Tag: celebrity baby shower India

  • Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

    Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस


    नई दिल्ली। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) जल्दी ही मां बनने वाली हैं। जब से उन्होंने इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया हैं हर किसी की नजर पर उन पर ही टिकी हुई है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। अब हाल ही में उनका बेबी शावर हुआ है। जिसकी फोटोज भी उनके दोस्तों ने शेयर की हैं।इस बेबी शावर में दिव्यांका बेहद प्यारी लग रही थीं। तो वहीं टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े नाम भी इस बेबी शावर पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे।

    दिव्यंका त्रिपाठी का बेबी शावर
    बेबी शावर के दौरान दिव्यंका विवेक दहिया की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है दिव्यंका ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। अपने बेबी शावर में दिव्यांका ने व्हाइट कलर का फ्लोई गाउन पहना था जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं। इस गाउन के साथ एक्ट्रेस ने बालों को हाफ पिन-अप किया, नीचे के बालों को सॉफ्ट कर्ल्स रखा तो वहीं ज्वेलरी में केवल बड़े सिल्वर ईयरिंग्स पहने थे।

    बेबी शावर में डांस का धमाल
    रिपोर्ट्स और तस्वीरों के अनुसार यह पता चल रहा है कि इस फंक्शन में कई सारे गेम्स भी हुए हैं।इसके कुछ वीडियोज दिव्यांका के दोस्तों ने शेयर किए हैं।इसमें से एक गेम में पतियों के हाथ बांध दिए गए और पत्नियों को बॉल पीछे फेंकना थी। इस गेम को धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा धूपर ने जीता, इसका वीडियो भी इन दोनों ने ही शेयर भी किया है। इसके अलावा इस फंक्शन में होने वाले पापा यानी विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने जमकर डांस भी किया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है उनके साथ दिव्यंका भी डांस करती नजर आईं।

    10 साल पहले हुई थी शादी
    बता दें कि, दिव्यांका और विवेक शादी के करीब 10 साल बाद पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। इन दोनों की शादी जुलाई 2016 में भोपाल से हुई थी। दोनों की मुलाकात भी ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी।यहीं से इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अब जल्दी ही दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं।