Tag: Buddha Purnima

  • UP में बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा नहाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी…. 25 घायल

    UP में बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा नहाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी…. 25 घायल


    शाहजहांपुर।
    यूपी (UP) के हरपालपुर (Harpalpur) से 60 यात्रियों को बैठाकर फर्रुखाबाद आ रही प्राइवेट बस (BUS) शाहजहांपुर (Shahjahanpur.) के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में गांव रघुनाथपुर के पास शुक्रवार को ओवरटेक करने के दौरान पलट गई। इससे 25 यात्री घायल हो गए। इनमें 11 को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य वहीं उपचार हुआ। बस में सवार अधिकांश यात्री बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) के चलते पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थे।

    हरदोई जनपद के हरपालपुर से सुबह प्राइवेट बस में करीब 60 यात्री सवार हुए। चालक बस को तेजी भगा रहा था। कुछ यात्रियों ने उससे सही से बस चलाने के लिए भी कहा। पर उसने एक नहीं सुनी। इस बीच गांव रघुनाथपुर के पास आगे चल रहे वाहन को ओवर टेक करने के प्रयास में बस पलट गई। इससे चीख पुकार मच गई। पुलिस व आसपास के ग्रामीणों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें 25 यात्री घायल हो गए। एंबुलेंस से 11 घायल यात्रियों को लोहिया अस्पताल भेजा गया है। इनमें से नौ को भर्ती कर लिया गया। दो यात्रियों को मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी होने पर एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय ने सीओ अभय वर्मा लोहिया अस्पताल में पहुंच कर मरीजों का हाल जाना है।

    हरदोई थाना पाली के गांव पांडेयपुरवा निवासी राधिका(45), नन्हीं देवी (60), सवायजपुर गांव सलउद्दीपुर के विश्व प्रताप सिंह (31), मिलरगवां की उमाकांती (55), माहरेपुर की गुड्डी (55), रामदेवी (65), अनुष्का (8) पुत्री प्रदीप पाल, नंदबाग के रामलड़ैते (47), जदुवीर सिंह (60), गोकुल बेहटा के गांव रामपुर मानपुर के रंजीत सिंह, अमरेखा के राजू (30) को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    लोहिया अस्पताल में भर्ती हरदोई जिले के थाना सवायजपुर क्षेत्र के गांव मिरगवां निवासी घायल उमाकांती के पुत्र राहुल ने बताया कि बस पलटने पर उनकी मां के कुंडल व छह हजार रुपये वहीं गिर गए थे। बस से निकालने के दौरान एक सिपाही ने कुंडल व रुपये उठा लिए थे। मांगने उसने कहा कि पहले अस्पताल जाकर इलाज कराओ बाद में थाने आकर ले जाना। पर जब राहुल रुपये व कुंडल मांगने गया तो सिपाही ने रुपये व कुंडल लेने से ही इनकार कर दिया। इससे परेशान व्यवस्था कोसता रहा।

  • बुद्ध पूर्णिमा से शुरू हुआ पावन महीना: मई 2026 के सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

    बुद्ध पूर्णिमा से शुरू हुआ पावन महीना: मई 2026 के सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट


    नई दिल्ली।  मई 2026 की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था के साथ हो चुकी है। आज यानी Buddha Purnima का पावन पर्व मनाया जा रहा है, जो हिंदू और बौद्ध दोनों धर्मों में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन Gautama Buddha का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण तीनों घटनाओं को स्मरण किया जाता है। वैशाख मास की पूर्णिमा को आने वाला यह पर्व श्रद्धा, ध्यान और दान का प्रतीक है।

    मई का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। महीने की शुरुआत के कुछ ही दिनों बाद 3 मई को नारद जयंती मनाई जाएगी। इस दिन देवर्षि नारद के प्राकट्य का उत्सव मनाया जाता है, जिन्हें ब्रह्मा जी का मानस पुत्र माना जाता है।

    इसके बाद 13 मई को अपरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

    14 मई को गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा, जो भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अगले ही दिन 16 मई को शनि जयंती और वट सावित्री व्रत एक साथ पड़ रहे हैं। शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व है, वहीं वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं।

    महीने के उत्तरार्ध में 25 मई को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है।

    इसके बाद 26 मई को पद्मिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा, जिसे कमला एकादशी भी कहा जाता है। यह व्रत विशेष रूप से पुरुषोत्तम (अधिक) मास में पड़ता है और इसका धार्मिक महत्व काफी अधिक माना जाता है।

    मई महीने के अंत में 28 मई को एक बार फिर गुरु प्रदोष व्रत आएगा, जो भगवान शिव की आराधना के लिए शुभ अवसर माना जाता है।

    कुल मिलाकर, मई 2026 आस्था, पूजा-पाठ और व्रत-त्योहारों से भरा हुआ महीना है। ऐसे में श्रद्धालु पूरे महीने धार्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और इन पर्वों के माध्यम से आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करेंगे।

  • देशभर में बुद्ध पूर्णिमा की धूम… आज कई ग्रह बदलेंगे चाल… इन राशियों पर होगी धनवर्षा!

    देशभर में बुद्ध पूर्णिमा की धूम… आज कई ग्रह बदलेंगे चाल… इन राशियों पर होगी धनवर्षा!


    नई दिल्ली।
    देशभर में आज बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2026) मनाई जा रही है. द्रिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह (Vaishakh month) के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हर वर्ष बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है. बुद्ध पूर्णिमा को ही वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. कहते हैं कि इसी दिन गौतम बुद्ध (Gautam Buddha) का जन्म, उन्हें ज्ञान और महानिर्वाण की प्राप्ति हुई थी. इस दिन श्रीहरि और माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. इस बार की बुद्ध पूर्णिमा सिर्फ धार्मिक लिहाज से ही नहीं, बल्कि ज्योतिष नजरिए से भी बहुत ही खास मानी जी रही है. दरअसल, आज कई ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे और कुछ राजयोगों का भी निर्माण होगा।

    द्रिक पंचांग के अनुसार, बुद्धि के देवता बुध आज मेष राशि में अस्त हो रहे हैं. इसके अलावा, आज मेष राशि में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है. आज सिद्धि योग का निर्माण भी हो रहा है. तो चलिए जानते हैं कि बुद्धि पूर्णिमा इन सभी शुभ योगों के बनने से किन राशियों को लाभ होगा।

    मेष राशि

    बुधादित्य राजयोग का असर मेष राशि के लोगों के लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है. इस समय पुराने अटके काम धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं. पैसों से जुड़ी परेशानियों में कमी आएगी. कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं. करियर में भी नई संभावनाएं बनेंगी, जिससे तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं.


    वृषभ राशि

    इस राजयोग के चलते वृषभ राशि वालों के जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. धन लाभ के योग बन रहे हैं. अगर कहीं निवेश करने का विचार है, तो समय आपके पक्ष में रह सकता है. आगे चलकर अच्छा फायदा दे सकता है।


    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा. फैसले लेने में आसानी होगी. हालांकि इस दौरान खर्चों पर ध्यान देना जरूरी है, वरना बजट बिगड़ सकता है. सही योजना बनाकर चलेंगे तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

    मीन राशि
    मीन राशि वालों के लिए यह समय मिला-जुला रह सकता है. कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी होगा. जल्दबाजी में उठाया गया कदम नुकसान दे सकता है, लेकिन समझदारी से लिए गए निर्णय लाभ दिला सकते हैं. इस दौरान सोच में सकारात्मकता भी बढ़ेगी।

  • बुद्ध जयंती 2026: जीवन में शांति और सकारात्मकता लाने वाले सुंदर शुभकामना संदेश..

    बुद्ध जयंती 2026: जीवन में शांति और सकारात्मकता लाने वाले सुंदर शुभकामना संदेश..

    नई दिल्ली । बुद्ध पूर्णिमा का पर्व हर साल वैशाख पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है और यह दिन बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि इसी दिन गौतम बुद्ध को बोधगया में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यह केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि जीवन में शांति, करुणा और आत्मज्ञान का संदेश देने वाला विशेष अवसर भी है।

    यह दिन गौतम बुद्ध के जीवन की तीन महत्वपूर्ण घटनाओं—जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण—को एक साथ स्मरण करने का प्रतीक है। इस अवसर पर दुनिया भर में लोग मंदिरों में दर्शन करते हैं, ध्यान करते हैं और दान-पुण्य जैसे कार्यों में भाग लेते हैं। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक परंपरा निभाना नहीं बल्कि मन को शांत और स्थिर बनाना भी होता है।

    गौतम बुद्ध ने अपने जीवन में जो उपदेश दिए, वे आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने सदियों पहले थे। उन्होंने अहिंसा, करुणा और मध्यम मार्ग का संदेश दिया, जो मनुष्य को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनकी शिक्षाएं यह बताती हैं कि असली सुख बाहरी चीजों में नहीं बल्कि भीतर की शांति में छिपा होता है।

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भेजकर सकारात्मकता और शांति का संदेश साझा करते हैं। यह परंपरा न केवल रिश्तों को मजबूत बनाती है बल्कि समाज में सौहार्द और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देती है। संदेशों के माध्यम से लोग यह व्यक्त करते हैं कि जीवन में प्रेम, धैर्य और करुणा को अपनाकर ही सच्चा संतुलन प्राप्त किया जा सकता है।

    यह पर्व हमें यह भी याद दिलाता है कि जीवन की जटिलताओं के बीच भी मन की शांति को बनाए रखना संभव है। ध्यान, आत्मचिंतन और सकारात्मक सोच के जरिए व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर दिशा दे सकता है। बुद्ध की शिक्षाएं हमें सिखाती हैं कि क्रोध और लालच से दूर रहकर एक सरल और शांत जीवन जिया जा सकता है।

  • एक मई को बुद्ध पूर्णिमा पर अस्त होंगे बुध…. 27 दिनों तक इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर….

    एक मई को बुद्ध पूर्णिमा पर अस्त होंगे बुध…. 27 दिनों तक इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर….


    नई दिल्ली।
    एक मई को बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) का पर्व मनाया जाएगा. संयोगवश इसी दिन बुध (Budh Asta 2026) मेष राशि (Aries) में अस्त हो रहे हैं, जिससे बुध की स्थिति अगले 27 दिनों तक बहुत ही कमजोर हो जाएगी. ज्योतिष के अनुसार जब बुध ग्रह अस्त होते हैं, तो इसका असर खासतौर पर हमारी सोचने-समझने की क्षमता और बातचीत के तरीके पर पड़ता है.

    मई में बुध के अस्त होने से कुछ राशियों के लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होगी. इस दौरान जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों को संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है।

    वृषभ राशि: इस समय आपके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट बिगड़ सकता है. पैसों के मामले में सतर्क रहें. बड़े निवेश या जोखिम लेने से बचें. छोटी-छोटी लापरवाही भी आर्थिक दबाव बढ़ा सकती है।

    मिथुन राशि: आपकी योजनाएं इस दौरान पूरी तरह सफल नहीं हो पाएंगी. सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है. कामकाज में भी अड़चनें आ सकती हैं. आत्मविश्वास ठीक है, लेकिन ओवरकॉन्फिडेंस से बचें, वरना गलत फैसले नुकसान दे सकते हैं.

    कन्या राशि: रिश्तों के मामले में सावधानी जरूरी है. छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमी बढ़ सकती है. मन में नकारात्मक सोच हावी हो सकती है, इसलिए बातचीत के जरिए चीजों को संभालने की कोशिश करें।

    वृश्चिक राशि: कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है. तनाव के कारण आपका ध्यान भटक सकता है. काम प्रभावित हो सकता है. सहकर्मियों के साथ बहस या टकराव से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

    मीन राशि: इस दौरान मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है. किसी भी फैसले को लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में परेशानी दे सकता है, इसलिए धैर्य रखना जरूरी है।