Tag: box office

  • धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ ने दूसरे दिन 10 करोड़ क्लब में बनाई जगह, ‘धुरंधर’ अभी भी आगे

    धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ ने दूसरे दिन 10 करोड़ क्लब में बनाई जगह, ‘धुरंधर’ अभी भी आगे

    नई दिल्ली। नए साल के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ ने देशभक्ति और भावनात्मक कहानी के दम पर दर्शकों का दिल जीतते हुए दूसरे दिन 10 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह बनाई। फिल्म ने सीमित स्क्रीन और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छा कारोबार किया, लेकिन ‘धुरंधर’ अपनी लगातार सफल प्रदर्शन के कारण कुल कमाई में अभी भी आगे बना हुआ है। दर्शक फिल्म को सिर्फ कमाई के लिहाज से नहीं, बल्कि इसके भावनात्मक असर और कहानी के कारण भी पसंद कर रहे हैं।

    बॉक्स ऑफिस पर ‘इक्कीस’ की कमाई

    Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा की फिल्म ने दूसरे दिन 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले दिन 7 करोड़ की कमाई के बाद यह थोड़ा धीमा हुआ, लेकिन दो दिनों का कुल कलेक्शन अब 10.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि दूसरे दिन की कमाई में गिरावट सामान्य है, क्योंकि फिल्म को सीमित शो और कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कई दर्शक विशेष रूप से धर्मेंद्र को देखने थिएटर आए, ताकि उनके आखिरी प्रदर्शनों की झलक देख सकें।

    धर्मेंद्र की मौजूदगी ने दिल जीता

    1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई ‘इक्कीस’ धर्मेंद्र की आखिरी बड़े पर्दे की फिल्म है। उनके अभिनय ने फिल्म में भावनात्मक गहराई भर दी और यह सिनेमा प्रेमियों के लिए खास अनुभव बन गई। फिल्म के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी ‘धुरंधर’ से प्रतिस्पर्धा, जो पहले ही थिएट्रिकल रन में सफल रही थी। स्थिति और भी कठिन हो गई, जब ‘धुरंधर’ को ‘इक्कीस’ के रिलीज से सिर्फ एक दिन पहले संशोधित संस्करण में फिर से रिलीज किया गया। बावजूद इसके, धर्मेंद्र की मौजूदगी ने दर्शकों को थिएटर तक खींचा।

    ‘धुरंधर’ का दबदबा बरकरार

    जहां ‘इक्कीस’ ने भावनात्मक और सीमित कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर कदम रखा, वहीं आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ ने अपने असाधारण प्रदर्शन को जारी रखा। नए साल के दिन यानी अपने 28वें दिन, फिल्म ने लगभग 15.75 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, यह प्रदर्शन ऐतिहासिक है क्योंकि बहुत कम फिल्में अपने लंबे थिएट्रिकल रन के दौरान इतनी देर तक दोहरे अंकों में कमाई कर पाती हैं। फिल्म का री-रिलीज वर्जन बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

    ‘इक्कीस’ की कहानी

    ‘इक्कीस’ फिल्म भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता, सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है। धर्मेंद्र फिल्म में अरुण के पिता, एम.एल. खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं, जो भावनात्मक गहराई जोड़ता है। यह फिल्म अगस्त्य नंदा के लिए बड़े पर्दे पर डेब्यू भी है और इसे श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया है।

    कहानी अरुण की मिलिट्री ट्रेनिंग के शुरुआती दिनों से लेकर युद्ध के मैदान तक के साहसिक सफर को दिखाती है। इसमें उनकी 21 साल की उम्र में दिखाई गई हिम्मत, देशभक्ति और अंतिम बलिदान को प्रमुखता दी गई है। फिल्म में जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया और सिकंदर खेर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

  • सरकारी निर्देश के बाद बदली गई ‘धुरंधर’ की डिजिटल कॉपी, 1 जनवरी से थिएटर्स में चलेगा नया वर्जन

    सरकारी निर्देश के बाद बदली गई ‘धुरंधर’ की डिजिटल कॉपी, 1 जनवरी से थिएटर्स में चलेगा नया वर्जन


    नई दिल्ली। फिल्मधुरंधर को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, 31 दिसंबर को देशभर के थिएटर मालिकों को डिस्ट्रीब्यूटर्स की ओर से एक ईमेल भेजा गया, जिसमें बताया गया कि फिल्म की डिजिटल कॉपी DCP को बदल दिया गया है। इस नई कॉपी में फिल्म के कुछ हिस्सों में बदलाव किए गए हैं जिन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निर्देश के अनुसार लागू किया गया है।ईमेल में साफ तौर पर थिएटर संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे फिल्म की पुरानी डिजिटल कॉपी हटाकर नई DCP डाउनलोड करें। साथ ही यह भी कहा गया कि 1 जनवरी 2026 से केवल बदला हुआ वर्जन ही सिनेमाघरों में चलाया जाए। सूत्रों के अनुसार, नए वर्जन में फिल्म के दो शब्दों को म्यूट किया गया है और एक डायलॉग में आंशिक बदलाव किया गया है।

    इंडिया टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म मेंबलोच शब्द को एक या दो जगह म्यूट किया गया है। बताया जा रहा है कि यह फैसला तब लिया गया, जब पिछले हफ्ते बलोच समुदाय के कुछ लोगों ने गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि फिल्म में उनके समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और नफरत फैलाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया है।सूत्रों के अनुसार, बलोच समुदाय की आपत्ति खासतौर पर फिल्म के एक डायलॉग को लेकर थी, जिसे अभिनेता संजय दत्त बोलते नजर आते हैं। डायलॉग में समुदाय का जिक्र कथित तौर पर नकारात्मक संदर्भ में किया गया है। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट में इसी डायलॉग को सबूत के तौर पर पेश करते हुए कहा कि यह बयान आपत्तिजनक है और इससे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

    इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और अंततः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निर्देश पर फिल्म के कंटेंट में यह बदलाव किया गया। हालांकि फिल्म की कहानी, मुख्य प्लॉट या किरदारों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, बल्कि सिर्फ विवादित शब्दों और डायलॉग को एडिट किया गया है।गौरतलब है किधुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। वहीं राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, सौम्या टंडन और दानिश पंडोर ने सपोर्टिंग रोल निभाए हैं।

    फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और दर्शकों के बीच इसकी जबरदस्त चर्चा रही है। अब कंटेंट में किए गए इन बदलावों के बाद फिल्म नए साल से एक संशोधित वर्जन के साथ सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।इसके अलावा, मेकर्स पहले ही फिल्म के दूसरे पार्ट का ऐलान कर चुके हैं, जो 19 मार्च को रिलीज होने वाला है। ऐसे मेंधुरंधर को लेकर दर्शकों की उत्सुकता आने वाले समय में और बढ़ने की उम्मीद है।

  • धुरंधर के एक सीन में सौम्या टंडन ने सच में अक्षय खन्ना को मारा थप्पड़ बताया दर्द में डूबे एहसास

    धुरंधर के एक सीन में सौम्या टंडन ने सच में अक्षय खन्ना को मारा थप्पड़ बताया दर्द में डूबे एहसास


    नई दिल्ली । आदित्य धर की फिल्म धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और फिल्म की शानदार स्टार कास्ट और दिलचस्प कहानी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इन एक्टर्स में एक नाम है सौम्या टंडन का जिन्होंने फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की पत्नी का रोल निभाया है। अब सौम्या ने एक दिलचस्प खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म के एक खास सीन में अक्षय खन्ना को सच में थप्पड़ मारा था जो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

    सौम्या ने फिल्म से जुड़ी कुछ बिहाइंड-दी-सीन तस्वीरें शेयर करते हुए बताया “यह फिल्म में मेरा एंट्री सीन था और इस सीन को दर्शकों से जो प्यार मिल रहा है वह मुझे अभिभूत कर रहा है। इस सीन में कई इमोशन्स थे। मुझे अपने पति पर गुस्सा था क्योंकि उसी की वजह से हमारे बेटे की मौत हुई। सीन में मुझे बेबस मां और गहरे दर्द को दर्शाना था। और हां मैंने अक्षय को सच में थप्पड़ मारा। आदित्य धर चाहते थे कि सीन असली लगे और मेरा क्लोजअप इमोशन से भरपूर हो।” सौम्या ने यह भी बताया कि इस सीन में उनका रोना एक ही टेक में शूट किया गया था।

    यह सीन फिल्म के सबसे इमोशनल पलों में से एक था जिसमें सौम्या ने अपने बेटे की मौत के बाद प्रार्थना करते हुए गहरे दर्द को महसूस किया। उन्होंने कहा कि इस सीन ने उन्हें कई दिनों तक मानसिक रूप से प्रभावित किया और उनका दर्द लंबे समय तक उनके साथ रहा।सौम्या टंडन के इस शानदार परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से सराहा जा रहा है और यह सीन भी फिल्म के यादगार लम्हों में शामिल हो गया है।

    धुरंधर की कहानी एक जासूस की है जो नाम और पहचान बदलकर पाकिस्तान में सालों तक रहकर अपनी अलग पहचान बनाता है। फिल्म में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है लेकिन अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत को विशेष रूप से पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और जल्द ही 600 करोड़ के क्लब में भी प्रवेश कर सकती है।सभी कलाकारों की परफॉर्मेंस के अलावा फिल्म के सीन और इमोशन्स को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

  • दे दे प्यार दे 2 का दमदार प्रदर्शन ₹50 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्‍म जाने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    दे दे प्यार दे 2 का दमदार प्रदर्शन ₹50 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्‍म जाने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    नई दिल्‍ली । अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकडेज में मामूली गिरावट के बावजूद फिल्म की रफ्तार मजबूत बनी हुई है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन लगभग ₹3.50 करोड़ कमाए, जिससे इसकी कुल भारतीय कमाई बढ़कर करीब ₹47.75 करोड़ पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले पांच दिनों में ₹44.25 करोड़ का संग्रह किया था, जबकि ओपनिंग डे पर इसे ₹8.75 करोड़ मिले थे। इस गति को देखते हुए फिल्म जल्द ही ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

    कैसा रहा सप्‍ताह के बीच का ट्रेंड

    वीकेंड पर दमदार शुरुआत के बाद दे दे प्यार दे 2 ने वीकडेज में सामान्य गिरावट के बावजूद स्थिर प्रदर्शन किया। सोमवार को फिल्म ने अनुमानित ₹4.25 करोड़ कमाए जबकि मंगलवार को कमाई बढ़कर ₹5.25 करोड़ पहुंच गई। बुधवार के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने लगभग ₹3.50 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया, जो बताता है कि वीकडेज के दबाव के बावजूद इसकी पकड़ बनी हुई है। अब फिल्म की कुल कमाई ₹50 करोड़ के आंकड़े से बस एक कदम पीछे है और दूसरे वीकेंड में इसे बड़ा उछाल मिल सकता है।

    ऑक्यूपेंसी में धीरे धीरे सुधार

    19 नवंबर बुधवार को दे दे प्यार दे 2 की हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.84% दर्ज की गई। सुबह के शुरुआती शो में हल्की शुरुआत के साथ ऑक्यूपेंसी 6.19% रही। दिन के बढ़ते समय के साथ आंकड़े बेहतर हुए दोपहर में 8.05%, शाम को 8.76%, और रात के शो में 12.37% तक पहुंच गई।

    गौरतलब है कि फिल्म के डायरेक्टर अंशुल शर्मा हैं। दे दे प्यार दे 2 में अजय देवगन रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन मुख्य भूमिकाओं में हैं जबकि इशिता दत्ता मीज़ान जाफरी जावेद जाफरी और गौतमी कपूर ने सहायक भूमिकाएं निभाई हैं। दर्शक और समीक्षक दोनों ने एक्टर्स की परफॉर्मेंस और ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को सकारात्मक रिव्यू दिया है।