Tag: Congress Internal Rift

  • आपकी कथनी-करनी में अंतर, आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं, राहुल गांधी पर भड़कीं नवजोत कौर

    आपकी कथनी-करनी में अंतर, आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं, राहुल गांधी पर भड़कीं नवजोत कौर

    नई दिल्ली। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन वहां पर सियासी हलचल अभी से तेज होती जा रही है. लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के लिए स्थिति खराब होती जा रही है. कुछ दिन पहले पार्टी छोड़ने वाली नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया. नवजोत कौर ने अपने हमले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर ‘जमीनी हकीकत से पूरी तरह कटे’ होने और पंजाब इकाई में अंदरूनी भ्रष्टाचार को दूर करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है.

    कोयंबटूर में बोलते हुए, नवजोत कौर ने यह दावा किया कि राहुल गांधी की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने की वजह से “पंजाब में कांग्रेस खत्म हो रही है.” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके करीबी लोग चुनाव टिकट बेचने में व्यस्त हैं, जबकि उन्हें वहां की स्थिति का पता ही नहीं है.

    ‘आपका आदमी पंजाब के साथ न्याय नहीं कर रहा’
    उन्होंने कहा, “राहुल गांधी अच्छी बातें करते हैं. वह समझदारी की बात करते हैं. लेकिन वह जो करते हैं और जो कहते हैं उसमें बहुत अंतर है. पिछले 8 महीनों से, मैं उनसे यह कहने के लिए समय मांग रही हूं कि आपके लोग, आपके अध्यक्ष या पंजाब में नियुक्त आपका आदमी पंजाब के साथ न्याय नहीं कर रहा है. वे लोग पंजाब में कांग्रेस को खत्म कर रहे हैं. मैं आपसे बस यह बताने के लिए मुलाकात करने का समय मांग रही हूं कि आपकी पार्टी पंजाब में खत्म हो रही है. उन्होंने पहले ही टिकट बेच दिए हैं.”

    नवजोत कौर ने आगे कहा, “अगर आपको मालूम नहीं है कि आपके नीचे क्या हो रहा है, तो मुझे इसका खेद है. ऐसे में आप उस कुर्सी के लायक नहीं हैं. आप जो कर रहे हैं उसके लिए आप ही जिम्मेदार हैं. हमने पंजाब के लिए सब कुछ छोड़ दिया, आपने हमसे 7 विभाग और मुझे सांसद बनाने के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री पद देने का वादा किया था. लेकिन आपने हमें कुछ नहीं दिया.”

    ‘आप पंजाब में जीत हासिल नहीं करने जा रहे’
    उन्होंने आगे कहा, “आपने हमें स्थानीय निकाय और पर्यटन विभाग दिया, और आप चाहते थे कि वे मुख्यमंत्री के हिसाब से चलें. जब आपके अपने लोग ही भ्रष्ट हैं तो आप भ्रष्टाचार के खिलाफ क्यों बात कर रहे हैं? और आप अपने आस-पास भ्रष्ट लोगों को ही पसंद कर रहे हैं, जबकि आपके आस-पास के लोग पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं.”

    राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कहा, “आपके पास उन ईमानदार लोगों से मिलने के लिए वक्त नहीं है जो आकर आपको बताना चाहते हैं कि यह सब गलत हो रहा है, आप पंजाब नहीं जीतने वाले हैं.” उन्होंने आगे कहा, “शायद आपने उन्हें यह गिफ्ट में दे दिया है. वह असल में जमीनी स्तर पर काम नहीं कर रहे हैं. मुझे ऐसा लगता है कि जमीन से जुड़े रहना बहुत ही जरूरी है. ग्राउंड ज़ीरो पर क्या हो रहा है, यह किसी के लिए भी बहुत जरूरी है.”

    कांग्रेस नेता को नसीहत देते हुए नवजोत कौर ने कहा, “आपको हकीकत जानने के लिए ग्राउंड रियलिटी से जुड़े रहना होगा. आप सपनों की दुनिया में नहीं जी सकते.” पीएम नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा से ठीक पहले नवजोत कौर ने 30 जनवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. हालांकि पार्टी के खिलाफ अपने बागी तेवर की वजह से उन्हें कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था.

  • राहुल–प्रियंका के बीच तकरार के दावे: विदेश दौरे पर गए राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय मंत्री बिट्टू का बड़ा हमला

    राहुल–प्रियंका के बीच तकरार के दावे: विदेश दौरे पर गए राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय मंत्री बिट्टू का बड़ा हमला


    नई दिल्ली/कांग्रेस पार्टी की आंतरिक राजनीति को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बाद अब केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच कथित विवाद का दावा किया है। बिट्टू का कहना है कि दोनों के बीच गंभीर मतभेद चल रहे हैं और इसी वजह से राहुल गांधी परिवार और पार्टी से नाराज होकर विदेश चले गए हैं। रवनीत सिंह बिट्टू ने यह बयान एनडीटीवी से बातचीत के दौरान दिया। उनसे कांग्रेस द्वारा वीबी जी राम जी बिल को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन पर सवाल किया गया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बिट्टू ने कांग्रेस नेतृत्व और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब न तो विचारधारा बची है और न ही जमीन पर प्रदर्शन करने के लिए लोग।

    केंद्रीय मंत्री ने कहाकांग्रेस का महात्मा गांधी से कोई लेना-देना नहीं है। इनके लिए गांधी का मतलब सिर्फ प्रियंका गांधीराहुल गांधीइंदिरा गांधीराजीव गांधी और संजय गांधी तक सीमित रह गया है। उन्हें उस गांधी से समस्या है जो देश और समाज के लिए खड़ा था। बिट्टू ने दावा किया कि जनता अब उस नाम वाले गांधी को नकार चुकी हैजबकि महात्मा गांधी का सम्मान देश में हमेशा बना रहेगा।राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर बिट्टू ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नाम रोशन करने के लिए विदेश जाते हैंजबकि राहुल गांधी सैर-सपाटे के लिए विदेश रवाना हो जाते हैं। उन्होंने कहा मैंने अभी राहुल गांधी की तस्वीरें जर्मनी से देखीं। सवाल यह है कि राहुल गांधी हैं कहां? देश के अहम मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिएलेकिन वो विदेश में घूमते नजर आते हैं।

    इसके बाद बिट्टू ने राहुल और प्रियंका गांधी के बीच कथित टकराव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि संसद में हाल के दिनों में दिए गए भाषणों को लेकर दोनों के बीच तुलना होने लगी है। बिट्टू के मुताबिककई लोगों ने प्रियंका गांधी के भाषणों की तुलना राहुल गांधी से कीजिससे राहुल नाराज हो गए। उन्होंने कहादोनों गांधी के बीच बड़ी भारी लड़ाई चल रही है। राहुल गांधी इसी नाराजगी में परिवार और पार्टी से झगड़ा कर विदेश चले गए हैं।केंद्रीय मंत्री ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के भीतर नेतृत्व और दिशा को लेकर गंभीर समस्याएं हैं। उनके अनुसारराहुल गांधी का विदेश जाना केवल व्यक्तिगत दौरा नहींबल्कि पार्टी और परिवार के अंदरूनी तनाव का नतीजा है। हालांकिइन आरोपों पर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा नेताओं ने कांग्रेस में अंदरूनी कलह का दावा किया हो। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला भी सोशल मीडिया पर कांग्रेस को लेकर ऐसे ही आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने लिखा था किटीम प्रियंका बनाम टीम राहुल अब खुलकर सामने आ गई है और कांग्रेस की आंतरिक कलह सार्वजनिक हो चुकी है।शहजाद पूनावाला ने ओडिशा से कांग्रेस के पूर्व नेता मोहम्मद मुकीम के पत्र का हवाला देते हुए कहा था कि पार्टी में नेतृत्व संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने दावा किया था कि मुकीम ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मल्लिकार्जुन खरगे को हटाने और प्रियंका गांधी को आगे लाने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व पर भी गंभीर सवाल उठाए थे।

    भाजपा का कहना है कि कांग्रेस इस समय संगठनात्मक और वैचारिक संकट से गुजर रही है। पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर असमंजस और आपसी खींचतान खुलकर सामने आ रही है। दूसरी ओरकांग्रेस की चुप्पी ने इन आरोपों को और हवा दे दी है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस की ओर से इन दावों पर सफाई आ सकती हैलेकिन फिलहाल भाजपा इन बयानों के जरिए विपक्ष को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के रिश्तों को लेकर लगाए गए ये आरोप सियासी बयानबाजी का हिस्सा हैं या वास्तव में पार्टी के भीतर किसी बड़े बदलाव का संकेतयह आने वाला समय ही बताएगा।