Tag: Chinese army

  • भ्रष्टाचार विवाद के बीच चीन का भावनात्मक दांव: गलवान शहीदों की माताओं का वीडियो जारी कर बदली सियासी नैरेटिव

    भ्रष्टाचार विवाद के बीच चीन का भावनात्मक दांव: गलवान शहीदों की माताओं का वीडियो जारी कर बदली सियासी नैरेटिव

    नई दिल्ली। चीन में सेना के भीतर भ्रष्टाचार और नेतृत्व स्तर पर सख्त कार्रवाई की खबरों के बीच बीजिंग ने ध्यान भटकाने के लिए एक भावनात्मक रणनीति अपनाई है। मदर्स डे (10 मई) के मौके पर सरकारी मीडिया ने गलवान घाटी संघर्ष में मारे गए सैनिकों की माताओं का वीडियो जारी किया, जिसमें उन्हें अपने बेटों की याद में भावुक होते दिखाया गया।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो में 2020 के गलवान संघर्ष में मारे गए सैनिकों के परिजनों को ‘चीनी जन क्रांति सैन्य संग्रहालय’ का दौरा करते दिखाया गया, जहां वे अपने बेटों की प्रतिमाएं देखकर भावुक हो उठीं। इस कंटेंट को चीनी मीडिया ने देशभक्ति और बलिदान की भावना से जोड़कर पेश किया।

    विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब पीएलए (People’s Liberation Army) में भ्रष्टाचार और उच्च अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में पूर्व रक्षा मंत्रियों वेई फेंगहे और ली शांगफू को लेकर सामने आए कथित भ्रष्टाचार मामलों ने चीन की सैन्य व्यवस्था पर बहस तेज कर दी है।

    सोशल मीडिया पर भी चीनी नागरिकों के बीच सेना में व्याप्त भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और हथियार खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी को लेकर चर्चा बढ़ी हुई है। ऐसे में गलवान शहीदों के वीडियो को सरकार की तरफ से भावनात्मक और राष्ट्रवादी माहौल बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

    यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि चीन किस तरह संवेदनशील राष्ट्रीय घटनाओं का इस्तेमाल आंतरिक राजनीतिक दबाव और भ्रष्टाचार विवादों से ध्यान हटाने के लिए करता है।

  • शी जिनपिंग का बड़ा कदम: सेना में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, 200,000 अधिकारियों पर गिरी गाज

    शी जिनपिंग का बड़ा कदम: सेना में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, 200,000 अधिकारियों पर गिरी गाज


    नई दिल्ली । चीन के रक्षा मंत्रालय ने देश के शीर्ष सैन्य नेतृत्व के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जनरल झांग योउशिया और जनरल लियू झेनली के खिलाफ जांच शुरू की गई है। झांग पर अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैंजो आमतौर पर भ्रष्टाचार मामलों में इस्तेमाल होती है।

    75 साल के झांगसेंट्रल मिलिट्री कमीशन CMC के उपाध्यक्ष और पोलितब्यूरो के सदस्य रहे हैं। CMC सीधे राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नियंत्रण में काम करती है। झांग ने 1968 में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी जॉइन की थी और वे वरिष्ठ अधिकारी थे जिनके पास असली युद्ध का अनुभव था। उन्हें तय उम्र से आगे पद पर बनाए रखना शी के भरोसे को दर्शाता था।

    पिछले साल अक्टूबर में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने सेना के 9 बड़े जनरलों को सस्पेंड किया था। विशेषज्ञ इसे दशकों में सेना का सबसे बड़ा सफाई अभियान मानते हैं। इसके बाद 200,000 अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के लिए कार्रवाई की गई है।

    शी जिनपिंग ने बार-बार कहा है कि भ्रष्टाचार पार्टी के लिए सबसे बड़ा खतरा है। हालांकि आलोचक मानते हैं कि यह अभियान केवल सुधार के लिए नहींबल्कि सत्ता को मजबूत करने और विरोधियों को हटाने का जरिया भी है। इस कार्रवाई को सेना को अनुशासित और शी के प्रति वफादार बनाने की रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है।