Tag: Border 2

  • पापा का आशीर्वाद और फैंस का प्यार, बैक-टू-बैक हिट्स के बीच बॉक्स ऑफिस पर फिर गरजे Sunny Deol, ‘बॉर्डर 2’ ने रचा नया इतिहास

    पापा का आशीर्वाद और फैंस का प्यार, बैक-टू-बैक हिट्स के बीच बॉक्स ऑफिस पर फिर गरजे Sunny Deol, ‘बॉर्डर 2’ ने रचा नया इतिहास


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल इन दिनों अपने करियर के सुनहरे दौर से गुज़र रहे हैं और उनकी नई फिल्म बॉर्डर 2 की धमाकेदार कामयाबी ने इसे और भी मज़बूत कर दिया है। फिल्म की कामयाबी पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनी ने अपनी बैक-टू-बैक हिट फिल्मों के बारे में खुलकर बात की और अपनी कामयाबी का श्रेय अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र और ईश्वर की कृपा को दिया। उन्होंने जोशीले अंदाज़ में कहा, “ये सब मेरे पापा का आशीर्वाद और वाहेगुरु की मेहर है। लोगों ने मुझे पहले भी प्यार दिया था और आज भी दे रहे हैं।”

    पिछले कुछ सालों में सनी देओल ने ज़बरदस्त कमबैक किया है। गदर 2 की ऐतिहासिक कामयाबी ने साबित किया कि दर्शकों के दिलों में उनकी जगह आज भी बनी हुई है। अब बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार मज़बूत कलेक्शन कर रही है। Sacnilk के आंकड़ों के हिसाब से, फिल्म ने पहले हफ़्ते में ₹224.25 करोड़ और दूसरे हफ़्ते में ₹70.15 करोड़ की कमाई की। 17वें दिन तक भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹309.09 करोड़ पहुंच चुका है, जबकि घरेलू ग्रॉस कलेक्शन ₹361.94 करोड़ दर्ज किया गया।

    23 जनवरी को रिलीज हुई बॉर्डर 2 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आर्मी, नेवी और एयर फोर्स ने मिलकर दुश्मन का सामना किया। यह फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का सीक्वल है, जो लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित थी।

    फिल्म में सनी देओल एक बार फिर फौजी के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा अहम किरदार में हैं।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब एक रिपोर्टर ने उनकी वापसी को “सनी देओल 2.0” कहा, तो उन्होंने दबाव से जवाब दिया कि समय कब बदल जाए, यह कोई नहीं जानता। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत करते रहो, अपने काम से प्यार करो और कभी हार मत मानो — क्योंकि सही समय आने पर किस्मत जरूर साथ देती है।

    लगातार मिल रही सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सनी देओल का स्टारडम केवल यादों तक सीमित नहीं है, बल्कि आज भी बॉक्स ऑफिस पर पूरी ताकत से जिंदा है। उनके अनुसार, इसकी असली वजह है पिता का आशीर्वाद और दर्शकों का अटूट प्यार।

  • Border 2 का क्लाइमैक्स धमाका: AI के जरिए लौटे सुनील शेट्टी–अक्षय खन्ना, सनी देओल की आंखें नम कर दी

    Border 2 का क्लाइमैक्स धमाका: AI के जरिए लौटे सुनील शेट्टी–अक्षय खन्ना, सनी देओल की आंखें नम कर दी


    नई दिल्ली। बॉर्डर 2 रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गई है। देशभक्ति, इमोशन्स और एक्शन के इस फिल्मी सफर ने थिएटर में बैठी जनता को भावुक कर दिया है। सनी देओल की दमदार वापसी और नई पीढ़ी के स्टार्स की जोड़ी ने फिल्म को खास बनाया है। शुरुआती रिव्यू और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं के अनुसार बॉर्डर 2 को आलोचकों और दर्शकों दोनों का अच्छा समर्थन मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार शुरुआत की है।

    फिल्म में पहले पार्ट से केवल सनी देओल ही दिखाई देते हैं, लेकिन रिलीज के बाद दर्शकों को एक ऐसा सरप्राइज मिला जिसने उनकी आंखें नम कर दी। क्लाइमैक्स सीन में सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना की झलक दिखाई देती है।

    यह कैमियो साधारण नहीं बल्कि बेहद भावुक और यादगार है। आखिरी सीन में सनी देओल का किरदार कर्नल फतेह सिंह कलेर, अपने बेटे और जवान अंगद के शहीद होने के बाद गुरुद्वारे में माथा टेकता है। जैसे ही वह ऊपर देखता है, उसे अपने वे साथी दिखाई देते हैं जिन्हें उसने जंग में खोया था। इसी क्षण स्क्रीन पर सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना पुराने ‘बॉर्डर’ वाले लुक में नजर आते हैं।

    इस सीन को और खास बनाने के लिए मेकर्स ने AI तकनीक का इस्तेमाल किया है, ताकि पुराने किरदारों को सम्मान के साथ फिर से दिखाया जा सके।

    सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना की यह झलक भले ही कुछ ही पलों की हो, लेकिन इसने दर्शकों की पुरानी यादें ताज़ा कर दी हैं। कई थिएटर दर्शक इस सीन के दौरान भावुक होते नजर आए और सोशल मीडिया पर इस सीन की चर्चा जोर पकड़ रही है।

    कहानी की बात करें तो बॉर्डर 2 कर्नल फतेह सिंह कलेर की कहानी है, जो युवा अफसरों को ट्रेन करते हैं। इसमें आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के जवान शामिल हैं, जो देश की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर उतरते हैं। जब पाकिस्तान भारत पर हमला करता है, तो ये जवान अपने परिवार और निजी सुखों को छोड़कर भारत माता की रक्षा के लिए निकल पड़ते हैं। फिल्म सिर्फ जंग की कहानी नहीं दिखाती, बल्कि जवानों के बीच के रिश्ते, बलिदान और अटूट बॉन्ड को भी भावनात्मक रूप से पेश करती है।

    फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह फिल्म को और मजबूत बनाते हैं। बॉर्डर 2 को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, निधि दत्ता और जे.पी. दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।

    कुल मिलाकर बॉर्डर 2 एक भावनात्मक अनुभव बनकर सामने आई है, और सुनील शेट्टी–अक्षय खन्ना का इमोशनल सीन फिल्म की जान बन गया है, जो दर्शकों की आंखों में आंसू और दिल में गर्व दोनों भर देता है।

  • रिपब्लिक डे रिलीज फिल्मों में भी Border 2 का शानदार प्रदर्शन

    रिपब्लिक डे रिलीज फिल्मों में भी Border 2 का शानदार प्रदर्शन


    नई दिल्ली।बॉक्स ऑफिस पर Border 2 का प्रदर्शन शानदार साबित हो रहा है। फिल्म के फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। Border 2 साल 1997 में आई फिल्म Border का सीक्वल है। पहले दिन फिल्म ने देशभर में 28.79 करोड़ की कमाई की और साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म धुरंधर के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। धुरंधर ने पहले दिन 28 करोड़ की कमाई की थी।सिर्फ धुरंधर ही नहीं Border 2 ने पुराने बॉर्डर का भी रिकॉर्ड तोड़ा है। 1997 में रिलीज हुई Border ने पहले दिन केवल 1.10 करोड़ की कमाई की थी। Border 2 पहले ही दिन पुराने बॉर्डर के भारत में टोटल कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। अगर फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती रही तो यह अपने सीक्वल से बॉर्डर के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर सकती है।

    Border 2 ने पिछले तीन सालों में रिपब्लिक डे पर रिलीज हुई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। 2025 में रिलीज हुई स्काई फोर्स ने 11.25 करोड़, 2024 में फाइटर ने 22.5 करोड़ और 2023 में पठान ने 57 करोड़ कमाए थे। Border 2 ने इन सभी फिल्मों को चुनौती दी और पहले दिन 28.79 करोड़ के साथ अपना धमाकेदार रिकॉर्ड बनाया।फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहना शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई है। आलोचकों और दर्शकों के रिव्यू में वरुण धवन की परफॉर्मेंस को खास तौर पर सराहा जा रहा है। सनी देओल की जबरदस्त अदाकारी ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म के प्रति अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

    Box Office रिपोर्ट्स के मुताबिक Border 2 की शुरुआत इतनी जोरदार रही है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में और भी रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। पहले दिन की कमाई ने यह साफ कर दिया कि यह फिल्म साल की बड़ी हिट बनने की दिशा में है।अगर Border 2 अगले कुछ दिनों में इसी तरह प्रदर्शन करती रही तो यह ना केवल पुराने Border के रिकॉर्ड को पार करेगी बल्कि भारतीय सिनेमा में सीक्वल फिल्मों की ताकत को भी साबित करेगी।

  • सनी देओल की बॉर्डर-2 का बॉक्स ऑफिस धमाका तय, 23 जनवरी से 35-40 करोड़ ओपनिंग की उम्मीद

    सनी देओल की बॉर्डर-2 का बॉक्स ऑफिस धमाका तय, 23 जनवरी से 35-40 करोड़ ओपनिंग की उम्मीद


    नई दिल्ली। सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 24 जनवरी को शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण फिल्म को चार दिनों के लॉन्ग वीकेंड का भरपूर फायदा मिलने की उम्मीद है।

    यह फिल्म 1997 में आई कल्ट क्लासिक ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है और बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार ओपनिंग की उम्मीदें बढ़ा रहा है।

    एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड कमाई
    ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग 19 जनवरी से शुरू हुई थी। सिर्फ 72 घंटे के भीतर ही फिल्म की 1 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी थीं।
    Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार तक 1,75,982 टिकट्स की एडवांस बुकिंग हो चुकी है और 5.65 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई दर्ज की गई है।

    यदि ब्लॉक सीट्स को भी जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा करीब 9.94 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच जाता है, जो प्री-सेल की ताकत को दिखाता है।

    पहले दिन कितनी कमाई की उम्मीद?
    ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ ओपनिंग डे पर 35 से 40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है।
    अगर यह अनुमान सही साबित होता है तो सनी देओल की फिल्म पहले दिन ही ‘धुरंधर’ की ओपनिंग (28 करोड़) को पीछे छोड़ सकती है।

    फिल्म की कहानी और कास्ट
    ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना ने मिलकर पाकिस्तान को पराजित किया था।

    फिल्म के प्री-लॉन्च buzz और एडवांस बुकिंग की रिकॉर्ड कमाई को देखते हुए यह साफ दिख रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का आगमन जोरदार होने वाला है।

  • सोशल मीडिया पर बॉक्स ऑफिस धमाल: राशिद खान ने कमेंट कर बढ़ाया Border-2 का क्रेज़, सितारों ने भी जताई प्रतिक्रिया

    सोशल मीडिया पर बॉक्स ऑफिस धमाल: राशिद खान ने कमेंट कर बढ़ाया Border-2 का क्रेज़, सितारों ने भी जताई प्रतिक्रिया

    नई दिल्ली। अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने भी ‘बॉर्डर-2’ के सोशल मीडिया ट्रेंड में छलांग लगा दी है. इन दिनों लोग सोशल मीडिया पर इस तरह की रील बना रहे हैं कि अगर उनकी वीडियो (रील) पर अहान शेट्टी ने कमेंट किया तो वह बॉर्डर-2 फिल्म देखने थिएटर में जाएंगे. मजे की बात यह है कि लोगों की रील्स पर अहान शेट्टी जमकर कमेंट कर रहे हैं. बताते चलें कि फिल्म 23 जनवरी, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

    अहान शेट्टी के अलावा उनके पिता सुनील शेट्टी का कमेंट भी लोगों की रील पर दिखाई दे रहा है. वहीं बात करें राशिद खान की, तो उनकी वीडियो पर अहान शेट्टी और सुनील शेट्टी ने तो कमेंट किया, लेकिन इसके अलावा उनकी रील पर एक और शख्स का कमेंट आया, जिसने सभी का ध्यान खींचा.

    बॉर्डर-2 जरूर देखने जाऊंगा
    गौर करने वाली बात यह है कि राशिद ने इस ट्रेंड को कुछ अलग अंदाज में फॉलो किया. जहां एक तरफ लोग अपनी वीडियो में लिख रहे हैं कि अगर अहान शेट्टी ने इस रील पर कमेंट किया तो वह फिल्म देखने जाएंगे, लेकिन राशिद ने पहले ही साफ कर दिया कि वह फिल्म देखने तो जरूर जाएंगे.

    वीडियो के कैप्शन में राशिद ने लिखा, “बॉर्डर-2 तो मैं जरूर देखने जाऊंगा. लेकिन देखते हैं कि क्या होता है अगर मैं यह पोस्ट करता हूं.” इसके साथ राशिद ने कैप्शन में सुनील शेट्टी, अहान शेट्टी, वरुण धवन और सनी देओल को टैग किया.
    वरुण धवन ने भी किया कमेंट
    वैसे इस ट्रेंड में ज्यादातर अहान शेट्टी ही लोगों की रील्स पर कमेंट कर रहे हैं. अहान के अलावा उनके पिता सुनील शेट्टी भी कमेंट के जरिए अपनी दस्तक दे रहे हैं. लेकिन, राशिद खान की वीडियो में वरुण धवन का भी कमेंट देखने को मिला. हालांकि सनी देओल का कमेंट अफगानी क्रिकेटर की वीडियो पर नहीं आया. राशिद ने सनी देओल को भी टैग किया था.

  • बॉर्डर 2: अक्षय खन्ना की एंट्री की अफ़वाहें खत्म, प्रोड्यूसर ने किया साफ बयान

    बॉर्डर 2: अक्षय खन्ना की एंट्री की अफ़वाहें खत्म, प्रोड्यूसर ने किया साफ बयान


    नई दिल्ली। बॉर्डर 2 रिलीज़ को लेकर दर्शकों में उत्साह चरम पर है। फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं लेकिन कुछ दिनों से अफ़वाहें फैल रही थीं कि अक्षय खन्ना भी फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं और कैमियो कर सकते हैं। इस पर फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने अपनी तरफ से पूरी सफाई दे दी है।

    जूम इंटरव्यू में निधि ने कहा नहीं ये बिल्कुल भी सच नहीं है। हमने उन्हें मूवी के लिए अप्रोच नहीं किया है। उन्होंने आगे बताया कि बॉर्डर 2 पहली फिल्म की कहानी को आगे नहीं बढ़ा रही है। यह पूरी तरह अलग कहानी है जिसमें भारत के जवानों की नई कहानी दिखाई जाएगी।अक्षय खन्ना को लेकर अफ़वाहें तब शुरू हुईं जब बॉर्डर का पहला गाना घर कब आओगे रिलीज़ हुआ। उस समय एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें किसी शख्स के फोटो को एडिट करके अक्षय का चेहरा लगाया गया। इससे लोगों ने यह मान लिया कि अक्षय भी फिल्म का हिस्सा होंगे। लेकिन अब प्रोड्यूसर निधि ने इस अफ़वाह को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

    सिर्फ अक्षय ही नहीं बल्कि पहले पार्ट में अहम भूमिका निभा चुकी तब्बू के फिल्म में नहीं होने की वजह भी निधि ने पहले ही स्पष्ट कर दी थी। उन्होंने कहा था कि यह पूरी स्टोरी अलग है। पहले पार्ट में सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाने वाली तब्बू इस फिल्म में नहीं हो सकतीं क्योंकि कहानी पूरी तरह नई दिशा में है और सनी का किरदार भी अलग तरह से पेश किया जाएगा।

    बॉर्डर 2 की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है। फिल्म में सनी देओल वरुण धवन अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं जबकि प्रोड्यूसर्स की लिस्ट में निधि दत्ता भूषण कुमार जे पी दत्ता और कृष्ण कुमार शामिल हैं। यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज़ होगी और दर्शकों को एक नई और रोमांचक कहानी देखने को मिलेगी।तो साफ हो गया कि बॉर्डर 2 में अक्षय खन्ना की एंट्री सिर्फ अफ़वाह थी। फैंस अब पूरी तरह तैयार हो सकते हैं नई स्टार कास्ट और नई कहानी के लिए जो पहले पार्ट से बिल्कुल अलग है।

  • Border 2 Advance Booking: पहले दिन 40 करोड़ की उम्मीद, 700 करोड़ तक जा सकता है कलेक्शन

    Border 2 Advance Booking: पहले दिन 40 करोड़ की उम्मीद, 700 करोड़ तक जा सकता है कलेक्शन


    नई दिल्ली। साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बॉर्डर 2 अब रिलीज के बेहद करीब है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने जैसे ही फिल्म की एडवांस बुकिंग खोली, कुछ ही घंटों में शानदार रिस्पॉन्स मिलने लगा। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, एडवांस बुकिंग शुरू होते ही करीब 15 हजार टिकटें बिक चुकी हैं। यह आंकड़ा साफ संकेत देता है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

    ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि बॉर्डर 2 को कई बड़े फैक्टर्स का फायदा मिलने वाला है। एक तरफ जहां फिल्म को 1997 में आई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का सहारा मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ इसे गणतंत्र दिवस के आसपास रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को छुट्टियों और लॉन्ग वीकेंड का भी सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉर्डर 2 पहले ही दिन 40 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई कर सकती है। वहीं ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कादेल ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 700 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

    हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा। इस वक्त सिनेमाघरों में धुरंधर और आमिर खान प्रोडक्शन की एक फिल्म मौजूद है, लेकिन धुरंधर को रिलीज हुए काफी समय हो चुका है और दूसरी फिल्म खास प्रभाव नहीं छोड़ पा रही है। ऐसे में बॉर्डर 2 के लिए मैदान लगभग साफ माना जा रहा है।फिल्म की कहानी भी इस बार सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है। सनी देओल के दमदार डायलॉग पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बॉर्डर 2 अपने नाम, देशभक्ति के जज्बे और तगड़े स्टारकास्ट के दम पर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाती है या नहीं।

  • Sunny Deol ने Karwar Naval Base पर भारतीय नौसेना का किया सम्मान, शेयर की सेल्फी

    Sunny Deol ने Karwar Naval Base पर भारतीय नौसेना का किया सम्मान, शेयर की सेल्फी


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 के प्रमोशन में पूरी तरह व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने और उनकी टीम गोवा के कारवार नौसैनिक अड्डे का दौरा किया। इस मौके पर टीम ने भारतीय नौसेना के जवानों का सम्मान किया और INS विक्रांत के पास आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

    कार्यक्रम के दौरान सनी देओल ने नौसेना के अधिकारियों के साथ सेल्फी शेयर की, जिसमें वे हरे रंग की कमीज़, गहरे हरे पैंट और काली पगड़ी में नजर आए। फोटो के बैकग्राउंड में समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए सनी देओल ने लिखा, हिंदुस्तान मेरी जान… मेरी आन… मेरी शान… हिंदुस्तान। गर्व, सम्मान और वीरता।बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सिक्वल है। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जबकि इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

    फिल्म की रिलीज़ डेट भी फिक्स हो चुकी है। बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। प्रमोशन के दौरान सनी देओल की यह नौसैनिक यात्रा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस को फिल्म के लिए उत्साहित कर रही है।सनी देओल का यह कदम न केवल फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा है, बल्कि भारतीय नौसेना और जवानों के प्रति उनके सम्मान और गर्व को भी दर्शाता है। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रियाएँ दी हैं, जहां कई लोग सनी के जोश और देशभक्ति के भाव की तारीफ कर रहे हैं।

  • Border 2 Song: ‘इश्क़ दा चेहरा’ ने छुआ दिल, प्यार–त्याग और जज़्बातों से सजी है ‘बॉर्डर 2’ की नई पेशकश

    Border 2 Song: ‘इश्क़ दा चेहरा’ ने छुआ दिल, प्यार–त्याग और जज़्बातों से सजी है ‘बॉर्डर 2’ की नई पेशकश




    नई दिल्ली।
    देशभक्ति से ओत-प्रोत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ लगातार दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है। फिल्म का हाल ही में रिलीज़ हुआ नया गाना ‘इश्क़ दा चेहरा’ दिल को छू लेने वाली भावनाओं से भरा हुआ है, जिसे सुनकर और देखकर दर्शकों की आंखें नम हो रही हैं। यह गाना सिर्फ एक रोमांटिक ट्रैक नहीं, बल्कि सरहद पर तैनात जवानों और उनके परिवारों के प्यार, इंतज़ार और बलिदान की कहानी को बेहद खूबसूरती से बयां करता है।

    इससे पहले फिल्म का गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज़ हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला।

    सोशल मीडिया पर इस गाने पर हजारों रील्स बनीं और यह गाना जवानों के जज़्बातों की आवाज़ बन गया। अब ‘इश्क़ दा चेहरा’ उसी भावनात्मक सफर को और आगे बढ़ाता है, जहां देश की रक्षा कर रहे सैनिकों की निजी ज़िंदगी, उनके रिश्ते और परिवार के प्रति उनका प्यार सामने आता है।

    ‘इश्क़ दा चेहरा’ एक सोलफुल और रोमांटिक मेलोडी है, जो यह दिखाती है कि कैसे प्यार और परिवार का सहारा जवानों को बॉर्डर पर हर मुश्किल से लड़ने की ताकत देता है। गाने में पत्नियों का इंतज़ार, उनका त्याग और रिश्तों की गहराई इतनी संवेदनशीलता से दिखाई गई है कि हर सीन दिल को छू जाता है। यह गाना याद दिलाता है कि वर्दी के पीछे भी एक इंसान होता है, जिसके अपने जज़्बात, सपने और रिश्ते होते हैं।

    इस गाने को संगीत की दुनिया की मशहूर जोड़ी सचेत–परंपरा ने तैयार किया है, जबकि इसके भावुक और खूबसूरत बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं।

    गाने में दिलजीत दोसांझ, परंपरा टंडन और सचेत टंडन की आवाज़ सुनाई देती है, जो इसकी भावनात्मक गहराई को और मजबूत बनाती है। खासतौर पर दिलजीत दोसांझ की आवाज़ गाने में एक अलग ही असर छोड़ती है।

    ‘इश्क़ दा चेहरा’ में फिल्म के कई प्रमुख किरदारों की प्रेम कहानियां भी दिखाई गई हैं। इसमें सनी देओल–मोना सिंह, वरुण धवन–मेधा राणा, दिलजीत दोसांझ–सोनम बाजवा, और अहान शेट्टी–आन्या सिंह की ऑन-स्क्रीन जोड़ियां नजर आती हैं। हर जोड़ी की कहानी प्यार के अलग-अलग रंगों को दिखाती है, जो हालात चाहे जैसे भी हों, रिश्तों की मजबूती को बनाए रखते हैं।

    ‘बॉर्डर 2’ को टी-सीरीज़ और जेपी फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है।

    यह फिल्म देशभक्ति, साहस और बलिदान की भव्य कहानी को नए दौर की संवेदनाओं के साथ पेश करने वाली है।

    देश के जवानों को समर्पित यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। ‘इश्क़ दा चेहरा’ ने यह साफ कर दिया है कि ‘बॉर्डर 2’ सिर्फ एक वॉर फिल्म नहीं, बल्कि उन जज़्बातों की कहानी है, जो सरहद के उस पार और इस पार दोनों जगह बराबर महसूस किए जाते हैं।

  • Border 2 Teaser Out: आसमान, समंदर और सरहद पर गूंजा देशभक्ति का शोर, सनी देओल की दहाड़ ने बढ़ाया जोश

    Border 2 Teaser Out: आसमान, समंदर और सरहद पर गूंजा देशभक्ति का शोर, सनी देओल की दहाड़ ने बढ़ाया जोश



    नई दिल्ली
    / मुंबई  देशभक्ति सिनेमा के इतिहास में खास जगह बनाने वाली फिल्म बॉर्डर का सीक्वल अब दर्शकों के सामने आने के लिए पूरी तरह तैयार है। लंबे इंतजार और चर्चाओं के बाद आखिरकार बॉर्डर 2 का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। 29 साल बाद लौट रही इस आइकॉनिक फिल्म की पहली झलक में ही साफ हो गया है कि मेकर्स इस बार कहानी, स्केल और भावनाओ-तीनों स्तरों पर कुछ बड़ा लेकर आए हैं।

    मंगलवार दोपहर 1:30 बजे टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल एक्स  पूर्व ट्विटर हैंडल पर 2 मिनट 4 सेकेंड का यह दमदार टीजर शेयर किया। टीजर की शुरुआत सनी देओल की बुलंद और जोशीली आवाज से होती है, जो देखते ही देखते रगों में देशभक्ति का ज्वार भर देती है। उनका अंदाज, उनकी दहाड़ और आंखों में दिखता जज्बा यह साफ कर देता है कि एक बार फिर वह दुश्मन देश पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए मैदान में उतर चुके हैं।टीजर से यह भी स्पष्ट हो जाता है कि बॉर्डर 2 की कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित है। यह वही युद्ध है, जिसने इतिहास की धारा मोड़ दी थी और भारतीय सेना की वीरता को पूरी दुनिया के सामने स्थापित किया था।

    चार सितारे, एक मिशन

    बॉर्डर 2 को इस बार एक मल्टी-स्टारर ट्रीट के रूप में पेश किया गया है। टीजर में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की जोरदार एंट्री देखने को मिलती है। चारों कलाकार भारतीय सेना के अलग-अलग अंगों का प्रतिनिधित्व करते नजर आते है.कोई थलसेना की वर्दी में दुश्मन से लोहा लेता दिखता है, कोई आसमान में वायुसेना के पायलट के रूप में कहर बरपाता है,तो कोई समंदर में नौसेना की ताकत बनकर दुश्मन की नींव हिला देता है।

    टीजर का एक दमदार डायलॉ

    आसमान से समंदर तक और मैदान-ए-जंग तक, हर मोर्चे पर एक-एक फौजी खड़ा मिलेगा फिल्म के पैमाने और सोच को बखूबी बयान करता है।

    महिला किरदार भी दमदार

    जहां एक ओर युद्ध और देशभक्ति का जोश दिखाया गया है, वहीं दूसरी ओर फिल्म के महिला किरदारों को भी मजबूत तरीके से पेश किया गया है। मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह टीजर में भावनात्मक गहराई जोड़ती नजर आती हैं। उनका रोल सिर्फ सपोर्टिंग नहीं, बल्कि कहानी की आत्मा को मजबूती देने वाला प्रतीत होता है।

    भव्यता, इमोशन और देशप्रेम

    टीजर में युद्ध के सीन, बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी बेहद प्रभावशाली है। हर फ्रेम में देशप्रेम, बलिदान और बहादुरी की झलक दिखाई देती है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि बॉर्डर 2 का टीजर उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरता है और फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा देता है।

    कब रिलीज होगी बॉर्डर 2?

    टीजर रिलीज के साथ ही सबसे बड़ा सवाल यही है कि फिल्म सिनेमाघरों में कब आएगी। मेकर्स ने साफ कर दिया है कि बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म सनी देओल के लिए भी खास है, क्योंकि हाल ही में आई उनकी फिल्म जाट की सफलता के बाद यह उनकी अगली बड़ी रिलीज होगी।