Tag: Box Office Day 3

  • बॉक्स ऑफिस पर रोमांस vs कोर्टरूम क्लैश! तीसरे दिन कौन बना असली विजेता?

    बॉक्स ऑफिस पर रोमांस vs कोर्टरूम क्लैश! तीसरे दिन कौन बना असली विजेता?


    नई दिल्ली। 20 फरवरी 2026 को बॉक्स ऑफिस पर दो अलग-अलग जॉनर की फिल्मों ने दस्तक दीएक तरफ कोर्टरूम ड्रामा तो दूसरी ओर रोमांटिक लव स्टोरी। Assi और Do Deewane Seher Mein के बीच तीसरे दिन भी कांटे की टक्कर देखने को मिली।

    निर्देशक Anubhav Sinha की फिल्म अस्सी में Taapsee Pannu लीड रोल में हैं। यह फिल्म एक रेप केस पर आधारित कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें तापसी के साथ कनी कुसरुति अहम भूमिका में हैं। मजबूत कंटेंट और पॉजिटिव रिव्यू के बावजूद फिल्म की ओपनिंग धीमी रही। पहले दिन 1 करोड़, दूसरे दिन 1.6 करोड़ और तीसरे दिन 1.37 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 3.97 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

    वहीं Mrunal Thakur और Siddhant Chaturvedi स्टारर दो दीवाने सहर में एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसके गाने और लीड जोड़ी की केमिस्ट्री को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने 1.25 करोड़ से ओपनिंग की, दूसरे दिन 1.5 करोड़ और तीसरे दिन 1.31 करोड़ की कमाई की। तीन दिनों में इसका कुल कलेक्शन 4.06 करोड़ रुपये हो गया है।

    अगर तीसरे दिन की कमाई देखें तो अस्सी ने 1.37 करोड़ के साथ हल्की बढ़त बनाई, लेकिन कुल कलेक्शन के मामले में दो दीवाने सहर में 4.06 करोड़ के साथ मामूली अंतर से आगे है। यानी रेस अभी भी बेहद करीब है और असली तस्वीर वीकडे कलेक्शन के बाद साफ होगी।

  • The Raja Saab BO Day 3: घटती कमाई के बावजूद 'द राजा साब' ने संडे को जड़ा शतक, 'धुरंधर' का तोड़ा ये रिकॉर्ड, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन

    The Raja Saab BO Day 3: घटती कमाई के बावजूद 'द राजा साब' ने संडे को जड़ा शतक, 'धुरंधर' का तोड़ा ये रिकॉर्ड, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन



    नई दिल्ली|
    प्रभास स्टारर फैंटेसी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ ने 9 जनवरी को रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया हुआ है. ​​फिल्म ने पहले ही दिन दुनिया भर में 100.60 करोड़ रुपये कमा लिये. इसी के साथ प्रभास अकेले ऐसे भारतीय अभिनेता बन गए हैं जिनकी छह फिल्मों ने पहले दिन ही सेंचरी लगाई है. इससे पहले उनकी जिन फिल्मों ने यह उपलब्धि हासिल की है उनमें ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’, ‘साहो’, ‘आदिपुरुष’, ‘सलार पार्ट 1: सीजफायर’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ शामिल हैं. हालांकि दूसरे दिन ‘द राजा साब’ की कमाई में गिरावट दर्ज की गई. चलिए यहां जानते हैं प्रभास की इस फिल्म ने तीसरे दिन यानी संडे को कितनी कमाई की है?
    ‘द राजा साब’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई? धमाकेदार शुरुआत के बावजूद, मारुति द्वारा निर्देशित ‘द राजा साहब’ को दर्शकों और आलोचकों दोनों से कड़ी आलोचना मिली है. कई लोगों ने फिल्म की बेतरतीब स्क्रीनप्ले, इललॉजिकल नेरेटिव, घटिया डायलॉग्स और कमजोर निर्देशन की निंदा की है. कुछ का कहना है कि ‘द राजा साहब’ ह्यूमर और हॉरर के एलिमेंट को इम्प्रेसिव तरीके से दिखाने में असफल रही है और प्रभास की इस फिल्म को “सिनेमा जगत की सबसे बड़ी निराशाओं में से एक” बताया है. इन सबके बीच ये फिल्म ओपनिंग डे के बाद से गिरावट दर्ज कर रही बावजूद इसके इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में शतक जड़ दिया है.

    फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘द राजा साब’ ने प्रीव्यू शो से 9.15 करोड़ कमाए थे. इसके बाद दूसरे दिन इस फिल्म ने 53.75 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दन इस फिल्म ने 51.63 फीसदी की गिरावट के बाद 26 करोड़ कमाए थे.
    वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द राजा साब’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 20 करोड़ का कलेक्शन किया है.
    इसी के साथ प्रभास स्टारर इस फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई अब 108.90 करोड़ रुपये हो गई है.

    ‘द राजा साब’ ने ‘धुरंधर’ को दी मात’द राजा साब’ की कमाई में बेशक गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन इस फिल्म ने रिलीज के महज तीन दिन में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसी के साथ इसने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन 103 करोड़ को मात दे दी है. हालांकि फिल्म को मिल रहे निगेटिव रिव्यू के बाद अब देखना होगा कि ये फिल्म वीकडेज में कैसा परफॉर्म कर पाती है.

    ‘द राजा साब’ स्टार कास्टप्रभास के अलावा, इस हॉरर कॉमेडी में संजय दत्त, बोमन ईरानी, ​​निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और ज़रीना वहाब भी अहम भूमिकाओं में हैं. ‘द राजा साहब’ का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद, कृति प्रसाद और ईशान सक्सेना ने अपने बैनर पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवी एंटरटेनमेंट के तहत किया है. पहले इसे पिछले साल 10 अप्रैल और 5 दिसंबर को रिलीज़ किया जाना था, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन और वीएफएक्स के काम में कई बार देरी होने के कारण इसे पोस्टपोन्ड कर दिया गया है.