Tag: bowling

  • ENG vs PAK: रॉबिन्सन-टंग ने उड़ाई पाकिस्तानी बल्लेबाजी की धज्जियां, इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट

    ENG vs PAK: रॉबिन्सन-टंग ने उड़ाई पाकिस्तानी बल्लेबाजी की धज्जियां, इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट


    हेडिंग्ले। पाकिस्तान की बल्लेबाजी एक बार फिर इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने बेनकाब हो गई। हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दूसरी पारी में महज 135 रन पर समेटते हुए पारी और 103 रन से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली। ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि जोफ्रा आर्चर ने भी अहम मौकों पर विकेट चटकाए।

    171 पर ढेर हुआ पाकिस्तान, इंग्लैंड ने खड़ा किया 409 का पहाड़
    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम पहली पारी में सिर्फ 171 रन बना सकी। अब्दुल्ला शफीक ने 61 और इमाम-उल-हक ने 42 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज इंग्लैंड के पेस अटैक के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सके। रॉबिन्सन और टंग ने पांच-पांच विकेट लेकर पाकिस्तानी पारी को समेट दिया।

    जवाब में इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 409 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 238 रन की विशाल बढ़त हासिल कर ली। हैरी ब्रूक ने 93 गेंदों में 91 रन बनाए। जॉर्डन कॉक्स ने 73, जो रूट ने 66 और डेन लॉरेंस ने 51 रन की पारियां खेलीं।

    दूसरी पारी में भी नहीं संभला पाकिस्तान
    238 रन से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान को मैच बचाने के लिए लंबी बल्लेबाजी करनी थी, लेकिन उसकी शुरुआत ही खराब रही। जोफ्रा आर्चर ने इमाम-उल-हक को आउट किया, जबकि अजान अवैस 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद रॉबिन्सन ने अब्दुल्ला शफीक को 15 रन पर चलता कर दिया।

    शान मसूद ने 29 रन बनाकर संघर्ष की कोशिश की, लेकिन जोश टंग ने आते ही पाकिस्तान के मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने सऊद शकील को 14 रन पर आउट करने के बाद एक ही ओवर में शान मसूद और सलमान आगा के विकेट निकाल दिए। टंग ने महज 11 गेंदों में तीन विकेट लेकर पाकिस्तान को 76 रन पर छह विकेट के संकट में पहुंचा दिया।

    रिजवान ने दिखाया संघर्ष, फिर भी 135 पर सिमटी टीम
    विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 39 गेंदों पर 41 रन बनाकर कुछ प्रतिरोध जरूर किया। वह दूसरी पारी में पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाज रहे, लेकिन उनकी पारी भी टीम को हार से नहीं बचा सकी। गस एटकिंसन ने रिजवान को आउट किया और इसके बाद आर्चर ने आखिरी बल्लेबाज को पवेलियन भेज दिया। पाकिस्तान की पूरी टीम 37.3 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड ने तीन दिन में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

    रॉबिन्सन-टंग ने मिलकर बरपाया कहर
    इंग्लैंड की जीत में ओली रॉबिन्सन सबसे बड़े नायक रहे। उन्होंने पहली पारी में 5/51 और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए। मैच में कुल 8/80 के शानदार आंकड़े के साथ उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    जोश टंग ने भी मैच में आठ विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में 5/46 और दूसरी पारी में तीन विकेट चटकाए। जोफ्रा आर्चर ने दूसरी पारी में तीन विकेट हासिल किए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने लगातार फुल लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

    जो रूट की कप्तानी में शानदार वापसी
    बेन स्टोक्स के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास और ब्रेंडन मैकुलम के कोच पद से हटने के बाद इंग्लैंड नए दौर में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान के तौर पर जो रूट की वापसी जीत के साथ हुई। इंग्लैंड ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में पाकिस्तान को पछाड़ दिया। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने भी मैच के बाद माना कि इंग्लैंड ने उनकी टीम को हर विभाग में मात दी।

    लॉर्ड्स में होगी अगली भिड़ंत
    इस जीत से इंग्लैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में भी अहम अंक मिले हैं। वहीं पाकिस्तान का अंक प्रतिशत गिरकर 19.05 हो गया है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 27 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

    पाकिस्तान के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती अपनी बल्लेबाजी को संभालने की है। हेडिंग्ले में जिस तरह उसका शीर्ष और मध्यक्रम इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने बिखरा, अगर यही कहानी लॉर्ड्स में भी दोहराई गई तो सीरीज में वापसी मुश्किल हो सकती है।

  • Ind vs Pak महामुकाबला आज… मैच से पहले बालिंग करते नजर आए कप्तान सूर्या

    Ind vs Pak महामुकाबला आज… मैच से पहले बालिंग करते नजर आए कप्तान सूर्या


    नई दिल्ली।
    टीम इंडिया (Team India.) जब शनिवार 14 फरवरी को कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान (India vs Pakistan) के खिलाफ होने वाले मैच से पहले प्रैक्टिस के लिए उतरी तो उनके दिमाग में उस्मान तारिक (Usman Tariq) का वह बॉलिंग ऐक्शन भी था, जो वे थोड़ा पॉज करके साइड ऑन एंगल से गेंदबाजी करते हैं। यही कारण है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Indian captain Suryakumar Yadav) ने भी नेट्स में थोड़े समय के लिए गेंदबाजी की कमान संभाली और उस्मान तारिक की तरह अपना ऐक्शन पॉज करने के बाद रिंकू सिंह के लिए गेंदबाजी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    शनिवार को टीम इंडिया का नेट सेशन पूरा तो हुआ, लेकिन बारिश से भी थोड़ा बहुत बाधित हुआ। आज यानी 15 फरवरी को मैच वाले समय भी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, फैंस चाहेंगे कि मुकाबला पूरा खेला जाए, लेकिन एक बात तो तय है कि उस्मान तारिक को लेकर भारतीय खेमे में कोई डर की भावना नहीं है, क्योंकि सूर्या ने सिर्फ मजे के लिए और उनका बॉलिंग ऐक्शन को कॉपी किया है, क्योंकि अगर ऐसा होता तो फिर वे और अन्य सपोर्ट स्टाफ के सदस्य भी उसी ऐक्शन से लगातार गेंदबाजी नेट्स में करा सकते थे।

    भारतीय टीम के लिए अच्छी बात ये है कि अभिषेक शर्मा फिट हो गए हैं और वे शनिवार को नेट्स में उतरे और काफी देर तक बल्लेबाजी की। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी उनके पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की पुष्टि कर दी है। ऐसे में संजू सैमसन को बाहर बैठना होगा। हालांकि, क्या कुलदीप यादव को मौका दिया जाएगा? ये आने वाला वक्त बताएगा, क्योंकि अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को खिलाने का विकल्प अच्छा रहेगा। इसके पीछे का कारण ये है कि कोलंबो की पिच स्पिनरों की मददगार रही है। उसी पिच पर इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच होना है, जिस पर ऑस्ट्रेलिया वर्सेस जिम्बाब्वे मैच खेला गया था और उसे जिम्बाब्वे ने जीता था।

    हरभजन ने कहा, ”देखिए, मैंने उन्हें आईएलटी20 में गेंदबाजी करते देखा है, जहां वह बेहतरीन गेंदबाजों में से एक थे। जब भी उन्हें सेमीफाइनल और फाइनल खेलने का मौका मिला, वह ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे। वह अन्य स्पिनरों से अलग हैं और उनके पास काफी विविधताएं हैं। लोग उनके ‘स्टैंड एंड डिलीवर’ एक्शन की बात कर रहे हैं। यह आसान नहीं है। कोई भी खड़े होकर गेंद फेंक सकता है, लेकिन अलग-अलग वैरिएशन होना जरूरी है जो उनके पास है। बड़े मैदानों और धीमी पिचों पर उन्हें हिट करना मुश्किल है।”