार सानू जैसे कई कलाकार भी समय-समय पर वृंदावन और संतों के संपर्क में आए हैं। इन मुलाकातों में अधिकांश ने मानसिक शांति और जीवन संतुलन की बात को प्रमुखता दी है।
    प्रेमानंद महाराज का बढ़ता प्रभाव
    वृंदावन के प्रेमानंद महाराज की शिक्षाएं ‘राधा नाम जप’ और सरल जीवन पर आधारित हैं। उनके आश्रम में आने वाले श्रद्धालु बताते हैं कि यहां जीवन की जटिलताओं का समाधान भक्ति और नामस्मरण में बताया जाता है। यही कारण है कि युवा वर्ग भी बड़ी संख्या में यहां आकर्षित हो रहा है।
    ग्लैमर की दुनिया से भक्ति की ओर बढ़ता यह रुझान केवल व्यक्तिगत बदलाव नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिकता की बढ़ती तलाश को भी दर्शाता है। वृंदावन अब केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि मानसिक शांति और जीवन संतुलन का एक बड़ा केंद्र बनता जा रहा है।
  • सलमान हैं बैड बॉय, शाहरुख जेंटलमैन-अरशद वारसी ने शेयर की दोनों स्टार्स की पर्सनैलिटी

    सलमान हैं बैड बॉय, शाहरुख जेंटलमैन-अरशद वारसी ने शेयर की दोनों स्टार्स की पर्सनैलिटी


    नई दिल्ली।बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान हमेशा से ही अपने फैंस के बीच चर्चा का विषय रहे हैं। दोनों की पर्सनैलिटी और एक्टिंग स्टाइल काफी अलग है लेकिन दोनों ही स्टार्स को लोग बेहद पसंद करते हैं। अब अभिनेता अरशद वारसी जिन्होंने दोनों स्टार्स के साथ काम किया है ने उनके व्यवहार और पर्सनैलिटी पर खुलकर अपनी राय साझा की है।

    हाल ही में लल्लनटॉप के साथ बातचीत में अरशद ने कहा कि शाहरुख खान एक जेंटलमैन हैं। उन्होंने बताया कि शाहरुख का थिएटर बैकग्राउंड उन्हें बेहद प्रोफेशनल और पॉजिटिव बनाता है। अरशद ने कहा शाहरुख अपना काम अच्छे से जानते हैं। उनके पास पुरानी स्कूल थिएटर की वाइब है और सारी लाइनें उनके दिमाग में रहती हैं। वह सबसे पोलाइट और गिविंग एक्टर हैं। मैंने कभी उन्हें ऊंची आवाज में नहीं देखा है। मुझे वह बहुत पसंद हैं। यहां तक कि सुहाना और आर्यन की परवरिश भी उन्होंने बहुत अच्छे तरीके से की है। वह काफी अच्छे बच्चे हैं।अरशद ने आगे कहा कि उन्होंने फिल्म किंग में शाहरुख के साथ काम करने का मौका तुरंत मान लिया क्योंकि वह उनके काम और प्रोफेशनलिज्म के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने शाहरुख की विनम्रता की भी तारीफ की और कहा कि बॉलीवुड के स्टार्स में शाहरुख हमेशा लास्ट हैं और इसके बाद कोई नहीं।

    वहीं सलमान खान के बारे में अरशद ने बताया कि वह एक अलग तरह के स्टार हैं। उन्होंने कहा सलमान बैड बॉय हैं। वह उन लोगों में से हैं जो दिखने में गुड लुकिंग वाले बैड बॉय होते हैं। शाहरुख जेंटलमैन हैं थोड़े सोफिस्टिकेटेड लेकिन दोनों में कुछ गलत नहीं है। सलमान की पर्सनैलिटी थोड़ी अलग है। आप उनका ऑरा पब्लिक में देख सकते हैं लेकिन पर्सनली घर में वह काफी अलग हैं। वह खूब जोक्स मारते हैं और काफी फनी हैं। उनका पूरा परिवार भी बहुत मजेदार है। सबका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा है।अरशद ने अपने इंटरव्यू में यह भी साझा किया कि दोनों स्टार्स की तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि दोनों की पर्सनैलिटी और अंदाज अलग है। शाहरुख की विनम्रता और प्रोफेशनलिज्म उन्हें एक आदर्श जेंटलमैन बनाता है जबकि सलमान की मजाकिया और फनी पर्सनैलिटी उन्हें लोगों के बीच बैड बॉय के रूप में पेश करती है।

    अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्में

    अरशद जल्द ही फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं जिसमें शाहरुख खान सुहाना खान दीपिका पादुकोण और जयदीप अहलावत भी हैं। यह फिल्म फिलहाल अंडर प्रोडक्शन है और 2026 में रिलीज होगी। इसके अलावा अरशद वारसी वेलकम टू द जंगल में भी दिखाई देंगे जिसमें अक्षय कुमार संजय दत्त परेश रावल और सुनील शेट्टी जैसे बड़े कलाकार हैं। यह फिल्म भी अगले साल रिलीज होने वाली है।अरशद के इन बयानों से दोनों खान स्टार्स के फैंस में चर्चा छिड़ गई है। उनके अनुसार शाहरुख और सलमान दोनों ही अपने तरीके से बेहतरीन कलाकार हैं लेकिन पर्सनैलिटी और काम करने के अंदाज में दोनों पूरी तरह अलग हैं।
  • बिग बॉस 19 विजेता गौरव खन्ना, 50 लाख रुपए का इनाम, सलमान ने धर्मेंद्र को याद कर किया भावुक, पवन सिंह धमकी के बावजूद शामिल

    बिग बॉस 19 विजेता गौरव खन्ना, 50 लाख रुपए का इनाम, सलमान ने धर्मेंद्र को याद कर किया भावुक, पवन सिंह धमकी के बावजूद शामिल

    नई दिल्ली।  रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले रविवार को मुंबई में संपन्न हुआ। इस सीजन के विजेता बने गौरव खन्ना जिन्हें 50 लाख रुपए का कैश प्राइज और बिग बॉस की ट्रॉफी मिली। रनर-अप रहीं फरहाना भट्ट जबकि तीसरे चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः प्रणीत मोरे तान्या मित्तल और अमाल मलिक रहे।

    विजेता गौरव खन्ना टीवी के जाना-माना चेहरा हैं और उन्होंने CID और अनुपमा जैसे लोकप्रिय शो में काम किया है। फिनाले में कार्तिक आर्यन अनन्या पांडे अरमान मलिक और करण कुंद्रा सहित कई बॉलीवुड सितारे मौजूद थे। इस सीजन की खास बात रही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह जिन्हें बिग बॉस के फिनाले से पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली थी। कॉल करने वाले ने पवन सिंह को चेतावनी दी कि अगर वे सलमान खान के साथ मंच साझा करेंगे तो उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं करने दिया जाएगा। बावजूद इसके पवन सिंह ने हिम्मत दिखाई और शो में शामिल हुए। सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए थे।

    फिनाले के दौरान सलमान खान भावुक हो गए जब उन्होंने धर्मेंद्र को याद किया। शो में धर्मेंद्र के पुराने वीडियो दिखाए गए जिन्हें देखकर सलमान की आंखों से आंसू निकल आए। सलमान ने बताया कि धर्मेंद्र का निधन उनके पिता सलीम खान के जन्मदिन पर हुआ था। उन्होंने यह भी साझा किया कि 8 दिसंबर धर्मेंद्र का जन्मदिन उनकी मां सलमा का जन्मदिन भी है। फिनाले में सनी लियोनी और करण कुंद्रा ने अपने शो स्प्लिट्सविला X6 के प्रमोशन के लिए स्टेज पर मजेदार सेगमेंट किया। सलमान ने तान्या मित्तल की तारीफ करते हुए कहा कि वह बिग बॉस के इतिहास की सबसे वायरल कंटेस्टेंट्स में से हैं। वहीं बसीर अली के शो को लेकर बयानों पर सलमान ने उन्हें चेतावनी दी कि ऐसा प्रोफेशनल करियर को नुकसान पहुंचा सकता है।

    बिग बॉस का इतिहास: इस रियलिटी शो का आइडिया 1997 में नीदरलैंड में शुरू हुए शो बिग ब्रदर से लिया गया। भारत में यह शो 2006 में आया। पहले सीजन के होस्ट थे अरशद वारसी इसके बाद शिल्पा शेट्टी और अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया। 2010 से लगातार सलमान खान शो के होस्ट हैं। बिग बॉस आज भारत का सबसे चर्चित और लोकप्रिय रियलिटी शो बन चुका है।