Tag: cricket India

  • IPL 2026: इस बार नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, जानिए रद्द होने के पीछे क्‍या है वजह?

    IPL 2026: इस बार नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, जानिए रद्द होने के पीछे क्‍या है वजह?


    नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL का 19वां सीजन शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB और सनराइजर्स हैदराबाद SRH के बीच शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL का हर सीजन भव्य उद्घाटन समारोह से शुरू होता रहा है, लेकिन इस बार ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं की जाएगी।

    2019 में यह समारोह पुलवामा आतंकी हमले के कारण रद्द हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। उसके बाद कोरोना महामारी के दौरान भी समारोह स्थगित रहा। हालांकि पिछले साल कोलकाता में भव्य उद्घाटन हुआ था, जिसमें शाहरुख खान, श्रेया घोषाल, दिशा पटानी और कारन औजला ने कार्यक्रम को यादगार बनाया था।

    IPL 2026 में ओपनिंग सेरेमनी क्यों नहीं होगी

    बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया को बताया कि इस साल उद्घाटन समारोह नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हालांकि बीसीसीआई और IPL गवर्निंग काउंसिल भव्य क्लोजिंग सेरेमनी की योजना बना रहे हैं।

    दरअसल, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले साल एक दुखद हादसा हुआ था। RCB ने अपने पहले IPL खिताब की खुशी मनाने के लिए अपने होम ग्राउंड पर अचानक जश्न आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम के बाहर जमा हो गए।

    चूंकि टिकट मुफ्त थे और आयोजन की तैयारी सीमित थी, स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई और 11 फैंस की मौत हो गई। इस घटना के स्मरण और मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द की गई है। बीसीसीआई ने 28 मार्च से 24 मई तक 12 स्टेडियम में 70 मैचों के साथ पूरे सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है।

  • गुजरात की ताकत पेस अटैक, लेकिन मिडिल ऑर्डर बना चिंता-क्या मिलेगा दूसरा खिताब?

    गुजरात की ताकत पेस अटैक, लेकिन मिडिल ऑर्डर बना चिंता-क्या मिलेगा दूसरा खिताब?


    नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस को अपने दूसरे खिताब की तलाश होगी। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम का पेस अटैक इस बार काफी दमदार दिखाई दे रहा है। हालांकि, गुजरात का मध्यक्रम जरूर उनके लिए चिंता का विषय बन सकता है।

    कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन गुजरात की तरफ से एक बार फिर पारी का आगाज करते हुए दिखाई देंगे। दोनों का प्रदर्शन पिछले सीजन भी लाजवाब रहा था। वहीं, आईपीएल 2026 में जोस बटलर से टीम को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि, बटलर की हालिया फॉर्म बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। टी20 विश्व कप 2026 में बटलर रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए थे। शेरफेन रदरफोर्ड के जाने से नंबर चार की पोजीशन भी खाली हो गई है।

    गुजरात ने ऑक्शन में ग्लेन फिलिप्स और टॉम बैंटन को खरीदा है। हालांकि, इन दोनों का रिकॉर्ड आईपीएल में कुछ खास नहीं रहा है। फिलिप्स ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जरूर अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम के मिडिल ऑर्डर में बिखरती हुई पारी को संभालने वाला कोई भरोसेमंद बल्लेबाज नजर नहीं आता है। निचले क्रम में टीम के पास शाहरुख खान और राहुल तेवतिया के रूप में दो अच्छे फिनिशर मौजूद हैं। इसके साथ ही जेसन होल्डर के आने से टीम का संतुलन बेहतर हुआ है। होल्डर बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं।

    गुजरात की सबसे बड़ी ताकत इस सीजन उनकी तेज गेंदबाजी बन सकती है। टीम के पास कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा के रूप में दमदार गेंदबाज मौजूद हैं। कृष्णा आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। वहीं, सिराज आगामी सीजन में टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। लुक वुड और युवा भारतीय तेज गेंदबाज अशोक शर्मा भी अच्छे विकल्प के तौर पर मौजूद हैं। हालांकि, पिछले सीजन राशिद खान की फॉर्म भी कुछ खास नहीं रही थी। राशिद का फॉर्म में रहना गुजरात के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगा।

  • आईपीएल के इतिहास में किस टीम ने खेला सबसे ज्यादा मैच? सीएसके पर 2 साल का प्रतिबंध नहीं लगा तो बनी नंबर-1 टीम

    आईपीएल के इतिहास में किस टीम ने खेला सबसे ज्यादा मैच? सीएसके पर 2 साल का प्रतिबंध नहीं लगा तो बनी नंबर-1 टीम


    नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का आगाज होने में दो ही दिन का समय रह गया है। 19वें सीजन का पहला मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस नए सीजन के आगाज से पहले हम आपके लिए आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमों की लिस्ट लेकर आए हैं। इस लिस्ट में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स, जो आईपीएल के इतिहास की सबसे पुरानी टीमों में से एक हैं, वह फिलहाल लिस्ट में 6ठे पायदान पर है। अगर सीएसके पर दो साल का बैन नहीं लगा होता तो वह इस लिस्ट में नंबर-1 होती। चेन्नई के नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने का भी रिकॉर्ड है।

    6 टीमों ने खेले 250 से अधिक मैच
    आईपीएल के इतिहास में 6 टीमें ऐसी है जिन्होंने 250 से अधिक मैच खेले हैं। इसमें सीएसके 253 मैचों के साथ सबसे अखिरी पायदान पर हैं। वहीं उनके ऊपर दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी टीमें हैं।

    मुंबई इंडियंस ने खेले सबसे ज्यादा IPL मैच
    5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 277 मैच खेलने का रिकॉर्ड है। MI इस दौरान 151 मैच जीती, वहीं 122 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास में 150 से अधिक मैच जीतने वाली भी एकमात्र टीम है।

    आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें
    मुंबई इंडियंस के बाद इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिन्होंने आईपीएल में 271 मैच खेले हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 266, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 265, पंजाब किंग्स ने 263 और चेन्नई सुपर किंग्स ने 253 मैच खेले हैं।

    राजस्थान रॉयल्स ने खेले कितने मैच?
    2008 से आईपीएल का हिस्सा रहीं आईपीएल की सभी टीमों में से राजस्थान रॉयल्स एकमात्र ऐसी टीम है जिसने 250 से कम मैच खेले हैं। आरआर ने इस रंगारंग लीग में अभी तक 236 मैच खेले हैं, जिसमें 114 में उन्हें जीत मिली है, वहीं 115 में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान पर भी आईपीएल में 2 साल का बैन लगा था।