Tag: Bridal Look

  • ब्राइडल लुक के लिए परफेक्ट: पायल के साथ खूब जचेंगे बिछिया के ये 6 यूनिक डिज़ाइन

    ब्राइडल लुक के लिए परफेक्ट: पायल के साथ खूब जचेंगे बिछिया के ये 6 यूनिक डिज़ाइन


    नई दिल्ली । भारतीय परंपरा में बिछिया और पायल को सुहाग और सौंदर्य का खास प्रतीक माना जाता है। शादी या किसी खास मौके पर अगर पायल के साथ सही डिजाइन की बिछिया पहनी जाए तो दुल्हन का पूरा लुक और भी आकर्षक नजर आता है। अक्सर दुल्हनें अपने लहंगे, ज्वेलरी और मेकअप पर ज्यादा ध्यान देती हैं, लेकिन पैरों का श्रृंगार भी ब्राइडल लुक का अहम हिस्सा होता है।अगर आप भी अपने पैरों को खास और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो इन ट्रेंडी बिछिया डिजाइन्स को ट्राई कर सकती हैं।

    मल्टी-लेयर या चेन बिछिया

    आजकल पायल से जुड़ी चेन वाली बिछिया काफी ट्रेंड में हैं। इसमें पायल से एक पतली चेन निकलकर बिछिया से जुड़ी होती है, जो पैरों को हेवी और रॉयल ब्राइडल लुक देती है।
    कुंदन और स्टोन वर्क बिछिया
    रॉयल लुक के लिए कुंदन और स्टोन वर्क वाली बिछिया बेहतरीन विकल्प है। भारी पायल के साथ पहनने पर यह डिजाइन पैरों को बेहद आकर्षक बनाता है।

    ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर बिछिया

    अगर आपकी पायल एंटीक या ऑक्सीडाइज्ड फिनिश वाली है तो उसी स्टाइल की बिछिया चुनना बेहतर रहेगा। इनमें छोटे घुंघरू या नक्काशीदार पैटर्न बहुत पसंद किए जाते हैं।

    मीनाकारी बिछिया

    रंग-बिरंगी मीनाकारी वाली बिछिया इन दिनों काफी ट्रेंड में है। आप अपने लहंगे के रंग के अनुसार लाल, हरे या गुलाबी रंग की मीनाकारी डिज़ाइन चुन सकती हैं।

    फ्लोरल और लीफ पैटर्न

    फूल और पत्तियों से प्रेरित डिजाइन हमेशा फैशन में बने रहते हैं। हल्की पायल के साथ यह डिजाइन बेहद एलिगेंट और नाजुक लुक देता है।

    एडजस्टेबल विंटेज बैंड

    अगर आप आरामदायक और सिंपल स्टाइल चाहती हैं तो चौड़े विंटेज बैंड वाली बिछिया ट्राई करें। ये हर साइज की उंगली में आसानी से फिट हो जाती हैं और बोहो-चिक लुक देती हैं। अगर आप अपने ब्राइडल लुक को हेड-टू-टो परफेक्ट बनाना चाहती हैं, तो पायल के साथ सही बिछिया डिजाइन चुनना न भूलें। सही ज्वेलरी आपके पूरे लुक को और भी खास बना सकती है।

  • Bridal Fashion Tips: सिर्फ लहंगा ही नहीं, ज्वेलरी की ये छोटी गलती बिगाड़ सकती है पूरा ब्राइडल लुक

    Bridal Fashion Tips: सिर्फ लहंगा ही नहीं, ज्वेलरी की ये छोटी गलती बिगाड़ सकती है पूरा ब्राइडल लुक


    नई दिल्ली । शादी का दिन हर दुल्हन के जीवन का सबसे खास दिन होता है। इस दिन हर लड़की चाहती है कि उसका ब्राइडल लुक परफेक्ट और सबसे अलग नजर आए। आमतौर पर दुल्हनें अपने लहंगे पर ज्यादा ध्यान देती हैं, लेकिन फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि असली ब्राइडल चार्म केवल लहंगे से नहीं बल्कि सही ज्वेलरी से आता है। कई बार ज्वेलरी के चुनाव में छोटी सी गलती भी पूरे ब्राइडल लुक को बिगाड़ सकती है।

    आजकल वेडिंग सीजन में दुल्हनों के बीच विंटेज और रॉयल स्टाइल का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर दुल्हन अपने गहनों का चुनाव सोच समझकर करे तो उसका लुक किसी राजघराने की राजकुमारी जैसा दिख सकता है। इसके लिए कुछ खास ज्वेलरी पीस ऐसे हैं जिन्हें ब्राइडल लुक में जरूर शामिल करना चाहिए।

    नथ से मिलता है रॉयल टच

    ब्राइडल लुक में नथ का सबसे अहम स्थान होता है। आजकल बड़ी गढ़वाली नथ और पारंपरिक पोलकी नथ काफी ट्रेंड में हैं। अगर दुल्हन का चेहरा छोटा है तो स्लीक डिजाइन वाली नथ बेहतर लगती है, जबकि रॉयल लुक के लिए कुंदन या मोतियों वाली भारी नथ चेहरे की खूबसूरती को और निखार देती है।

    कमरबंद से बढ़ती है ग्रेस

    कमरबंद न केवल लहंगे को सही जगह पर बनाए रखने में मदद करता है बल्कि कमर को आकर्षक शेप भी देता है। सिल्क लहंगे या भारी जरी वर्क वाले आउटफिट के साथ गोल्डन या स्टोन स्टडेड कमरबंद बेहद रॉयल दिखाई देता है। इसे नाभि से थोड़ा ऊपर बांधने पर दुल्हन की लंबाई भी अधिक नजर आती है।

    माथापट्टी और शीशपट्टी का बढ़ा क्रेज

    अब केवल सिंपल मांग टीका पहनने का ट्रेंड धीरे धीरे कम हो रहा है। रॉयल और ग्रेसफुल लुक के लिए माथापट्टी या शीशपट्टी को काफी पसंद किया जा रहा है। यह दुल्हन के सिर को मुकुट जैसा लुक देती है और भारी दुपट्टे को सेट करने में भी मदद करती है।

    बाजूबंद और हथफूल से निखरते हैं हाथ

    दुल्हन के हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बाजूबंद और हथफूल बेहद खास माने जाते हैं। बाजूबंद ब्लाउज के डिजाइन को हाईलाइट करता है, जबकि बारीक मोतियों या स्टोन वाले हथफूल हाथों को बेहद आकर्षक और शाही लुक देते हैं।

    पायल से पूरा होता है श्रृंगार

    शादी का श्रृंगार पायल की झंकार के बिना अधूरा माना जाता है। रॉयल लुक के लिए घुंघरू वाली भारी चांदी की पायल या स्टोन वर्क वाली ब्राइडल पायल चुनना बेहतर रहता है। फैशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि ज्वेलरी का चुनाव करते समय हमेशा लहंगे के रंग और उसके वर्क का ध्यान रखना चाहिए। यदि लहंगा बहुत भारी है तो ज्वेलरी में संतुलन बनाकर दुल्हन एक क्लासी और एलिगेंट ब्राइडल लुक हासिल कर सकती है। सही ज्वेलरी के साथ दुल्हन का पूरा व्यक्तित्व निखर कर सामने आता है।

  • इंडियन-विदेशी शादी का नया फैशन गोल: शिखर धवन और सोफी की शादी की तस्वीरें ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

    इंडियन-विदेशी शादी का नया फैशन गोल: शिखर धवन और सोफी की शादी की तस्वीरें ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम


    नई दिल्ली ।क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी विदेशी मंगेतर सोफी शाइन के साथ शादी कर ली है और उनकी शादी की पहली फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। प्री- वेडिंग फंक्शन्स की खूबसूरत फोटोज़ के बाद अब उनका वेडिंग लुक सबका ध्यान खींच रहा है। खासकर, सोफी शाइन ने सफेद फ्लोरल लहंगे में दुल्हन बनकर हर किसी का दिल जीत लिया।

    सोफी का वेडिंग लुक रॉयल और मॉडर्न ब्राइड का परफेक्ट मिश्रण पेश कर रहा है। लहंगे पर ऑरेंज, पीच और ग्रीन डिटेलिंग के साथ फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी ने इसे बेहद खूबसूरत बनाया। 3डी फूलों और हैवी थ्रेड वर्क ने लहंगे को रिच लुक दिया, वहीं चौड़ा एम्ब्रॉयडेड बॉर्डर इसे ग्रैंड फिनिश देता है। लहंगे का फ्लो और कैन-कैन बैलेंस इसे स्टाइलिश बनाता है।

    सोफी के ब्लाउज ने भी सबकी निगाहें खींची। फुल स्लीव्स शीयर लेस डिटेलिंग के साथ बने थे और फ्रंट पर वाइट पर्ल्स से इसे स्टेटमेंट लुक दिया गया। स्ट्रक्चर्ड फिट ब्लाउज फ्लोरल लहंगे के साथ परफेक्ट ट्यूनिंग करता नजर आया।

    वेडिंग लुक का अहम हिस्सा था दुपट्टा। सोफी ने इसे वेल स्टाइल में सिर पर पिनअप किया और नेट फैब्रिक पर नाजुक कढ़ाई का इस्तेमाल किया, जिससे देसी ब्राइडल लुक को मॉडर्न टच मिला। जूलरी में हीरे-पन्ने की लेयर्ड चूड़ियाँ, स्टेटमेंट नेकपीस, इयररिंग्स, मांग टीका और हाथ फूल शामिल थे, जिसने ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के लुक को परफेक्ट बनाया। बालों को साइड पार्टीशन के साथ सॉफ्ट कर्ल में रखा गया और मेकअप भी सॉफ्ट टोन में किया गया, जिससे पूरे लुक को निखारा गया।

    शिखर धवन ने भी अपनी दुल्हन के लुक को कंप्लीमेंट करते हुए व्हाइट शेरवानी और प्लेन पैंट्स पहनी। सिल्वर एम्ब्रॉयडरी, प्लीटेड शॉल और मैचिंग पग ने दूल्हे को भी रॉयल फील दिया। साथ ही पन्ने की लेयर्ड नेकपीस ने लुक को और परफेक्ट फिनिश दी।

    सोफी और शिखर के वेडिंग लुक से यह साफ है कि अब ब्राइड्स के लिए नए फैशन गोल सेट हो गए हैं। अगर आप भी यूनिक ब्राइडल लुक चाहती हैं, तो सोफी के कुछ टिप्स अपनाएं:

    आइवरी, क्रीम या शैंपेन शेड चुनें, फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी के साथ रॉयल फील आएगा।

    साधारण जरी वर्क की बजाय 3डी फ्लावर मोटिफ्स चुनें, जिससे लहंगा यूनिक लगे।

    ब्लाउज में लेस या शीयर पैटर्न ट्राई करें, मॉडर्न ब्राइड वाला टच मिलेगा।

    जूलरी के लिए पर्ल लेयर्ड या सॉफ्ट टोन सिलेक्ट करें, गोल्ड या कुंदन की बजाय।

    सोफी और शिखर की शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम और ट्विटर पर वायरल हो चुकी हैं और फैन्स दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं।