Tag: car accident

  • जर्मनी के लीपजिग में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार भीड़ में घुसी, 2 की मौत, 22 घायल; पुलिस जांच में जुटी

    जर्मनी के लीपजिग में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार भीड़ में घुसी, 2 की मौत, 22 घायल; पुलिस जांच में जुटी


    नई दिल्ली। जर्मनी के लीपजिग शहर में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार भीड़भाड़ वाले शॉपिंग इलाके में घुस गई। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए।

    कैसे हुआ हादसा?
    पुलिस के अनुसार, कार शहर के ऑगस्टसप्लात्ज क्षेत्र से होते हुए ग्रिमाइशे श्ट्रासे के शॉपिंग एरिया में घुसी और कई पैदल यात्रियों को टक्कर मारती चली गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    जानमाल का नुकसान
    इस हादसे में 63 वर्षीय महिला और 77 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई, जबकि घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    आरोपी गिरफ्तार
    पुलिस ने मौके पर ही 33 वर्षीय जर्मन नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा था या जानबूझकर किया गया हमला। जांच जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार बहुत तेज गति से आई और अचानक भीड़ में घुस गई। लोगों में भगदड़ मच गई और कई लोग जान बचाने के लिए दुकानों और इमारतों में छिप गए।

    सुरक्षा पर सवाल
    जर्मनी में पिछले कुछ वर्षों में भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों से टक्कर की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

  • द्वारका हादसा: साहिल की मां ने आरोपी परिवार की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की, कहा – 'इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, बचने नहीं दूंगी'

    द्वारका हादसा: साहिल की मां ने आरोपी परिवार की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की, कहा – 'इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, बचने नहीं दूंगी'


    नई दिल्ली । दिल्ली के द्वारका में 3 फरवरी को हुए कार हादसे में साहिल धनेशरा की मौत के बाद उनकी मां ने आरोपी और उसके पिता की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। उनका आरोप है कि हादसे के बाद आरोपी परिवार संवेदना दिखाने के नाम पर इमोशनल ड्रामा कर रहा है और जनता को भावुक करके जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहा है। साहिल की मां ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि अब तक आरोपी बाहर क्यों है और उनके पिता को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

    हादसे में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनका कहना है कि केवल चालक ही नहीं बल्कि उसके पिता को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा परिवार क्रिमिनल है और लोगों को उनके नाटक से भावुक होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सच्चाई सबके सामने है। उन्होंने कहा “अब तक आरोपी बाहर क्यों है… क्या उन्हें इंतजाम करना है जुगाड़ करना है?

    साहिल की मां ने आरोपी माता-पिता पर भी सवाल उठाए और कहा कि ऐसे माता-पिता जिनको यह भी नहीं पता कि उनका बच्चा गाड़ी लेकर निकल जाता है वे बच्चों की जिम्मेदारी कैसे उठा सकते हैं। उनके अनुसार हादसे के बाद आरोपी पक्ष की ओर से कोई संवेदना नहीं दिखाई गई जबकि उनका बेटा हमेशा के लिए उनसे छिन गया।

    साहिल की मां ने ओवरटेक और सड़क नियमों को लेकर उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि साहिल बस के पीछे चल रहा था और ट्रैफिक रुकने पर नियम के अनुसार दाहिनी ओर से ओवरटेक किया गया था जबकि स्कॉर्पियो चालक ने बाईं ओर से कट मारा जिससे हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि सड़क कर्वेचर वाली थी और स्कॉर्पियो बस के सामने से कट करते हुए सीधे साहिल से टकरा गया।

    भावुक होते हुए साहिल की मां ने कहा “बच्चे की जगह मां की गोद में होती है न कि सड़क पर। मैं अपने बेटे को जिस हालत में देख कर आई हूं उसे कभी नहीं भूल सकती और न्याय मिलने तक चुप नहीं बैठूंगी।” उन्होंने साफ संदेश दिया कि वे आरोपियों को बचने नहीं देंगी और कानूनी लड़ाई अंत तक लड़ेंगी।