Tag: Check

  • जानिए गुरुवार का राशिफल

    जानिए गुरुवार का राशिफल

    युगाब्ध-5127, विक्रम संवत 2083, राष्ट्रीय शक संवत-1948, सूर्योदय 05.34, सूर्यास्त 06.56, ऋतु – वर्षा
    आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी, गुरुवार, 23 जुलाई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

    मेष राशि :- किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

    वृष राशि :- अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। परिवारजनो के सहयोग व समन्वय से काम बनाना आसान रहेेगा। अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। शुभांक-5-6-7

    मिथुन राशि :- परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी आर्थिक लाभ हेतु किये गए कार्यों का तत्काल प्रतिफल मिलेगा। एकाकी वृत्ति त्यागें। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शुभांक-1-2-5

    कर्क राशि :- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बनेगी। शुभांक-1-8-9

    सिंह राशि :- लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। मनोरथ सिद्घि का योग है। सुख-सुविधा में वृद्घि होगी। शुभांक-5-6-8

    कन्या राशि :- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में वृद्घि होगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। शुभांक-6-8-9

    तुला राशि :- प्रसन्नता के साथ सभी जरूरी कार्य बनते नजर आएंगे। मनोरथ सिद्घि का योग है। सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। कई प्रकार के हर्ष उल्लास के बीच मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। आमोद-प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। शुभांक-4-5-6

    वृश्चिक राशि :- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्घ होंगे। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। शुभांक-5-6-9

    धनु राशि :- शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। शुभांक-6-7-8

    मकर राशि :- लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कारोबारी काम में बाधा बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। शुभांक-5-6-8

    कुंभ राशि :- माता पक्ष से विशेष लाभ होगा। अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शुभांक-1-6-7

    मीन राशि :- प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। स्वविवेक से कार्य करे। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। माता पक्ष से विशेष लाभ होगा। शुभांक-3-5-7

  • कहीं आपके आधार का Misuse तो नहीं हो रहा…. ऐसे करें चेक, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

    कहीं आपके आधार का Misuse तो नहीं हो रहा…. ऐसे करें चेक, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान


    नई दिल्ली।
    आज डिजिटल पहचान दस्तावेज़ों (Digital Identity Documents) में आधार कार्ड (Aadhar card) सबसे प्रमुख से स्वीकार किया जाने वाला प्रमाण है। बैंक खाते खोलने से लेकर मोबाइल सिम लेने, सरकारी सेवाओं से जुड़ने तक हर जगह आधार का इस्तेमाल अनिवार्य हो गया है। हालांकि यह सुविधा सरलता प्रदान करती है, वहीं इसका गलत इस्तेमाल (misuse) भी एक गंभीर खतरा बन चुका है। जानें कैसे हो रहा यह नया फ्रॉड और कैसे आप इससे बचें।


    ऐसे किया जा रहा ये बड़ा फ्रॉड

    हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार कई लोगों ने अनुभव किया है कि उनके नाम पर बिना उनकी जानकारी के लोन या क्रेडिट स्कोर से जुड़ी गतिविधियां हो रही हैं, जिसके पीछे धोखेबाज़ों द्वारा आधार कार्ड डिटेल्स का उपयोग करने के मामले मिल रहे हैं। ऐसे मामलों में अक्सर पीड़ितों को तब पता चलता है जब बैंक या क्रेडिट एजेंसियों से नोटिस प्राप्त होता है या उनके क्रेडिट रिकॉर्ड में किसी अज्ञात लोन का जिक्र दिखता है।


    Aadhaar कार्ड का गलत इस्तेमाल एक गंभीर समस्या

    Aadhaar का उपयोग वित्तीय सेवाओं, कर्ज (loan) और बैंकिंग के लिए इंटरैक्शन में किया जाता है। इसलिए यदि किसी के पास आपके आधार कार्ड की डिटेल्स हैं, तो वह इसे अनधिकृत तरीकों से लोन, क्रेडिट कार्ड, बैंक खाते आदि के लिए उपयोग कर सकता है। ऐसे फ्रॉड अक्सर तब उजागर होते हैं जब व्यक्ति को बैंक या क्रेडिट एजेंसी से नोटिस या सूचना प्राप्त होती है कि उसके नाम पर लोन या क्रेडिट असाइनमेंट हुआ है, जबकि उसने ऐसा कुछ नहीं लिया होता।


    मोबाइल से कैसे करें चेक

    सबसे भरोसेमंद तरीका है क्रेडिट रिपोर्ट चेक करना। CIBIL, Equifax या Experian जैसी प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो की वेबसाइटों पर जाकर आप अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त में देख सकते हैं। आवश्यक जानकारी भरें → उपयुक्त OTP वेरिफिकेशन करें → रिपोर्ट में अपने नाम से जुड़े सभी लोन, क्रेडिट कार्ड, और बैलेंस की जानकारी देखें। यदि रिपोर्ट में ऐसा कोई लोन दिखाई दे, जिसे आपने कभी लिया ही नहीं है, तो यह धोखाधड़ी का संकेत हो सकता है।


    मोबाइल बैंकिंग/बैंक ऐप द्वारा कैसे चेक करें

    आज बहुत से बैंक और वित्तीय संस्थान मोबाइल ऐप्स या ऑनलाइन पोर्टल्स के जरिये भी ग्राहकों को अपने खाते और लोन स्टेटस की जानकारी देने की सुविधा देते हैं। बैंक ऐप/वेबसाइट में लॉग इन करें। Aadhaar OTP के साथ वेरिफिकेशन करें। देखें कि आपके नाम पर कौन-कौन से लोन एक्टिव हैं। यह तरीका काफी सरल और तेज है और इसे आप मिनटों में कर सकते हैं।


    अगर लोन मिसयूज दिखता है तो तुरंत कदम

    यदि जांच के दौरान कोई अनजान/फर्जी लोन दिखाई पड़े, तो तुरंत ये कार्य करें: – बैंक या कंपनी से संपर्क – RBI की आधिकारिक complaint portal पर शिकायत दर्ज करें – नजदीकी Cyber Crime सेल / पुलिस स्टेशन पर रिपोर्ट दर्ज करें समय रहते शिकायत दर्ज होने से न सिर्फ क्रेडिट स्कोर खराब होने से बचता है, बल्कि आर्थिक नुकसान रोकना भी आसान हो जाता है।

    Aadhaar डिटेल्स शेयर करते समय सावधानियां
    Aadhaar कार्ड की जानकारी किसी के साथ तभी साझा करें जब वह भरोसेमंद वेबसाइट, बैंक, सरकारी पोर्टल या KYC प्रक्रिया के लिए आधिकारिक माध्यम हो। – OTP केवल आधिकारिक संस्थाओं को दें – मोबाइल नंबर लिंकिंग नियमित रूप से चेक करें – Aadhaar को लॉक/अनलॉक फीचर का उपयोग करें यदि संभव छोटा-सा सावधानी का कदम भी बड़े धोखों से बचा सकता है।