Tag: Box Office Report

  • मई 2026 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘करुप्पू’ बनी नंबर-1, साउथ फिल्मों का दबदबा, टॉप-5 में कई बड़े नाम शामिल

    मई 2026 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘करुप्पू’ बनी नंबर-1, साउथ फिल्मों का दबदबा, टॉप-5 में कई बड़े नाम शामिल


    नई दिल्ली । मई 2026 भारतीय फिल्म उद्योग के लिए बेहद शानदार साबित हुआ। इस महीने रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की। अब ओरमैक्स मीडिया द्वारा जारी की गई मई 2026 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि इस बार साउथ सिनेमा का जलवा सबसे ज्यादा देखने को मिला। टॉप-5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में तमिल, मलयालम, हिंदी, हॉलीवुड और मराठी सिनेमा की फिल्मों ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

    इस सूची में पहला स्थान तमिल सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’ ने हासिल किया है। 14 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 299 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी यह फैंटेसी एक्शन ड्रामा फिल्म पुलिस व्यवस्था, भ्रष्ट न्याय प्रणाली और समाज में कमजोर वर्गों के शोषण जैसे गंभीर मुद्दों को उठाती है। फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन की जोड़ी को भी काफी सराहा गया।

    दूसरे स्थान पर मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ रही। 21 मई को रिलीज हुई इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ने 133 करोड़ रुपये की कमाई की। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को एक बार फिर साबित कर दिया। मोहनलाल के साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल और आशा शरथ जैसे कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।

    तीसरे स्थान पर बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ रही। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने भी 133 करोड़ रुपये का कारोबार किया। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और संघर्ष पर आधारित इस फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा जेनेलिया देशमुख, सलमान खान, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और भाग्यश्री जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए। फिल्म को इसके भव्य निर्माण और दमदार प्रस्तुतिकरण के लिए सराहा गया।

    चौथे नंबर पर हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ रही, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 102 करोड़ रुपये की कमाई की। मनोवैज्ञानिक हॉरर और थ्रिलर शैली की इस फिल्म ने अपनी रहस्यमयी कहानी और सस्पेंस से दर्शकों को बांधे रखा। फिल्म एकतरफा प्रेम और जुनून के खतरनाक परिणामों को बेहद प्रभावी तरीके से दिखाती है।

    पांचवें स्थान पर मराठी फिल्म ‘देओल बैंड 2’ रही, जिसने 90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह फिल्म ग्रामीण महाराष्ट्र में किसानों की समस्याओं, आत्महत्या और आस्था-अनास्था के संघर्ष को केंद्र में रखती है। निर्देशक प्रवीण तारडे की इस फिल्म को सामाजिक संदेश और भावनात्मक प्रस्तुति के लिए काफी सराहना मिली।

    मई 2026 की यह रिपोर्ट दर्शाती है कि अब दर्शक केवल स्टार पावर नहीं, बल्कि मजबूत कहानी और प्रभावशाली कंटेंट को प्राथमिकता दे रहे हैं। यही कारण है कि विभिन्न भाषाओं की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय सिनेमा की विविधता और ताकत को फिर से साबित किया है।

  • Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी का जलवा कायम, 13 दिन में 124 करोड़ पार

    Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी का जलवा कायम, 13 दिन में 124 करोड़ पार


    नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले Akshay Kumar एक बार फिर अपनी फिल्म Bhooth Bangla के जरिए सिनेमाघरों में धमाल मचा रहे हैं। 17 अप्रैल को रिलीज हुई इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। रिलीज के बाद से ही फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब तारीफ हो रही है।

    खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए Akshay Kumar और निर्देशक Priyadarshan की जोड़ी करीब 16 साल बाद फिर से साथ नजर आई है, जिसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है। यही वजह है कि फिल्म की कमाई भी लगातार मजबूत बनी हुई है।

    अगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को करीब 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे पहले 12वें दिन 4.35 करोड़, 11वें दिन 3.50 करोड़, 10वें दिन 12.50 करोड़, 9वें दिन 10.75 करोड़ और 8वें दिन 5.75 करोड़ की कमाई दर्ज की गई थी। वहीं फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 84.40 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर लिया था।

    इन आंकड़ों को जोड़ें तो Bhooth Bangla ने महज 13 दिनों में भारत में 124.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए यह साफ है कि यह जल्द ही 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है।

    फिल्म की स्टारकास्ट भी इसकी सफलता में अहम भूमिका निभा रही है। Tabu, Paresh Rawal, Rajpal Yadav, Wamiqa Gabbi और Jisshu Sengupta जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय से फिल्म को और भी मजबूत बनाया है।

    कुल मिलाकर, हॉरर और कॉमेडी का यह अनोखा मिश्रण दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि Bhooth Bangla कब 150 करोड़ क्लब में एंट्री करती है और बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड बनाती है।

  • साल 2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप बॉलीवुड फिल्में: बजट और कमाई में साबित हुई 'निकाल पाईं'

    साल 2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप बॉलीवुड फिल्में: बजट और कमाई में साबित हुई 'निकाल पाईं'


    नई दिल्ली। साल 2025 बॉलीवुड के लिए बेहद रोमांचक और चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। जहां इस साल कई फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट रही, वहीं कुछ ऐसी फिल्में भी रिलीज हुईं जिन्हें न केवल बॉक्स ऑफिस पर करारी हार मिली, बल्कि दर्शकों और क्रिटिक्स ने सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की।इस साल हिट फिल्मों की बात करें तो धुरंधर, छावा, सैयारा और महावतार नरसिम्हा जैसी फिल्मों ने प्रोड्यूसर्स को शानदार मुनाफा दिया। लेकिन वहीं, कुछ बड़ी बजट वाली फिल्में दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं और इन्हें साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिना गया।

    बागी 4
    टाइगर श्रॉफ की यह एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, लेकिन वर्ल्डवाइड कमाई केवल 66 करोड़ तक ही पहुंच पाई। क्रिटिक्स ने फिल्म को 1-2 स्टार दिए और दर्शकों ने कहानी और VFX दोनों की आलोचना की। इस फ्रेंचाइजी की यह अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई।

    इमरजेंसी
    कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म इमरजेंसी भी इस साल की बड़ी फ्लॉप रही। लगभग 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने केवल 22 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। कई लोगों ने इसे कमजोर स्क्रीनप्ले वाली फिल्म बताया, तो कई ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया।

    सिकंदर
    सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद पर रिलीज़ हुई, जो आमतौर पर हिट मानी जाती है। लेकिन इस बार यह फिल्म 200 करोड़ के बजट के बावजूद केवल 182 करोड़ की कमाई कर पाई। निर्देशक ए.आर. मुरुगदास ने फिल्म की जिम्मेदारी सलमान पर डाली, जबकि सलमान ने भी शो में इसपर तंज कसा।

    वॉर 2
    ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की इस एक्शन फिल्म का बजट 400 करोड़ था, लेकिन वर्ल्डवाइड कमाई केवल 360-370 करोड़ रही। बजट भी पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाया। इस फिल्म को एक्शन और स्टार कास्ट के बावजूद दर्शकों ने पसंद नहीं किया।

    इस साल की इन फ्लॉप फिल्मों ने यह साफ कर दिया कि बड़े बजट और स्टार कास्ट हमेशा बॉक्स ऑफिस हिट की गारंटी नहीं होती। क्रिटिक्स और दर्शकों की राय, कहानी और तकनीकी पहलू किसी फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभाते हैं।इस साल की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट बताती है कि दर्शक अब कहानी, स्क्रीनप्ले और नए विषयों को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। जबकि हिट फिल्में अपने कंटेंट और मार्केटिंग के दम पर सफल हुईं, फ्लॉप फिल्मों ने प्रोड्यूसर्स और निर्माताओं को सतर्क किया है।

  • धुरंधर की ताबड़तोड़ कमाई 19वें दिन 17 25 करोड़ की कमाई अवतार 3 भी कर रहा अच्छा प्रदर्शन

    धुरंधर की ताबड़तोड़ कमाई 19वें दिन 17 25 करोड़ की कमाई अवतार 3 भी कर रहा अच्छा प्रदर्शन


    नई दिल्ली । रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की स्पाई थ्रिलर धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं और इन 19 दिनों में फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिला है। धुरंधर ने 19वें दिन 17 25 करोड़ की कमाई की जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 589 50 करोड़ तक पहुँच गया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने 897 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है जिससे यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

    धुरंधर की हिंदी ऑक्यूपेंसी 30 70% रही और शोज की बात करें तो सुबह के शोज में 18 59% दोपहर के शोज में 32 66% शाम के शोज में 35 67% और रात के शोज में 35 88% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर बेहद प्रभावी साबित हुई है और दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    वहीं हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म अवतार: फायर एंड एश का कलेक्शन भी अच्छे आंकड़े दिखा रहा है। 5 दिनों में फिल्म ने भारत में 85 50 करोड़ की कमाई की है जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3550 करोड़ तक पहुँच चुका है। फिल्म की सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ हो रही है और इसका रिस्पॉन्स पॉजिटिव है। हालांकि भारत में अवतार 3 धुरंधर से पीछे है लेकिन फिल्म ने अच्छी कमाई की है और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

    अवतार: फायर एंड एश के पहले दो पार्ट्स भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रहे थे पहला पार्ट 2009 में आया था और दूसरा 2022 में। अब साल 2025 में अवतार के तीसरे पार्ट के रूप में अवतार: फायर एंड एश ने दर्शकों का दिल जीतने में सफलता पाई है। दोनों फिल्में धुरंधर और अवतार 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही हैं। जहां धुरंधर भारतीय सिनेमाघरों में हिट हो रही है वहीं अवतार: फायर एंड एश भी वर्ल्डवाइड दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है।